Numbers 26

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 After the plague had ended, the LORD said to Moses and Eleazar son of Aaron the priest,

HINIRV

1 फिर यहोवा ने मूसा और एलीआजर नामक हारून याजक के पुत्र से कहा,

BSB

2 “Take a census of the whole congregation of Israel by the houses of their fathers—all those twenty years of age or older who can serve in the army of Israel.”

HINIRV

2 “इस्राएलियों की सारी मण्डली में जितने बीस वर्ष के, या उससे अधिक आयु के होने से इस्राएलियों के बीच युद्ध करने के योग्य हैं, उनके पितरों के घरानों के अनुसार उन सभी की गिनती करो।”

BSB

3 So on the plains of Moab by the Jordan, across from Jericho, Moses and Eleazar the priest issued the instruction,

HINIRV

3 अतः मूसा और एलीआजर याजक ने यरीहो के पास यरदन नदी के तट पर मोआब के अराबा में उनको समझाकर कहा,

BSB

4 “Take a census of the men twenty years of age or older, as the LORD has commanded Moses.” And these were the Israelites who came out of the land of Egypt:

HINIRV

4 “बीस वर्ष के और उससे अधिक आयु के लोगों की गिनती लो, जैसे कि यहोवा ने मूसा और इस्राएलियों को मिस्र देश से निकल आने के समय आज्ञा दी थी।”

BSB

5 Reuben was the firstborn of Israel. These were the descendants of Reuben: The Hanochite clan from Hanoch, the Palluite clan from Pallu,

HINIRV

5 रूबेन जो इस्राएल का जेठा था; उसके ये पुत्र थे; अर्थात् हनोक, जिससे हनोकियों का कुल चला; और पल्लू, जिससे पल्लूइयों का कुल चला;

BSB

6 the Hezronite clan from Hezron, and the Carmite clan from Carmi.

HINIRV

6 हेस्रोन, जिससे हेस्रोनियों का कुल चला; और कर्मी, जिससे कर्मियों का कुल चला।

BSB

7 These were the clans of Reuben, and their registration numbered 43,730.

HINIRV

7 रूबेनवाले कुल ये ही थे; और इनमें से जो गिने गए वे तैंतालीस हजार सात सौ तीस पुरुष थे।

BSB

8 Now the son of Pallu was Eliab,

HINIRV

8 और पल्लू का पुत्र एलीआब था।

BSB

9 and the sons of Eliab were Nemuel, Dathan, and Abiram. It was Dathan and Abiram, chosen by the congregation, who rebelled against Moses and Aaron with the followers of Korah who rebelled against the LORD.

HINIRV

9 और एलीआब के पुत्र नमूएल, दातान, और अबीराम थे। ये वही दातान और अबीराम हैं जो सभासद थे; और जिस समय कोरह की मण्डली ने यहोवा से झगड़ा किया था, उस समय उस मण्डली में मिलकर उन्होंने भी मूसा और हारून से झगड़े थे;

BSB

10 And the earth opened its mouth and swallowed them along with Korah, whose followers died when the fire consumed 250 men. They serve as a warning sign.

HINIRV

10 और जब उन ढाई सौ मनुष्यों के आग में भस्म हो जाने से वह मण्डली मिट गई, उसी समय पृथ्वी ने मुँह खोलकर कोरह समेत इनको भी निगल लिया; और वे एक दृष्टान्त ठहरे।

BSB

11 However, the line of Korah did not die out.

HINIRV

11 परन्तु कोरह के पुत्र तो नहीं मरे थे ।

BSB

12 These were the descendants of Simeon by their clans: The Nemuelite clan from Nemuel, the Jaminite clan from Jamin, the Jachinite clan from Jachin,

HINIRV

12 शिमोन के पुत्र जिनसे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् नमूएल, जिससे नमूएलियों का कुल चला; और यामीन, जिससे यामीनियों का कुल चला; और याकीन, जिससे याकीनियों का कुल चला;

BSB

13 the Zerahite clan from Zerah, and the Shaulite clan from Shaul.

