Matthew 13

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 That same day Jesus went out of the house and sat by the sea.

HINIRV

1 उसी दिन यीशु घर से निकलकर झील के किनारे जा बैठा।

BSB

2 Such large crowds gathered around Him that He got into a boat and sat down, while all the people stood on the shore.

HINIRV

2 और उसके पास ऐसी बड़ी भीड़ इकट्ठी हुई कि वह नाव पर चढ़ गया, और सारी भीड़ किनारे पर खड़ी रही।

BSB

3 And He told them many things in parables, saying, “A farmer went out to sow his seed.

HINIRV

3 और उसने उनसे दृष्टान्तों में बहुत सी बातें कहीं “एक बोनेवाला बीज बोने निकला।

BSB

4 And as he was sowing, some seed fell along the path, and the birds came and devoured it.

HINIRV

4 बोते समय कुछ बीज मार्ग के किनारे गिरे और पक्षियों ने आकर उन्हें चुग लिया।

BSB

5 Some fell on rocky ground, where it did not have much soil. It sprang up quickly because the soil was shallow.

HINIRV

5 कुछ बीज पत्थरीली भूमि पर गिरे, जहाँ उन्हें बहुत मिट्टी न मिली और नरम मिट्टी न मिलने के कारण वे जल्द उग आए।

BSB

6 But when the sun rose, the seedlings were scorched, and they withered because they had no root.

HINIRV

6 पर सूरज निकलने पर वे जल गए, और जड़ न पकड़ने से सूख गए।

BSB

7 Other seed fell among thorns, which grew up and choked the seedlings.

HINIRV

7 कुछ बीज झाड़ियों में गिरे, और झाड़ियों ने बढ़कर उन्हें दबा डाला।

BSB

8 Still other seed fell on good soil and produced a crop—a hundredfold, sixtyfold, or thirtyfold.

HINIRV

8 पर कुछ अच्छी भूमि पर गिरे, और फल लाए, कोई सौ गुना, कोई साठ गुना, कोई तीस गुना।

BSB

9 He who has ears, let him hear.”

HINIRV

9 जिसके कान हों वह सुन ले।”

BSB

10 Then the disciples came to Jesus and asked, “Why do You speak to the people in parables?”

HINIRV

10 और चेलों ने पास आकर उससे कहा, “तू उनसे दृष्टान्तों में क्यों बातें करता है?”

BSB

11 He replied, “The knowledge of the mysteries of the kingdom of heaven has been given to you, but not to them.

HINIRV

11 उसने उत्तर दिया, “तुम को स्वर्ग के राज्य के भेदों की समझ दी गई है, पर उनको नहीं।

BSB

12 Whoever has will be given more, and he will have an abundance. Whoever does not have, even what he has will be taken away from him.

HINIRV

12 क्योंकि जिसके पास है, उसे दिया जाएगा; और उसके पास बहुत हो जाएगा; पर जिसके पास कुछ नहीं है, उससे जो कुछ उसके पास है, वह भी ले लिया जाएगा।

BSB

13 This is why I speak to them in parables: ‘Though seeing, they do not see; though hearing, they do not hear or understand.’

HINIRV

13 मैं उनसे दृष्टान्तों में इसलिए बातें करता हूँ, कि वे देखते हुए नहीं देखते; और सुनते हुए नहीं सुनते; और नहीं समझते।

BSB

14 In them the prophecy of Isaiah is fulfilled: ‘You will be ever hearing but never understanding; you will be ever seeing but never perceiving.

HINIRV

14 और उनके विषय में यशायाह की यह भविष्यद्वाणी पूरी होती है: ‘तुम कानों से तो सुनोगे, पर समझोगे नहीं; और आँखों से तो देखोगे, पर तुम्हें न सूझेगा।

BSB

15 For this people’s heart has grown callous; they hardly hear with their ears, and they have closed their eyes. Otherwise they might see with their eyes, hear with their ears, understand with their hearts, and turn, and I would heal them.’

HINIRV

15 क्योंकि इन लोगों के मन सुस्त हो गए है, और वे कानों से ऊँचा सुनते हैं और उन्होंने अपनी आँखें मूँद लीं हैं; कहीं ऐसा न हो कि वे आँखों से देखें, और कानों से सुनें और मन से समझें, और फिर जाएँ, और मैं उन्हें चंगा करूँ।’

BSB

16 But blessed are your eyes because they see, and your ears because they hear.

HINIRV

16 “पर धन्य है तुम्हारी आँखें, कि वे देखती हैं; और तुम्हारे कान, कि वे सुनते हैं।

BSB

17 For truly I tell you, many prophets and righteous men longed to see what you see but did not see it, and to hear what you hear but did not hear it.

