Matthew 10
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 And calling His twelve disciples to Him, Jesus gave them authority over unclean spirits, so that they could drive them out and heal every disease and sickness. | HINCV 1 येशु ने अपने बारह शिष्यों को बुलाकर उन्हें अधिकार दिया कि वे दुष्टात्मा को निकाला करें तथा हर एक प्रकार के रोग और बीमारी से स्वस्थ करें. |
| BSB 2 These are the names of the twelve apostles: first Simon, called Peter, and his brother Andrew; James son of Zebedee, and his brother John; | HINCV 2 इन बारह प्रेरितों के नाम इस प्रकार हैं: शिमओन जो पेतरॉस कहलाए, उनके भाई आन्द्रेयास, ज़ेबेदियॉस के पुत्र याकोब, उनके भाई योहन, |
| BSB 3 Philip and Bartholomew; Thomas and Matthew the tax collector; James son of Alphaeus, and Thaddaeus; | HINCV 3 फ़िलिप्पॉस, बारथोलोमेयॉस, थोमॉस, चुंगी लेनेवाले मत्तियाह, हलफ़ेयॉस के पुत्र याकोब, थद्देइयॉस, |
| BSB 4 Simon the Zealot, and Judas Iscariot, who betrayed Jesus. | HINCV 4 कनानी शिमओन तथा कारियोतवासी यहूदाह, जिसने उनके साथ धोखा किया. |
| BSB 5 These twelve Jesus sent out with the following instructions: “Do not go onto the road of the Gentiles or enter any town of the Samaritans. | HINCV 5 येशु ने इन बारहों को इन निर्देशों के साथ विदा किया: “गैर-यहूदियों के मध्य न जाओ, और शमरिया प्रदेश के किसी भी नगर में प्रवेश न करना. |
| BSB 6 Go rather to the lost sheep of Israel. | HINCV 6 परंतु इस्राएल घराने की खोई हुई भेड़ों के पास जाओ. |
| BSB 7 As you go, preach this message: ‘The kingdom of heaven is near.’ | HINCV 7 जाते हुए यह घोषणा करते जाओ, ‘स्वर्ग-राज्य समीप आ पहुंचा है.’ |
| BSB 8 Heal the sick, raise the dead, cleanse the lepers, drive out demons. Freely you have received; freely give. | HINCV 8 रोगियों को स्वस्थ करो, मरे हुओं को जिलाओ, कोढ़ रोगियों को शुद्ध करो, तथा दुष्टात्मा को निकालते जाओ. तुमने बिना दाम के प्राप्त किया है, बिना दाम लिए देते जाओ. |
| BSB 9 Do not take along any gold or silver or copper in your belts. | HINCV 9 “यात्रा में अपने लिए सोना, चांदी तथा तांबे के सिक्कों को जमा न करना. |
| BSB 10 Take no bag for the road, or second tunic, or sandals, or staff; for the worker is worthy of his provisions. | HINCV 10 यात्रा के लिए न थैला, न वस्त्रों के दूसरे जोड़े, न जूते और न ही लाठी साथ ले जाना क्योंकि भरण-पोषण हर एक मज़दूर का अधिकार है. |
| BSB 11 Whatever town or village you enter, find out who is worthy there and stay at his house until you move on. | HINCV 11 किसी भी गांव या नगर में प्रवेश करने पर योग्य व्यक्ति की खोज करना और वहां से विदा होने तक उसी के अतिथि होकर रहना. |
| BSB 12 As you enter the home, greet its occupants. | HINCV 12 उस घर में प्रवेश करते समय उनके लिए मंगल कामना करना. |
| BSB 13 If the home is worthy, let your peace rest on it, but if it is not, let your peace return to you. | HINCV 13 यदि वह घर इस योग्य लगे तो उसके लिए शांति की आशीष देना; यदि वह इसके योग्य न लगे तो अपनी शांति की आशीष अपने पास लौट आने देना. |
| BSB 14 And if anyone will not welcome you or heed your words, shake the dust off your feet when you leave that home or town. | HINCV 14 जो कोई तुम्हारा स्वागत न करे या तुम्हारी न सुने उस घर से या उस नगर से बाहर आते हुए अपने चरणों की धूल तक वहीं झाड़ देना. |
| BSB 15 Truly I tell you, it will be more bearable for Sodom and Gomorrah on the day of judgment than for that town. | HINCV 15 सच तो यह है कि न्याय-दिवस पर उस नगर की तुलना में सोदोम और गोमोरा का दंड कहीं अधिक सहनीय होगा. |