HINIRV

13 और जेरह, जिससे जेरहियों का कुल चला; और शाऊल, जिससे शाऊलियों का कुल चला।

BSB

14 These were the clans of Simeon, and there were 22,200 men.

HINIRV

14 शिमोनवाले कुल ये ही थे; इनमें से बाईस हजार दो सौ पुरुष गिने गए।

BSB

15 These were the descendants of Gad by their clans: The Zephonite clan from Zephon, the Haggite clan from Haggi, the Shunite clan from Shuni,

HINIRV

15 गाद के पुत्र जिससे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् सपोन, जिससे सपोनियों का कुल चला; और हाग्गी, जिससे हाग्गियों का कुल चला; और शूनी, जिससे शूनियों का कुल चला; और ओजनी, जिससे ओजनियों का कुल चला;

BSB

16 the Oznite clan from Ozni, the Erite clan from Eri,

HINIRV

16 और एरी, जिससे एरियों का कुल चला; और अरोद, जिससे अरोदियों का कुल चला;

BSB

17 the Arodite clan from Arod, and the Arelite clan from Areli.

HINIRV

17 और अरेली, जिससे अरेलियों का कुल चला।

BSB

18 These were the clans of Gad, and their registration numbered 40,500.

HINIRV

18 गाद के वंश के कुल ये ही थे; इनमें से साढ़े चालीस हजार पुरुष गिने गए।

BSB

19 The sons of Judah were Er and Onan, but they died in the land of Canaan.

HINIRV

19 और यहूदा के एर और ओनान नामक पुत्र तो हुए, परन्तु वे कनान देश में मर गए।

BSB

20 These were the descendants of Judah by their clans: The Shelanite clan from Shelah, the Perezite clan from Perez, and the Zerahite clan from Zerah.

HINIRV

20 और यहूदा के जिन पुत्रों से उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् शेला, जिससे शेलियों का कुल चला; और पेरेस जिससे पेरेसियों का कुल चला; और जेरह, जिससे जेरहियों का कुल चला।

BSB

21 And these were the descendants of Perez: the Hezronite clan from Hezron and the Hamulite clan from Hamul.

HINIRV

21 और पेरेस के पुत्र ये थे; अर्थात् हेस्रोन, जिससे हेस्रोनियों का कुल चला; और हामूल, जिससे हामूलियों का कुल चला।

BSB

22 These were the clans of Judah, and their registration numbered 76,500.

HINIRV

22 यहूदियों के कुल ये ही थे; इनमें से साढ़े छिहत्तर हजार पुरुष गिने गए।

BSB

23 These were the descendants of Issachar by their clans: The Tolaite clan from Tola, the Punite clan from Puvah,

HINIRV

23 इस्साकार के पुत्र जिनसे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् तोला, जिससे तोलियों का कुल चला; और पुव्वा, जिससे पुव्वियों का कुल चला;

BSB

24 the Jashubite clan from Jashub, and the Shimronite clan from Shimron.

HINIRV

24 और याशूब, जिससे याशूबियों का कुल चला; और शिम्रोन, जिससे शिम्रोनियों का कुल चला।

BSB

25 These were the clans of Issachar, and their registration numbered 64,300.

HINIRV

25 इस्साकारियों के कुल ये ही थे; इनमें से चौसठ हजार तीन सौ पुरुष गिने गए।

BSB

26 These were the descendants of Zebulun by their clans: The Seredite clan from Sered, the Elonite clan from Elon, and the Jahleelite clan from Jahleel.

HINIRV

26 जबूलून के पुत्र जिनसे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् सेरेद जिससे सेरेदियों का कुल चला; और एलोन, जिनसे एलोनियों का कुल चला; और यहलेल, जिससे यहलेलियों का कुल चला।

BSB

27 These were the clans of Zebulun, and their registration numbered 60,500.

HINIRV

27 जबूलूनियों के कुल ये ही थे; इनमें से साढ़े साठ हजार पुरुष गिने गए।

BSB

28 The descendants of Joseph included the clans of Manasseh and Ephraim.

HINIRV

28 यूसुफ के पुत्र जिससे उनके कुल निकले वे मनश्शे और एप्रैम थे।

BSB

29 These were the descendants of Manasseh: The Machirite clan from Machir, the father of Gilead, and the Gileadite clan from Gilead.