HINIRV

17 क्योंकि मैं तुम से सच कहता हूँ, कि बहुत से भविष्यद्वक्ताओं और धर्मियों ने चाहा कि जो बातें तुम देखते हो, देखें पर न देखीं; और जो बातें तुम सुनते हो, सुनें, पर न सुनीं।

BSB

18 Consider, then, the parable of the sower:

HINIRV

18 “अब तुम बोनेवाले का दृष्टान्त सुनो

BSB

19 When anyone hears the message of the kingdom but does not understand it, the evil one comes and snatches away what was sown in his heart. This is the seed sown along the path.

HINIRV

19 जो कोई राज्य का वचन सुनकर नहीं समझता, उसके मन में जो कुछ बोया गया था, उसे वह दुष्ट आकर छीन ले जाता है; यह वही है, जो मार्ग के किनारे बोया गया था।

BSB

20 The seed sown on rocky ground is the one who hears the word and at once receives it with joy.

HINIRV

20 और जो पत्थरीली भूमि पर बोया गया, यह वह है, जो वचन सुनकर तुरन्त आनन्द के साथ मान लेता है।

BSB

21 But since he has no root, he remains for only a season. When trouble or persecution comes because of the word, he quickly falls away.

HINIRV

21 पर अपने में जड़ न रखने के कारण वह थोड़े ही दिन रह पाता है, और जब वचन के कारण क्लेश या उत्पीड़न होता है, तो तुरन्त ठोकर खाता है।

BSB

22 The seed sown among the thorns is the one who hears the word, but the worries of this life and the deceitfulness of wealth choke the word, and it becomes unfruitful.

HINIRV

22 जो झाड़ियों में बोया गया, यह वह है, जो वचन को सुनता है, पर इस संसार की चिन्ता और धन का धोखा वचन को दबाता है, और वह फल नहीं लाता।

BSB

23 But the seed sown on good soil is the one who hears the word and understands it. He indeed bears fruit and produces a crop—a hundredfold, sixtyfold, or thirtyfold.”

HINIRV

23 जो अच्छी भूमि में बोया गया, यह वह है, जो वचन को सुनकर समझता है, और फल लाता है कोई सौ गुना, कोई साठ गुना, कोई तीस गुना।”

BSB

24 Jesus put before them another parable: “The kingdom of heaven is like a man who sowed good seed in his field.

HINIRV

24 यीशु ने उन्हें एक और दृष्टान्त दिया, “स्वर्ग का राज्य उस मनुष्य के समान है जिसने अपने खेत में अच्छा बीज बोया।

BSB

25 But while everyone was asleep, his enemy came and sowed weeds among the wheat, and slipped away.

HINIRV

25 पर जब लोग सो रहे थे तो उसका बैरी आकर गेहूँ के बीच जंगली बीज बोकर चला गया।

BSB

26 When the wheat sprouted and bore grain, then the weeds also appeared.

HINIRV

26 जब अंकुर निकले और बालें लगी, तो जंगली दाने के पौधे भी दिखाई दिए।

BSB

27 The owner’s servants came to him and said, ‘Sir, didn’t you sow good seed in your field? Where then did the weeds come from?’

HINIRV

27 इस पर गृहस्थ के दासों ने आकर उससे कहा, ‘हे स्वामी, क्या तूने अपने खेत में अच्छा बीज न बोया था? फिर जंगली दाने के पौधे उसमें कहाँ से आए?’

BSB

28 ‘An enemy did this,’ he replied. So the servants asked him, ‘Do you want us to go and pull them up?’

HINIRV

28 उसने उनसे कहा, ‘यह किसी शत्रु का काम है।’ दासों ने उससे कहा, ‘क्या तेरी इच्छा है, कि हम जाकर उनको बटोर लें?’

BSB

29 ‘No,’ he said, ‘if you pull the weeds now, you might uproot the wheat with them.

HINIRV

29 उसने कहा, ‘नहीं, ऐसा न हो कि जंगली दाने के पौधे बटोरते हुए तुम उनके साथ गेहूँ भी उखाड़ लो।

BSB

30 Let both grow together until the harvest. At that time I will tell the harvesters: First collect the weeds and tie them in bundles to be burned; then gather the wheat into my barn.’”

