Matthew 20
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “For the kingdom of heaven is like a landowner who went out early in the morning to hire workers for his vineyard. | HINCV 1 “स्वर्ग-राज्य दाख की बारी के उस स्वामी के समान है, जो सबेरे अपने उद्यान के लिए मज़दूर लाने निकला. |
| BSB 2 He agreed to pay them a denarius for the day and sent them into his vineyard. | HINCV 2 जब वह मज़दूरों से एक दीनार रोज़ की मज़दूरी पर सहमत हो गया, उसने उन्हें दाख की बारी में काम करने भेज दिया. |
| BSB 3 About the third hour he went out and saw others standing in the marketplace doing nothing. | HINCV 3 “सुबह नौ बजे जब वह दोबारा नगर चौक से जा रहा था, उसने वहां कुछ मज़दूरों को बेकार खड़े पाया. |
| BSB 4 ‘You also go into my vineyard,’ he said, ‘and I will pay you whatever is right.’ | HINCV 4 उसने उनसे कहा, ‘तुम भी जाकर मेरे दाख की बारी में काम करो. जो कुछ सही होगा, मैं तुम्हें दूंगा.’ |
| BSB 5 So they went. He went out again about the sixth hour and the ninth hour and did the same thing. | HINCV 5 तब वे चले गए. “वह दोबारा बारह बजे और तीन बजे नगर चौक में गया और ऐसा ही किया. |
| BSB 6 About the eleventh hour he went out and found still others standing around. ‘Why have you been standing here all day long doing nothing?’ he asked. | HINCV 6 लगभग शाम पांच बजे वह दोबारा वहां गया और कुछ अन्यों को वहां खड़े पाया. उसने उनसे प्रश्न किया, ‘तुम सारे दिन यहां बेकार क्यों खड़े रहे?’ |
| BSB 7 ‘Because no one has hired us,’ they answered. So he told them, ‘You also go into my vineyard.’ | HINCV 7 “उन्होंने उसे उत्तर दिया, ‘इसलिये कि किसी ने हमें काम नहीं दिया.’ “उसने उनसे कहा, ‘तुम भी मेरे दाख की बारी में चले जाओ.’ |
| BSB 8 When evening came, the owner of the vineyard said to his foreman, ‘Call the workers and pay them their wages, starting with the last ones hired and moving on to the first.’ | HINCV 8 “सांझ होने पर दाख की बारी के स्वामी ने प्रबंधक को आज्ञा दी, ‘अंत में आए मज़दूरों से प्रारंभ करते हुए सबसे पहले काम पर लगाए गए मज़दूरों को उनकी मज़दूरी दे दो.’ |
| BSB 9 The workers who were hired about the eleventh hour came and each received a denarius. | HINCV 9 “उन मज़दूरों को, जो ग्यारहवें घंटे काम पर लगाए गए थे, एक-एक दीनार मिला. |
| BSB 10 So when the original workers came, they assumed they would receive more. But each of them also received a denarius. | HINCV 10 इस प्रकार सबसे पहले आए मज़दूरों ने सोचा कि उन्हें अधिक मज़दूरी प्राप्त होगी किंतु उन्हें भी एक-एक दीनार ही मिला. |
| BSB 11 On receiving their pay, they began to grumble against the landowner. | HINCV 11 जब उन्होंने इसे प्राप्त किया तब वे भूस्वामी के खिलाफ बड़बड़ाने लगे, |
| BSB 12 ‘These men who were hired last worked only one hour,’ they said, ‘and you have made them equal to us who have borne the burden and the scorching heat of the day.’ | HINCV 12 ‘अंत में आए इन मज़दूरों ने मात्र एक ही घंटा काम किया है और आपने उन्हें हमारे बराबर ला दिया, जबकि हमने दिन की तेज धूप में कठोर परिश्रम किया.’ |
| BSB 13 But he answered one of them, ‘Friend, I am not being unfair to you. Did you not agree with me on one denarius? | HINCV 13 “बारी के मालिक ने उन्हें उत्तर दिया, ‘मित्र मैं तुम्हारे साथ कोई अन्याय नहीं कर रहा. क्या हम एक दीनार मज़दूरी पर सहमत न हुए थे? |
| BSB 14 Take your pay and go. I want to give this last man the same as I gave you. | HINCV 14 जो कुछ तुम्हारा है उसे स्वीकार कर लो और जाओ. मेरी इच्छा यही है कि अंत में काम पर आए मज़दूर को उतना ही दूं जितना तुम्हें. |
| BSB 15 Do I not have the right to do as I please with what is mine? Or are you envious because I am generous?’ | HINCV 15 क्या यह न्याय संगत नहीं कि मैं अपनी संपत्ति के साथ वह करूं जो मैं चाहता हूं? क्या मेरा उदार होना तुम्हारी आंखों में खटक रहा है?’ |
| BSB 16 So the last will be first, and the first will be last.” | HINCV 16 “इसलिये वे, जो अंतिम हैं पहले होंगे तथा जो पहले हैं, वे अंतिम.” |
| BSB 17 As Jesus was going up to Jerusalem, He took the twelve disciples aside and said, | HINCV 17 जब येशु येरूशलेम नगर जाने पर थे, उन्होंने मात्र अपने बारह शिष्यों को अपने साथ लिया. मार्ग में येशु ने उनसे कहा, |
| BSB 18 “Look, we are going up to Jerusalem, and the Son of Man will be delivered over to the chief priests and scribes. They will condemn Him to death | HINCV 18 “यह समझ लो कि हम येरूशलेम नगर जा रहे हैं, जहां मनुष्य के पुत्र को पकड़वाया जाएगा, प्रधान पुरोहितों तथा शास्त्रियों के हाथों में सौंप दिया जाएगा और वे उसे मृत्यु दंड के योग्य घोषित करेंगे. |