HINIRV

29 मनश्शे के पुत्र ये थे; अर्थात् माकीर, जिससे माकीरियों का कुल चला; और माकीर से गिलाद उत्पन्न हुआ; और गिलाद से गिलादियों का कुल चला।

BSB

30 These were the descendants of Gilead: the Iezerite clan from Iezer, the Helekite clan from Helek,

HINIRV

30 गिलाद के तो पुत्र ये थे; अर्थात् ईएजेर, जिससे ईएजेरियों का कुल चला;

BSB

31 the Asrielite clan from Asriel, the Shechemite clan from Shechem,

HINIRV

31 और हेलेक, जिससे हेलेकियों का कुल चला और अस्रीएल, जिससे अस्रीएलियों का कुल चला; और शेकेम, जिससे शेकेमियों का कुल चला; और शमीदा, जिससे शमीदियों का कुल चला;

BSB

32 the Shemidaite clan from Shemida, and the Hepherite clan from Hepher.

HINIRV

32 और हेपेर, जिससे हेपेरियों का कुल चला;

BSB

33 Now Zelophehad son of Hepher had no sons but only daughters. The names of his daughters were Mahlah, Noah, Hoglah, Milcah, and Tirzah.

HINIRV

33 और हेपेर के पुत्र सलोफाद के बेटे नहीं, केवल बेटियाँ हुईं; इन बेटियों के नाम महला, नोवा, होग्ला, मिल्का, और तिर्सा हैं।

BSB

34 These were the clans of Manasseh, and their registration numbered 52,700.

HINIRV

34 मनश्शेवाले कुल तो ये ही थे; और इनमें से जो गिने गए वे बावन हजार सात सौ पुरुष थे।

BSB

35 These were the descendants of Ephraim by their clans: The Shuthelahite clan from Shuthelah, the Becherite clan from Becher, and the Tahanite clan from Tahan.

HINIRV

35 एप्रैम के पुत्र जिनसे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् शूतेलह, जिससे शूतेलहियों का कुल चला; और बेकेर, जिससे बेकेरियों का कुल चला; और तहन जिससे तहनियों का कुल चला।

BSB

36 And the descendants of Shuthelah were the Eranite clan from Eran.

HINIRV

36 और शूतेलह के यह पुत्र हुआ; अर्थात् एरान, जिससे एरानियों का कुल चला।

BSB

37 These were the clans of Ephraim, and their registration numbered 32,500. These clans were the descendants of Joseph.

HINIRV

37 एप्रैमियों के कुल ये ही थे; इनमें से साढ़े बत्तीस हजार पुरुष गिने गए। अपने कुलों के अनुसार यूसुफ के वंश के लोग ये ही थे।

BSB

38 These were the descendants of Benjamin by their clans: The Belaite clan from Bela, the Ashbelite clan from Ashbel, the Ahiramite clan from Ahiram,

HINIRV

38 और बिन्यामीन के पुत्र जिनसे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् बेला जिससे बेलियों का कुल चला; और अशबेल, जिससे अशबेलियों का कुल चला; और अहीराम, जिससे अहीरामियों का कुल चला;

BSB

39 the Shuphamite clan from Shupham, and the Huphamite clan from Hupham.

