Matthew 13
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 That same day Jesus went out of the house and sat by the sea. | HINCV 1 यह घटना उस दिन की है जब येशु घर से बाहर झील के किनारे पर बैठे हुए थे. |
| BSB 2 Such large crowds gathered around Him that He got into a boat and sat down, while all the people stood on the shore. | HINCV 2 एक बड़ी भीड़ उनके चारों ओर इकट्ठा हो गयी. इसलिये वह एक नाव में जा बैठे और भीड़ झील के तट पर रह गयी. |
| BSB 3 And He told them many things in parables, saying, “A farmer went out to sow his seed. | HINCV 3 उन्होंने भीड़ से दृष्टान्तों में अनेक विषयों पर चर्चा की. येशु ने कहा: “एक किसान बीज बोने के लिए निकला. |
| BSB 4 And as he was sowing, some seed fell along the path, and the birds came and devoured it. | HINCV 4 बीज बोने में कुछ बीज तो मार्ग के किनारे गिरे, जिन्हें पक्षियों ने आकर चुग लिया. |
| BSB 5 Some fell on rocky ground, where it did not have much soil. It sprang up quickly because the soil was shallow. | HINCV 5 कुछ अन्य बीज पथरीली भूमि पर भी जा गिरे, जहां पर्याप्त मिट्टी नहीं थी. पर्याप्त मिट्टी न होने के कारण वे जल्दी ही अंकुरित भी हो गए. |
| BSB 6 But when the sun rose, the seedlings were scorched, and they withered because they had no root. | HINCV 6 किंतु जब सूर्योदय हुआ, वे झुलस गए और इसलिये कि उन्होंने जड़ें ही नहीं पकड़ी थी, वे मुरझा गए. |
| BSB 7 Other seed fell among thorns, which grew up and choked the seedlings. | HINCV 7 कुछ अन्य बीज कंटीली झाड़ियों में जा गिरे और झाड़ियों ने बढ़कर उन्हें दबा दिया. |
| BSB 8 Still other seed fell on good soil and produced a crop—a hundredfold, sixtyfold, or thirtyfold. | HINCV 8 कुछ बीज अच्छी भूमि पर गिरे और फल लाए. यह उपज सौ गुणी, साठ गुणी, तीस गुणी थी. |
| BSB 9 He who has ears, let him hear.” | HINCV 9 जिसके सुनने के कान हों, वह सुन ले.” |
| BSB 10 Then the disciples came to Jesus and asked, “Why do You speak to the people in parables?” | HINCV 10 येशु के शिष्यों ने उनके पास आकर उनसे प्रश्न किया, “गुरुवर, आप लोगों को दृष्टान्तों में ही शिक्षा क्यों देते हैं?” |
| BSB 11 He replied, “The knowledge of the mysteries of the kingdom of heaven has been given to you, but not to them. | HINCV 11 उसके उत्तर में येशु ने कहा, “स्वर्ग-राज्य के रहस्य जानने की क्षमता तुम्हें तो प्रदान की गई है, उन्हें नहीं. |
| BSB 12 Whoever has will be given more, and he will have an abundance. Whoever does not have, even what he has will be taken away from him. | HINCV 12 क्योंकि जिस किसी के पास है उसे और अधिक प्रदान किया जाएगा और वह सम्पन्न हो जाएगा किंतु जिसके पास नहीं है उससे वह भी ले लिया जाएगा, जो उसके पास है. |
| BSB 13 This is why I speak to them in parables: ‘Though seeing, they do not see; though hearing, they do not hear or understand.’ | HINCV 13 यही कारण है कि मैं लोगों को दृष्टान्तों में शिक्षा देता हूं: “क्योंकि वे देखते हुए भी कुछ नहीं देखते तथा सुनते हुए भी कुछ नहीं सुनते और न उन्हें इसका अर्थ ही समझ आता है. |
