Matthew 10

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 And calling His twelve disciples to Him, Jesus gave them authority over unclean spirits, so that they could drive them out and heal every disease and sickness.

HINIRV

1 फिर उसने अपने बारह चेलों को पास बुलाकर, उन्हें अशुद्ध आत्माओं पर अधिकार दिया, कि उन्हें निकालें और सब प्रकार की बीमारियों और सब प्रकार की दुर्बलताओं को दूर करें।

BSB

2 These are the names of the twelve apostles: first Simon, called Peter, and his brother Andrew; James son of Zebedee, and his brother John;

HINIRV

2 इन बारह प्रेरितों के नाम ये हैं: पहला शमौन, जो पतरस कहलाता है, और उसका भाई अन्द्रियास; जब्दी का पुत्र याकूब, और उसका भाई यूहन्ना;

BSB

3 Philip and Bartholomew; Thomas and Matthew the tax collector; James son of Alphaeus, and Thaddaeus;

HINIRV

3 फिलिप्पुस और बरतुल्मै, थोमा, और चुंगी लेनेवाला मत्ती, हलफईस का पुत्र याकूब और तद्दै।

BSB

4 Simon the Zealot, and Judas Iscariot, who betrayed Jesus.

HINIRV

4 शमौन कनानी, और यहूदा इस्करियोती, जिसने उसे पकड़वाया।

BSB

5 These twelve Jesus sent out with the following instructions: “Do not go onto the road of the Gentiles or enter any town of the Samaritans.

HINIRV

5 इन बारहों को यीशु ने यह निर्देश देकर भेजा, “अन्यजातियों की ओर न जाना, और सामरियों के किसी नगर में प्रवेश न करना। (यिर्म. 50:6)

BSB

6 Go rather to the lost sheep of Israel.

HINIRV

6 परन्तु इस्राएल के घराने ही की खोई हुई भेड़ों के पास जाना।

BSB

7 As you go, preach this message: ‘The kingdom of heaven is near.’

HINIRV

7 और चलते-चलते प्रचार करके कहो कि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।

BSB

8 Heal the sick, raise the dead, cleanse the lepers, drive out demons. Freely you have received; freely give.

HINIRV

8 बीमारों को चंगा करो: मरे हुओं को जिलाओ, कोढ़ियों को शुद्ध करो, दुष्टात्माओं को निकालो। तुम ने सेंत-मेंत पाया है, सेंत-मेंत दो।

BSB

9 Do not take along any gold or silver or copper in your belts.

HINIRV

9 अपने बटुओं में न तो सोना, और न रूपा, और न तांबा रखना।

BSB

10 Take no bag for the road, or second tunic, or sandals, or staff; for the worker is worthy of his provisions.

HINIRV

10 मार्ग के लिये न झोली रखो, न दो कुर्ता, न जूते और न लाठी लो, क्योंकि मजदूर को उसका भोजन मिलना चाहिए।

BSB

11 Whatever town or village you enter, find out who is worthy there and stay at his house until you move on.

HINIRV

11 “जिस किसी नगर या गाँव में जाओ तो पता लगाओ कि वहाँ कौन योग्य है? और जब तक वहाँ से न निकलो, उसी के यहाँ रहो।

BSB

12 As you enter the home, greet its occupants.

HINIRV

12 और घर में प्रवेश करते हुए उसे आशीष देना।

BSB

13 If the home is worthy, let your peace rest on it, but if it is not, let your peace return to you.

HINIRV

13 यदि उस घर के लोग योग्य होंगे तो तुम्हारा कल्याण उन पर पहुँचेगा परन्तु यदि वे योग्य न हों तो तुम्हारा कल्याण तुम्हारे पास लौट आएगा।

BSB

14 And if anyone will not welcome you or heed your words, shake the dust off your feet when you leave that home or town.

HINIRV

14 और जो कोई तुम्हें ग्रहण न करे, और तुम्हारी बातें न सुने, उस घर या उस नगर से निकलते हुए अपने पाँवों की धूल झाड़ डालो।

BSB

15 Truly I tell you, it will be more bearable for Sodom and Gomorrah on the day of judgment than for that town.

HINIRV

15 मैं तुम से सच कहता हूँ, कि न्याय के दिन उस नगर की दशा से सदोम और गमोरा के नगरों की दशा अधिक सहने योग्य होगी।

