Matthew 6
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “Be careful not to perform your righteous acts before men to be seen by them. If you do, you will have no reward from your Father in heaven. | HINIRV 1 “सावधान रहो! तुम मनुष्यों को दिखाने के लिये अपने धार्मिकता के काम न करो, नहीं तो अपने स्वर्गीय पिता से कुछ भी फल न पाओगे। |
| BSB 2 So when you give to the needy, do not sound a trumpet before you, as the hypocrites do in the synagogues and on the streets, to be honored by men. Truly I tell you, they already have their full reward. | HINIRV 2 “इसलिए जब तू दान करे, तो अपना ढिंढोरा न पिटवा, जैसे कपटी, आराधनालयों और गलियों में करते हैं, ताकि लोग उनकी बड़ाई करें, मैं तुम से सच कहता हूँ, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके। |
| BSB 3 But when you give to the needy, do not let your left hand know what your right hand is doing, | HINIRV 3 परन्तु जब तू दान करे, तो जो तेरा दाहिना हाथ करता है, उसे तेरा बायाँ हाथ न जानने पाए। |
| BSB 4 so that your giving may be in secret. And your Father, who sees what is done in secret, will reward you. | HINIRV 4 ताकि तेरा दान गुप्त रहे; और तब तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा। |
| BSB 5 And when you pray, do not be like the hypocrites. For they love to pray standing in the synagogues and on the street corners to be seen by men. Truly I tell you, they already have their full reward. | HINIRV 5 “और जब तू प्रार्थना करे, तो कपटियों के समान न हो क्योंकि लोगों को दिखाने के लिये आराधनालयों में और सड़कों के चौराहों पर खड़े होकर प्रार्थना करना उनको अच्छा लगता है। मैं तुम से सच कहता हूँ, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके। |
| BSB 6 But when you pray, go into your inner room, shut your door, and pray to your Father, who is unseen. And your Father, who sees what is done in secret, will reward you. | HINIRV 6 परन्तु जब तू प्रार्थना करे, तो अपनी कोठरी में जा; और द्वार बन्द करके अपने पिता से जो गुप्त में है प्रार्थना कर; और तब तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा। |
| BSB 7 And when you pray, do not babble on like pagans, for they think that by their many words they will be heard. | HINIRV 7 प्रार्थना करते समय अन्यजातियों के समान बक-बक न करो; क्योंकि वे समझते हैं कि उनके बार बार बोलने से उनकी सुनी जाएगी। |
| BSB 8 Do not be like them, for your Father knows what you need before you ask Him. | HINIRV 8 इसलिए तुम उनके समान न बनो, क्योंकि तुम्हारा पिता तुम्हारे माँगने से पहले ही जानता है, कि तुम्हारी क्या-क्या आवश्यकताएँ है। |
| BSB 9 So then, this is how you should pray: ‘Our Father in heaven, hallowed be Your name. | HINIRV 9 “अतः तुम इस रीति से प्रार्थना किया करो: ‘हे हमारे पिता, तू जो स्वर्ग में है; तेरा नाम पवित्र माना जाए। (लूका 11:2) |
| BSB 10 Your kingdom come, Your will be done, on earth as it is in heaven. | HINIRV 10 ‘तेरा राज्य आए। तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी होती है, वैसे पृथ्वी पर भी हो। |
| BSB 11 Give us this day our daily bread. | HINIRV 11 ‘हमारी दिन भर की रोटी आज हमें दे। |
| BSB 12 And forgive us our debts, as we also have forgiven our debtors. | HINIRV 12 ‘और जिस प्रकार हमने अपने अपराधियों को क्षमा किया है, वैसे ही तू भी हमारे अपराधों को क्षमा कर। |
| BSB 13 And lead us not into temptation, but deliver us from the evil one.’ | HINIRV 13 ‘और हमें परीक्षा में न ला, परन्तु बुराई से बचा; [क्योंकि राज्य और पराक्रम और महिमा सदा तेरे ही हैं।’ आमीन।] |
| BSB 14 For if you forgive men their trespasses, your heavenly Father will also forgive you. | HINIRV 14 “इसलिए यदि तुम मनुष्य के अपराध क्षमा करोगे, तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता भी तुम्हें क्षमा करेगा। |
| BSB 15 But if you do not forgive men their trespasses, neither will your Father forgive yours. | HINIRV 15 और यदि तुम मनुष्यों के अपराध क्षमा न करोगे, तो तुम्हारा पिता भी तुम्हारे अपराध क्षमा न करेगा। |
| BSB 16 When you fast, do not be somber like the hypocrites, for they disfigure their faces to show men they are fasting. Truly I tell you, they already have their full reward. | HINIRV 16 “जब तुम उपवास करो, तो कपटियों के समान तुम्हारे मुँह पर उदासी न छाई रहे, क्योंकि वे अपना मुँह बनाए रहते हैं, ताकि लोग उन्हें उपवासी जानें। मैं तुम से सच कहता हूँ, कि वे अपना प्रतिफल पा चुके। |
| BSB 17 But when you fast, anoint your head and wash your face, | HINIRV 17 परन्तु जब तू उपवास करे तो अपने सिर पर तेल मल और मुँह धो। |