| BSB 14 In them the prophecy of Isaiah is fulfilled: ‘You will be ever hearing but never understanding; you will be ever seeing but never perceiving. | HINCV 14 उनकी इसी स्थिति के विषय में भविष्यवक्ता यशायाह की यह भविष्यवाणी पूरी हो रही है: “ ‘तुम सुनते तो रहोगे किंतु समझोगे नहीं; तुम देखते तो रहोगे किंतु तुम्हें कोई ज्ञान न होगा; |
| BSB 15 For this people’s heart has grown callous; they hardly hear with their ears, and they have closed their eyes. Otherwise they might see with their eyes, hear with their ears, understand with their hearts, and turn, and I would heal them.’ | HINCV 15 क्योंकि इन लोगों का मन-मस्तिष्क मंद पड़ चुका है. वे अपने कानों से ऊंचा ही सुना करते हैं. उन्होंने अपनी आंखें मूंद रखी हैं कि कहीं वे अपनी आंखों से देखने न लगें, कानों से सुनने न लगें तथा अपने हृदय से समझने न लगें और मेरी ओर फिर जाएं कि मैं उन्हें स्वस्थ कर दूं.’ |
| BSB 16 But blessed are your eyes because they see, and your ears because they hear. | HINCV 16 धन्य हैं तुम्हारी आंखें क्योंकि वे देखती हैं और तुम्हारे कान क्योंकि वे सुनते हैं. |
| BSB 17 For truly I tell you, many prophets and righteous men longed to see what you see but did not see it, and to hear what you hear but did not hear it. | HINCV 17 मैं तुम पर एक सच प्रकट कर रहा हूं: अनेक भविष्यवक्ता और धर्मी व्यक्ति वह देखने की कामना करते रहे, जो तुम देख रहे हो किंतु वे देख न सके तथा वे वह सुनने की कामना करते रहे, जो तुम सुन रहे हो किंतु सुन न सके. |
| BSB 18 Consider, then, the parable of the sower: | HINCV 18 “अब तुम किसान का दृष्टांत सुनो: |
| BSB 19 When anyone hears the message of the kingdom but does not understand it, the evil one comes and snatches away what was sown in his heart. This is the seed sown along the path. | HINCV 19 जब कोई व्यक्ति राज्य के विषय में सुनता है किंतु उसे समझा नहीं करता, शैतान आता है और वह, जो उसके हृदय में रोपा गया है, झपटकर ले जाता है. यह वह बीज है जो मार्ग के किनारे गिर गया था. |
| BSB 20 The seed sown on rocky ground is the one who hears the word and at once receives it with joy. | HINCV 20 पथरीली भूमि वह व्यक्ति है, जो संदेश को सुनता है तथा तुरंत ही उसे खुशी से अपना लेता है |
| BSB 21 But since he has no root, he remains for only a season. When trouble or persecution comes because of the word, he quickly falls away. | HINCV 21 किंतु इसलिये कि उसकी जड़ है ही नहीं, वह थोड़े दिन के लिए ही उसमें टिक पाता है. जब संदेश के कारण यातनाएं और सताहट प्रारंभ होते हैं, उसका पतन हो जाता है. |
| BSB 22 The seed sown among the thorns is the one who hears the word, but the worries of this life and the deceitfulness of wealth choke the word, and it becomes unfruitful. | HINCV 22 वह भूमि, जहां बीज कंटीली झाड़ियों के बीच गिरा, वह व्यक्ति है जो संदेश को सुनता तो है किंतु संसार की चिंताएं तथा सम्पन्नता का छलावा संदेश को दबा देते हैं और वह बिना फल के रह जाता है. |
| BSB 23 But the seed sown on good soil is the one who hears the word and understands it. He indeed bears fruit and produces a crop—a hundredfold, sixtyfold, or thirtyfold.” | HINCV 23 वह उत्तम भूमि, जिस पर बीज रोपा गया, वह व्यक्ति है, जो संदेश को सुनता है, उसे समझता है तथा वास्तव में फल लाता है—बोये गये बीज के तीस गुणा, साठ गुणा तथा सौ गुणा.” |
