Matthew 7

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “Do not judge, or you will be judged.

HINIRV

1 “दोष मत लगाओ, कि तुम पर भी दोष न लगाया जाए।

BSB

2 For with the same judgment you pronounce, you will be judged, and with the measure you use, it will be measured to you.

HINIRV

2 क्योंकि जिस प्रकार तुम दोष लगाते हो, उसी प्रकार तुम पर भी दोष लगाया जाएगा; और जिस नाप से तुम नापते हो, उसी से तुम्हारे लिये भी नापा जाएगा।

BSB

3 Why do you look at the speck in your brother’s eye but fail to notice the beam in your own eye?

HINIRV

3 “तू क्यों अपने भाई की आँख के तिनके को देखता है, और अपनी आँख का लट्ठा तुझे नहीं सूझता?

BSB

4 How can you say to your brother, ‘Let me take the speck out of your eye,’ while there is still a beam in your own eye?

HINIRV

4 जब तेरी ही आँख में लट्ठा है, तो तू अपने भाई से कैसे कह सकता है, ‘ला मैं तेरी आँख से तिनका निकाल दूँ?’

BSB

5 You hypocrite! First take the beam out of your own eye, and then you will see clearly to remove the speck from your brother’s eye.

HINIRV

5 हे कपटी, पहले अपनी आँख में से लट्ठा निकाल ले, तब तू अपने भाई की आँख का तिनका भली भाँति देखकर निकाल सकेगा।

BSB

6 Do not give dogs what is holy; do not throw your pearls before swine. If you do, they may trample them under their feet, and then turn and tear you to pieces.

HINIRV

6 “पवित्र वस्तु कुत्तों को न दो, और अपने मोती सूअरों के आगे मत डालो; ऐसा न हो कि वे उन्हें पाँवों तले रौंदें और पलटकर तुम को फाड़ डालें।

BSB

7 Ask, and it will be given to you; seek, and you will find; knock, and the door will be opened to you.

HINIRV

7 “माँगो, तो तुम्हें दिया जाएगा; ढूँढ़ो, तो तुम पाओगे; खटखटाओ, तो तुम्हारे लिये खोला जाएगा।

BSB

8 For everyone who asks receives; he who seeks finds; and to him who knocks, the door will be opened.

HINIRV

8 क्योंकि जो कोई माँगता है, उसे मिलता है; और जो ढूँढ़ता है, वह पाता है; और जो खटखटाता है, उसके लिये खोला जाएगा।

BSB

9 Which of you, if his son asks for bread, will give him a stone?

HINIRV

9 “तुम में से ऐसा कौन मनुष्य है, कि यदि उसका पुत्र उससे रोटी माँगे, तो वह उसे पत्थर दे?

BSB

10 Or if he asks for a fish, will give him a snake?

HINIRV

10 या मछली माँगे, तो उसे साँप दे?

BSB

11 So if you who are evil know how to give good gifts to your children, how much more will your Father in heaven give good things to those who ask Him!

HINIRV

11 अतः जब तुम बुरे होकर, अपने बच्चों को अच्छी वस्तुएँ देना जानते हो, तो तुम्हारा स्वर्गीय पिता अपने माँगनेवालों को अच्छी वस्तुएँ क्यों न देगा? (लूका 11:13)

BSB

12 In everything, then, do to others as you would have them do to you. For this is the essence of the Law and the Prophets.

HINIRV

12 इस कारण जो कुछ तुम चाहते हो, कि मनुष्य तुम्हारे साथ करें, तुम भी उनके साथ वैसा ही करो; क्योंकि व्यवस्था और भविष्यद्वक्ताओं की शिक्षा यही है।

BSB

13 Enter through the narrow gate. For wide is the gate and broad is the way that leads to destruction, and many enter through it.

HINIRV

13 “सकेत फाटक से प्रवेश करो, क्योंकि चौड़ा है वह फाटक और सरल है वह मार्ग जो विनाश की ओर ले जाता है; और बहुत सारे लोग हैं जो उससे प्रवेश करते हैं।

BSB

14 But small is the gate and narrow the way that leads to life, and only a few find it.

HINIRV

14 क्योंकि संकरा है वह फाटक और कठिन है वह मार्ग जो जीवन को पहुँचाता है, और थोड़े हैं जो उसे पाते हैं।

BSB

15 Beware of false prophets. They come to you in sheep’s clothing, but inwardly they are ravenous wolves.

HINIRV

15 “झूठे भविष्यद्वक्ताओं से सावधान रहो, जो भेड़ों के भेष में तुम्हारे पास आते हैं, परन्तु अन्तर में फाड़नेवाले भेड़िए हैं। (यहे. 22:27)

BSB

16 By their fruit you will recognize them. Are grapes gathered from thornbushes, or figs from thistles?

HINIRV

16 उनके फलों से तुम उन्हें पहचान लोगे। क्या लोग झाड़ियों से अंगूर, या ऊँटकटारों से अंजीर तोड़ते हैं?

