Matthew 12
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 At that time Jesus went through the grainfields on the Sabbath. His disciples were hungry and began to pick the heads of grain and eat them. | HINIRV 1 उस समय यीशु सब्त के दिन खेतों में से होकर जा रहा था, और उसके चेलों को भूख लगी, और वे बालें तोड़-तोड़कर खाने लगे। |
| BSB 2 When the Pharisees saw this, they said to Him, “Look, Your disciples are doing what is unlawful on the Sabbath.” | HINIRV 2 फरीसियों ने यह देखकर उससे कहा, “देख, तेरे चेले वह काम कर रहे हैं, जो सब्त के दिन करना उचित नहीं।” |
| BSB 3 Jesus replied, “Have you not read what David did when he and his companions were hungry? | HINIRV 3 उसने उनसे कहा, “क्या तुम ने नहीं पढ़ा, कि दाऊद ने, जब वह और उसके साथी भूखे हुए तो क्या किया? |
| BSB 4 He entered the house of God, and he and his companions ate the consecrated bread, which was not lawful for them to eat, but only for the priests. | HINIRV 4 वह कैसे परमेश्वर के घर में गया, और भेंट की रोटियाँ खाई, जिन्हें खाना न तो उसे और न उसके साथियों को, पर केवल याजकों को उचित था? |
| BSB 5 Or haven’t you read in the Law that on the Sabbath the priests in the temple break the Sabbath and yet are innocent? | HINIRV 5 या क्या तुम ने व्यवस्था में नहीं पढ़ा, कि याजक सब्त के दिन मन्दिर में सब्त के दिन की विधि को तोड़ने पर भी निर्दोष ठहरते हैं? (गिन. 28:9,10, यूह. 7:22,23) |
| BSB 6 But I tell you that One greater than the temple is here. | HINIRV 6 पर मैं तुम से कहता हूँ, कि यहाँ वह है, जो मन्दिर से भी महान है। |
| BSB 7 If only you had known the meaning of ‘I desire mercy, not sacrifice,’ you would not have condemned the innocent. | HINIRV 7 यदि तुम इसका अर्थ जानते कि मैं दया से प्रसन्न होता हूँ, बलिदान से नहीं, तो तुम निर्दोष को दोषी न ठहराते। (होशे 6:6) |
| BSB 8 For the Son of Man is Lord of the Sabbath.” | HINIRV 8 मनुष्य का पुत्र तो सब्त के दिन का भी प्रभु है।” (मर. 2:28) |
| BSB 9 Moving on from there, Jesus entered their synagogue, | HINIRV 9 वहाँ से चलकर वह उनके आराधनालय में आया। |
| BSB 10 and a man with a withered hand was there. In order to accuse Jesus, they asked Him, “Is it lawful to heal on the Sabbath?” | HINIRV 10 वहाँ एक मनुष्य था, जिसका हाथ सूखा हुआ था; और उन्होंने उस पर दोष लगाने के लिए उससे पूछा, “क्या सब्त के दिन चंगा करना उचित है?” |
| BSB 11 He replied, “If one of you has a sheep and it falls into a pit on the Sabbath, will he not take hold of it and lift it out? | HINIRV 11 उसने उनसे कहा, “तुम में ऐसा कौन है, जिसकी एक भेड़ हो, और वह सब्त के दिन गड्ढे में गिर जाए, तो वह उसे पकड़कर न निकाले? |
| BSB 12 How much more valuable is a man than a sheep! Therefore it is lawful to do good on the Sabbath.” | HINIRV 12 भला, मनुष्य का मूल्य भेड़ से कितना बढ़कर है! इसलिए सब्त के दिन भलाई करना उचित है।” |
| BSB 13 Then Jesus said to the man, “Stretch out your hand.” So he stretched it out, and it was restored to full use, just like the other. | HINIRV 13 तब यीशु ने उस मनुष्य से कहा, “अपना हाथ बढ़ा।” उसने बढ़ाया, और वह फिर दूसरे हाथ के समान अच्छा हो गया। |
