Numbers 28

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses,

HINIRV

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

2 “Command the Israelites and say to them: See that you present to Me at its appointed time the food for My food offerings, as a pleasing aroma to Me.

HINIRV

2 “इस्राएलियों को यह आज्ञा सुना, ‘मेरा चढ़ावा, अर्थात् मुझे सुखदायक सुगन्ध देनेवाला मेरा हव्यरूपी भोजन, तुम लोग मेरे लिये उनके नियत समयों पर चढ़ाने के लिये स्मरण रखना।’

BSB

3 And tell them that this is the food offering you are to present to the LORD as a regular burnt offering each day: two unblemished year-old male lambs.

HINIRV

3 और तू उनसे कह: जो-जो तुम्हें यहोवा के लिये चढ़ाना होगा वे ये हैं; अर्थात् नित्य होमबलि के लिये एक-एक वर्ष के दो निर्दोष भेड़ी के नर बच्चे प्रतिदिन चढ़ाया करना।

BSB

4 Offer one lamb in the morning and the other at twilight,

HINIRV

4 एक बच्चे को भोर को और दूसरे को साँझ के समय चढ़ाना;

BSB

5 along with a tenth of an ephah of fine flour as a grain offering, mixed with a quarter hin of oil from pressed olives.

HINIRV

5 और भेड़ के बच्चे के साथ एक चौथाई हीन कूटकर निकाले हुए तेल से सने हुए एपा के दसवें अंश मैदे का अन्नबलि चढ़ाना।

BSB

6 This is a regular burnt offering established at Mount Sinai as a pleasing aroma, a food offering to the LORD.

HINIRV

6 यह नित्य होमबलि है, जो सीनै पर्वत पर यहोवा का सुखदायक सुगन्धवाला हव्य होने के लिये ठहराया गया।

BSB

7 The drink offering accompanying each lamb shall be a quarter hin. Pour out the offering of fermented drink to the LORD in the sanctuary area.

HINIRV

7 और उसका अर्घ प्रति एक भेड़ के बच्चे के संग एक चौथाई हीन हो; मदिरा का यह अर्घ यहोवा के लिये पवित्रस्थान में देना ।

BSB

8 And offer the second lamb at twilight, with the same grain offering and drink offering as in the morning. It is a food offering, a pleasing aroma to the LORD.

HINIRV

8 और दूसरे बच्चे को साँझ के समय चढ़ाना; अन्नबलि और अर्घ समेत भोर के होमबलि के समान उसे यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देनेवाला हव्य करके चढ़ाना।

BSB

9 On the Sabbath day, present two unblemished year-old male lambs, accompanied by a grain offering of two-tenths of an ephah of fine flour mixed with oil, as well as a drink offering.

HINIRV

9 “फिर विश्रामदिन को दो निर्दोष भेड़ के एक वर्ष के नर बच्चे, और अन्नबलि के लिये तेल से सना हुआ एपा का दो दसवाँ अंश मैदा अर्घ समेत चढ़ाना।

BSB

10 This is the burnt offering for every Sabbath, in addition to the regular burnt offering and its drink offering.

HINIRV

10 नित्य होमबलि और उसके अर्घ के अलावा प्रत्येक विश्रामदिन का यही होमबलि ठहरा है। (मत्ती 12:5)

BSB

11 At the beginning of every month, you are to present to the LORD a burnt offering of two young bulls, one ram, and seven male lambs a year old, all unblemished,

HINIRV

11 “फिर अपने महीनों के आरम्भ में प्रतिमाह यहोवा के लिये होमबलि चढ़ाना; अर्थात् दो बछड़े, एक मेढ़ा, और एक-एक वर्ष के निर्दोष भेड़ के सात नर बच्चे;

BSB

12 along with three-tenths of an ephah of fine flour mixed with oil as a grain offering with each bull, two-tenths of an ephah of fine flour mixed with oil as a grain offering with the ram,

HINIRV

12 और बछड़े के साथ तेल से सना हुआ एपा का तीन दसवाँ अंश मैदा, और उस एक मेढ़े के साथ तेल से सना हुआ एपा का दो दसवाँ अंश मैदा;

BSB

13 and a tenth of an ephah of fine flour mixed with oil as a grain offering with each lamb. This is a burnt offering, a pleasing aroma, a food offering to the LORD.

HINIRV

13 और प्रत्येक भेड़ के बच्चे के पीछे तेल से सना हुआ एपा का दसवाँ अंश मैदा, उन सभी को अन्नबलि करके चढ़ाना; वह सुखदायक सुगन्ध देने के लिये होमबलि और यहोवा के लिये हव्य ठहरेगा।

BSB

14 Their drink offerings shall be half a hin of wine with each bull, a third of a hin with the ram, and a quarter hin with each lamb. This is the monthly burnt offering to be made at each new moon throughout the year.

HINIRV

14 और उनके साथ ये अर्घ हों; अर्थात् बछड़े के साथ आधा हीन, मेढ़े के साथ तिहाई हीन, और भेड़ के बच्चे के साथ चौथाई हीन दाखमधु दिया जाए; वर्ष के सब महीनों में से प्रत्येक महीने का यही होमबलि ठहरे।

BSB

15 In addition to the regular burnt offering with its drink offering, one male goat is to be presented to the LORD as a sin offering.

