Matthew 7
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “Do not judge, or you will be judged. | HINCV 1 “किसी पर भी दोष न लगाओ, तो लोग तुम पर भी दोष नहीं लगाएंगे |
| BSB 2 For with the same judgment you pronounce, you will be judged, and with the measure you use, it will be measured to you. | HINCV 2 क्योंकि जैसे तुम किसी पर दोष लगाते हो, उसी प्रकार तुम पर भी दोष लगाया जाएगा तथा माप के लिए तुम जिस बर्तन का प्रयोग करते हो वही तुम्हारे लिए इस्तेमाल किया जाएगा. |
| BSB 3 Why do you look at the speck in your brother’s eye but fail to notice the beam in your own eye? | HINCV 3 “तुम भला अपने भाई की आंख के कण की ओर उंगली क्यों उठाते हो जबकि तुम स्वयं अपनी आंख में पड़े लट्ठे की ओर ध्यान नहीं देते? |
| BSB 4 How can you say to your brother, ‘Let me take the speck out of your eye,’ while there is still a beam in your own eye? | HINCV 4 या तुम भला यह कैसे कह सकते हो ‘ज़रा ठहरो, मैं तुम्हारी आंख से वह कण निकाल देता हूं,’ जबकि तुम्हारी अपनी आंख में तो लट्ठा पड़ा हुआ है? |
| BSB 5 You hypocrite! First take the beam out of your own eye, and then you will see clearly to remove the speck from your brother’s eye. | HINCV 5 अरे पाखंडी! पहले तो स्वयं अपनी आंख में से उस लट्ठे को तो निकाल! तभी तू स्पष्ट रूप से देख सकेगा और अपने भाई की आंख में से उस कण को निकाल सकेगा. |
| BSB 6 Do not give dogs what is holy; do not throw your pearls before swine. If you do, they may trample them under their feet, and then turn and tear you to pieces. | HINCV 6 “वे वस्तुएं, जो पवित्र हैं, कुत्तों को न दो और न सूअरों के सामने अपने मोती फेंको, कहीं वे उन्हें अपने पैरों से रौंदें, मुड़कर तुम्हें फाड़ें और टुकड़े-टुकड़े कर दें. |
| BSB 7 Ask, and it will be given to you; seek, and you will find; knock, and the door will be opened to you. | HINCV 7 “विनती करो, तो तुम्हें दिया जाएगा; खोजो, तो तुम पाओगे; द्वार खटखटाओ, तो वह तुम्हारे लिए खोल दिया जाएगा |
| BSB 8 For everyone who asks receives; he who seeks finds; and to him who knocks, the door will be opened. | HINCV 8 क्योंकि हर एक, जो विनती करता है, उसकी विनती पूरी की जाती है, जो खोजता है, वह प्राप्त करता है और वह, जो द्वार खटखटाता है, उसके लिए द्वार खोल दिया जाता है. |
| BSB 9 Which of you, if his son asks for bread, will give him a stone? | HINCV 9 “तुममें ऐसा कौन है कि जब उसका पुत्र उससे रोटी की मांग करता है तो उसे पत्थर देता है |
| BSB 10 Or if he asks for a fish, will give him a snake? | HINCV 10 या मछली की मांग करने पर सांप? |
| BSB 11 So if you who are evil know how to give good gifts to your children, how much more will your Father in heaven give good things to those who ask Him! | HINCV 11 जब तुम दुष्ट होने पर भी अपनी संतान को उत्तम वस्तुएं प्रदान करना जानते हो तो तुम्हारे स्वर्गीय पिता उन्हें, जो उनसे विनती करते हैं, कहीं अधिक बढ़कर वह प्रदान न करेंगे, जो उत्तम है? |
| BSB 12 In everything, then, do to others as you would have them do to you. For this is the essence of the Law and the Prophets. | HINCV 12 इसलिये हर एक परिस्थिति में लोगों से तुम्हारा व्यवहार ठीक वैसा ही हो जैसे व्यवहार की आशा तुम उनसे अपने लिए करते हो क्योंकि व्यवस्था तथा भविष्यद्वक्ताओं की शिक्षा भी यही है. |
| BSB 13 Enter through the narrow gate. For wide is the gate and broad is the way that leads to destruction, and many enter through it. | HINCV 13 “संकरे द्वार में से प्रवेश करो क्योंकि विशाल है वह द्वार और चौड़ा है वह मार्ग, जो विनाश तक ले जाता है और अनेक हैं, जो इसमें से प्रवेश करते हैं. |
| BSB 14 But small is the gate and narrow the way that leads to life, and only a few find it. | HINCV 14 क्योंकि सकेत है वह द्वार तथा कठिन है वह मार्ग, जो जीवन तक ले जाता है और थोड़े ही हैं, जो इसे प्राप्त करते हैं. |
