Matthew 9

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Jesus got into a boat, crossed over, and came to His own town.

HINIRV

1 फिर वह नाव पर चढ़कर पार गया, और अपने नगर में आया।

BSB

2 Just then some men brought to Him a paralytic lying on a mat. When Jesus saw their faith, He said to the paralytic, “Take courage, son; your sins are forgiven.”

HINIRV

2 और कई लोग एक लकवे के मारे हुए को खाट पर रखकर उसके पास लाए। यीशु ने उनका विश्वास देखकर, उस लकवे के मारे हुए से कहा, “हे पुत्र, धैर्य रख; तेरे पाप क्षमा हुए।”

BSB

3 On seeing this, some of the scribes said to themselves, “This man is blaspheming!”

HINIRV

3 और कई शास्त्रियों ने सोचा, “यह तो परमेश्वर की निन्दा करता है।”

BSB

4 But Jesus knew what they were thinking and said, “Why do you harbor evil in your hearts?

HINIRV

4 यीशु ने उनके मन की बातें जानकर कहा, “तुम लोग अपने-अपने मन में बुरा विचार क्यों कर रहे हो?

BSB

5 Which is easier: to say, ‘Your sins are forgiven,’ or to say, ‘Get up and walk’?

HINIRV

5 सहज क्या है? यह कहना, ‘तेरे पाप क्षमा हुए’, या यह कहना, ‘उठ और चल फिर।’

BSB

6 But so that you may know that the Son of Man has authority on earth to forgive sins...” Then He said to the paralytic, “Get up, pick up your mat, and go home.”

HINIRV

6 परन्तु इसलिए कि तुम जान लो कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है।” उसने लकवे के मारे हुए से कहा, “उठ, अपनी खाट उठा, और अपने घर चला जा।”

BSB

7 And the man got up and went home.

HINIRV

7 वह उठकर अपने घर चला गया।

BSB

8 When the crowds saw this, they were filled with awe and glorified God, who had given such authority to men.

HINIRV

8 लोग यह देखकर डर गए और परमेश्वर की महिमा करने लगे जिसने मनुष्यों को ऐसा अधिकार दिया है।

BSB

9 As Jesus went on from there, He saw a man named Matthew sitting at the tax booth. “Follow Me,” He told him, and Matthew got up and followed Him.

HINIRV

9 वहाँ से आगे बढ़कर यीशु ने मत्ती नामक एक मनुष्य को चुंगी की चौकी पर बैठे देखा, और उससे कहा, “मेरे पीछे हो ले।” वह उठकर उसके पीछे हो लिया।

BSB

10 Later, as Jesus was dining at Matthew’s house, many tax collectors and sinners came and ate with Him and His disciples.

HINIRV

10 और जब वह घर में भोजन करने के लिये बैठा तो बहुत सारे चुंगी लेनेवाले और पापी आकर यीशु और उसके चेलों के साथ खाने बैठे।

BSB

11 When the Pharisees saw this, they asked His disciples, “Why does your Teacher eat with tax collectors and sinners?”

HINIRV

11 यह देखकर फरीसियों ने उसके चेलों से कहा, “तुम्हारा गुरु चुंगी लेनेवालों और पापियों के साथ क्यों खाता है?”

BSB

12 On hearing this, Jesus said, “It is not the healthy who need a doctor, but the sick.

HINIRV

12 यह सुनकर यीशु ने उनसे कहा, “वैद्य भले चंगों को नहीं परन्तु बीमारों के लिए आवश्यक है।

BSB

13 But go and learn what this means: ‘I desire mercy, not sacrifice.’ For I have not come to call the righteous, but sinners.”

HINIRV

13 इसलिए तुम जाकर इसका अर्थ सीख लो, कि मैं बलिदान नहीं परन्तु दया चाहता हूँ; क्योंकि मैं धर्मियों को नहीं परन्तु पापियों को बुलाने आया हूँ।” (होशे 6:6)

BSB

14 Then John’s disciples came to Jesus and asked, “Why is it that we and the Pharisees fast so often, but Your disciples do not fast?”