HINIRV

39 और शपूपाम, जिससे शपूपामियों का कुल चला; और हूपाम, जिससे हूपामियों का कुल चला।

BSB

40 And the descendants of Bela from Ard and Naaman were the Ardite clan from Ard and the Naamite clan from Naaman.

HINIRV

40 और बेला के पुत्र अर्द और नामान थे; और अर्द से अर्दियों का कुल, और नामान से नामानियों का कुल चला।

BSB

41 These were the clans of Benjamin, and their registration numbered 45,600.

HINIRV

41 अपने कुलों के अनुसार बिन्यामीनी ये ही थे; और इनमें से जो गिने गए वे पैंतालीस हजार छः सौ पुरुष थे।

BSB

42 These were the descendants of Dan by their clans: The Shuhamite clan from Shuham. These were the clans of Dan.

HINIRV

42 दान का पुत्र जिससे उनका कुल निकला यह था; अर्थात् शूहाम, जिससे शूहामियों का कुल चला। और दान का कुल यही था।

BSB

43 All of them were Shuhamite clans, and their registration numbered 64,400.

HINIRV

43 और शूहामियों में से जो गिने गए उनके कुल में चौसठ हजार चार सौ पुरुष थे।

BSB

44 These were the descendants of Asher by their clans: The Imnite clan from Imnah, the Ishvite clan from Ishvi, and the Beriite clan from Beriah.

HINIRV

44 आशेर के पुत्र जिनसे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् यिम्ना, जिससे यिम्नियों का कुल चला; यिश्वी, जिससे यिश्वीयों का कुल चला; और बरीआ, जिससे बरीइयों का कुल चला।

BSB

45 And these were the descendants of Beriah: the Heberite clan from Heber and the Malchielite clan from Malchiel.

HINIRV

45 फिर बरीआ के ये पुत्र हुए; अर्थात् हेबेर, जिससे हेबेरियों का कुल चला; और मल्कीएल, जिससे मल्कीएलियों का कुल चला।

BSB

46 And the name of Asher’s daughter was Serah.

HINIRV

46 और आशेर की बेटी का नाम सेरह है।

BSB

47 These were the clans of Asher, and their registration numbered 53,400.

HINIRV

47 आशेरियों के कुल ये ही थे; इनमें से तिरपन हजार चार सौ पुरुष गिने गए।

BSB

48 These were the descendants of Naphtali by their clans: The Jahzeelite clan from Jahzeel, the Gunite clan from Guni,

HINIRV

48 नप्ताली के पुत्र जिससे उनके कुल निकले वे ये थे; अर्थात् यहसेल, जिससे यहसेलियों का कुल चला; और गूनी, जिससे गूनियों का कुल चला;

BSB

49 the Jezerite clan from Jezer, and the Shillemite clan from Shillem.

HINIRV

49 येसेर, जिससे येसेरियों का कुल चला; और शिल्लेम, जिससे शिल्लेमियों का कुल चला।

BSB

50 These were the clans of Naphtali, and their registration numbered 45,400.

HINIRV

50 अपने कुलों के अनुसार नप्ताली के कुल ये ही थे; और इनमें से जो गिने गए वे पैंतालीस हजार चार सौ पुरुष थे।

BSB

51 These men of Israel numbered 601,730 in all.

HINIRV

51 सब इस्राएलियों में से जो गिने गए थे वे ये ही थे; अर्थात् छः लाख एक हजार सात सौ तीस पुरुष थे।

BSB

52 Then the LORD said to Moses,

HINIRV

52 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

53 “The land is to be divided among the tribes as an inheritance, according to the number of names.

HINIRV

53 “इनको, इनकी गिनती के अनुसार, वह भूमि इनका भाग होने के लिये बाँट दी जाए।

BSB

54 Increase the inheritance for a large tribe and decrease it for a small one; each tribe is to receive its inheritance according to the number of those registered.

HINIRV

54 अर्थात् जिस कुल में अधिक हों उनको अधिक भाग, और जिसमें कम हों उनको कम भाग देना; प्रत्येक गोत्र को उसका भाग उसके गिने हुए लोगों के अनुसार दिया जाए।

BSB

55 Indeed, the land must be divided by lot; they shall receive their inheritance according to the names of the tribes of their fathers.

