Matthew 5
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 When Jesus saw the crowds, He went up on the mountain and sat down. His disciples came to Him, | HINIRV 1 वह भीड़ को देखकर, पहाड़ पर चढ़ गया; और जब बैठ गया तो उसके चेले उसके पास आए। |
| BSB 2 and He began to teach them, saying: | HINIRV 2 और वह अपना मुँह खोलकर उन्हें यह उपदेश देने लगा: |
| BSB 3 “Blessed are the poor in spirit, for theirs is the kingdom of heaven. | HINIRV 3 “धन्य हैं वे, जो मन के दीन हैं, क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है। |
| BSB 4 Blessed are those who mourn, for they will be comforted. | HINIRV 4 “धन्य हैं वे, जो शोक करते हैं, क्योंकि वे शान्ति पाएँगे। |
| BSB 5 Blessed are the meek, for they will inherit the earth. | HINIRV 5 “धन्य हैं वे, जो नम्र हैं, क्योंकि वे पृथ्वी के अधिकारी होंगे। (भज. 37:11) |
| BSB 6 Blessed are those who hunger and thirst for righteousness, for they will be filled. | HINIRV 6 “धन्य हैं वे, जो धार्मिकता के भूखे और प्यासे हैं, क्योंकि वे तृप्त किए जाएँगे। |
| BSB 7 Blessed are the merciful, for they will be shown mercy. | HINIRV 7 “धन्य हैं वे, जो दयावन्त हैं, क्योंकि उन पर दया की जाएगी। |
| BSB 8 Blessed are the pure in heart, for they will see God. | HINIRV 8 “धन्य हैं वे, जिनके मन शुद्ध हैं, क्योंकि वे परमेश्वर को देखेंगे। |
| BSB 9 Blessed are the peacemakers, for they will be called sons of God. | HINIRV 9 “धन्य हैं वे, जो मेल करवानेवाले हैं, क्योंकि वे परमेश्वर के पुत्र कहलाएँगे। |
| BSB 10 Blessed are those who are persecuted because of righteousness, for theirs is the kingdom of heaven. | HINIRV 10 “धन्य हैं वे, जो धार्मिकता के कारण सताए जाते हैं, क्योंकि स्वर्ग का राज्य उन्हीं का है। |
| BSB 11 Blessed are you when people insult you, persecute you, and falsely say all kinds of evil against you because of Me. | HINIRV 11 “धन्य हो तुम, जब मनुष्य मेरे कारण तुम्हारी निन्दा करें और सताएँ और झूठ बोल बोलकर तुम्हारे विरोध में सब प्रकार की बुरी बात कहें। |
| BSB 12 Rejoice and be glad, because great is your reward in heaven, for in the same way they persecuted the prophets before you. | HINIRV 12 आनन्दित और मगन होना क्योंकि तुम्हारे लिये स्वर्ग में बड़ा प्रतिफल है। इसलिए कि उन्होंने उन भविष्यद्वक्ताओं को जो तुम से पहले थे इसी रीति से सताया था। |
| BSB 13 You are the salt of the earth. But if the salt loses its savor, how can it be made salty again? It is no longer good for anything, except to be thrown out and trampled by men. | HINIRV 13 “तुम पृथ्वी के नमक हो; परन्तु यदि नमक का स्वाद बिगड़ जाए, तो वह फिर किस वस्तु से नमकीन किया जाएगा? फिर वह किसी काम का नहीं, केवल इसके कि बाहर फेंका जाए और मनुष्यों के पैरों तले रौंदा जाए। |
| BSB 14 You are the light of the world. A city on a hill cannot be hidden. | HINIRV 14 तुम जगत की ज्योति हो। जो नगर पहाड़ पर बसा हुआ है वह छिप नहीं सकता। |
| BSB 15 Neither do people light a lamp and put it under a basket. Instead, they set it on a stand, and it gives light to everyone in the house. | HINIRV 15 और लोग दीया जलाकर पैमाने के नीचे नहीं परन्तु दीवट पर रखते हैं, तब उससे घर के सब लोगों को प्रकाश पहुँचता है। |