| BSB 14 But the Pharisees went out and plotted how they might kill Jesus. | HINIRV 14 तब फरीसियों ने बाहर जाकर उसके विरोध में सम्मति की, कि उसे किस प्रकार मार डाले? |
| BSB 15 Aware of this, Jesus withdrew from that place. Large crowds followed Him, and He healed them all, | HINIRV 15 यह जानकर यीशु वहाँ से चला गया। और बहुत लोग उसके पीछे हो लिये, और उसने सब को चंगा किया। |
| BSB 16 warning them not to make Him known. | HINIRV 16 और उन्हें चेतावनी दी, कि मुझे प्रगट न करना। |
| BSB 17 This was to fulfill what was spoken through the prophet Isaiah: | HINIRV 17 कि जो वचन यशायाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था, वह पूरा हो: |
| BSB 18 “Here is My Servant, whom I have chosen, My beloved, in whom My soul delights. I will put My Spirit on Him, and He will proclaim justice to the nations. | HINIRV 18 “देखो, यह मेरा सेवक है, जिसे मैंने चुना है; मेरा प्रिय, जिससे मेरा मन प्रसन्न है: मैं अपना आत्मा उस पर डालूँगा; और वह अन्यजातियों को न्याय का समाचार देगा। |
| BSB 19 He will not quarrel or cry out; no one will hear His voice in the streets. | HINIRV 19 वह न झगड़ा करेगा, और न चिल्लाएगा; और न बाजारों में कोई उसका शब्द सुनेगा। |
| BSB 20 A bruised reed He will not break, and a smoldering wick He will not extinguish, till He leads justice to victory. | HINIRV 20 वह कुचले हुए सरकण्डे को न तोड़ेगा; और धुआँ देती हुई बत्ती को न बुझाएगा, जब तक न्याय को प्रबल न कराए। |
| BSB 21 In His name the nations will put their hope.” | HINIRV 21 और अन्यजातियाँ उसके नाम पर आशा रखेंगी।” |
| BSB 22 Then a demon-possessed man who was blind and mute was brought to Jesus, and He healed the man so that he could speak and see. | HINIRV 22 तब लोग एक अंधे-गूँगे को जिसमें दुष्टात्मा थी, उसके पास लाए; और उसने उसे अच्छा किया; और वह गूँगा बोलने और देखने लगा। |
| BSB 23 The crowds were astounded and asked, “Could this be the Son of David?” | HINIRV 23 इस पर सब लोग चकित होकर कहने लगे, “यह क्या दाऊद की सन्तान है?” |
| BSB 24 But when the Pharisees heard this, they said, “Only by Beelzebul, the prince of demons, does this man drive out demons.” | HINIRV 24 परन्तु फरीसियों ने यह सुनकर कहा, “यह तो दुष्टात्माओं के सरदार शैतान की सहायता के बिना दुष्टात्माओं को नहीं निकालता।” |
| BSB 25 Knowing their thoughts, Jesus said to them, “Every kingdom divided against itself will be laid waste, and every city or household divided against itself will not stand. | HINIRV 25 उसने उनके मन की बात जानकर उनसे कहा, “जिस किसी राज्य में फूट होती है, वह उजड़ जाता है, और कोई नगर या घराना जिसमें फूट होती है, बना न रहेगा। |
| BSB 26 If Satan drives out Satan, he is divided against himself. How then can his kingdom stand? | HINIRV 26 और यदि शैतान ही शैतान को निकाले, तो वह अपना ही विरोधी हो गया है; फिर उसका राज्य कैसे बना रहेगा? |
| BSB 27 And if I drive out demons by Beelzebul, by whom do your sons drive them out? So then, they will be your judges. | HINIRV 27 भला, यदि मैं शैतान की सहायता से दुष्टात्माओं को निकालता हूँ, तो तुम्हारे वंश किसकी सहायता से निकालते हैं? इसलिए वे ही तुम्हारा न्याय करेंगे। |