HINIRV

15 और एक बकरा पापबलि करके यहोवा के लिये चढ़ाया जाए; यह नित्य होमबलि और उसके अर्घ के अलावा चढ़ाया जाए।

BSB

16 The fourteenth day of the first month is the LORD’s Passover.

HINIRV

16 “फिर पहले महीने के चौदहवें दिन को यहोवा का फसह हुआ करे।

BSB

17 On the fifteenth day of this month, there shall be a feast; for seven days unleavened bread is to be eaten.

HINIRV

17 और उसी महीने के पन्द्रहवें दिन को पर्व लगा करे; सात दिन तक अख़मीरी रोटी खाई जाए।

BSB

18 On the first day there is to be a sacred assembly; you must not do any regular work.

HINIRV

18 पहले दिन पवित्र सभा हो; और उस दिन परिश्रम का कोई काम न किया जाए;

BSB

19 Present to the LORD a food offering, a burnt offering of two young bulls, one ram, and seven male lambs a year old, all unblemished.

HINIRV

19 उसमें तुम यहोवा के लिये हव्य, अर्थात् होमबलि चढ़ाना; अतः दो बछड़े, एक मेढ़ा, और एक-एक वर्ष के सात भेड़ के नर बच्चे हों; ये सब निर्दोष हों;

BSB

20 The grain offering shall consist of fine flour mixed with oil; offer three-tenths of an ephah with each bull, two-tenths of an ephah with the ram,

HINIRV

20 और उनका अन्नबलि तेल से सने हुए मैदे का हो; बछड़े के साथ एपा का तीन दसवाँ अंश और मेढ़े के साथ एपा का दो दसवाँ अंश मैदा हो।

BSB

21 and a tenth of an ephah with each of the seven lambs.

HINIRV

21 और सातों भेड़ के बच्चों में से प्रति बच्चे के साथ एपा का दसवाँ अंश चढ़ाना।

BSB

22 Include one male goat as a sin offering to make atonement for you.

HINIRV

22 और एक बकरा भी पापबलि करके चढ़ाना, जिससे तुम्हारे लिये प्रायश्चित हो।

BSB

23 You are to present these in addition to the regular morning burnt offering.

HINIRV

23 भोर का होमबलि जो नित्य होमबलि ठहरा है, उसके अलावा इनको चढ़ाना।

BSB

24 Offer the same food each day for seven days as a food offering, a pleasing aroma to the LORD. It is to be offered with its drink offering and the regular burnt offering.

HINIRV

24 इस रीति से तुम उन सातों दिनों में भी हव्य का भोजन चढ़ाना, जो यहोवा को सुखदायक सुगन्ध देने के लिये हो; यह नित्य होमबलि और उसके अर्घ के अलावा चढ़ाया जाए।

BSB

25 On the seventh day you shall hold a sacred assembly; you must not do any regular work.

HINIRV

25 और सातवें दिन भी तुम्हारी पवित्र सभा हो; और उस दिन परिश्रम का कोई काम न करना।

BSB

26 On the day of firstfruits, when you present an offering of new grain to the LORD during the Feast of Weeks, you are to hold a sacred assembly; you must not do any regular work.

HINIRV

26 “फिर पहली उपज के दिन में, जब तुम अपने कटनी के पर्व में यहोवा के लिये नया अन्नबलि चढ़ाओगे, तब भी तुम्हारी पवित्र सभा हो; और परिश्रम का कोई काम न करना।

BSB

27 Present a burnt offering of two young bulls, one ram, and seven male lambs a year old as a pleasing aroma to the LORD,

HINIRV

27 और एक होमबलि चढ़ाना, जिससे यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्ध हो; अर्थात् दो बछड़े, एक मेढ़ा, और एक-एक वर्ष के सात भेड़ के नर बच्चे;

BSB

28 together with their grain offerings of fine flour mixed with oil—three-tenths of an ephah with each bull, two-tenths of an ephah with the ram,

HINIRV

28 और उनका अन्नबलि तेल से सने हुए मैदे का हो; अर्थात् बछड़े के साथ एपा का तीन दसवाँ अंश, और मेढ़े के संग एपा का दो दसवाँ अंश,

BSB

29 and a tenth of an ephah with each of the seven lambs.

HINIRV

29 और सातों भेड़ के बच्चों में से एक-एक बच्चे के पीछे एपा का दसवाँ अंश मैदा चढ़ाना।

BSB

30 Include one male goat to make atonement for you.

HINIRV

30 और एक बकरा भी चढ़ाना, जिससे तुम्हारे लिये प्रायश्चित हो।

BSB

31 Offer them with their drink offerings in addition to the regular burnt offering and its grain offering. The animals must be unblemished.

HINIRV

31 ये सब निर्दोष हों; और नित्य होमबलि और उसके अन्नबलि और अर्घ के अलावा इसको भी चढ़ाना।

Questions about Numbers 28? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.