Matthew 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Jesus was led by the Spirit into the wilderness to be tempted by the devil. | HINCV 1 इसके बाद पवित्र आत्मा के निर्देश में येशु को बंजर भूमि ले जाया गया कि वह शैतान द्वारा परखे जाएं. |
| BSB 2 After fasting forty days and forty nights, He was hungry. | HINCV 2 उन्होंने चालीस दिन और चालीस रात उपवास किया. उसके बाद जब उन्हें भूख लगी, |
| BSB 3 The tempter came to Him and said, “If You are the Son of God, tell these stones to become bread.” | HINCV 3 परखने वाले ने उनके पास आकर कहा, “यदि तुम परमेश्वर-पुत्र हो तो इन पत्थरों को आज्ञा दो कि ये रोटी बन जाएं.” |
| BSB 4 But Jesus answered, “It is written: ‘Man shall not live on bread alone, but on every word that comes from the mouth of God.’” | HINCV 4 येशु ने उसे उत्तर दिया, “मनुष्य का जीवन सिर्फ भोजन पर नहीं, बल्कि परमेश्वर के मुख से निकले हुए हर एक शब्द पर भी निर्भर है.” |
| BSB 5 Then the devil took Him to the holy city and set Him on the pinnacle of the temple. | HINCV 5 तब शैतान ने येशु को पवित्र नगर में ले जाकर मंदिर के शीर्ष पर खड़ा कर दिया |
| BSB 6 “If You are the Son of God,” he said, “throw Yourself down. For it is written: ‘He will command His angels concerning You, and they will lift You up in their hands, so that You will not strike Your foot against a stone.’” | HINCV 6 और उनसे कहा, “यदि तुम परमेश्वर-पुत्र हो तो यहां से नीचे कूद जाओ, क्योंकि लिखा है, “वह अपने स्वर्गदूतों को तुम्हारे संबंध में आज्ञा देंगे तथा वे तुम्हें हाथों-हाथ उठा लेंगे कि तुम्हारे पैर को पत्थर से चोट न लगे.” |
| BSB 7 Jesus replied, “It is also written: ‘Do not put the Lord your God to the test.’” | HINCV 7 उसके उत्तर में येशु ने उससे कहा, “यह भी तो लिखा है तुम प्रभु अपने परमेश्वर को न परखो.” |
| BSB 8 Again, the devil took Him to a very high mountain and showed Him all the kingdoms of the world and their glory. | HINCV 8 तब शैतान येशु को अत्यंत ऊंचे पर्वत पर ले गया और विश्व के सारे राज्य और उनका सारा ऐश्वर्य दिखाते हुए उनसे कहा, |
| BSB 9 “All this I will give You,” he said, “if You will fall down and worship me.” | HINCV 9 “मैं ये सब तुम्हें दे दूंगा यदि तुम मेरी दंडवत-वंदना करो.” |
| BSB 10 “Away from Me, Satan!” Jesus told him. “For it is written: ‘Worship the Lord your God and serve Him only.’” | HINCV 10 इस पर येशु ने उसे उत्तर दिया, “हट, शैतान! दूर हो! क्योंकि लिखा है, तुम सिर्फ प्रभु अपने परमेश्वर की ही आराधना और सेवा किया करो.” |
| BSB 11 Then the devil left Him, and angels came and ministered to Him. | HINCV 11 तब शैतान उन्हें छोड़कर चला गया और स्वर्गदूत आए और उनकी सेवा करने लगे. |
| BSB 12 When Jesus heard that John had been imprisoned, He withdrew to Galilee. | HINCV 12 यह मालूम होने पर कि बपतिस्मा देनेवाले योहन को बंदी बना लिया गया है, येशु गलील प्रदेश में चले गए, |
| BSB 13 Leaving Nazareth, He went and lived in Capernaum, which is by the sea in the region of Zebulun and Naphtali, | HINCV 13 और नाज़रेथ नगर को छोड़ कफ़रनहूम नगर में बस गए, जो झील तट पर ज़ेबुलून तथा नफताली नामक क्षेत्र में था. |
| BSB 14 to fulfill what was spoken through the prophet Isaiah: | HINCV 14 ऐसा इसलिये हुआ कि भविष्यवक्ता यशायाह की यह भविष्यवाणी पूरी हो: |