HINIRV

14 तब यूहन्ना के चेलों ने उसके पास आकर कहा, “क्या कारण है कि हम और फरीसी इतना उपवास करते हैं, पर तेरे चेले उपवास नहीं करते?”

BSB

15 Jesus replied, “How can the guests of the bridegroom mourn while He is with them? But the time will come when the bridegroom will be taken from them; then they will fast.

HINIRV

15 यीशु ने उनसे कहा, “क्या बाराती, जब तक दूल्हा उनके साथ है शोक कर सकते हैं? पर वे दिन आएँगे कि दूल्हा उनसे अलग किया जाएगा, उस समय वे उपवास करेंगे।

BSB

16 No one sews a patch of unshrunk cloth on an old garment. For the patch will pull away from the garment, and a worse tear will result.

HINIRV

16 नये कपड़े का पैबन्द पुराने वस्त्र पर कोई नहीं लगाता, क्योंकि वह पैबन्द वस्त्र से और कुछ खींच लेता है, और वह अधिक फट जाता है।

BSB

17 Neither do men pour new wine into old wineskins. If they do, the skins will burst, the wine will spill, and the wineskins will be ruined. Instead, they pour new wine into new wineskins, and both are preserved.”

HINIRV

17 और लोग नया दाखरस पुरानी मशकों में नहीं भरते हैं; क्योंकि ऐसा करने से मशकें फट जाती हैं, और दाखरस बह जाता है और मशकें नाश हो जाती हैं, परन्तु नया दाखरस नई मशकों में भरते हैं और वह दोनों बची रहती हैं।”

BSB

18 While Jesus was saying these things, a synagogue leader came and knelt before Him. “My daughter has just died,” he said. “But come and place Your hand on her, and she will live.”

HINIRV

18 वह उनसे ये बातें कह ही रहा था, कि एक सरदार ने आकर उसे प्रणाम किया और कहा, “मेरी पुत्री अभी मरी है; परन्तु चलकर अपना हाथ उस पर रख, तो वह जीवित हो जाएगी।”

BSB

19 So Jesus got up and went with him, along with His disciples.

HINIRV

19 यीशु उठकर अपने चेलों समेत उसके पीछे हो लिया।

BSB

20 Suddenly a woman who had suffered from bleeding for twelve years came up behind Him and touched the fringe of His cloak.

HINIRV

20 और देखो, एक स्त्री ने जिसके बारह वर्ष से लहू बहता था, उसके पीछे से आकर उसके वस्त्र के कोने को छू लिया। (मत्ती 14:36)

BSB

21 She said to herself, “If only I touch His cloak, I will be healed.”

HINIRV

21 क्योंकि वह अपने मन में कहती थी, “यदि मैं उसके वस्त्र ही को छू लूँगी तो चंगी हो जाऊँगी।”

BSB

22 Jesus turned and saw her. “Take courage, daughter,” He said, “your faith has healed you.” And the woman was healed from that very hour.

HINIRV

22 यीशु ने मुड़कर उसे देखा और कहा, “पुत्री धैर्य रख; तेरे विश्वास ने तुझे चंगा किया है।” अतः वह स्त्री उसी समय चंगी हो गई।

BSB

23 When Jesus entered the house of the synagogue leader, He saw the flute players and the noisy crowd.

HINIRV

23 जब यीशु उस सरदार के घर में पहुँचा और बाँसुरी बजानेवालों और भीड़ को हुल्लड़ मचाते देखा,

BSB

24 “Go away,” He told them. “The girl is not dead, but asleep.” And they laughed at Him.

