Matthew 11

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 After Jesus had finished instructing His twelve disciples, He went on from there to teach and preach in their cities.

HINIRV

1 जब यीशु अपने बारह चेलों को निर्देश दे चुका, तो वह उनके नगरों में उपदेश और प्रचार करने को वहाँ से चला गया।

BSB

2 Meanwhile John heard in prison about the works of Christ, and he sent his disciples

HINIRV

2 यूहन्ना ने बन्दीगृह में मसीह के कामों का समाचार सुनकर अपने चेलों को उससे यह पूछने भेजा,

BSB

3 to ask Him, “Are You the One who was to come, or should we look for someone else?”

HINIRV

3 “क्या आनेवाला तू ही है, या हम दूसरे की प्रतीक्षा करें?”

BSB

4 Jesus replied, “Go back and report to John what you hear and see:

HINIRV

4 यीशु ने उत्तर दिया, “जो कुछ तुम सुनते हो और देखते हो, वह सब जाकर यूहन्ना से कह दो।

BSB

5 The blind receive sight, the lame walk, the lepers are cleansed, the deaf hear, the dead are raised, and the good news is preached to the poor.

HINIRV

5 कि अंधे देखते हैं और लँगड़े चलते फिरते हैं, कोढ़ी शुद्ध किए जाते हैं और बहरे सुनते हैं, मुर्दे जिलाए जाते हैं, और गरीबों को सुसमाचार सुनाया जाता है।

BSB

6 Blessed is the one who does not fall away on account of Me.”

HINIRV

6 और धन्य है वह, जो मेरे कारण ठोकर न खाए।”

BSB

7 As John’s disciples were leaving, Jesus began to speak to the crowds about John: “What did you go out into the wilderness to see? A reed swaying in the wind?

HINIRV

7 जब वे वहाँ से चल दिए, तो यीशु यूहन्ना के विषय में लोगों से कहने लगा, “तुम जंगल में क्या देखने गए थे? क्या हवा से हिलते हुए सरकण्डे को?

BSB

8 Otherwise, what did you go out to see? A man dressed in fine clothes? Look, those who wear fine clothing are found in kings’ palaces.

HINIRV

8 फिर तुम क्या देखने गए थे? जो कोमल वस्त्र पहनते हैं, वे राजभवनों में रहते हैं।

BSB

9 What then did you go out to see? A prophet? Yes, I tell you, and more than a prophet.

HINIRV

9 तो फिर क्यों गए थे? क्या किसी भविष्यद्वक्ता को देखने को? हाँ, मैं तुम से कहता हूँ, वरन् भविष्यद्वक्ता से भी बड़े को।

BSB

10 This is the one about whom it is written: ‘Behold, I will send My messenger ahead of You, who will prepare Your way before You.’

HINIRV

10 यह वही है, जिसके विषय में लिखा है, कि ‘देख, मैं अपने दूत को तेरे आगे भेजता हूँ, जो तेरे आगे तेरा मार्ग तैयार करेगा।’ (मला. 3:1)

BSB

11 Truly I tell you, among those born of women there has risen no one greater than John the Baptist. Yet even the least in the kingdom of heaven is greater than he.

HINIRV

11 “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जो स्त्रियों से जन्मे हैं, उनमें से यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले से कोई बड़ा नहीं हुआ; पर जो स्वर्ग के राज्य में छोटे से छोटा है वह उससे बड़ा है।

BSB

12 From the days of John the Baptist until now, the kingdom of heaven has been subject to violence, and the violent lay claim to it.

HINIRV

12 यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले के दिनों से अब तक स्वर्ग के राज्य में बलपूर्वक प्रवेश होता रहा है, और बलवान उसे छीन लेते हैं।

BSB

13 For all the Prophets and the Law prophesied until John.

HINIRV

13 यूहन्ना तक सारे भविष्यद्वक्ता और व्यवस्था भविष्यद्वाणी करते रहे।

BSB

14 And if you are willing to accept it, he is the Elijah who was to come.

HINIRV

14 और चाहो तो मानो, एलिय्याह जो आनेवाला था, वह यही है। (मला. 4:5)

BSB

15 He who has ears, let him hear.

HINIRV

15 जिसके सुनने के कान हों, वह सुन ले।

BSB

16 To what can I compare this generation? They are like children sitting in the marketplaces and calling out to others:

HINIRV

16 “मैं इस समय के लोगों की उपमा किस से दूँ? वे उन बालकों के समान हैं, जो बाजारों में बैठे हुए एक दूसरे से पुकारकर कहते हैं,

BSB

17 ‘We played the flute for you, and you did not dance; we sang a dirge, and you did not mourn.’

