Matthew 12
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 At that time Jesus went through the grainfields on the Sabbath. His disciples were hungry and began to pick the heads of grain and eat them. | HINCV 1 शब्बाथ पर येशु और उनके शिष्य अन्न के खेतों में से होकर जा रहे थे. उनके शिष्यों को भूख लग गई और वे बालें तोड़कर खाने लगे. |
| BSB 2 When the Pharisees saw this, they said to Him, “Look, Your disciples are doing what is unlawful on the Sabbath.” | HINCV 2 यह देख फ़रीसियों ने आपत्ति उठाई, “देख लो, तुम्हारे शिष्य वह कर रहे हैं जो शब्बाथ संबंधित व्यवस्था के अनुसार गलत है.” |
| BSB 3 Jesus replied, “Have you not read what David did when he and his companions were hungry? | HINCV 3 इस पर येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “क्या आप लोगों ने उस घटना के विषय में नहीं पढ़ा जिसमें भूख लगने पर दावीद और उनके साथियों ने क्या किया था? |
| BSB 4 He entered the house of God, and he and his companions ate the consecrated bread, which was not lawful for them to eat, but only for the priests. | HINCV 4 कैसे उन्होंने परमेश्वर के भवन में प्रवेश किया और दावीद और उनके साथियों ने भेंट की वह रोटी खाई, जिसे पुरोहितों के अलावा किसी का भी खाना व्यवस्था के अनुसार न था? |
| BSB 5 Or haven’t you read in the Law that on the Sabbath the priests in the temple break the Sabbath and yet are innocent? | HINCV 5 या क्या आप लोगों ने व्यवस्था में यह नहीं पढ़ा कि मंदिर में सेवारत पुरोहित शब्बाथ की व्यवस्था का उल्लंघन करने पर भी निर्दोष ही रहते हैं? |
| BSB 6 But I tell you that One greater than the temple is here. | HINCV 6 किंतु मैं तुम्हें बता रहा हूं कि यहां वह है, जो मंदिर से बढ़कर है. |
| BSB 7 If only you had known the meaning of ‘I desire mercy, not sacrifice,’ you would not have condemned the innocent. | HINCV 7 वस्तुतः तुमने यदि इस बात का अर्थ समझा होता: ‘मैं बलि की नहीं परंतु दया की कामना करता हूं,’ तो तुमने इन निर्दोषों पर आरोप न लगाया होता. |
| BSB 8 For the Son of Man is Lord of the Sabbath.” | HINCV 8 क्योंकि मनुष्य का पुत्र शब्बाथ का स्वामी है.” |
| BSB 9 Moving on from there, Jesus entered their synagogue, | HINCV 9 वहां से चलकर येशु यहूदी सभागृह में गए. |
| BSB 10 and a man with a withered hand was there. In order to accuse Jesus, they asked Him, “Is it lawful to heal on the Sabbath?” | HINCV 10 वहां एक व्यक्ति था, जिसका हाथ लक़वा मारा हुआ था. उन्होंने येशु से प्रश्न किया, “क्या शब्बाथ पर किसी को स्वस्थ करना व्यवस्था के अनुसार है?” उन्होंने यह प्रश्न इसलिये किया कि वे येशु पर आरोप लगा सकें. |
| BSB 11 He replied, “If one of you has a sheep and it falls into a pit on the Sabbath, will he not take hold of it and lift it out? | HINCV 11 येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “तुममें कौन ऐसा व्यक्ति है जिसके पास एक भेड़ है और यदि वह भेड़ शब्बाथ पर गड्ढे में गिर जाए तो वह उसे हाथ बढ़ाकर बाहर न निकाले? |
| BSB 12 How much more valuable is a man than a sheep! Therefore it is lawful to do good on the Sabbath.” | HINCV 12 एक भेड़ की तुलना में मनुष्य कितना अधिक कीमती है! इसलिये शब्बाथ पर किया गया भला काम व्यवस्था के अनुसार होता है.” |
| BSB 13 Then Jesus said to the man, “Stretch out your hand.” So he stretched it out, and it was restored to full use, just like the other. | HINCV 13 तब येशु ने उस व्यक्ति को आज्ञा दी, “अपना हाथ आगे बढ़ाओ!” उसने हाथ आगे बढ़ाया—वह हाथ दूसरे हाथ के जैसा स्वस्थ हो गया था. |
