Numbers 27

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now the daughters of Zelophehad son of Hepher, the son of Gilead, the son of Machir, the son of Manasseh, belonged to the clans of Manasseh son of Joseph. These were the names of his daughters: Mahlah, Noah, Hoglah, Milcah, and Tirzah. They approached

HINIRV

1 तब यूसुफ के पुत्र मनश्शे के वंश के कुलों में से सलोफाद, जो हेपेर का पुत्र, और गिलाद का पोता, और मनश्शे के पुत्र माकीर का परपोता था, उसकी बेटियाँ जिनके नाम महला, नोवा, होग्ला, मिल्का, और तिर्सा हैं वे पास आईं।

BSB

2 the entrance to the Tent of Meeting, stood before Moses, Eleazar the priest, the leaders, and the whole congregation, and said,

HINIRV

2 और वे मूसा और एलीआजर याजक और प्रधानों और सारी मण्डली के सामने मिलापवाले तम्बू के द्वार पर खड़ी होकर कहने लगीं,

BSB

3 “Our father died in the wilderness, but he was not among the followers of Korah who gathered together against the LORD. Instead, he died because of his own sin, and he had no sons.

HINIRV

3 “हमारा पिता जंगल में मर गया; परन्तु वह उस मण्डली में का न था जो कोरह की मण्डली के संग होकर यहोवा के विरुद्ध इकट्ठी हुई थी, वह अपने ही पाप के कारण मरा; और उसके कोई पुत्र न था।

BSB

4 Why should the name of our father disappear from his clan because he had no sons? Give us property among our father’s brothers.”

HINIRV

4 तो हमारे पिता का नाम उसके कुल में से पुत्र न होने के कारण क्यों मिट जाए? हमारे चाचाओं के बीच हमें भी कुछ भूमि निज भाग करके दे।”

BSB

5 So Moses brought their case before the LORD,

HINIRV

5 उनकी यह विनती मूसा ने यहोवा को सुनाई।

BSB

6 and the LORD answered him,

HINIRV

6 यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

7 “The daughters of Zelophehad speak correctly. You certainly must give them property as an inheritance among their father’s brothers and transfer their father’s inheritance to them.

HINIRV

7 “सलोफाद की बेटियाँ ठीक कहती हैं; इसलिए तू उनके चाचाओं के बीच उनको भी अवश्य ही कुछ भूमि निज भाग करके दे, अर्थात् उनके पिता का भाग उनके हाथ सौंप दे।

BSB

8 Furthermore, you shall say to the Israelites, ‘If a man dies and leaves no son, you are to transfer his inheritance to his daughter.

HINIRV

8 और इस्राएलियों से यह कह, ‘यदि कोई मनुष्य बिना पुत्र मर जाए, तो उसका भाग उसकी बेटी के हाथ सौंपना।

BSB

9 If he has no daughter, give his inheritance to his brothers.

HINIRV

9 और यदि उसके कोई बेटी भी न हो, तो उसका भाग उसके भाइयों को देना।

BSB

10 If he has no brothers, give his inheritance to his father’s brothers.

HINIRV

10 और यदि उसके भाई भी न हों, तो उसका भाग चाचाओं को देना।

BSB

11 And if his father has no brothers, give his inheritance to the next of kin from his clan, that he may take possession of it. This is to be a statutory ordinance for the Israelites, as the LORD has commanded Moses.’”

HINIRV

11 और यदि उसके चाचा भी न हों, तो उसके कुल में से उसका जो कुटुम्बी सबसे समीप हो उनको उसका भाग देना कि वह उसका अधिकारी हो। इस्राएलियों के लिये यह न्याय की विधि ठहरेगी, जैसे कि यहोवा ने मूसा को आज्ञा दी।’”

BSB

12 Then the LORD said to Moses, “Go up this mountain of the Abarim range and see the land that I have given the Israelites.

HINIRV

12 फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “इस अबारीम नामक पर्वत के ऊपर चढ़कर उस देश को देख ले जिसे मैंने इस्राएलियों को दिया है।

BSB

13 After you have seen it, you too will be gathered to your people, as your brother Aaron was;

HINIRV

13 और जब तू उसको देख लेगा, तब अपने भाई हारून के समान तू भी अपने लोगों में जा मिलेगा,

BSB

14 for when the congregation contended in the Wilderness of Zin, both of you rebelled against My command to show My holiness in their sight regarding the waters.” Those were the waters of Meribah in Kadesh, in the Wilderness of Zin.

HINIRV

14 क्योंकि सीन नामक जंगल में तुम दोनों ने मण्डली के झगड़ने के समय मेरी आज्ञा को तोड़कर मुझसे बलवा किया, और मुझे सोते के पास उनकी दृष्टि में पवित्र नहीं ठहराया।” (यह मरीबा नामक सोता है जो सीन नामक जंगल के कादेश में है)

BSB

15 So Moses appealed to the LORD,

HINIRV

15 मूसा ने यहोवा से कहा,

BSB

16 “May the LORD, the God of the spirits of all flesh, appoint a man over the congregation

HINIRV

16 “यहोवा, जो सारे प्राणियों की आत्माओं का परमेश्वर है, वह इस मण्डली के लोगों के ऊपर किसी पुरुष को नियुक्त कर दे, (इब्रा. 12:9)

BSB

17 who will go out and come in before them, and who will lead them out and bring them in, so that the congregation of the LORD will not be like sheep without a shepherd.”

HINIRV

17 जो उसके सामने आया-जाया करे, और उनका निकालने और बैठानेवाला हो; जिससे यहोवा की मण्डली बिना चरवाहे की भेड़-बकरियों के समान न रहे।” (मत्ती 9:36, मर. 6:34)

BSB

18 And the LORD replied to Moses, “Take Joshua son of Nun, a man with the Spirit in him, and lay your hands on him.

HINIRV

18 यहोवा ने मूसा से कहा, “तू नून के पुत्र यहोशू को लेकर उस पर हाथ रख; वह तो ऐसा पुरुष है जिसमें मेरा आत्मा बसा है;

BSB

19 Have him stand before Eleazar the priest and the whole congregation, and commission him in their sight.

HINIRV

19 और उसको एलीआजर याजक के और सारी मण्डली के सामने खड़ा करके उनके सामने उसे आज्ञा दे।

BSB

20 Confer on him some of your authority, so that the whole congregation of Israel will obey him.

HINIRV

20 और अपनी महिमा में से कुछ उसे दे, जिससे इस्राएलियों की सारी मण्डली उसकी माना करे।

BSB

21 He shall stand before Eleazar the priest, who will seek counsel for him before the LORD by the judgment of the Urim. At his command, he and all the Israelites with him—the entire congregation—will go out and come in.”

HINIRV

21 और वह एलीआजर याजक के सामने खड़ा हुआ करे, और एलीआजर उसके लिये यहोवा से ऊरीम की आज्ञा पूछा करे; और वह इस्राएलियों की सारी मण्डली समेत उसके कहने से जाया करे, और उसी के कहने से लौट भी आया करे।”

BSB

22 Moses did as the LORD had commanded him. He took Joshua, had him stand before Eleazar the priest and the whole congregation,

HINIRV

22 यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार मूसा ने यहोशू को लेकर, एलीआजर याजक और सारी मण्डली के सामने खड़ा करके,

BSB

23 and laid his hands on him and commissioned him, as the LORD had instructed through Moses.

HINIRV

23 उस पर हाथ रखे, और उसको आज्ञा दी जैसे कि यहोवा ने मूसा के द्वारा कहा था।

Questions about Numbers 27? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.