| BSB 15 “Land of Zebulun and land of Naphtali, the Way of the Sea, beyond the Jordan, Galilee of the Gentiles— | HINCV 15 यरदन नदी के पार समुद्रतट पर बसे ज़ेबुलून तथा नफताली प्रदेश अर्थात् गलील प्रदेश में, जहां गैर-इस्राएली बसे हुए हैं, |
| BSB 16 the people living in darkness have seen a great light; on those living in the land of the shadow of death, a light has dawned.” | HINCV 16 अंधकार में जी रहे लोगों ने एक बड़ी ज्योति को देखा; गहन अंधकार के निवासियों पर ज्योति चमकी. |
| BSB 17 From that time on Jesus began to preach, “Repent, for the kingdom of heaven is near.” | HINCV 17 उस समय से येशु ने यह उपदेश देना प्रारंभ कर दिया, “मन फिराओ क्योंकि स्वर्ग-राज्य पास आ गया है.” |
| BSB 18 As Jesus was walking beside the Sea of Galilee, He saw two brothers, Simon called Peter and his brother Andrew. They were casting a net into the sea, for they were fishermen. | HINCV 18 एक दिन गलील झील के किनारे चलते हुए येशु ने दो भाइयों को देखा: शिमओन, जो पेतरॉस कहलाए तथा उनके भाई आन्द्रेयास को. ये समुद्र में जाल डाल रहे थे क्योंकि वे मछुआरे थे. |
| BSB 19 “Come, follow Me,” Jesus said, “and I will make you fishers of men.” | HINCV 19 येशु ने उनसे कहा, “मेरा अनुसरण करो—मैं तुम्हें मनुष्यों के मछुआरे बनाऊंगा.” |
| BSB 20 And at once they left their nets and followed Him. | HINCV 20 वे उसी क्षण अपने जाल छोड़कर येशु का अनुसरण करने लगे. |
| BSB 21 Going on from there, He saw two other brothers, James son of Zebedee and his brother John. They were in a boat with their father Zebedee, mending their nets. Jesus called them, | HINCV 21 जब वे वहां से आगे बढ़े तो येशु ने दो अन्य भाइयों को देखा—ज़ेबेदियॉस के पुत्र याकोब तथा उनके भाई योहन को. वे दोनों अपने पिता के साथ नाव में अपने जाल ठीक कर रहे थे. येशु ने उन्हें बुलाया. |
| BSB 22 and immediately they left the boat and their father and followed Him. | HINCV 22 उसी क्षण वे नाव और अपने पिता को छोड़ येशु के पीछे हो लिए. |
| BSB 23 Jesus went throughout Galilee, teaching in their synagogues, preaching the gospel of the kingdom, and healing every disease and sickness among the people. | HINCV 23 येशु सारे गलील प्रदेश की यात्रा करते हुए, उनके यहूदी सभागृहों में शिक्षा देते हुए, स्वर्ग-राज्य के ईश्वरीय सुसमाचार का उपदेश देने लगे. वह लोगों के हर एक रोग तथा हर एक व्याधि को दूर करते जा रहे थे. |
| BSB 24 News about Him spread all over Syria, and people brought to Him all who were ill with various diseases, those suffering acute pain, the demon-possessed, those having seizures, and the paralyzed, and He healed them. | HINCV 24 सारे सीरिया प्रदेश में उनके विषय में समाचार फैलता चला गया और लोग उनके पास उन सबको लाने लगे, जो रोगी थे तथा उन्हें भी, जो विविध रोगों, पीड़ाओं, दुष्टात्मा, मूर्च्छा रोगों तथा पक्षाघात से पीड़ित थे. येशु इन सभी को स्वस्थ करते जा रहे थे. |
| BSB 25 Large crowds followed Him, having come from Galilee, the Decapolis, Jerusalem, Judea, and beyond the Jordan. | HINCV 25 गलील प्रदेश, देकापोलिस, येरूशलेम, यहूदिया प्रदेश और यरदन नदी के पार से बड़ी भीड़ उनके पीछे-पीछे चली जा रही थी. |
Questions about Matthew 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.