| BSB 14 But the Pharisees went out and plotted how they might kill Jesus. | HINCV 14 इसलिये फ़रीसी बाहर चले गए तथा येशु की हत्या का षड़्यंत्र रचने लगे. |
| BSB 15 Aware of this, Jesus withdrew from that place. Large crowds followed Him, and He healed them all, | HINCV 15 येशु को इसका अहसास था इसलिये वह वहां से चले गए. अनेक थे, जो उनके साथ उनके पीछे-पीछे चल रहे थे. येशु ने उनमें से सभी रोगियों को स्वस्थ कर दिया |
| BSB 16 warning them not to make Him known. | HINCV 16 और उन्हें चेतावनी दी कि इस विषय में वे किसी से वर्णन न करें कि वह कौन हैं. |
| BSB 17 This was to fulfill what was spoken through the prophet Isaiah: | HINCV 17 यह भविष्यवक्ता यशायाह द्वारा की गई इस भविष्यवाणी की पूर्ति थी: |
| BSB 18 “Here is My Servant, whom I have chosen, My beloved, in whom My soul delights. I will put My Spirit on Him, and He will proclaim justice to the nations. | HINCV 18 यही है मेरा चुना हुआ सेवक, मेरा प्रिय पात्र, जिसमें मेरे प्राण को पूरा संतोष है. मैं उसे अपने आत्मा से भरा करूंगा और वह गैर-यहूदियों में न्याय की घोषणा करेगा. |
| BSB 19 He will not quarrel or cry out; no one will hear His voice in the streets. | HINCV 19 वह न तो विवाद करेगा, न ऊंचे शब्द में कुछ कहेगा और न ही गलियों में कोई उसका शब्द सुन सकेगा. |
| BSB 20 A bruised reed He will not break, and a smoldering wick He will not extinguish, till He leads justice to victory. | HINCV 20 कुचले हुए नरकट को वह तोड़ न फेंकेगा, और न ही वह टिमटिमाती बाती को बुझा देगा, जब तक वह न्याय को विजय तक न पहुंचा दे. |
| BSB 21 In His name the nations will put their hope.” | HINCV 21 उसकी प्रतिष्ठा में गैर-यहूदियों के लिए आशा होगी. |
| BSB 22 Then a demon-possessed man who was blind and mute was brought to Jesus, and He healed the man so that he could speak and see. | HINCV 22 तब येशु के सामने एक ऐसा व्यक्ति लाया गया, जो दुष्टात्मा से पीड़ित था, वह अंधा तथा गूंगा था. येशु ने उसे स्वस्थ कर दिया. परिणामस्वरूप वह व्यक्ति बातें करने और देखने लगा. |
| BSB 23 The crowds were astounded and asked, “Could this be the Son of David?” | HINCV 23 सभी भीड़ चकित रह गई. मौज़ूद लोग आपस में विचार कर रहे थे, “कहीं यही दावीद का वह वंशज तो नहीं?” |
| BSB 24 But when the Pharisees heard this, they said, “Only by Beelzebul, the prince of demons, does this man drive out demons.” | HINCV 24 किंतु यह सुनकर फ़रीसियों ने इसके विषय में अपना मत दिया, “यह व्यक्ति केवल दुष्टात्माओं के प्रधान बेलज़बूल की सहायता से दुष्टात्माओं को निकाला करता है.” |
| BSB 25 Knowing their thoughts, Jesus said to them, “Every kingdom divided against itself will be laid waste, and every city or household divided against itself will not stand. | HINCV 25 उनके विचारों के विषय में मालूम होने पर येशु ने उनसे कहा, “कोई भी ऐसा राज्य, जिसमें फूट पड़ी हो, मिट जाता है. कोई भी नगर या परिवार फूट की स्थिति में स्थिर नहीं रह पाता. |
| BSB 26 If Satan drives out Satan, he is divided against himself. How then can his kingdom stand? | HINCV 26 यदि शैतान ही शैतान को बाहर निकाला करे तो वह अपना ही विरोधी हो जाएगा, तब भला उसका शासन स्थिर कैसे रह सकेगा? |
| BSB 27 And if I drive out demons by Beelzebul, by whom do your sons drive them out? So then, they will be your judges. | HINCV 27 यदि मैं दुष्टात्माओं को बेलज़बूल के सहयोग से बाहर निकाला करता हूं तो फिर तुम्हारे लोग उनको कैसे बाहर करती है? परिणामस्वरूप वे ही तुम पर आरोप लगाएंगे. |