| BSB 28 But if I drive out demons by the Spirit of God, then the kingdom of God has come upon you. | HINIRV 28 पर यदि मैं परमेश्वर के आत्मा की सहायता से दुष्टात्माओं को निकालता हूँ, तो परमेश्वर का राज्य तुम्हारे पास आ पहुँचा है। |
| BSB 29 Or again, how can anyone enter a strong man’s house and steal his possessions, unless he first ties up the strong man? Then he can plunder his house. | HINIRV 29 या कैसे कोई मनुष्य किसी बलवन्त के घर में घुसकर उसका माल लूट सकता है जब तक कि पहले उस बलवन्त को न बाँध ले? और तब वह उसका घर लूट लेगा। |
| BSB 30 He who is not with Me is against Me, and he who does not gather with Me scatters. | HINIRV 30 जो मेरे साथ नहीं, वह मेरे विरोध में है; और जो मेरे साथ नहीं बटोरता, वह बिखेरता है। |
| BSB 31 Therefore I tell you, every sin and blasphemy will be forgiven men, but the blasphemy against the Spirit will not be forgiven. | HINIRV 31 इसलिए मैं तुम से कहता हूँ, कि मनुष्य का सब प्रकार का पाप और निन्दा क्षमा की जाएगी, पर पवित्र आत्मा की निन्दा क्षमा न की जाएगी। |
| BSB 32 Whoever speaks a word against the Son of Man will be forgiven, but whoever speaks against the Holy Spirit will not be forgiven, either in this age or in the one to come. | HINIRV 32 जो कोई मनुष्य के पुत्र के विरोध में कोई बात कहेगा, उसका यह अपराध क्षमा किया जाएगा, परन्तु जो कोई पवित्र आत्मा के विरोध में कुछ कहेगा, उसका अपराध न तो इस युग में और न ही आनेवाले युग में क्षमा किया जाएगा। |
| BSB 33 Make a tree good and its fruit will be good, or make a tree bad and its fruit will be bad, for a tree is known by its fruit. | HINIRV 33 “यदि पेड़ को अच्छा कहो, तो उसके फल को भी अच्छा कहो, या पेड़ को निकम्मा कहो, तो उसके फल को भी निकम्मा कहो; क्योंकि पेड़ फल ही से पहचाना जाता है। |
| BSB 34 You brood of vipers, how can you who are evil say anything good? For out of the overflow of the heart the mouth speaks. | HINIRV 34 हे साँप के बच्चों, तुम बुरे होकर कैसे अच्छी बातें कह सकते हो? क्योंकि जो मन में भरा है, वही मुँह पर आता है। |
| BSB 35 The good man brings good things out of his good store of treasure, and the evil man brings evil things out of his evil store of treasure. | HINIRV 35 भला मनुष्य मन के भले भण्डार से भली बातें निकालता है; और बुरा मनुष्य बुरे भण्डार से बुरी बातें निकालता है। |
| BSB 36 But I tell you that men will give an account on the day of judgment for every careless word they have spoken. | HINIRV 36 और मैं तुम से कहता हूँ, कि जो-जो निकम्मी बातें मनुष्य कहेंगे, न्याय के दिन हर एक बात का लेखा देंगे। |
| BSB 37 For by your words you will be acquitted, and by your words you will be condemned.” | HINIRV 37 क्योंकि तू अपनी बातों के कारण निर्दोष और अपनी बातों ही के कारण दोषी ठहराया जाएगा।” |
| BSB 38 Then some of the scribes and Pharisees said to Him, “Teacher, we want to see a sign from You.” | HINIRV 38 इस पर कुछ शास्त्रियों और फरीसियों ने उससे कहा, “हे गुरु, हम तुझ से एक चिन्ह देखना चाहते हैं।” |
| BSB 39 Jesus replied, “A wicked and adulterous generation demands a sign, but none will be given it except the sign of the prophet Jonah. | HINIRV 39 उसने उन्हें उत्तर दिया, “इस युग के बुरे और व्यभिचारी लोग चिन्ह ढूँढ़ते हैं; परन्तु योना भविष्यद्वक्ता के चिन्ह को छोड़ कोई और चिन्ह उनको न दिया जाएगा। |