BSB

16 Behold, I am sending you out like sheep among wolves; therefore be as shrewd as snakes and as innocent as doves.

HINIRV

16 “देखो, मैं तुम्हें भेड़ों की तरह भेड़ियों के बीच में भेजता हूँ इसलिए साँपों की तरह बुद्धिमान और कबूतरों की तरह भोले बनो।

BSB

17 But beware of men, for they will hand you over to their councils and flog you in their synagogues.

HINIRV

17 परन्तु लोगों से सावधान रहो, क्योंकि वे तुम्हें सभाओं में सौंपेंगे, और अपने आराधनालयों में तुम्हें कोड़े मारेंगे।

BSB

18 On My account you will be brought before governors and kings as witnesses to them and to the Gentiles.

HINIRV

18 तुम मेरे लिये राज्यपालों और राजाओं के सामने उन पर, और अन्यजातियों पर गवाह होने के लिये पेश किए जाओगे।

BSB

19 But when they hand you over, do not worry about how to respond or what to say. In that hour you will be given what to say.

HINIRV

19 जब वे तुम्हें पकड़वाएँगे तो यह चिन्ता न करना, कि तुम कैसे बोलोगे और क्या कहोगे; क्योंकि जो कुछ तुम को कहना होगा, वह उसी समय तुम्हें बता दिया जाएगा।

BSB

20 For it will not be you speaking, but the Spirit of your Father speaking through you.

HINIRV

20 क्योंकि बोलनेवाले तुम नहीं हो परन्तु तुम्हारे पिता का आत्मा तुम्हारे द्वारा बोलेगा।

BSB

21 Brother will betray brother to death, and a father his child; children will rise against their parents and have them put to death.

HINIRV

21 “भाई अपने भाई को और पिता अपने पुत्र को, मरने के लिये सौंपेंगे, और बच्चे माता-पिता के विरोध में उठकर उन्हें मरवा डालेंगे। (मीका 7:6)

BSB

22 You will be hated by everyone because of My name, but the one who perseveres to the end will be saved.

HINIRV

22 मेरे नाम के कारण सब लोग तुम से बैर करेंगे, पर जो अन्त तक धीरज धरेगा उसी का उद्धार होगा।

BSB

23 When they persecute you in one town, flee to the next. Truly I tell you, you will not reach all the towns of Israel before the Son of Man comes.

HINIRV

23 जब वे तुम्हें एक नगर में सताएँ, तो दूसरे को भाग जाना। मैं तुम से सच कहता हूँ, तुम मनुष्य के पुत्र के आने से पहले इस्राएल के सब नगरों में से गए भी न होंगे।

BSB

24 A disciple is not above his teacher, nor a servant above his master.

HINIRV

24 “चेला अपने गुरु से बड़ा नहीं; और न ही दास अपने स्वामी से।

BSB

25 It is enough for a disciple to be like his teacher, and a servant like his master. If the head of the house has been called Beelzebul, how much more the members of his household!

HINIRV

25 चेले का गुरु के, और दास का स्वामी के बराबर होना ही बहुत है; जब उन्होंने घर के स्वामी को शैतान कहा तो उसके घरवालों को क्यों न कहेंगे?

BSB

26 So do not be afraid of them. For there is nothing concealed that will not be disclosed, and nothing hidden that will not be made known.

HINIRV

26 “इसलिए उनसे मत डरना, क्योंकि कुछ ढँका नहीं, जो खोला न जाएगा; और न कुछ छिपा है, जो जाना न जाएगा।

BSB

27 What I tell you in the dark, speak in the daylight; what is whispered in your ear, proclaim from the housetops.

HINIRV

27 जो मैं तुम से अंधियारे में कहता हूँ, उसे उजियाले में कहो; और जो कानों कान सुनते हो, उसे छतों पर से प्रचार करो।

BSB

28 Do not be afraid of those who kill the body but cannot kill the soul. Instead, fear the One who can destroy both soul and body in hell.

