Matthew 8

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 When Jesus came down from the mountain, large crowds followed Him.

HINCV

1 जब येशु पर्वत से उतरकर आए तब बड़ी भीड़ उनके पीछे-पीछे चलने लगी.

BSB

2 Suddenly a leper came and knelt before Him, saying, “Lord, if You are willing, You can make me clean.”

HINCV

2 एक कोढ़ के रोगी ने उनके सामने झुककर उनसे विनती करके कहा, “प्रभु, यदि आप चाहें तो मुझे शुद्ध कर सकते हैं.”

BSB

3 Jesus reached out His hand and touched the man. “I am willing,” He said. “Be clean!” And immediately his leprosy was cleansed.

HINCV

3 येशु ने हाथ बढ़ाकर उसे स्पर्श करते हुए कहा, “मैं चाहता हूं. शुद्ध हो जाओ.” वह उसी क्षण कोढ़ रोग से शुद्ध हो गया.

BSB

4 Then Jesus instructed him, “See that you don’t tell anyone. But go, show yourself to the priest and offer the gift prescribed by Moses, as a testimony to them.”

HINCV

4 येशु ने उसे आज्ञा दी, “यह ध्यान रहे कि तुम इसके विषय में किसी को न बताओ. अब जाकर पुरोहित के सामने स्वयं को परीक्षण के लिए प्रस्तुत करो, और मोशेह द्वारा निर्धारित बलि भेंट करो कि तुम्हारा स्वास्थ्य-लाभ उनके सामने गवाही हो जाए.”

BSB

5 When Jesus had entered Capernaum, a centurion came and pleaded with Him,

HINCV

5 जब येशु ने कफ़रनहूम नगर में प्रवेश किया, तब एक शताधिपति ने आकर उनसे नम्रतापूर्वक निवेदन किया,

BSB

6 “Lord, my servant lies at home, paralyzed and in terrible agony.”

HINCV

6 “प्रभु, घर पर मेरा सेवक लकवा रोग से पीड़ित है और वह घोर पीड़ा में है.”

BSB

7 “I will go and heal him,” Jesus replied.

HINCV

7 येशु ने उसे आश्वासन दिया, “मैं आकर उसे चंगा करूंगा.”

BSB

8 The centurion answered, “Lord, I am not worthy to have You come under my roof. But just say the word, and my servant will be healed.

HINCV

8 किंतु शताधिपति ने कहा, “नहीं प्रभु, नहीं, मैं इस योग्य नहीं कि आप मेरे घर आएं. आप केवल मुंह से कह दीजिए और मेरा सेवक स्वस्थ हो जाएगा.

BSB

9 For I myself am a man under authority, with soldiers under me. I tell one to go, and he goes, and another to come, and he comes. I tell my servant to do something, and he does it.”

HINCV

9 मैं स्वयं बड़े अधिकारियों के अधीन नियुक्त हूं और सैनिक मेरे अधिकार में हैं. मैं किसी को आदेश देता हूं, ‘जाओ!’ तो वह जाता है, और किसी को आदेश देता हूं, ‘इधर आओ!’ तो वह आता है. अपने सेवक से कहता हूं, ‘यह करो!’ तो वह वही करता है.”

BSB

10 When Jesus heard this, He marveled and said to those following Him, “Truly I tell you, I have not found anyone in Israel with such great faith.

HINCV

10 यह सुनकर येशु आश्चर्यचकित रह गए. उन्होंने पीछे आ रही भीड़ से कहा, “यह एक सच है कि मैंने इस्राएल राष्ट्र में भी किसी में ऐसा विश्वास नहीं देखा.

BSB

11 I say to you that many will come from the east and the west to share the banquet with Abraham, Isaac, and Jacob in the kingdom of heaven.

HINCV

11 मैं तुम्हें सूचित करना चाहता हूं कि स्वर्ग-राज्य में अब्राहाम, यित्सहाक और याकोब के साथ भोज में शामिल होने के लिए पूर्व और पश्चिम दिशाओं से अनेकानेक आकर संगति करेंगे,

BSB

12 But the sons of the kingdom will be thrown into the outer darkness, where there will be weeping and gnashing of teeth.”

HINCV

12 किंतु राज्य के वारिस बाहर अंधकार में फेंक दिए जाएंगे. वह स्थान ऐसा होगा जहां रोना और दांत पीसना होता रहेगा.”

BSB

13 Then Jesus said to the centurion, “Go! As you have believed, so will it be done for you.” And his servant was healed at that very hour.

HINCV

13 तब येशु ने शताधिपति से कहा, “जाओ, तुम्हारे लिए वैसा ही होगा जैसा तुम्हारा विश्वास है.” उसी क्षण वह सेवक चंगा हो गया.

BSB

14 When Jesus arrived at Peter’s house, He saw Peter’s mother-in-law sick in bed with a fever.

HINCV

14 जब येशु पेतरॉस के घर पर आए, उन्होंने उनकी सास को बुखार से पीड़ित पाया.

BSB

15 So He touched her hand, and the fever left her, and she got up and began to serve Him.

HINCV

15 उन्होंने उनके हाथ का स्पर्श किया और वह बुखार से मुक्त हो गई और उठकर उन सब की सेवा करने में जुट गई.

BSB

16 When evening came, many who were demon-possessed were brought to Jesus, and He drove out the spirits with a word and healed all the sick.

HINCV

16 जब संध्या हुई तब लोग दुष्टात्मा से पीड़ित लोगों को उनके पास लाने लगे और येशु अपने वचन मात्र से उन्हें दुष्टात्मा मुक्त करते गए, साथ ही रोगियों को स्वस्थ.

BSB

17 This was to fulfill what was spoken through the prophet Isaiah: “He took up our infirmities and carried our diseases.”