| BSB 28 But if I drive out demons by the Spirit of God, then the kingdom of God has come upon you. | HINCV 28 परंतु यदि मैं दुष्टात्माओं को परमेश्वर के आत्मा के द्वारा बाहर कर रहा हूं तो यह साबित हो गया है कि तुम्हारे बीच परमेश्वर का राज्य आ चुका है. |
| BSB 29 Or again, how can anyone enter a strong man’s house and steal his possessions, unless he first ties up the strong man? Then he can plunder his house. | HINCV 29 “क्या, यह संभव है कि कोई किसी बलवान व्यक्ति के घर में प्रवेश कर उसकी संपत्ति लूट ले? हां, यदि बलवान व्यक्ति को पहले बांध दिया जाए, तब उसकी संपत्ति को लूट लेना संभव है. |
| BSB 30 He who is not with Me is against Me, and he who does not gather with Me scatters. | HINCV 30 “वह, जो मेरे पक्ष में नहीं, मेरे विरुद्ध है और वह, जो मेरे साथ इकट्ठा नहीं करता, वह बिखेरता है. |
| BSB 31 Therefore I tell you, every sin and blasphemy will be forgiven men, but the blasphemy against the Spirit will not be forgiven. | HINCV 31 इसलिये तुमसे मेरा कहना यही है: लोगों द्वारा किया गया कोई भी पाप, कोई भी परमेश्वर-निंदा क्षमा के योग्य है किंतु पवित्र आत्मा की निंदा क्षमा नहीं की जाएगी. |
| BSB 32 Whoever speaks a word against the Son of Man will be forgiven, but whoever speaks against the Holy Spirit will not be forgiven, either in this age or in the one to come. | HINCV 32 यदि कोई मनुष्य के पुत्र के विरुद्ध कुछ कहे, उसे क्षमा कर दिया जाएगा किंतु यदि कोई पवित्र आत्मा की निंदा में कुछ कहता है, तो उसे क्षमा नहीं किया जाएगा—न तो इस युग में और न ही आनेवाले युग में. |
| BSB 33 Make a tree good and its fruit will be good, or make a tree bad and its fruit will be bad, for a tree is known by its fruit. | HINCV 33 “यदि पेड़ अच्छा है तो फल भी अच्छा ही होगा और यदि पेड़ अच्छा नहीं है तो उसका फल भी अच्छा नहीं होगा. पेड़ अपने फल से पहचाना जाता है. |
| BSB 34 You brood of vipers, how can you who are evil say anything good? For out of the overflow of the heart the mouth speaks. | HINCV 34 अरे तुम! तुम, जो विषैले सांप की संतान हो, भला तुम्हारे बुरे होने पर तुम्हारे मुख से अच्छी बातें कैसे निकल सकती हैं? क्योंकि मुख से वही मुखरित होता है जो हृदय में भरा होता है. |
| BSB 35 The good man brings good things out of his good store of treasure, and the evil man brings evil things out of his evil store of treasure. | HINCV 35 भला व्यक्ति स्वयं में भरे हुए उत्तम भंडार में से उत्तम ही निकालता है तथा बुरा व्यक्ति स्वयं में भरे हुए बुरे भंडार में से बुरा. |
| BSB 36 But I tell you that men will give an account on the day of judgment for every careless word they have spoken. | HINCV 36 तुम पर मैं यह स्पष्ट कर रहा हूं: हर एक व्यक्ति न्याय-दिवस पर अपने निराधार शब्दों का हिसाब देगा; |
| BSB 37 For by your words you will be acquitted, and by your words you will be condemned.” | HINCV 37 क्योंकि अपने शब्दों के द्वारा ही तुम निर्दोष या दंडित घोषित किए जाओगे.” |
| BSB 38 Then some of the scribes and Pharisees said to Him, “Teacher, we want to see a sign from You.” | HINCV 38 कुछ शास्त्रियों और फ़रीसियों ने येशु से विनती की, “गुरुवर, हम आपसे कोई अद्भुत चिह्न देखना चाहते हैं.” |
| BSB 39 Jesus replied, “A wicked and adulterous generation demands a sign, but none will be given it except the sign of the prophet Jonah. | HINCV 39 येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “यह दुष्ट तथा परमेश्वर के प्रति निष्ठाहीन पीढ़ी अद्भुत चिह्न की लालसा करती है, फिर भी इसे भविष्यवक्ता योनाह के चिह्न के अतिरिक्त कोई भी चिह्न नहीं दिया जाएगा. |