HINIRV

17 कि हमने तुम्हारे लिये बाँसुरी बजाई, और तुम न नाचे; हमने विलाप किया, और तुम ने छाती नहीं पीटी।

BSB

18 For John came neither eating nor drinking, and they say, ‘He has a demon!’

HINIRV

18 क्योंकि यूहन्ना न खाता आया और न ही पीता, और वे कहते हैं कि उसमें दुष्टात्मा है।

BSB

19 The Son of Man came eating and drinking, and they say, ‘Look at this glutton and drunkard, a friend of tax collectors and sinners!’ But wisdom is vindicated by her actions.”

HINIRV

19 मनुष्य का पुत्र खाता-पीता आया, और वे कहते हैं कि देखो, पेटू और पियक्कड़ मनुष्य, चुंगी लेनेवालों और पापियों का मित्र! पर ज्ञान अपने कामों में सच्चा ठहराया गया है।”

BSB

20 Then Jesus began to denounce the cities in which most of His miracles had been performed, because they did not repent.

HINIRV

20 तब वह उन नगरों को उलाहना देने लगा, जिनमें उसने बहुत सारे सामर्थ्य के काम किए थे; क्योंकि उन्होंने अपना मन नहीं फिराया था।

BSB

21 “Woe to you, Chorazin! Woe to you, Bethsaida! For if the miracles that were performed in you had been performed in Tyre and Sidon, they would have repented long ago in sackcloth and ashes.

HINIRV

21 “हाय, खुराजीन! हाय, बैतसैदा! जो सामर्थ्य के काम तुम में किए गए, यदि वे सोर और सीदोन में किए जाते, तो टाट ओढ़कर, और राख में बैठकर, वे कब के मन फिरा लेते।

BSB

22 But I tell you, it will be more bearable for Tyre and Sidon on the day of judgment than for you.

HINIRV

22 परन्तु मैं तुम से कहता हूँ; कि न्याय के दिन तुम्हारी दशा से सोर और सीदोन की दशा अधिक सहने योग्य होगी।

BSB

23 And you, Capernaum, will you be lifted up to heaven? No, you will be brought down to Hades! For if the miracles that were performed in you had been performed in Sodom, it would have remained to this day.

HINIRV

23 और हे कफरनहूम, क्या तू स्वर्ग तक ऊँचा किया जाएगा? तू तो अधोलोक तक नीचे जाएगा; जो सामर्थ्य के काम तुझ में किए गए है, यदि सदोम में किए जाते, तो वह आज तक बना रहता।

BSB

24 But I tell you that it will be more bearable for Sodom on the day of judgment than for you.”

HINIRV

24 पर मैं तुम से कहता हूँ, कि न्याय के दिन तेरी दशा से सदोम के नगर की दशा अधिक सहने योग्य होगी।”

BSB

25 At that time Jesus declared, “I praise You, Father, Lord of heaven and earth, because You have hidden these things from the wise and learned, and revealed them to little children.

HINIRV

25 उसी समय यीशु ने कहा, “हे पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ, कि तूने इन बातों को ज्ञानियों और समझदारों से छिपा रखा, और बालकों पर प्रगट किया है।

BSB

26 Yes, Father, for this was well-pleasing in Your sight.

HINIRV

26 हाँ, हे पिता, क्योंकि तुझे यही अच्छा लगा।

BSB

27 All things have been entrusted to Me by My Father. No one knows the Son except the Father, and no one knows the Father except the Son and those to whom the Son chooses to reveal Him.

HINIRV

27 “मेरे पिता ने मुझे सब कुछ सौंपा है, और कोई पुत्र को नहीं जानता, केवल पिता; और कोई पिता को नहीं जानता, केवल पुत्र और वह जिस पर पुत्र उसे प्रगट करना चाहे।

BSB

28 Come to Me, all you who are weary and burdened, and I will give you rest.

HINIRV

28 “हे सब परिश्रम करनेवालों और बोझ से दबे लोगों, मेरे पास आओ; मैं तुम्हें विश्राम दूँगा।

BSB

29 Take My yoke upon you and learn from Me, for I am gentle and humble in heart, and you will find rest for your souls.

HINIRV

29 मेरा जूआ अपने ऊपर उठा लो; और मुझसे सीखो; क्योंकि मैं नम्र और मन में दीन हूँ: और तुम अपने मन में विश्राम पाओगे।

BSB

30 For My yoke is easy and My burden is light.”

HINIRV

30 क्योंकि मेरा जूआ सहज और मेरा बोझ हलका है।”

Questions about Matthew 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.