| BSB 16 In the same way, let your light shine before men, that they may see your good deeds and glorify your Father in heaven. | HINIRV 16 उसी प्रकार तुम्हारा उजियाला मनुष्यों के सामने चमके कि वे तुम्हारे भले कामों को देखकर तुम्हारे पिता की, जो स्वर्ग में हैं, बड़ाई करें। |
| BSB 17 Do not think that I have come to abolish the Law or the Prophets. I have not come to abolish them, but to fulfill them. | HINIRV 17 “यह न समझो, कि मैं व्यवस्था या भविष्यद्वक्ताओं की शिक्षाओं को लोप करने आया हूँ, लोप करने नहीं, परन्तु पूरा करने आया हूँ। (रोम. 10:4) |
| BSB 18 For I tell you truly, until heaven and earth pass away, not a single jot, not a stroke of a pen, will disappear from the Law until everything is accomplished. | HINIRV 18 क्योंकि मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जब तक आकाश और पृथ्वी टल न जाएँ, तब तक व्यवस्था से एक मात्रा या बिन्दु भी बिना पूरा हुए नहीं टलेगा। |
| BSB 19 So then, whoever breaks one of the least of these commandments and teaches others to do likewise will be called least in the kingdom of heaven; but whoever practices and teaches them will be called great in the kingdom of heaven. | HINIRV 19 इसलिए जो कोई इन छोटी से छोटी आज्ञाओं में से किसी एक को तोड़े, और वैसा ही लोगों को सिखाए, वह स्वर्ग के राज्य में सबसे छोटा कहलाएगा; परन्तु जो कोई उनका पालन करेगा और उन्हें सिखाएगा, वही स्वर्ग के राज्य में महान कहलाएगा। |
| BSB 20 For I tell you that unless your righteousness exceeds that of the scribes and Pharisees, you will never enter the kingdom of heaven. | HINIRV 20 क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि यदि तुम्हारी धार्मिकता शास्त्रियों और फरीसियों की धार्मिकता से बढ़कर न हो, तो तुम स्वर्ग के राज्य में कभी प्रवेश करने न पाओगे। |
| BSB 21 You have heard that it was said to the ancients, ‘Do not murder’ and ‘Anyone who murders will be subject to judgment.’ | HINIRV 21 “तुम सुन चुके हो, कि पूर्वकाल के लोगों से कहा गया था कि ‘हत्या न करना’, और ‘जो कोई हत्या करेगा वह कचहरी में दण्ड के योग्य होगा।’ (निर्ग. 20:13) |
| BSB 22 But I tell you that anyone who is angry with his brother will be subject to judgment. Again, anyone who says to his brother, ‘Raca,’ will be subject to the Sanhedrin. But anyone who says, ‘You fool!’ will be subject to the fire of hell. | HINIRV 22 परन्तु मैं तुम से यह कहता हूँ, कि जो कोई अपने भाई पर क्रोध करेगा, वह कचहरी में दण्ड के योग्य होगा और जो कोई अपने भाई को निकम्मा कहेगा वह महासभा में दण्ड के योग्य होगा; और जो कोई कहे ‘अरे मूर्ख’ वह नरक की आग के दण्ड के योग्य होगा। |
| BSB 23 So if you are offering your gift at the altar and there remember that your brother has something against you, | HINIRV 23 इसलिए यदि तू अपनी भेंट वेदी पर लाए, और वहाँ तू स्मरण करे, कि मेरे भाई के मन में मेरी ओर से कुछ विरोध है, |
| BSB 24 leave your gift there before the altar. First go and be reconciled to your brother; then come and offer your gift. | HINIRV 24 तो अपनी भेंट वहीं वेदी के सामने छोड़ दे, और जाकर पहले अपने भाई से मेल मिलाप कर, और तब आकर अपनी भेंट चढ़ा। |