| BSB 16 Behold, I am sending you out like sheep among wolves; therefore be as shrewd as snakes and as innocent as doves. | HINCV 16 “याद रखो कि मैं तुम्हें इस प्रकार भेज रहा हूं मानो भेड़ियों के समूह में भेड़. इसलिये ज़रूरी है कि तुम सांप जैसे चालाक तथा कबूतर जैसे भोले हो. |
| BSB 17 But beware of men, for they will hand you over to their councils and flog you in their synagogues. | HINCV 17 सहजातियों से सावधान रहना क्योंकि वे ही तुम्हें पकड़कर स्थानीय न्यायालय को सौंप देंगे. उनके यहूदी सभागृहों में तुम्हें कोड़े लगाए जाएंगे. |
| BSB 18 On My account you will be brought before governors and kings as witnesses to them and to the Gentiles. | HINCV 18 यहां तक कि मेरे कारण मेरे गवाह के रूप में तुम्हें राज्यपालों, शासकों और गैर-यहूदियों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा. |
| BSB 19 But when they hand you over, do not worry about how to respond or what to say. In that hour you will be given what to say. | HINCV 19 जब तुम पकड़वाए जाओ तो यह चिंता न करना कि तुम्हें कैसे या क्या कहना होगा—सही शब्द तुम्हें उसी समय प्रदान किए जाएंगे, |
| BSB 20 For it will not be you speaking, but the Spirit of your Father speaking through you. | HINCV 20 क्योंकि वहां तुम नहीं परंतु तुम्हारे स्वर्गीय पिता का आत्मा तुम्हारे द्वारा शब्द देगा. |
| BSB 21 Brother will betray brother to death, and a father his child; children will rise against their parents and have them put to death. | HINCV 21 “भाई अपने भाई को तथा पिता अपनी संतान को हत्या के लिए पकड़वाएगा. बालक अपने माता-पिता के विरुद्ध हो जाएंगे और उनकी हत्या का कारण बन जाएंगे. |
| BSB 22 You will be hated by everyone because of My name, but the one who perseveres to the end will be saved. | HINCV 22 मेरे नाम के कारण तुम सब की घृणा के पात्र बन जाओगे किंतु जो अंत तक स्थिर रहेगा, वही उद्धार पाएगा. |
| BSB 23 When they persecute you in one town, flee to the next. Truly I tell you, you will not reach all the towns of Israel before the Son of Man comes. | HINCV 23 जब वे तुम्हें एक नगर में यातना देने लगें तब दूसरे नगर को भाग जाना, क्योंकि सच्चाई यह है कि इस्राएल राष्ट्र के एक नगर से दूसरे नगर तक तुम्हारी यात्रा पूरी भी न होगी कि मनुष्य का पुत्र आ जाएगा. |
| BSB 24 A disciple is not above his teacher, nor a servant above his master. | HINCV 24 “शिष्य अपने गुरु से श्रेष्ठ नहीं और न दास अपने स्वामी से. |
| BSB 25 It is enough for a disciple to be like his teacher, and a servant like his master. If the head of the house has been called Beelzebul, how much more the members of his household! | HINCV 25 शिष्य को यही काफ़ी है कि वह अपने गुरु के तुल्य हो जाए तथा दास अपने स्वामी के. यदि उन्होंने परिवार के प्रधान को ही बेलज़बूल घोषित कर दिया तो उस परिवार के सदस्यों को क्या कुछ नहीं कहा जाएगा! |
| BSB 26 So do not be afraid of them. For there is nothing concealed that will not be disclosed, and nothing hidden that will not be made known. | HINCV 26 “इसलिये उनसे भयभीत न होना क्योंकि ऐसा कुछ भी छुपा नहीं, जिसे खोला न जाएगा या ऐसा कोई रहस्य नहीं, जिसे प्रकट न किया जाएगा. |
| BSB 27 What I tell you in the dark, speak in the daylight; what is whispered in your ear, proclaim from the housetops. | HINCV 27 मैं जो कुछ तुम पर अंधकार में प्रकट कर रहा हूं, उसे प्रकाश में स्पष्ट करो और जो कुछ तुमसे कान में कहा गया है, उसकी घोषणा हर जगह करो. |
| BSB 28 Do not be afraid of those who kill the body but cannot kill the soul. Instead, fear the One who can destroy both soul and body in hell. | HINCV 28 उनसे भयभीत न हो, जो शरीर को तो नाश कर सकते हैं किंतु आत्मा को नाश करने में असमर्थ हैं. सही तो यह है कि भयभीत उनसे हो, जो आत्मा और शरीर दोनों को नर्क में नाश करने में समर्थ हैं. |
