Numbers 33

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 These are the journeys of the Israelites when they came out of the land of Egypt by their divisions under the leadership of Moses and Aaron.

HINIRV

1 जब से इस्राएली मूसा और हारून की अगुआई में दल बाँधकर मिस्र देश से निकले, तब से उनके ये पड़ाव हुए।

BSB

2 At the LORD’s command, Moses recorded the stages of their journey. These are the stages listed by their starting points:

HINIRV

2 मूसा ने यहोवा से आज्ञा पाकर उनके कूच उनके पड़ावों के अनुसार लिख दिए; और वे ये हैं।

BSB

3 On the fifteenth day of the first month, on the day after the Passover, the Israelites set out from Rameses. They marched out defiantly in full view of all the Egyptians,

HINIRV

3 पहले महीने के पन्द्रहवें दिन को उन्होंने रामसेस से कूच किया; फसह के दूसरे दिन इस्राएली सब मिस्रियों के देखते बेखटके निकल गए,

BSB

4 who were burying all their firstborn, whom the LORD had struck down among them; for the LORD had executed judgment against their gods.

HINIRV

4 जबकि मिस्री अपने सब पहिलौठों को मिट्टी दे रहे थे जिन्हें यहोवा ने मारा था; और उसने उनके देवताओं को भी दण्ड दिया था।

BSB

5 The Israelites set out from Rameses and camped at Succoth.

HINIRV

5 इस्राएलियों ने रामसेस से कूच करके सुक्कोत में डेरे डाले।

BSB

6 They set out from Succoth and camped at Etham, on the edge of the wilderness.

HINIRV

6 और सुक्कोत से कूच करके एताम में, जो जंगल के छोर पर है, डेरे डाले।

BSB

7 They set out from Etham and turned back to Pi-hahiroth, opposite Baal-zephon, and they camped near Migdol.

HINIRV

7 और एताम से कूच करके वे पीहहीरोत को मुड़ गए, जो बाल-सपोन के सामने है; और मिग्दोल के सामने डेरे खड़े किए।

BSB

8 They set out from Pi-hahiroth and crossed through the sea, into the wilderness, and they journeyed three days into the Wilderness of Etham and camped at Marah.

HINIRV

8 तब वे पीहहीरोत के सामने से कूच कर समुद्र के बीच होकर जंगल में गए, और एताम नामक जंगल में तीन दिन का मार्ग चलकर मारा में डेरे डाले।

BSB

9 They set out from Marah and came to Elim, where there were twelve springs and seventy palm trees, and they camped there.

HINIRV

9 फिर मारा से कूच करके वे एलीम को गए, और एलीम में जल के बारह सोते और सत्तर खजूर के वृक्ष मिले, और उन्होंने वहाँ डेरे खड़े किए।

BSB

10 They set out from Elim and camped by the Red Sea.

HINIRV

10 तब उन्होंने एलीम से कूच करके लाल समुद्र के तट पर डेरे खड़े किए।

BSB

11 They set out from the Red Sea and camped in the Desert of Sin.

HINIRV

11 और लाल समुद्र से कूच करके सीन नामक जंगल में डेरे खड़े किए।

BSB

12 They set out from the Desert of Sin and camped at Dophkah.

HINIRV

12 फिर सीन नामक जंगल से कूच करके उन्होंने दोपका में डेरा किया।

BSB

13 They set out from Dophkah and camped at Alush.

HINIRV

13 और दोपका से कूच करके आलूश में डेरा किया।

BSB

14 They set out from Alush and camped at Rephidim, where there was no water for the people to drink.

HINIRV

14 और आलूश से कूच करके रपीदीम में डेरा किया, और वहाँ उन लोगों को पीने का पानी न मिला।