BSB

17 Likewise, every good tree bears good fruit, but a bad tree bears bad fruit.

HINIRV

17 इसी प्रकार हर एक अच्छा पेड़ अच्छा फल लाता है और निकम्मा पेड़ बुरा फल लाता है।

BSB

18 A good tree cannot bear bad fruit, and a bad tree cannot bear good fruit.

HINIRV

18 अच्छा पेड़ बुरा फल नहीं ला सकता, और न निकम्मा पेड़ अच्छा फल ला सकता है।

BSB

19 Every tree that does not bear good fruit is cut down and thrown into the fire.

HINIRV

19 जो-जो पेड़ अच्छा फल नहीं लाता, वह काटा और आग में डाला जाता है।

BSB

20 So then, by their fruit you will recognize them.

HINIRV

20 अतः उनके फलों से तुम उन्हें पहचान लोगे।

BSB

21 Not everyone who says to Me, ‘Lord, Lord,’ will enter the kingdom of heaven, but only he who does the will of My Father in heaven.

HINIRV

21 “जो मुझसे, ‘हे प्रभु, हे प्रभु’ कहता है, उनमें से हर एक स्वर्ग के राज्य में प्रवेश न करेगा, परन्तु वही जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पर चलता है।

BSB

22 Many will say to Me on that day, ‘Lord, Lord, did we not prophesy in Your name, and in Your name drive out demons and perform many miracles?’

HINIRV

22 उस दिन बहुत लोग मुझसे कहेंगे; ‘हे प्रभु, हे प्रभु, क्या हमने तेरे नाम से भविष्यद्वाणी नहीं की, और तेरे नाम से दुष्टात्माओं को नहीं निकाला, और तेरे नाम से बहुत अचम्भे के काम नहीं किए?’

BSB

23 Then I will tell them plainly, ‘I never knew you; depart from Me, you workers of lawlessness!’

HINIRV

23 तब मैं उनसे खुलकर कह दूँगा, ‘मैंने तुम को कभी नहीं जाना, हे कुकर्म करनेवालों, मेरे पास से चले जाओ।’ (लूका 13:27)

BSB

24 Therefore everyone who hears these words of Mine and acts on them is like a wise man who built his house on the rock.

HINIRV

24 “इसलिए जो कोई मेरी ये बातें सुनकर उन्हें मानता है वह उस बुद्धिमान मनुष्य के समान ठहरेगा जिसने अपना घर चट्टान पर बनाया।

BSB

25 The rain fell, the torrents raged, and the winds blew and beat against that house; yet it did not fall, because its foundation was on the rock.

HINIRV

25 और बारिश और बाढ़ें आईं, और आँधियाँ चलीं, और उस घर पर टक्करें लगीं, परन्तु वह नहीं गिरा, क्योंकि उसकी नींव चट्टान पर डाली गई थी।

BSB

26 But everyone who hears these words of Mine and does not act on them is like a foolish man who built his house on sand.

HINIRV

26 परन्तु जो कोई मेरी ये बातें सुनता है और उन पर नहीं चलता वह उस मूर्ख मनुष्य के समान ठहरेगा जिसने अपना घर रेत पर बनाया।

BSB

27 The rain fell, the torrents raged, and the winds blew and beat against that house, and it fell—and great was its collapse!”

HINIRV

27 और बारिश, और बाढ़ें आईं, और आँधियाँ चलीं, और उस घर पर टक्करें लगीं और वह गिरकर सत्यानाश हो गया।”

BSB

28 When Jesus had finished saying these things, the crowds were astonished at His teaching,

HINIRV

28 जब यीशु ये बातें कह चुका, तो ऐसा हुआ कि भीड़ उसके उपदेश से चकित हुई।

BSB

29 because He taught as one who had authority, and not as their scribes.

HINIRV

29 क्योंकि वह उनके शास्त्रियों के समान नहीं परन्तु अधिकारी के समान उन्हें उपदेश देता था।

Questions about Matthew 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.