| BSB 15 Beware of false prophets. They come to you in sheep’s clothing, but inwardly they are ravenous wolves. | HINCV 15 “झूठे भविष्यद्वक्ताओं से सावधान रहो, जो भेड़ों के वेश में तुम्हारे बीच आ जाते हैं, किंतु वास्तव में वे भूखे भेड़िये होते हैं. |
| BSB 16 By their fruit you will recognize them. Are grapes gathered from thornbushes, or figs from thistles? | HINCV 16 उनके स्वभाव से तुम उन्हें पहचान जाओगे. न तो कंटीली झाड़ियों में से अंगूर और न ही गोखरु से अंजीर इकट्ठे किए जाते हैं. |
| BSB 17 Likewise, every good tree bears good fruit, but a bad tree bears bad fruit. | HINCV 17 वस्तुतः हर एक उत्तम पेड़ उत्तम फल ही फलता है और बुरा पेड़ बुरा फल. |
| BSB 18 A good tree cannot bear bad fruit, and a bad tree cannot bear good fruit. | HINCV 18 यह संभव ही नहीं कि उत्तम पेड़ बुरा फल दे और बुरा पेड़ उत्तम फल. |
| BSB 19 Every tree that does not bear good fruit is cut down and thrown into the fire. | HINCV 19 जो पेड़ उत्तम फल नहीं देता, उसे काटकर आग में झोंक दिया जाता है. |
| BSB 20 So then, by their fruit you will recognize them. | HINCV 20 इसलिये उनके स्वभाव से तुम उन्हें पहचान लोगे. |
| BSB 21 Not everyone who says to Me, ‘Lord, Lord,’ will enter the kingdom of heaven, but only he who does the will of My Father in heaven. | HINCV 21 “मुझे, ‘प्रभु, प्रभु,’ संबोधित करता हुआ हर एक व्यक्ति स्वर्ग-राज्य में प्रवेश नहीं पाएगा परंतु प्रवेश केवल वह पाएगा, जो मेरे स्वर्गीय पिता की इच्छा पूरी करता है. |
| BSB 22 Many will say to Me on that day, ‘Lord, Lord, did we not prophesy in Your name, and in Your name drive out demons and perform many miracles?’ | HINCV 22 उस अवसर पर अनेक मुझसे प्रश्न करेंगे, ‘प्रभु, क्या हमने आपके नाम में भविष्यवाणी न की, क्या हमने आपके ही नाम में दुष्टात्माओं को न निकाला और क्या हमने आपके नाम में अनेक आश्चर्यकर्म न किए?’ |
| BSB 23 Then I will tell them plainly, ‘I never knew you; depart from Me, you workers of lawlessness!’ | HINCV 23 मैं उनसे स्पष्ट कहूंगा, ‘मैं तो तुम्हें जानता भी नहीं. दुष्टो! चले जाओ मेरे सामने से!’ |
| BSB 24 Therefore everyone who hears these words of Mine and acts on them is like a wise man who built his house on the rock. | HINCV 24 “इसलिये हर एक की तुलना, जो मेरी इन शिक्षाओं को सुनकर उनका पालन करता है, उस बुद्धिमान व्यक्ति से की जा सकती है, जिसने अपने भवन का निर्माण चट्टान पर किया. |
| BSB 25 The rain fell, the torrents raged, and the winds blew and beat against that house; yet it did not fall, because its foundation was on the rock. | HINCV 25 आंधी उठी, वर्षा हुई, बाढ़ आई और उस भवन पर थपेड़े पड़े, फिर भी वह भवन स्थिर खड़ा रहा क्योंकि उसकी नींव चट्टान पर थी. |
| BSB 26 But everyone who hears these words of Mine and does not act on them is like a foolish man who built his house on sand. | HINCV 26 इसके विपरीत हर एक जो, मेरी इन शिक्षाओं को सुनता तो है किंतु उनका पालन नहीं करता, वह उस निर्बुद्धि के समान होगा जिसने अपने भवन का निर्माण रेत पर किया. |
| BSB 27 The rain fell, the torrents raged, and the winds blew and beat against that house, and it fell—and great was its collapse!” | HINCV 27 आंधी उठी, वर्षा हुई, बाढ़ आई, उस भवन पर थपेड़े पड़े और वह धराशायी हो गया—भयावह था उसका विनाश!” |
| BSB 28 When Jesus had finished saying these things, the crowds were astonished at His teaching, | HINCV 28 जब येशु ने यह शिक्षाएं दीं, भीड़ आश्चर्यचकित रह गई |
| BSB 29 because He taught as one who had authority, and not as their scribes. | HINCV 29 क्योंकि येशु की शिक्षा-शैली अधिकारपूर्ण थी, न कि शास्त्रियों के समान. |
Questions about Matthew 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.