HINIRV

30 कटनी तक दोनों को एक साथ बढ़ने दो, और कटनी के समय मैं काटनेवालों से कहूँगा; पहले जंगली दाने के पौधे बटोरकर जलाने के लिये उनके गट्ठे बाँध लो, और गेहूँ को मेरे खत्ते में इकट्ठा करो।’”

BSB

31 He put before them another parable: “The kingdom of heaven is like a mustard seed that a man took and planted in his field.

HINIRV

31 उसने उन्हें एक और दृष्टान्त दिया, “स्वर्ग का राज्य राई के एक दाने के समान है, जिसे किसी मनुष्य ने लेकर अपने खेत में बो दिया।

BSB

32 Although it is the smallest of all seeds, yet it grows into the largest of garden plants and becomes a tree, so that the birds of the air come and nest in its branches.”

HINIRV

32 वह सब बीजों से छोटा तो है पर जब बढ़ जाता है तब सब साग-पात से बड़ा होता है; और ऐसा पेड़ हो जाता है, कि आकाश के पक्षी आकर उसकी डालियों पर बसेरा करते हैं।”

BSB

33 He told them still another parable: “The kingdom of heaven is like leaven that a woman took and mixed into three measures of flour, until all of it was leavened.”

HINIRV

33 उसने एक और दृष्टान्त उन्हें सुनाया, “स्वर्ग का राज्य ख़मीर के समान है जिसको किसी स्त्री ने लेकर तीन पसेरी आटे में मिला दिया और होते-होते वह सब ख़मीर हो गया।”

BSB

34 Jesus spoke all these things to the crowds in parables. He did not tell them anything without using a parable.

HINIRV

34 ये सब बातें यीशु ने दृष्टान्तों में लोगों से कहीं, और बिना दृष्टान्त वह उनसे कुछ न कहता था।

BSB

35 So was fulfilled what was spoken through the prophet: “I will open My mouth in parables; I will utter things hidden since the foundation of the world.”

HINIRV

35 कि जो वचन भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था, वह पूरा हो: “मैं दृष्टान्त कहने को अपना मुँह खोलूँगा मैं उन बातों को जो जगत की उत्पत्ति से गुप्त रही हैं प्रगट करूँगा।”

BSB

36 Then Jesus dismissed the crowds and went into the house. His disciples came to Him and said, “Explain to us the parable of the weeds in the field.”

HINIRV

36 तब वह भीड़ को छोड़कर घर में आया, और उसके चेलों ने उसके पास आकर कहा, “खेत के जंगली दाने का दृष्टान्त हमें समझा दे।”

BSB

37 He replied, “The One who sows the good seed is the Son of Man.

HINIRV

37 उसने उनको उत्तर दिया, “अच्छे बीज का बोनेवाला मनुष्य का पुत्र है।

BSB

38 The field is the world, and the good seed represents the sons of the kingdom. The weeds are the sons of the evil one,

HINIRV

38 खेत संसार है, अच्छा बीज राज्य के सन्तान, और जंगली बीज दुष्ट के सन्तान हैं।

BSB

39 and the enemy who sows them is the devil. The harvest is the end of the age, and the harvesters are angels.

HINIRV

39 जिस शत्रु ने उनको बोया वह शैतान है; कटनी जगत का अन्त है: और काटनेवाले स्वर्गदूत हैं।

BSB

40 As the weeds are collected and burned in the fire, so will it be at the end of the age.

HINIRV

40 अतः जैसे जंगली दाने बटोरे जाते और जलाए जाते हैं वैसा ही जगत के अन्त में होगा।

BSB

41 The Son of Man will send out His angels, and they will weed out of His kingdom every cause of sin and all who practice lawlessness.

HINIRV

41 मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों को भेजेगा, और वे उसके राज्य में से सब ठोकर के कारणों को और कुकर्म करनेवालों को इकट्ठा करेंगे।

BSB

42 And they will throw them into the fiery furnace, where there will be weeping and gnashing of teeth.

HINIRV

42 और उन्हें आग के कुण्ड में डालेंगे, वहाँ रोना और दाँत पीसना होगा।

BSB

43 Then the righteous will shine like the sun in the kingdom of their Father. He who has ears, let him hear.

HINIRV

43 उस समय धर्मी अपने पिता के राज्य में सूर्य के समान चमकेंगे। जिसके कान हों वह सुन ले।

BSB

44 The kingdom of heaven is like treasure hidden in a field. When a man found it, he hid it again, and in his joy he went and sold all he had and bought that field.