| BSB 24 Jesus put before them another parable: “The kingdom of heaven is like a man who sowed good seed in his field. | HINCV 24 येशु ने उनके सामने एक अन्य दृष्टांत प्रस्तुत किया: “स्वर्ग-राज्य की तुलना उस व्यक्ति से की जा सकती है, जिसने अपने खेत में उत्तम बीज का रोपण किया. |
| BSB 25 But while everyone was asleep, his enemy came and sowed weeds among the wheat, and slipped away. | HINCV 25 जब उसके सेवक सो रहे थे, उसका शत्रु आया और गेहूं के बीज के मध्य जंगली बीज रोप कर चला गया. |
| BSB 26 When the wheat sprouted and bore grain, then the weeds also appeared. | HINCV 26 जब गेहूं के अंकुर फूटे और बालें आईं तब जंगली बीज के पौधे भी दिखाई दिए. |
| BSB 27 The owner’s servants came to him and said, ‘Sir, didn’t you sow good seed in your field? Where then did the weeds come from?’ | HINCV 27 “इस पर सेवकों ने आकर अपने स्वामी से पूछा, ‘स्वामी, आपने तो अपने खेत में उत्तम बीज रोपे थे! तो फिर ये जंगली पौधे कहां से आ गए?’ |
| BSB 28 ‘An enemy did this,’ he replied. So the servants asked him, ‘Do you want us to go and pull them up?’ | HINCV 28 “स्वामी ने उत्तर दिया, ‘यह काम शत्रु का है.’ “तब सेवकों ने उससे पूछा, ‘क्या आप चाहते हैं कि हम इन्हें उखाड़ फेंकें?’ |
| BSB 29 ‘No,’ he said, ‘if you pull the weeds now, you might uproot the wheat with them. | HINCV 29 “उस व्यक्ति ने उत्तर दिया, ‘नहीं, ऐसा न हो कि जंगली पौधे उखाड़ते हुए तुम गेहूं भी उखाड़ डालो. |
| BSB 30 Let both grow together until the harvest. At that time I will tell the harvesters: First collect the weeds and tie them in bundles to be burned; then gather the wheat into my barn.’” | HINCV 30 गेहूं तथा जंगली पौधों को कटनी तक साथ साथ बढ़ने दो. उस समय मैं मज़दूरों को आज्ञा दूंगा, जंगली पौधे इकट्ठा कर उनकी पुलियां बांध दो कि उन्हें जला दिया जाए किंतु गेहूं मेरे खलिहान में इकट्ठा कर दो.’” |
| BSB 31 He put before them another parable: “The kingdom of heaven is like a mustard seed that a man took and planted in his field. | HINCV 31 येशु ने उनके सामने एक अन्य दृष्टांत प्रस्तुत किया: “स्वर्ग-राज्य एक राई के बीज के समान है, जिसे एक व्यक्ति ने अपने खेत में रोप दिया. |
| BSB 32 Although it is the smallest of all seeds, yet it grows into the largest of garden plants and becomes a tree, so that the birds of the air come and nest in its branches.” | HINCV 32 यह अन्य सभी बीजों की तुलना में छोटा होता है किंतु जब यह पूरा विकसित हुआ तब खेत के सभी पौधों से अधिक बड़ा हो गया और फिर वह बढ़कर एक पेड़ में बदल गया कि आकाश के पक्षी आकर उसकी डालियों में बसेरा करने लगे.” |
| BSB 33 He told them still another parable: “The kingdom of heaven is like leaven that a woman took and mixed into three measures of flour, until all of it was leavened.” | HINCV 33 येशु ने उनके सामने एक और दृष्टांत प्रस्तुत किया: “स्वर्ग-राज्य खमीर के समान है, जिसे एक स्त्री ने लेकर तीन माप आटे में मिला दिया और होते-होते सारा आटा खमीर बन गया, यद्यपि आटा बड़ी मात्रा में था.” |
| BSB 34 Jesus spoke all these things to the crowds in parables. He did not tell them anything without using a parable. | HINCV 34 येशु ने ये पूरी शिक्षाएं भीड़ को दृष्टान्तों में दीं. कोई भी शिक्षा ऐसी न थी, जो दृष्टांत में न दी गई |