| BSB 25 Reconcile quickly with your adversary, while you are still on the way to court. Otherwise, he may hand you over to the judge, and the judge may hand you over to the officer, and you may be thrown into prison. | HINIRV 25 जब तक तू अपने मुद्दई के साथ मार्ग में है, उससे झटपट मेल मिलाप कर ले कहीं ऐसा न हो कि मुद्दई तुझे न्यायाधीश को सौंपे, और न्यायाधीश तुझे सिपाही को सौंप दे और तू बन्दीगृह में डाल दिया जाए। |
| BSB 26 Truly I tell you, you will not get out until you have paid the last penny. | HINIRV 26 मैं तुम से सच कहता हूँ कि जब तक तू पाई-पाई चुका न दे तब तक वहाँ से छूटने न पाएगा। |
| BSB 27 You have heard that it was said, ‘Do not commit adultery.’ | HINIRV 27 “तुम सुन चुके हो कि कहा गया था, ‘व्यभिचार न करना।’ (व्यव. 5:18, निर्ग. 20:14) |
| BSB 28 But I tell you that anyone who looks at a woman to lust after her has already committed adultery with her in his heart. | HINIRV 28 परन्तु मैं तुम से यह कहता हूँ, कि जो कोई किसी स्त्री पर कुदृष्टि डाले वह अपने मन में उससे व्यभिचार कर चुका। |
| BSB 29 If your right eye causes you to sin, gouge it out and throw it away. It is better for you to lose one part of your body than for your whole body to be thrown into hell. | HINIRV 29 यदि तेरी दाहिनी आँख तुझे ठोकर खिलाए, तो उसे निकालकर अपने पास से फेंक दे; क्योंकि तेरे लिये यही भला है कि तेरे अंगों में से एक नाश हो जाए और तेरा सारा शरीर नरक में न डाला जाए। |
| BSB 30 And if your right hand causes you to sin, cut it off and throw it away. It is better for you to lose one part of your body than for your whole body to depart into hell. | HINIRV 30 और यदि तेरा दाहिना हाथ तुझे ठोकर खिलाए, तो उसको काटकर अपने पास से फेंक दे, क्योंकि तेरे लिये यही भला है, कि तेरे अंगों में से एक नाश हो जाए और तेरा सारा शरीर नरक में न डाला जाए। |
| BSB 31 It has also been said, ‘Whoever divorces his wife must give her a certificate of divorce.’ | HINIRV 31 “यह भी कहा गया था, ‘जो कोई अपनी पत्नी को त्याग दे, तो उसे त्यागपत्र दे।’ (व्यव. 24:1-14) |
| BSB 32 But I tell you that anyone who divorces his wife, except for sexual immorality, brings adultery upon her. And he who marries a divorced woman commits adultery. | HINIRV 32 परन्तु मैं तुम से यह कहता हूँ कि जो कोई अपनी पत्नी को व्यभिचार के सिवा किसी और कारण से तलाक दे, तो वह उससे व्यभिचार करवाता है; और जो कोई उस त्यागी हुई से विवाह करे, वह व्यभिचार करता है। |
| BSB 33 Again, you have heard that it was said to the ancients, ‘Do not break your oath, but fulfill your vows to the Lord.’ | HINIRV 33 “फिर तुम सुन चुके हो, कि पूर्वकाल के लोगों से कहा गया था, ‘झूठी शपथ न खाना, परन्तु परमेश्वर के लिये अपनी शपथ को पूरी करना।’ (व्यव. 23:21) |
| BSB 34 But I tell you not to swear at all: either by heaven, for it is God’s throne; | HINIRV 34 परन्तु मैं तुम से यह कहता हूँ, कि कभी शपथ न खाना; न तो स्वर्ग की, क्योंकि वह परमेश्वर का सिंहासन है। (यशा. 66:1) |