HINIRV

55 तो भी देश चिट्ठी डालकर बाँटा जाए; इस्राएलियों के पितरों के एक-एक गोत्र का नाम, जैसे-जैसे निकले वैसे-वैसे वे अपना-अपना भाग पाएँ।

BSB

56 Each inheritance is to be divided by lot among the larger and smaller tribes.”

HINIRV

56 चाहे बहुतों का भाग हो चाहे थोड़ों का हो, जो-जो भाग बाँटे जाएँ वह चिट्ठी डालकर बाँटे जाएँ।”

BSB

57 Now these were the Levites numbered by their clans: The Gershonite clan from Gershon, the Kohathite clan from Kohath, and the Merarite clan from Merari.

HINIRV

57 फिर लेवियों में से जो अपने कुलों के अनुसार गिने गए वे ये हैं; अर्थात् गेर्शोनियों से निकला हुआ गेर्शोनियों का कुल; कहात से निकला हुआ कहातियों का कुल; और मरारी से निकला हुआ मरारियों का कुल।

BSB

58 These were the families of the Levites: The Libnite clan, the Hebronite clan, the Mahlite clan, the Mushite clan, and the Korahite clan. Now Kohath was the father of Amram,

HINIRV

58 लेवियों के कुल ये हैं; अर्थात् लिब्नियों का, हेब्रोनियों का, महलियों का, मूशियों का, और कोरहियों का कुल। और कहात से अम्राम उत्पन्न हुआ।

BSB

59 and Amram’s wife was named Jochebed. She was also a daughter of Levi, born to Levi in Egypt. To Amram she bore Aaron, Moses, and their sister Miriam.

HINIRV

59 और अम्राम की पत्नी का नाम योकेबेद है, वह लेवी के वंश की थी जो लेवी के वंश में मिस्र देश में उत्पन्न हुई थी; और वह अम्राम से हारून और मूसा और उनकी बहन मिर्याम को भी जनी।

BSB

60 Nadab, Abihu, Eleazar, and Ithamar were born to Aaron,

HINIRV

60 और हारून से नादाब, अबीहू, एलीआजर, और ईतामार उत्पन्न हुए।

BSB

61 but Nadab and Abihu died when they offered unauthorized fire before the LORD.

HINIRV

61 नादाब और अबीहू तो उस समय मर गए थे, जब वे यहोवा के सामने ऊपरी आग ले गए थे।

BSB

62 The registration of the Levites totaled 23,000, every male a month old or more; they were not numbered among the other Israelites, because no inheritance was given to them among the Israelites.

HINIRV

62 सब लेवियों में से जो गिने गये, अर्थात् जितने पुरुष एक महीने के या उससे अधिक आयु के थे, वे तेईस हजार थे; वे इस्राएलियों के बीच इसलिए नहीं गिने गए, क्योंकि उनको देश का कोई भाग नहीं दिया गया था।

BSB

63 These were the ones numbered by Moses and Eleazar the priest when they counted the Israelites on the plains of Moab by the Jordan, across from Jericho.

HINIRV

63 मूसा और एलीआजर याजक जिन्होंने मोआब के अराबा में यरीहो के पास की यरदन नदी के तट पर इस्राएलियों को गिन लिया, उनके गिने हुए लोग इतने ही थे।

BSB

64 Among all these, however, there was not one who had been numbered by Moses and Aaron the priest when they counted the Israelites in the Wilderness of Sinai.

HINIRV

64 परन्तु जिन इस्राएलियों को मूसा और हारून याजक ने सीनै के जंगल में गिना था, उनमें से एक भी पुरुष इस समय के गिने हुओं में न था।

BSB

65 For the LORD had told them that they would surely die in the wilderness. Not one was left except Caleb son of Jephunneh and Joshua son of Nun.

HINIRV

65 क्योंकि यहोवा ने उनके विषय कहा था, “वे निश्चय जंगल में मर जाएँगे।” इसलिए यपुन्ने के पुत्र कालेब और नून के पुत्र यहोशू को छोड़, उनमें से एक भी पुरुष नहीं बचा।

Questions about Numbers 26? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.