| BSB 18 so that your fasting will not be obvious to men, but only to your Father, who is unseen. And your Father, who sees what is done in secret, will reward you. | HINIRV 18 ताकि लोग नहीं परन्तु तेरा पिता जो गुप्त में है, तुझे उपवासी जाने। इस दशा में तेरा पिता जो गुप्त में देखता है, तुझे प्रतिफल देगा। |
| BSB 19 Do not store up for yourselves treasures on earth, where moth and rust destroy, and where thieves break in and steal. | HINIRV 19 “अपने लिये पृथ्वी पर धन इकट्ठा न करो; जहाँ कीड़ा और काई बिगाड़ते हैं, और जहाँ चोर सेंध लगाते और चुराते हैं। |
| BSB 20 But store up for yourselves treasures in heaven, where moth and rust do not destroy, and where thieves do not break in and steal. | HINIRV 20 परन्तु अपने लिये स्वर्ग में धन इकट्ठा करो, जहाँ न तो कीड़ा, और न काई बिगाड़ते हैं, और जहाँ चोर न सेंध लगाते और न चुराते हैं। |
| BSB 21 For where your treasure is, there your heart will be also. | HINIRV 21 क्योंकि जहाँ तेरा धन है वहाँ तेरा मन भी लगा रहेगा। |
| BSB 22 The eye is the lamp of the body. If your eyes are good, your whole body will be full of light. | HINIRV 22 “शरीर का दीया आँख है: इसलिए यदि तेरी आँख अच्छी हो, तो तेरा सारा शरीर भी उजियाला होगा। |
| BSB 23 But if your eyes are bad, your whole body will be full of darkness. If then the light within you is darkness, how great is that darkness! | HINIRV 23 परन्तु यदि तेरी आँख बुरी हो, तो तेरा सारा शरीर भी अंधियारा होगा; इस कारण वह उजियाला जो तुझ में है यदि अंधकार हो तो वह अंधकार कैसा बड़ा होगा! |
| BSB 24 No one can serve two masters: Either he will hate the one and love the other, or he will be devoted to the one and despise the other. You cannot serve both God and money. | HINIRV 24 “कोई मनुष्य दो स्वामियों की सेवा नहीं कर सकता, क्योंकि वह एक से बैर और दूसरे से प्रेम रखेगा, या एक से निष्ठावान रहेगा और दूसरे का तिरस्कार करेगा। तुम परमेश्वर और धन दोनों की सेवा नहीं कर सकते। |
| BSB 25 Therefore I tell you, do not worry about your life, what you will eat or drink; or about your body, what you will wear. Is not life more than food, and the body more than clothes? | HINIRV 25 इसलिए मैं तुम से कहता हूँ, कि अपने प्राण के लिये यह चिन्ता न करना कि हम क्या खाएँगे, और क्या पीएँगे, और न अपने शरीर के लिये कि क्या पहनेंगे, क्या प्राण भोजन से, और शरीर वस्त्र से बढ़कर नहीं? |
| BSB 26 Look at the birds of the air: They do not sow or reap or gather into barns, and yet your heavenly Father feeds them. Are you not much more valuable than they? | HINIRV 26 आकाश के पक्षियों को देखो! वे न बोते हैं, न काटते हैं, और न खत्तों में बटोरते हैं; तो भी तुम्हारा स्वर्गीय पिता उनको खिलाता है। क्या तुम उनसे अधिक मूल्य नहीं रखते? |
| BSB 27 Who of you by worrying can add a single hour to his life? | HINIRV 27 तुम में कौन है, जो चिन्ता करके अपने जीवनकाल में एक घड़ी भी बढ़ा सकता है? |
| BSB 28 And why do you worry about clothes? Consider how the lilies of the field grow: They do not labor or spin. | HINIRV 28 “और वस्त्र के लिये क्यों चिन्ता करते हो? सोसनों के फूलों पर ध्यान करो, कि वे कैसे बढ़ते हैं, वे न तो परिश्रम करते हैं, न काटते हैं। |
| BSB 29 Yet I tell you that not even Solomon in all his glory was adorned like one of these. | HINIRV 29 तो भी मैं तुम से कहता हूँ, कि सुलैमान भी, अपने सारे वैभव में उनमें से किसी के समान वस्त्र पहने हुए न था। |
| BSB 30 If that is how God clothes the grass of the field, which is here today and tomorrow is thrown into the furnace, will He not much more clothe you, O you of little faith? | HINIRV 30 इसलिए जब परमेश्वर मैदान की घास को, जो आज है, और कल भाड़ में झोंकी जाएगी, ऐसा वस्त्र पहनाता है, तो हे अल्पविश्वासियों, तुम को वह क्यों न पहनाएगा? |
| BSB 31 Therefore do not worry, saying, ‘What shall we eat?’ or ‘What shall we drink?’ or ‘What shall we wear?’ | HINIRV 31 “इसलिए तुम चिन्ता करके यह न कहना, कि हम क्या खाएँगे, या क्या पीएँगे, या क्या पहनेंगे? |
| BSB 32 For the Gentiles strive after all these things, and your heavenly Father knows that you need them. | HINIRV 32 क्योंकि अन्यजाति इन सब वस्तुओं की खोज में रहते हैं, और तुम्हारा स्वर्गीय पिता जानता है, कि तुम्हें ये सब वस्तुएँ चाहिए। |
| BSB 33 But seek first the kingdom of God and His righteousness, and all these things will be added unto you. | HINIRV 33 इसलिए पहले तुम परमेश्वर के राज्य और धार्मिकता की खोज करो तो ये सब वस्तुएँ तुम्हें मिल जाएँगी। (लूका 12:31) |
| BSB 34 Therefore do not worry about tomorrow, for tomorrow will worry about itself. Today has enough trouble of its own. | HINIRV 34 अतः कल के लिये चिन्ता न करो, क्योंकि कल का दिन अपनी चिन्ता आप कर लेगा; आज के लिये आज ही का दुःख बहुत है। |
Questions about Matthew 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.