Matthew 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Jesus was led by the Spirit into the wilderness to be tempted by the devil. | HINIRV 1 तब उस समय पवित्र आत्मा यीशु को एकांत में ले गया ताकि शैतान से उसकी परीक्षा हो। |
| BSB 2 After fasting forty days and forty nights, He was hungry. | HINIRV 2 वह चालीस दिन, और चालीस रात, निराहार रहा, तब उसे भूख लगी। (निर्ग. 34:28) |
| BSB 3 The tempter came to Him and said, “If You are the Son of God, tell these stones to become bread.” | HINIRV 3 तब परखनेवाले ने पास आकर उससे कहा, “यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो कह दे, कि ये पत्थर रोटियाँ बन जाएँ।” |
| BSB 4 But Jesus answered, “It is written: ‘Man shall not live on bread alone, but on every word that comes from the mouth of God.’” | HINIRV 4 यीशु ने उत्तर दिया, “लिखा है, ‘मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं, परन्तु हर एक वचन से जो परमेश्वर के मुख से निकलता है जीवित रहेगा।’” |
| BSB 5 Then the devil took Him to the holy city and set Him on the pinnacle of the temple. | HINIRV 5 तब शैतान उसे पवित्र नगर में ले गया और मन्दिर के कंगूरे पर खड़ा किया। (लूका 4:9) |
| BSB 6 “If You are the Son of God,” he said, “throw Yourself down. For it is written: ‘He will command His angels concerning You, and they will lift You up in their hands, so that You will not strike Your foot against a stone.’” | HINIRV 6 और उससे कहा, “यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो अपने आपको नीचे गिरा दे; क्योंकि लिखा है, ‘वह तेरे विषय में अपने स्वर्गदूतों को आज्ञा देगा, और वे तुझे हाथों हाथ उठा लेंगे; कहीं ऐसा न हो कि तेरे पाँवों में पत्थर से ठेस लगे ।’” (भज. 91:11,12) |
| BSB 7 Jesus replied, “It is also written: ‘Do not put the Lord your God to the test.’” | HINIRV 7 यीशु ने उससे कहा, “यह भी लिखा है, ‘तू प्रभु अपने परमेश्वर की परीक्षा न कर।’” (व्यव. 6:16) |
| BSB 8 Again, the devil took Him to a very high mountain and showed Him all the kingdoms of the world and their glory. | HINIRV 8 फिर शैतान उसे एक बहुत ऊँचे पहाड़ पर ले गया और सारे जगत के राज्य और उसका वैभव दिखाकर |
| BSB 9 “All this I will give You,” he said, “if You will fall down and worship me.” | HINIRV 9 उससे कहा, “यदि तू गिरकर मुझे प्रणाम करे, तो मैं यह सब कुछ तुझे दे दूँगा ।” |
| BSB 10 “Away from Me, Satan!” Jesus told him. “For it is written: ‘Worship the Lord your God and serve Him only.’” | HINIRV 10 तब यीशु ने उससे कहा, “हे शैतान दूर हो जा, क्योंकि लिखा है: ‘तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर, और केवल उसी की उपासना कर।’” (व्यव. 6:13) |
| BSB 11 Then the devil left Him, and angels came and ministered to Him. | HINIRV 11 तब शैतान उसके पास से चला गया, और स्वर्गदूत आकर उसकी सेवा करने लगे। |
| BSB 12 When Jesus heard that John had been imprisoned, He withdrew to Galilee. | HINIRV 12 जब उसने यह सुना कि यूहन्ना पकड़वा दिया गया, तो वह गलील को चला गया। |
| BSB 13 Leaving Nazareth, He went and lived in Capernaum, which is by the sea in the region of Zebulun and Naphtali, | HINIRV 13 और नासरत को छोड़कर कफरनहूम में जो झील के किनारे जबूलून और नप्ताली के क्षेत्र में है जाकर रहने लगा। |
| BSB 14 to fulfill what was spoken through the prophet Isaiah: | HINIRV 14 ताकि जो यशायाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था, वह पूरा हो। |
| BSB 15 “Land of Zebulun and land of Naphtali, the Way of the Sea, beyond the Jordan, Galilee of the Gentiles— | HINIRV 15 “जबूलून और नप्ताली के क्षेत्र, झील के मार्ग से यरदन के पास अन्यजातियों का गलील- |
| BSB 16 the people living in darkness have seen a great light; on those living in the land of the shadow of death, a light has dawned.” | HINIRV 16 जो लोग अंधकार में बैठे थे उन्होंने बड़ी ज्योति देखी; और जो मृत्यु के क्षेत्र और छाया में बैठे थे, उन पर ज्योति चमकी।” |
| BSB 17 From that time on Jesus began to preach, “Repent, for the kingdom of heaven is near.” | HINIRV 17 उस समय से यीशु ने प्रचार करना और यह कहना आरम्भ किया, “मन फिराओ क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आया है।” |
| BSB 18 As Jesus was walking beside the Sea of Galilee, He saw two brothers, Simon called Peter and his brother Andrew. They were casting a net into the sea, for they were fishermen. | HINIRV 18 उसने गलील की झील के किनारे फिरते हुए दो भाइयों अर्थात् शमौन को जो पतरस कहलाता है, और उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते देखा; क्योंकि वे मछुए थे। |
| BSB 19 “Come, follow Me,” Jesus said, “and I will make you fishers of men.” | HINIRV 19 और उनसे कहा, “मेरे पीछे चले आओ, तो मैं तुम को मनुष्यों के पकड़नेवाले बनाऊँगा।” |
| BSB 20 And at once they left their nets and followed Him. | HINIRV 20 वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए। |
| BSB 21 Going on from there, He saw two other brothers, James son of Zebedee and his brother John. They were in a boat with their father Zebedee, mending their nets. Jesus called them, | HINIRV 21 और वहाँ से आगे बढ़कर, उसने और दो भाइयों अर्थात् जब्दी के पुत्र याकूब और उसके भाई यूहन्ना को अपने पिता जब्दी के साथ नाव पर अपने जालों को सुधारते देखा; और उन्हें भी बुलाया। |
| BSB 22 and immediately they left the boat and their father and followed Him. | HINIRV 22 वे तुरन्त नाव और अपने पिता को छोड़कर उसके पीछे हो लिए। |
| BSB 23 Jesus went throughout Galilee, teaching in their synagogues, preaching the gospel of the kingdom, and healing every disease and sickness among the people. | HINIRV 23 और यीशु सारे गलील में फिरता हुआ उनके आराधनालयों में उपदेश करता, और राज्य का सुसमाचार प्रचार करता, और लोगों की हर प्रकार की बीमारी और दुर्बलता को दूर करता रहा। |
| BSB 24 News about Him spread all over Syria, and people brought to Him all who were ill with various diseases, those suffering acute pain, the demon-possessed, those having seizures, and the paralyzed, and He healed them. | HINIRV 24 और सारे सीरिया देश में उसका यश फैल गया; और लोग सब बीमारों को, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों और दुःखों में जकड़े हुए थे, और जिनमें दुष्टात्माएँ थीं और मिर्गीवालों और लकवे के रोगियों को उसके पास लाए और उसने उन्हें चंगा किया। |
| BSB 25 Large crowds followed Him, having come from Galilee, the Decapolis, Jerusalem, Judea, and beyond the Jordan. | HINIRV 25 और गलील, दिकापुलिस, यरूशलेम, यहूदिया और यरदन के पार से भीड़ की भीड़ उसके पीछे हो ली। |
Questions about Matthew 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.