| BSB 35 So was fulfilled what was spoken through the prophet: “I will open My mouth in parables; I will utter things hidden since the foundation of the world.” | HINCV 35 कि भविष्यवक्ता द्वारा की गई यह भविष्यवाणी पूरी हो जाए: मैं दृष्टान्तों में वार्तालाप करूंगा, मैं वह सब कहूंगा, जो सृष्टि के आरंभ से गुप्त है. |
| BSB 36 Then Jesus dismissed the crowds and went into the house. His disciples came to Him and said, “Explain to us the parable of the weeds in the field.” | HINCV 36 जब येशु भीड़ को छोड़कर घर के भीतर चले गए, उनके शिष्यों ने उनके पास आकर उनसे विनती की, “गुरुवर, हमें खेत के जंगली बीज का दृष्टांत समझा दीजिए.” |
| BSB 37 He replied, “The One who sows the good seed is the Son of Man. | HINCV 37 येशु ने दृष्टांत की व्याख्या इस प्रकार की, “अच्छे बीज बोनेवाला मनुष्य का पुत्र है. |
| BSB 38 The field is the world, and the good seed represents the sons of the kingdom. The weeds are the sons of the evil one, | HINCV 38 खेत यह संसार है. अच्छा बीज राज्य की संतान हैं तथा जंगली बीज शैतान की. |
| BSB 39 and the enemy who sows them is the devil. The harvest is the end of the age, and the harvesters are angels. | HINCV 39 शत्रु, जिसने उनको बोया है, शैतान है. कटनी इस युग का अंत तथा काटने के लिए निर्धारित मज़दूर स्वर्गदूत हैं. |
| BSB 40 As the weeds are collected and burned in the fire, so will it be at the end of the age. | HINCV 40 “इसलिये ठीक जिस प्रकार जंगली पौधे कटने के बाद आग में भस्म कर दिए जाते हैं, युग के अंत में ऐसा ही होगा. |
| BSB 41 The Son of Man will send out His angels, and they will weed out of His kingdom every cause of sin and all who practice lawlessness. | HINCV 41 मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों को भेजेगा और वे उसके राज्य में पतन के सभी कारणों तथा कुकर्मियों को इकट्ठा करेंगे और |
| BSB 42 And they will throw them into the fiery furnace, where there will be weeping and gnashing of teeth. | HINCV 42 उन्हें आग कुंड में झोंक देंगे, जहां लगातार रोना तथा दांतों का पीसना होता रहेगा. |
| BSB 43 Then the righteous will shine like the sun in the kingdom of their Father. He who has ears, let him hear. | HINCV 43 तब धर्मी अपने पिता के राज्य में सूर्य के समान चमकेंगे. जिसके सुनने के कान हों, वह सुन ले.” |
| BSB 44 The kingdom of heaven is like treasure hidden in a field. When a man found it, he hid it again, and in his joy he went and sold all he had and bought that field. | HINCV 44 “स्वर्ग-राज्य खेत में छिपाए गए उस खजाने के समान है, जिसे एक व्यक्ति ने पाया और दोबारा छिपा दिया. आनंद में उसने अपनी सारी संपत्ति बेचकर उस खेत को मोल ले लिया. |
| BSB 45 Again, the kingdom of heaven is like a merchant in search of fine pearls. | HINCV 45 “स्वर्ग-राज्य उस व्यापारी के समान है, जो अच्छे मोतियों की खोज में था. |
| BSB 46 When he found one very precious pearl, he went away and sold all he had and bought it. | HINCV 46 एक कीमती मोती मिल जाने पर उसने अपनी सारी संपत्ति बेचकर उस मोती को मोल ले लिया. |