| BSB 40 For as Jonah was three days and three nights in the belly of the great fish, so the Son of Man will be three days and three nights in the heart of the earth. | HINCV 40 ठीक जैसे भविष्यवक्ता योनाह तीन दिन और तीन रात विशालकाय जल जंतु के पेट में रहे, मनुष्य का पुत्र भी तीन दिन और तीन रात भूमि के भीतर रहेगा. |
| BSB 41 The men of Nineveh will stand at the judgment with this generation and condemn it; for they repented at the preaching of Jonah, and now One greater than Jonah is here. | HINCV 41 न्याय-दिवस पर नीनवे नगर की जनता इस पीढ़ी के साथ उपस्थित होगी और इसे धिक्कारेगी क्योंकि उसने तो भविष्यवक्ता योनाह के प्रचार के परिणामस्वरूप पश्चाताप कर लिया, किंतु यहां तो वह है, जो भविष्यवक्ता योनाह से भी बढ़कर है. |
| BSB 42 The Queen of the South will rise at the judgment with this generation and condemn it; for she came from the ends of the earth to hear the wisdom of Solomon, and now One greater than Solomon is here. | HINCV 42 न्याय-दिवस पर दक्षिण की रानी इस पीढ़ी के साथ खड़ी होगी और इसे धिक्कारेगी क्योंकि वह पृथ्वी के छोर से यात्रा कर राजा शलोमोन के ज्ञान को सुनने आई थी; किंतु यहां तो वह है, जो राजा शलोमोन से भी बढ़कर है. |
| BSB 43 When an unclean spirit comes out of a man, it passes through arid places seeking rest and does not find it. | HINCV 43 “जब दुष्टात्मा किसी व्यक्ति में से बाहर आ जाती है, वह निवास स्थान की खोज में सूखे स्थानों में फिरती है, किंतु उसे निवास स्थान प्राप्त नहीं हो पाता. |
| BSB 44 Then it says, ‘I will return to the house I left.’ On its return, it finds the house vacant, swept clean, and put in order. | HINCV 44 तब वह सोचती है, ‘मैं जिस निवास स्थान को छोड़कर आयी थी, वहीं लौट जाऊं.’ वह वहां लौटकर उसे खाली, साफ़ और सुथरा पाती है. |
| BSB 45 Then it goes and brings with it seven other spirits more wicked than itself, and they go in and dwell there. And the final plight of that man is worse than the first. So will it be with this wicked generation.” | HINCV 45 तब वह जाकर अपने से अधिक बुरी सात आत्मा और ले आती है और वे सब उस व्यक्ति में प्रवेश कर उसमें अपना घर बना लेती हैं. तब उस व्यक्ति की स्थिति पहले से खराब हो जाती है. यही स्थिति होगी इस दुष्ट पीढ़ी की भी.” |
| BSB 46 While Jesus was still speaking to the crowds, His mother and brothers stood outside, wanting to speak to Him. | HINCV 46 जब येशु भीड़ से बातें कर रहे थे, उनकी माता तथा उनके भाई उनसे भेंट करने की प्रतीक्षा में बाहर ठहरे हुए थे. |
| BSB 47 Someone told Him, “Look, Your mother and brothers are standing outside, wanting to speak to You.” | HINCV 47 किसी ने उन्हें सूचित किया, “आपकी माता तथा भाई बाहर आपसे भेंट करने के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं.” |
| BSB 48 But Jesus replied, “Who is My mother, and who are My brothers?” | HINCV 48 जिस व्यक्ति ने येशु को यह सूचना दी थी, उससे येशु ने पूछा, “वास्तव में कौन है मेरी माता और कौन है मेरा भाई?” |
| BSB 49 Pointing to His disciples, He said, “Here are My mother and My brothers. | HINCV 49 तब अपने शिष्यों की ओर हाथ से संकेत करते हुए येशु ने कहा, “ये हैं मेरे भाई, मेरी बहन तथा मेरी माता. |
| BSB 50 For whoever does the will of My Father in heaven is My brother and sister and mother.” | HINCV 50 जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पूरी करता है, वही है मेरा भाई, मेरी बहन तथा मेरी माता.” |
Questions about Matthew 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.