HINIRV

28 जो शरीर को मार सकते हैं, पर आत्मा को मार नहीं सकते, उनसे मत डरना; पर उसी से डरो, जो आत्मा और शरीर दोनों को नरक में नाश कर सकता है।

BSB

29 Are not two sparrows sold for a penny? Yet not one of them will fall to the ground apart from the will of your Father.

HINIRV

29 क्या एक पैसे में दो गौरैये नहीं बिकती? फिर भी तुम्हारे पिता की इच्छा के बिना उनमें से एक भी भूमि पर नहीं गिर सकती।

BSB

30 And even the very hairs of your head are all numbered.

HINIRV

30 तुम्हारे सिर के बाल भी सब गिने हुए हैं। (लूका 12:7)

BSB

31 So do not be afraid; you are worth more than many sparrows.

HINIRV

31 इसलिए, डरो नहीं; तुम बहुत गौरैयों से बढ़कर मूल्यवान हो।

BSB

32 Therefore everyone who confesses Me before men, I will also confess him before My Father in heaven.

HINIRV

32 “जो कोई मनुष्यों के सामने मुझे मान लेगा, उसे मैं भी अपने स्वर्गीय पिता के सामने मान लूँगा।

BSB

33 But whoever denies Me before men, I will also deny him before My Father in heaven.

HINIRV

33 पर जो कोई मनुष्यों के सामने मेरा इन्कार करेगा उसे मैं भी अपने स्वर्गीय पिता के सामने इन्कार करूँगा।

BSB

34 Do not assume that I have come to bring peace to the earth; I have not come to bring peace, but a sword.

HINIRV

34 “यह न समझो, कि मैं पृथ्वी पर मिलाप कराने को आया हूँ; मैं मिलाप कराने को नहीं, पर तलवार चलवाने आया हूँ।

BSB

35 For I have come to turn ‘a man against his father, a daughter against her mother, a daughter-in-law against her mother-in-law.

HINIRV

35 मैं तो आया हूँ, कि मनुष्य को उसके पिता से, और बेटी को उसकी माँ से, और बहू को उसकी सास से अलग कर दूँ।

BSB

36 A man’s enemies will be the members of his own household.’

HINIRV

36 मनुष्य के बैरी उसके घर ही के लोग होंगे।

BSB

37 Anyone who loves his father or mother more than Me is not worthy of Me; anyone who loves his son or daughter more than Me is not worthy of Me;

HINIRV

37 “जो माता या पिता को मुझसे अधिक प्रिय जानता है, वह मेरे योग्य नहीं और जो बेटा या बेटी को मुझसे अधिक प्रिय जानता है, वह मेरे योग्य नहीं। (लूका 14:26)

BSB

38 and anyone who does not take up his cross and follow Me is not worthy of Me.

HINIRV

38 और जो अपना क्रूस लेकर मेरे पीछे न चले वह मेरे योग्य नहीं।

BSB

39 Whoever finds his life will lose it, and whoever loses his life for My sake will find it.

HINIRV

39 जो अपने प्राण बचाता है, वह उसे खोएगा; और जो मेरे कारण अपना प्राण खोता है, वह उसे पाएगा।

BSB

40 He who receives you receives Me, and he who receives Me receives the One who sent Me.

HINIRV

40 “जो तुम्हें ग्रहण करता है, वह मुझे ग्रहण करता है; और जो मुझे ग्रहण करता है, वह मेरे भेजनेवाले को ग्रहण करता है।

BSB

41 Whoever receives a prophet because he is a prophet will receive a prophet’s reward, and whoever receives a righteous man because he is a righteous man will receive a righteous man’s reward.

HINIRV

41 जो भविष्यद्वक्ता को भविष्यद्वक्ता जानकर ग्रहण करे, वह भविष्यद्वक्ता का बदला पाएगा; और जो धर्मी जानकर धर्मी को ग्रहण करे, वह धर्मी का बदला पाएगा।

BSB

42 And if anyone gives even a cup of cold water to one of these little ones because he is My disciple, truly I tell you, he will never lose his reward.”

HINIRV

42 जो कोई इन छोटों में से एक को चेला जानकर केवल एक कटोरा ठंडा पानी पिलाए, मैं तुम से सच कहता हूँ, वह अपना पुरस्कार कभी नहीं खोएगा।”

Questions about Matthew 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.