| BSB 47 Once again, the kingdom of heaven is like a net that was cast into the sea and caught all kinds of fish. | HINCV 47 “स्वर्ग-राज्य समुद्र में डाले गए उस जाल के समान है, जिसमें सभी प्रजातियों की मछलियां आ जाती हैं. |
| BSB 48 When it was full, the men pulled it ashore. Then they sat down and sorted the good fish into containers, but threw the bad away. | HINCV 48 जब वह जाल भर गया और खींचकर तट पर लाया गया, उन्होंने बैठकर अच्छी मछलियों को टोकरी में इकट्ठा कर लिया तथा निकम्मी को फेंक दिया. |
| BSB 49 So will it be at the end of the age: The angels will come and separate the wicked from the righteous | HINCV 49 युग के अंत में ऐसा ही होगा. स्वर्गदूत आएंगे और दुष्टों को धर्मियों के मध्य से निकालकर अलग करेंगे |
| BSB 50 and throw them into the fiery furnace, where there will be weeping and gnashing of teeth. | HINCV 50 तथा उन्हें आग के कुंड में झोंक देंगे, जहां रोना तथा दांतों का पीसना होता रहेगा. |
| BSB 51 Have you understood all these things?” “Yes,” they answered. | HINCV 51 “क्या तुम्हें अब यह सब समझ आया?” उन्होंने उत्तर दिया. “जी हां, प्रभु.” |
| BSB 52 Then He told them, “For this reason, every scribe who has been discipled in the kingdom of heaven is like a homeowner who brings out of his storeroom new treasures as well as old.” | HINCV 52 येशु ने उनसे कहा, “यही कारण है कि व्यवस्था का हर एक शिक्षक, जो स्वर्ग-राज्य के विषय में प्रशिक्षित किया जा चुका है, परिवार के प्रधान के समान है, जो अपने भंडार से नई और पुरानी हर एक वस्तु को निकाल लाता है.” |
| BSB 53 When Jesus had finished these parables, He withdrew from that place. | HINCV 53 दृष्टान्तों में अपनी शिक्षा दे चुकने पर येशु उस स्थान से चले गए. |
| BSB 54 Coming to His hometown, He taught the people in their synagogue, and they were astonished. “Where did this man get such wisdom and miraculous powers?” they asked. | HINCV 54 तब येशु अपने गृहनगर में आए और वहां वह यहूदी सभागृह में लोगों को शिक्षा देने लगे. इस पर वे चकित होकर आपस में कहने लगे, “इस व्यक्ति को यह ज्ञान तथा इन अद्भुत कामों का सामर्थ्य कैसे प्राप्त हो गया? |
| BSB 55 “Isn’t this the carpenter’s son? Isn’t His mother’s name Mary, and aren’t His brothers James, Joseph, Simon, and Judas? | HINCV 55 क्या यह उस बढ़ई का पुत्र नहीं? और क्या इसकी माता का नाम मरियम नहीं और क्या याकोब, योसेफ़, शिमओन और यहूदाह इसके भाई नहीं? |
| BSB 56 Aren’t all His sisters with us as well? Where then did this man get all these things?” | HINCV 56 और क्या इसकी बहनें हमारे बीच नहीं? तब इसे ये सब कैसे प्राप्त हो गया?” |
| BSB 57 And they took offense at Him. But Jesus said to them, “Only in his hometown and in his own household is a prophet without honor.” | HINCV 57 वे येशु के प्रति क्रोध से भर गए. इस पर येशु ने उनसे कहा, “अपने गृहनगर और परिवार के अलावा भविष्यवक्ता कहीं भी अपमानित नहीं होता.” |
| BSB 58 And He did not do many miracles there, because of their unbelief. | HINCV 58 लोगों के अविश्वास के कारण येशु ने उस नगर में अधिक अद्भुत काम नहीं किए. |
Questions about Matthew 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.