| BSB 40 For as Jonah was three days and three nights in the belly of the great fish, so the Son of Man will be three days and three nights in the heart of the earth. | HINIRV 40 योना तीन रात-दिन महा मच्छ के पेट में रहा, वैसे ही मनुष्य का पुत्र तीन रात-दिन पृथ्वी के भीतर रहेगा। |
| BSB 41 The men of Nineveh will stand at the judgment with this generation and condemn it; for they repented at the preaching of Jonah, and now One greater than Jonah is here. | HINIRV 41 नीनवे के लोग न्याय के दिन इस युग के लोगों के साथ उठकर उन्हें दोषी ठहराएँगे, क्योंकि उन्होंने योना का प्रचार सुनकर, मन फिराया और यहाँ वह है जो योना से भी बड़ा है। |
| BSB 42 The Queen of the South will rise at the judgment with this generation and condemn it; for she came from the ends of the earth to hear the wisdom of Solomon, and now One greater than Solomon is here. | HINIRV 42 दक्षिण की रानी न्याय के दिन इस युग के लोगों के साथ उठकर उन्हें दोषी ठहराएगी, क्योंकि वह सुलैमान का ज्ञान सुनने के लिये पृथ्वी के छोर से आई, और यहाँ वह है जो सुलैमान से भी बड़ा है। |
| BSB 43 When an unclean spirit comes out of a man, it passes through arid places seeking rest and does not find it. | HINIRV 43 “जब अशुद्ध आत्मा मनुष्य में से निकल जाती है, तो सूखी जगहों में विश्राम ढूँढ़ती फिरती है, और पाती नहीं। |
| BSB 44 Then it says, ‘I will return to the house I left.’ On its return, it finds the house vacant, swept clean, and put in order. | HINIRV 44 तब कहती है, कि मैं अपने उसी घर में जहाँ से निकली थी, लौट जाऊँगी, और आकर उसे सूना, झाड़ा-बुहारा और सजा-सजाया पाती है। |
| BSB 45 Then it goes and brings with it seven other spirits more wicked than itself, and they go in and dwell there. And the final plight of that man is worse than the first. So will it be with this wicked generation.” | HINIRV 45 तब वह जाकर अपने से और बुरी सात आत्माओं को अपने साथ ले आती है, और वे उसमें पैठकर वहाँ वास करती हैं, और उस मनुष्य की पिछली दशा पहले से भी बुरी हो जाती है। इस युग के बुरे लोगों की दशा भी ऐसी ही होगी।” |
| BSB 46 While Jesus was still speaking to the crowds, His mother and brothers stood outside, wanting to speak to Him. | HINIRV 46 जब वह भीड़ से बातें कर ही रहा था, तो उसकी माता और भाई बाहर खड़े थे, और उससे बातें करना चाहते थे। |
| BSB 47 Someone told Him, “Look, Your mother and brothers are standing outside, wanting to speak to You.” | HINIRV 47 किसी ने उससे कहा, “देख तेरी माता और तेरे भाई बाहर खड़े हैं, और तुझ से बातें करना चाहते हैं।” |
| BSB 48 But Jesus replied, “Who is My mother, and who are My brothers?” | HINIRV 48 यह सुन उसने कहनेवाले को उत्तर दिया, “कौन हैं मेरी माता? और कौन हैं मेरे भाई?” |
| BSB 49 Pointing to His disciples, He said, “Here are My mother and My brothers. | HINIRV 49 और अपने चेलों की ओर अपना हाथ बढ़ाकर कहा, “मेरी माता और मेरे भाई ये हैं। |
| BSB 50 For whoever does the will of My Father in heaven is My brother and sister and mother.” | HINIRV 50 क्योंकि जो कोई मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चले, वही मेरा भाई, और बहन, और माता है।” |
Questions about Matthew 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.