| BSB 19 and will deliver Him over to the Gentiles to be mocked and flogged and crucified. And on the third day He will be raised to life.” | HINCV 19 इसके लिए मनुष्य के पुत्र को गैर-यहूदियों के हाथों में सौंप दिया जाएगा कि वे उसका ठट्ठा करें, उसे कोड़े लगवाएं और उसे क्रूस पर चढ़ाएं किंतु वह तीसरे दिन मरे हुओं में से जीवित किया जाएगा.” |
| BSB 20 Then the mother of Zebedee’s sons came to Jesus with her sons and knelt down to make a request of Him. | HINCV 20 ज़ेबेदियॉस की पत्नी अपने पुत्रों के साथ येशु के पास आईं तथा येशु के सामने झुककर उनसे एक विनती करनी चाही. |
| BSB 21 “What do you want?” He inquired. She answered, “Declare that in Your kingdom one of these two sons of mine may sit at Your right hand, and the other at Your left.” | HINCV 21 येशु ने उनसे पूछा, “आप क्या चाहती हैं?” उन्होंने येशु को उत्तर दिया, “यह आज्ञा दे दीजिए कि आपके राज्य में मेरे ये दोनों पुत्र, एक आपके दायें तथा दूसरा आपके बायें बैठे.” |
| BSB 22 “You do not know what you are asking,” Jesus replied. “Can you drink the cup I am going to drink?” “We can,” the brothers answered. | HINCV 22 येशु ने दोनों भाइयों से उन्मुख हो कहा, “तुम समझ नहीं रहे कि तुम क्या मांग रहे हो! क्या तुममें उस प्याले को पीने की क्षमता है, जिसे मैं पीने पर हूं?” “हां, प्रभु,” उन्होंने उत्तर दिया. |
| BSB 23 “You will indeed drink My cup,” Jesus said. “But to sit at My right or left is not Mine to grant. These seats belong to those for whom My Father has prepared them.” | HINCV 23 इस पर येशु ने उनसे कहा, “सचमुच मेरा प्याला तो तुम पियोगे, किंतु किसी को अपने दायें या बायें बैठाना मेरा अधिकार नहीं है. यह उनके लिए है, जिनके लिए यह मेरे पिता द्वारा तैयार किया गया है.” |
| BSB 24 When the ten heard about this, they were indignant with the two brothers. | HINCV 24 यह सुन शेष दस शिष्य इन दोनों भाइयों पर नाराज़ हो गए; |
| BSB 25 But Jesus called them aside and said, “You know that the rulers of the Gentiles lord it over them, and their superiors exercise authority over them. | HINCV 25 किंतु येशु ने उन सभी को अपने पास बुलाकर उनसे कहा, “वे, जो इस संसार में शासक हैं, अपने लोगों पर प्रभुता करते हैं तथा उनके बड़े अधिकारी उन पर अपना अधिकार दिखाया करते हैं. |
| BSB 26 It shall not be this way among you. Instead, whoever wants to become great among you must be your servant, | HINCV 26 तुममें ऐसा नहीं है, तुममें जो महान बनने की इच्छा रखता है, वह तुम्हारा सेवक बने, |
| BSB 27 and whoever wants to be first among you must be your slave— | HINCV 27 तथा तुममें जो कोई श्रेष्ठ होना चाहता है, वह तुम्हारा दास हो. |
| BSB 28 just as the Son of Man did not come to be served, but to serve, and to give His life as a ransom for many.” | HINCV 28 ठीक जैसे मनुष्य का पुत्र यहां इसलिये नहीं आया कि अपनी सेवा करवाए, परंतु इसलिये कि सेवा करे, और अनेकों की छुड़ौती के लिए अपना जीवन बलिदान कर दे.” |
| BSB 29 As they were leaving Jericho, a large crowd followed Him. | HINCV 29 जब वे येरीख़ो नगर से बाहर निकल ही रहे थे, एक बड़ी भीड़ उनके साथ हो ली. |
| BSB 30 And there were two blind men sitting beside the road. When they heard that Jesus was passing by, they cried out, “Lord, Son of David, have mercy on us!” | HINCV 30 वहां मार्ग के किनारे दो अंधे व्यक्ति बैठे हुए थे. जब उन्हें यह अहसास हुआ कि येशु वहां से जा रहे हैं, वे पुकार-पुकारकर विनती करने लगे, “प्रभु! दावीद की संतान! हम पर कृपा कीजिए!” |
| BSB 31 The crowd admonished them to be silent, but they cried out all the louder, “Lord, Son of David, have mercy on us!” | HINCV 31 भीड़ ने उन्हें झिड़कते हुए शांत रहने की आज्ञा दी, किंतु वे और भी अधिक ऊंचे शब्द में पुकारने लगे, “प्रभु! दावीद की संतान! हम पर कृपा कीजिए!” |
| BSB 32 Jesus stopped and called them. “What do you want Me to do for you?” He asked. | HINCV 32 येशु रुक गए, उन्हें पास बुलाया और उनसे प्रश्न किया, “क्या चाहते हो तुम? मैं तुम्हारे लिए क्या करूं?” |
| BSB 33 “Lord,” they answered, “let our eyes be opened.” | HINCV 33 उन्होंने उत्तर दिया, “प्रभु! हम चाहते हैं कि हम देखने लगें.” |
| BSB 34 Moved with compassion, Jesus touched their eyes, and at once they received their sight and followed Him. | HINCV 34 तरस खाकर येशु ने उनकी आंखें छुई. तुरंत ही वे देखने लगे और वे येशु के पीछे हो लिए. |
Questions about Matthew 20? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.