| BSB 29 Are not two sparrows sold for a penny? Yet not one of them will fall to the ground apart from the will of your Father. | HINCV 29 क्या दो गौरैयें बहुत सस्ती एक पैसे में नहीं बिकती? फिर भी ऐसा नहीं कि यदि उनमें से एक भी भूमि पर गिर जाए और तुम्हारे पिता को उसके विषय में मालूम न हो. |
| BSB 30 And even the very hairs of your head are all numbered. | HINCV 30 तुम्हारे सिर का तो एक-एक बाल गिना हुआ है. |
| BSB 31 So do not be afraid; you are worth more than many sparrows. | HINCV 31 इसलिये भयभीत न हो. तुम्हारा दाम अनेक गौरैया से कहीं अधिक है. |
| BSB 32 Therefore everyone who confesses Me before men, I will also confess him before My Father in heaven. | HINCV 32 “जो कोई मुझे मनुष्यों के सामने स्वीकार करता है, मैं भी उसे अपने स्वर्गीय पिता के सामने स्वीकार करूंगा |
| BSB 33 But whoever denies Me before men, I will also deny him before My Father in heaven. | HINCV 33 किंतु जो कोई मुझे मनुष्यों के सामने अस्वीकार करता है, उसे मैं भी अपने स्वर्गीय पिता के सामने अस्वीकार करूंगा. |
| BSB 34 Do not assume that I have come to bring peace to the earth; I have not come to bring peace, but a sword. | HINCV 34 “यह न समझो कि मैं पृथ्वी पर मेल-मिलाप के लिए आया हूं. मैं मेल-मिलाप के लिए नहीं, बंटवारे के लिए आया हूं. |
| BSB 35 For I have come to turn ‘a man against his father, a daughter against her mother, a daughter-in-law against her mother-in-law. | HINCV 35 मैं आया हूं कि “ ‘पुत्र को उसके पिता के विरुद्ध, पुत्री को उसकी माता के विरुद्ध तथा बहू को उसकी सास के विरुद्ध उकसाऊं. |
| BSB 36 A man’s enemies will be the members of his own household.’ | HINCV 36 मनुष्य के शत्रु उसके परिवार के सदस्य ही होंगे.’ |
| BSB 37 Anyone who loves his father or mother more than Me is not worthy of Me; anyone who loves his son or daughter more than Me is not worthy of Me; | HINCV 37 “वह, जिसे मेरे बजाय अपने माता-पिता से अधिक लगाव है, मेरे योग्य नहीं है, तथा जिसे मेरी बजाय अपने पुत्र-पुत्री से अधिक प्रेम है, वह मेरे योग्य नहीं. |
| BSB 38 and anyone who does not take up his cross and follow Me is not worthy of Me. | HINCV 38 वह, जो अपना क्रूस स्वयं उठाए हुए मेरा अनुसरण नहीं करता, मेरे योग्य नहीं. |
| BSB 39 Whoever finds his life will lose it, and whoever loses his life for My sake will find it. | HINCV 39 वह, जो यह समझता है कि उसने जीवन पा लिया है, वह उसे खो देगा तथा वह, जिसने मेरे लिए अपना जीवन खो दिया है, उसे सुरक्षित पाएगा. |
| BSB 40 He who receives you receives Me, and he who receives Me receives the One who sent Me. | HINCV 40 “वह, जो तुम्हें स्वीकार करता है, मुझे स्वीकार करता है, और जो मुझे स्वीकार करता है, उन्हें स्वीकार करता है, जिन्होंने मुझे भेजा है. |
| BSB 41 Whoever receives a prophet because he is a prophet will receive a prophet’s reward, and whoever receives a righteous man because he is a righteous man will receive a righteous man’s reward. | HINCV 41 जो कोई एक भविष्यवक्ता को एक भविष्यवक्ता के नाम में स्वीकार करता है, एक भविष्यवक्ता का ईनाम प्राप्त करेगा; और वह, जो एक धर्मी व्यक्ति को एक धर्मी व्यक्ति के नाम में स्वीकार करता है, धर्मी व्यक्ति का ही ईनाम प्राप्त करेगा. |
| BSB 42 And if anyone gives even a cup of cold water to one of these little ones because he is My disciple, truly I tell you, he will never lose his reward.” | HINCV 42 जो कोई इन मामूली व्यक्तियों में से किसी एक को एक कटोरा शीतल जल मात्र इसलिये दे कि वह मेरा शिष्य है, तुम सच तो जानो, वह अपना ईनाम नहीं खोएगा.” |
Questions about Matthew 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.