| BSB 35 or by the earth, for it is His footstool; or by Jerusalem, for it is the city of the great King. | HINIRV 35 न धरती की, क्योंकि वह उसके पाँवों की चौकी है; न यरूशलेम की, क्योंकि वह महाराजा का नगर है। (यशा. 66:1) |
| BSB 36 Nor should you swear by your head, for you cannot make a single hair white or black. | HINIRV 36 अपने सिर की भी शपथ न खाना क्योंकि तू एक बाल को भी न उजला, न काला कर सकता है। |
| BSB 37 Simply let your ‘Yes’ be ‘Yes,’ and your ‘No,’ ‘No.’ Anything more comes from the evil one. | HINIRV 37 परन्तु तुम्हारी बात हाँ की हाँ, या नहीं की नहीं हो; क्योंकि जो कुछ इससे अधिक होता है वह बुराई से होता है। |
| BSB 38 You have heard that it was said, ‘Eye for eye and tooth for tooth.’ | HINIRV 38 “तुम सुन चुके हो, कि कहा गया था, कि आँख के बदले आँख, और दाँत के बदले दाँत। (व्यव. 19:21) |
| BSB 39 But I tell you not to resist an evil person. If someone slaps you on your right cheek, turn to him the other also; | HINIRV 39 परन्तु मैं तुम से यह कहता हूँ, कि बुरे का सामना न करना; परन्तु जो कोई तेरे दाहिने गाल पर थप्पड़ मारे, उसकी ओर दूसरा भी फेर दे। |
| BSB 40 if someone wants to sue you and take your tunic, let him have your cloak as well; | HINIRV 40 और यदि कोई तुझ पर मुकद्दमा करके तेरा कुर्ता लेना चाहे, तो उसे अंगरखा भी ले लेने दे। |
| BSB 41 and if someone forces you to go one mile, go with him two miles. | HINIRV 41 और जो कोई तुझे कोस भर बेगार में ले जाए तो उसके साथ दो कोस चला जा। |
| BSB 42 Give to the one who asks you, and do not turn away from the one who wants to borrow from you. | HINIRV 42 जो कोई तुझ से माँगे, उसे दे; और जो तुझ से उधार लेना चाहे, उससे मुँह न मोड़। |
| BSB 43 You have heard that it was said, ‘Love your neighbor’ and ‘Hate your enemy.’ | HINIRV 43 “तुम सुन चुके हो, कि कहा गया था; कि अपने पड़ोसी से प्रेम रखना, और अपने बैरी से बैर। (लैव्य. 19:18) |
| BSB 44 But I tell you, love your enemies and pray for those who persecute you, | HINIRV 44 परन्तु मैं तुम से यह कहता हूँ, कि अपने बैरियों से प्रेम रखो और अपने सतानेवालों के लिये प्रार्थना करो। (रोम. 12:14) |
| BSB 45 that you may be sons of your Father in heaven. He causes His sun to rise on the evil and the good, and sends rain on the righteous and the unrighteous. | HINIRV 45 जिससे तुम अपने स्वर्गीय पिता की सन्तान ठहरोगे क्योंकि वह भलों और बुरों दोनों पर अपना सूर्य उदय करता है, और धर्मी और अधर्मी पर मेंह बरसाता है। |
| BSB 46 If you love those who love you, what reward will you get? Do not even tax collectors do the same? | HINIRV 46 क्योंकि यदि तुम अपने प्रेम रखनेवालों ही से प्रेम रखो, तो तुम्हारे लिये क्या लाभ होगा? क्या चुंगी लेनेवाले भी ऐसा ही नहीं करते? |
| BSB 47 And if you greet only your brothers, what are you doing more than others? Do not even Gentiles do the same? | HINIRV 47 “और यदि तुम केवल अपने भाइयों को ही नमस्कार करो, तो कौन सा बड़ा काम करते हो? क्या अन्यजाति भी ऐसा नहीं करते? |
| BSB 48 Be perfect, therefore, as your heavenly Father is perfect. | HINIRV 48 इसलिए चाहिये कि तुम सिद्ध बनो, जैसा तुम्हारा स्वर्गीय पिता सिद्ध है। (लैव्य. 19:2) |
Questions about Matthew 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.