HINIRV

24 तब कहा, “हट जाओ, लड़की मरी नहीं, पर सोती है।” इस पर वे उसकी हँसी उड़ाने लगे।

BSB

25 After the crowd had been put outside, Jesus went in and took the girl by the hand, and she got up.

HINIRV

25 परन्तु जब भीड़ निकाल दी गई, तो उसने भीतर जाकर लड़की का हाथ पकड़ा, और वह जी उठी।

BSB

26 And the news about this spread throughout that region.

HINIRV

26 और इस बात की चर्चा उस सारे देश में फैल गई।

BSB

27 As Jesus went on from there, two blind men followed Him, crying out, “Have mercy on us, Son of David!”

HINIRV

27 जब यीशु वहाँ से आगे बढ़ा, तो दो अंधे उसके पीछे यह पुकारते हुए चले, “हे दाऊद की सन्तान, हम पर दया कर।”

BSB

28 After Jesus had entered the house, the blind men came to Him. “Do you believe that I am able to do this?” He asked. “Yes, Lord,” they answered.

HINIRV

28 जब वह घर में पहुँचा, तो वे अंधे उसके पास आए, और यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम्हें विश्वास है, कि मैं यह कर सकता हूँ?” उन्होंने उससे कहा, “हाँ प्रभु।”

BSB

29 Then He touched their eyes and said, “According to your faith will it be done to you.”

HINIRV

29 तब उसने उनकी आँखें छूकर कहा, “तुम्हारे विश्वास के अनुसार तुम्हारे लिये हो।”

BSB

30 And their eyes were opened. Jesus warned them sternly, “See that no one finds out about this!”

HINIRV

30 और उनकी आँखें खुल गई और यीशु ने उन्हें सख्‍ती के साथ सचेत किया और कहा, “सावधान, कोई इस बात को न जाने।”

BSB

31 But they went out and spread the news about Him throughout the land.

HINIRV

31 पर उन्होंने निकलकर सारे क्षेत्र में उसका यश फैला दिया।

BSB

32 As they were leaving, a demon-possessed man who was mute was brought to Jesus.

HINIRV

32 जब वे बाहर जा रहे थे, तब, लोग एक गूँगे को जिसमें दुष्टात्मा थी उसके पास लाए।

BSB

33 And when the demon had been driven out, the man began to speak. The crowds were amazed and said, “Nothing like this has ever been seen in Israel!”

HINIRV

33 और जब दुष्टात्मा निकाल दी गई, तो गूँगा बोलने लगा। और भीड़ ने अचम्भा करके कहा, “इस्राएल में ऐसा कभी नहीं देखा गया।”

BSB

34 But the Pharisees said, “It is by the prince of demons that He drives out demons.”

HINIRV

34 परन्तु फरीसियों ने कहा, “यह तो दुष्टात्माओं के सरदार की सहायता से दुष्टात्माओं को निकालता है।”

BSB

35 Jesus went through all the towns and villages, teaching in their synagogues, preaching the gospel of the kingdom, and healing every disease and sickness.

HINIRV

35 और यीशु सब नगरों और गाँवों में फिरता रहा और उनके आराधनालयों में उपदेश करता, और राज्य का सुसमाचार प्रचार करता, और हर प्रकार की बीमारी और दुर्बलता को दूर करता रहा।

BSB

36 When He saw the crowds, He was moved with compassion for them, because they were harassed and helpless, like sheep without a shepherd.

HINIRV

36 जब उसने भीड़ को देखा तो उसको लोगों पर तरस आया, क्योंकि वे उन भेड़ों के समान जिनका कोई चरवाहा न हो, व्याकुल और भटके हुए से थे। (1 राजा. 22:17)

BSB

37 Then He said to His disciples, “The harvest is plentiful, but the workers are few.

HINIRV

37 तब उसने अपने चेलों से कहा, “फसल तो बहुत है पर मजदूर थोड़े हैं।

BSB

38 Ask the Lord of the harvest, therefore, to send out workers into His harvest.”

HINIRV

38 इसलिए फसल के स्वामी से विनती करो कि वह अपने खेत में काम करने के लिये मजदूर भेज दे।”

Questions about Matthew 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.