HINCV

17 यह भविष्यवक्ता यशायाह द्वारा की गई इस भविष्यवाणी की पूर्ति थी: “उन्होंने स्वयं हमारी दुर्बलताओं को अपने ऊपर ले लिया तथा हमारे रोगों को उठा लिया.”

BSB

18 When Jesus saw a large crowd around Him, He gave orders to cross to the other side of the sea.

HINCV

18 अपने आस-पास भीड़ को देख येशु ने शिष्यों को झील की दूसरी ओर जाने की आज्ञा दी.

BSB

19 And one of the scribes came to Him and said, “Teacher, I will follow You wherever You go.”

HINCV

19 उसी समय एक शास्त्री ने आकर येशु से विनती की, “गुरुवर, आप जहां कहीं जाएंगे, मैं आपके साथ रहूंगा.”

BSB

20 Jesus replied, “Foxes have dens and birds of the air have nests, but the Son of Man has no place to lay His head.”

HINCV

20 येशु ने उसके उत्तर में कहा, “लोमड़ियों के पास उनकी गुफाएं तथा आकाश के पक्षियों के पास उनके बसेरे होते हैं, किंतु मनुष्य के पुत्र के पास तो सिर रखने तक का स्थान नहीं है!”

BSB

21 Another of His disciples requested, “Lord, first let me go and bury my father.”

HINCV

21 एक अन्य शिष्य ने उनसे विनती की, “प्रभु मुझे पहले अपने पिता की अंत्येष्टि की अनुमति दे दीजिए.”

BSB

22 But Jesus told him, “Follow Me, and let the dead bury their own dead.”

HINCV

22 किंतु येशु ने उससे कहा, “मृत अपने मरे हुओं का प्रबंध कर लेंगे, तुम मेरे पीछे हो लो.”

BSB

23 When He got into the boat, His disciples followed Him.

HINCV

23 जब उन्होंने नाव में प्रवेश किया उनके शिष्य भी उनके साथ हो लिए.

BSB

24 Suddenly a violent storm came up on the sea, so that the boat was engulfed by the waves. But Jesus was sleeping.

HINCV

24 अचानक झील में ऐसा प्रचंड आंधी उठी कि लहरों ने नाव को ढांक लिया, किंतु येशु इस समय सो रहे थे.

BSB

25 The disciples went and woke Him, saying, “Lord, save us! We are perishing!”

HINCV

25 इस पर शिष्यों ने येशु के पास जाकर उन्हें जगाते हुए कहा, “प्रभु, हमारी रक्षा कीजिए, हम नाश हुए जा रहे हैं!”

BSB

26 “You of little faith,” Jesus replied, “why are you so afraid?” Then He got up and rebuked the winds and the sea, and it was perfectly calm.

HINCV

26 येशु ने उनसे कहा, “क्यों डर रहे हो, अल्पविश्वासियो!” वह उठे और उन्होंने आंधी और झील को डांटा, और उसी क्षण ही पूरी शांति छा गई.

BSB

27 The men were amazed and asked, “What kind of man is this? Even the winds and the sea obey Him!”

HINCV

27 शिष्य हैरान रह गए, और विचार करने लगे, “ये किस प्रकार के व्यक्ति हैं कि आंधी और झील तक इनकी आज्ञा का पालन करते हैं!”

BSB

28 When Jesus arrived on the other side in the region of the Gadarenes, He was met by two demon-possessed men coming from the tombs. They were so violent that no one could pass that way.

HINCV

28 झील पार कर वे गदारा नामक प्रदेश में आए. वहां कब्रों की गुफाओं से निकलकर दुष्टात्मा से पीड़ित दो व्यक्ति उनके सामने आ गए. वे दोनों इतने अधिक हिंसक थे कि कोई भी उस रास्ते से निकल नहीं पाता था.

BSB

29 “What do You want with us, Son of God?” they shouted. “Have You come here to torture us before the appointed time?”

HINCV

29 येशु को देख वे दोनों चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगे, “परमेश्वर-पुत्र, आपका हमसे क्या लेना देना? क्या आप समय से पहले ही हमें दुःख देने आ पहुंचे हैं?”

BSB

30 In the distance a large herd of pigs was feeding.

HINCV

30 वहां कुछ दूर सूअरों का एक झुंड चर रहा था.

BSB

31 So the demons begged Jesus, “If You drive us out, send us into the herd of pigs.”

HINCV

31 दुष्टात्मा येशु से विनती करने लगे, “यदि आप हमें बाहर निकाल ही रहे हैं, तो हमें इन सूअरों के झुंड में भेज दीजिए.”

BSB

32 “Go!” He told them. So they came out and went into the pigs, and the whole herd rushed down the steep bank into the sea and died in the waters.

HINCV

32 येशु ने उन्हें आज्ञा दी, “जाओ!” वे निकलकर सूअरों में प्रवेश कर गए और पूरा झुंड ढलान पर सरपट भागता हुआ झील में जा गिरा और डूब गया.

BSB

33 Those tending the pigs ran off into the town and reported all this, including the account of the demon-possessed men.

HINCV

33 रखवाले भागे और नगर में जाकर घटना का सारा हाल कह सुनाया; साथ ही यह भी कि उन दुष्टात्मा से पीड़ित व्यक्तियों के साथ क्या-क्या हुआ.

BSB

34 Then the whole town went out to meet Jesus. And when they saw Him, they begged Him to leave their region.

HINCV

34 सभी नागरिक नगर से निकलकर येशु के पास आने लगे. जब उन्होंने येशु को देखा तो उनसे विनती करने लगे कि वह उस क्षेत्र की सीमा से बाहर चले जाएं.

Questions about Matthew 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.