HINIRV

44 “स्वर्ग का राज्य खेत में छिपे हुए धन के समान है, जिसे किसी मनुष्य ने पाकर छिपा दिया, और आनन्द के मारे जाकर अपना सब कुछ बेचकर उस खेत को मोल लिया।

BSB

45 Again, the kingdom of heaven is like a merchant in search of fine pearls.

HINIRV

45 “फिर स्वर्ग का राज्य एक व्यापारी के समान है जो अच्छे मोतियों की खोज में था।

BSB

46 When he found one very precious pearl, he went away and sold all he had and bought it.

HINIRV

46 जब उसे एक बहुमूल्य मोती मिला तो उसने जाकर अपना सब कुछ बेच डाला और उसे मोल ले लिया।

BSB

47 Once again, the kingdom of heaven is like a net that was cast into the sea and caught all kinds of fish.

HINIRV

47 “फिर स्वर्ग का राज्य उस बड़े जाल के समान है, जो समुद्र में डाला गया, और हर प्रकार की मछलियों को समेट लाया।

BSB

48 When it was full, the men pulled it ashore. Then they sat down and sorted the good fish into containers, but threw the bad away.

HINIRV

48 और जब जाल भर गया, तो मछुए किनारे पर खींच लाए, और बैठकर अच्छी-अच्छी तो बरतनों में इकट्ठा कीं और बेकार-बेकार फेंक दीं।

BSB

49 So will it be at the end of the age: The angels will come and separate the wicked from the righteous

HINIRV

49 जगत के अन्त में ऐसा ही होगा; स्वर्गदूत आकर दुष्टों को धर्मियों से अलग करेंगे,

BSB

50 and throw them into the fiery furnace, where there will be weeping and gnashing of teeth.

HINIRV

50 और उन्हें आग के कुण्ड में डालेंगे। वहाँ रोना और दाँत पीसना होगा।

BSB

51 Have you understood all these things?” “Yes,” they answered.

HINIRV

51 “क्या तुम ये सब बातें समझ गए?” चेलों ने उत्तर दिया, “हाँ।”

BSB

52 Then He told them, “For this reason, every scribe who has been discipled in the kingdom of heaven is like a homeowner who brings out of his storeroom new treasures as well as old.”

HINIRV

52 फिर यीशु ने उनसे कहा, “इसलिए हर एक शास्त्री जो स्वर्ग के राज्य का चेला बना है, उस गृहस्थ के समान है जो अपने भण्डार से नई और पुरानी वस्तुएँ निकालता है।”

BSB

53 When Jesus had finished these parables, He withdrew from that place.

HINIRV

53 जब यीशु ये सब दृष्टान्त कह चुका, तो वहाँ से चला गया।

BSB

54 Coming to His hometown, He taught the people in their synagogue, and they were astonished. “Where did this man get such wisdom and miraculous powers?” they asked.

HINIRV

54 और अपने नगर में आकर उनके आराधनालय में उन्हें ऐसा उपदेश देने लगा; कि वे चकित होकर कहने लगे, “इसको यह ज्ञान और सामर्थ्य के काम कहाँ से मिले?

BSB

55 “Isn’t this the carpenter’s son? Isn’t His mother’s name Mary, and aren’t His brothers James, Joseph, Simon, and Judas?

HINIRV

55 क्या यह बढ़ई का बेटा नहीं? और क्या इसकी माता का नाम मरियम और इसके भाइयों के नाम याकूब, यूसुफ, शमौन और यहूदा नहीं?

BSB

56 Aren’t all His sisters with us as well? Where then did this man get all these things?”

HINIRV

56 और क्या इसकी सब बहनें हमारे बीच में नहीं रहती? फिर इसको यह सब कहाँ से मिला?”

BSB

57 And they took offense at Him. But Jesus said to them, “Only in his hometown and in his own household is a prophet without honor.”

HINIRV

57 इस प्रकार उन्होंने उसके कारण ठोकर खाई, पर यीशु ने उनसे कहा, “भविष्यद्वक्ता का अपने नगर और अपने घर को छोड़ और कहीं निरादर नहीं होता।”

BSB

58 And He did not do many miracles there, because of their unbelief.

HINIRV

58 और उसने वहाँ उनके अविश्वास के कारण बहुत सामर्थ्य के काम नहीं किए।

Questions about Matthew 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.