BSB

15 They set out from Rephidim and camped in the Wilderness of Sinai.

HINIRV

15 फिर उन्होंने रपीदीम से कूच करके सीनै के जंगल में डेरे डाले।

BSB

16 They set out from the Wilderness of Sinai and camped at Kibroth-hattaavah.

HINIRV

16 और सीनै के जंगल से कूच करके किब्रोतहत्तावा में डेरा किया।

BSB

17 They set out from Kibroth-hattaavah and camped at Hazeroth.

HINIRV

17 और किब्रोतहत्तावा से कूच करके हसेरोत में डेरे डाले।

BSB

18 They set out from Hazeroth and camped at Rithmah.

HINIRV

18 और हसेरोत से कूच करके रित्मा में डेरे डाले।

BSB

19 They set out from Rithmah and camped at Rimmon-perez.

HINIRV

19 फिर उन्होंने रित्मा से कूच करके रिम्मोनपेरेस में डेरे खड़े किए।

BSB

20 They set out from Rimmon-perez and camped at Libnah.

HINIRV

20 और रिम्मोनपेरेस से कूच करके लिब्ना में डेरे खड़े किए।

BSB

21 They set out from Libnah and camped at Rissah.

HINIRV

21 और लिब्ना से कूच करके रिस्सा में डेरे खड़े किए।

BSB

22 They set out from Rissah and camped at Kehelathah.

HINIRV

22 और रिस्सा से कूच करके कहेलाता में डेरा किया।

BSB

23 They set out from Kehelathah and camped at Mount Shepher.

HINIRV

23 और कहेलाता से कूच करके शेपेर पर्वत के पास डेरा किया।

BSB

24 They set out from Mount Shepher and camped at Haradah.

HINIRV

24 फिर उन्होंने शेपेर पर्वत से कूच करके हरादा में डेरा किया।

BSB

25 They set out from Haradah and camped at Makheloth.

HINIRV

25 और हरादा से कूच करके मखेलोत में डेरा किया।

BSB

26 They set out from Makheloth and camped at Tahath.

HINIRV

26 और मखेलोत से कूच करके तहत में डेरे खड़े किए।

BSB

27 They set out from Tahath and camped at Terah.

HINIRV

27 और तहत से कूच करके तेरह में डेरे डाले।

BSB

28 They set out from Terah and camped at Mithkah.

HINIRV

28 और तेरह से कूच करके मित्का में डेरे डाले।

BSB

29 They set out from Mithkah and camped at Hashmonah.

HINIRV

29 फिर मित्का से कूच करके उन्होंने हशमोना में डेरे डाले।

BSB

30 They set out from Hashmonah and camped at Moseroth.

HINIRV

30 और हशमोना से कूच करके मोसेरोत में डेरे खड़े किए।

BSB

31 They set out from Moseroth and camped at Bene-jaakan.

HINIRV

31 और मोसेरोत से कूच करके याकानियों के बीच डेरा किया।

BSB

32 They set out from Bene-jaakan and camped at Hor-haggidgad.

HINIRV

32 और याकानियों के बीच से कूच करके होर्हग्गिदगाद में डेरा किया।

BSB

33 They set out from Hor-haggidgad and camped at Jotbathah.

HINIRV

33 और होर्हग्गिदगाद से कूच करके योतबाता में डेरा किया।

BSB

34 They set out from Jotbathah and camped at Abronah.

HINIRV

34 और योतबाता से कूच करके अब्रोना में डेरे खड़े किए।

BSB

35 They set out from Abronah and camped at Ezion-geber.

HINIRV

35 और अब्रोना से कूच करके एस्योनगेबेर में डेरे खड़े किए।

BSB

36 They set out from Ezion-geber and camped at Kadesh in the Wilderness of Zin.

HINIRV

36 और एस्योनगेबेर से कूच करके उन्होंने सीन नामक जंगल के कादेश में डेरा किया।

BSB

37 They set out from Kadesh and camped at Mount Hor, on the outskirts of the land of Edom.

HINIRV

37 फिर कादेश से कूच करके होर पर्वत के पास, जो एदोम देश की सीमा पर है, डेरे डाले।

BSB

38 At the LORD’s command, Aaron the priest climbed Mount Hor and died there on the first day of the fifth month, in the fortieth year after the Israelites had come out of the land of Egypt.

HINIRV

38 वहाँ इस्राएलियों के मिस्र देश से निकलने के चालीसवें वर्ष के पाँचवें महीने के पहले दिन को हारून याजक यहोवा की आज्ञा पाकर होर पर्वत पर चढ़ा, और वहाँ मर गया।

BSB

39 Aaron was 123 years old when he died on Mount Hor.

HINIRV

39 और जब हारून होर पर्वत पर मर गया तब वह एक सौ तेईस वर्ष का था।

BSB

40 Now the Canaanite king of Arad, who lived in the Negev in the land of Canaan, heard that the Israelites were coming.

HINIRV

40 और अराद का कनानी राजा, जो कनान देश के दक्षिण भाग में रहता था, उसने इस्राएलियों के आने का समाचार पाया।

BSB

41 And the Israelites set out from Mount Hor and camped at Zalmonah.

HINIRV

41 तब इस्राएलियों ने होर पर्वत से कूच करके सलमोना में डेरे डाले।

BSB

42 They set out from Zalmonah and camped at Punon.

HINIRV

42 और सलमोना से कूच करके पूनोन में डेरे डाले।

BSB

43 They set out from Punon and camped at Oboth.

HINIRV

43 और पूनोन से कूच करके ओबोत में डेरे डाले।

BSB

44 They set out from Oboth and camped at Iye-abarim on the border of Moab.

HINIRV

44 और ओबोत से कूच करके अबारीम नामक डीहों में जो मोआब की सीमा पर हैं, डेरे डाले।

BSB

45 They set out from Iyim and camped at Dibon-gad.

HINIRV

45 तब उन डीहों से कूच करके उन्होंने दीबोन-गाद में डेरा किया।

BSB

46 They set out from Dibon-gad and camped at Almon-diblathaim.

HINIRV

46 और दीबोन-गाद से कूच करके अल्मोनदिबलातैम में डेरा किया।

BSB

47 They set out from Almon-diblathaim and camped in the mountains of Abarim facing Nebo.

HINIRV

47 और अल्मोनदिबलातैम से कूच करके उन्होंने अबारीम नामक पहाड़ों में नबो के सामने डेरा किया।

BSB

48 They set out from the mountains of Abarim and camped on the plains of Moab by the Jordan across from Jericho.

HINIRV

48 फिर अबारीम पहाड़ों से कूच करके मोआब के अराबा में, यरीहो के पास यरदन नदी के तट पर डेरा किया।

BSB

49 And there on the plains of Moab they camped by the Jordan, from Beth-jeshimoth to Abel-shittim.

HINIRV

49 और उन्होंने मोआब के अराबा में बेत्यशीमोत से लेकर आबेलशित्तीम तक यरदन के किनारे-किनारे डेरे डाले।

BSB

50 On the plains of Moab by the Jordan across from Jericho, the LORD said to Moses,

HINIRV

50 फिर मोआब के अराबा में, यरीहो के पास की यरदन नदी के तट पर, यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

51 “Speak to the Israelites and tell them: When you cross the Jordan into the land of Canaan,

HINIRV

51 “इस्राएलियों को समझाकर कह: जब तुम यरदन पार होकर कनान देश में पहुँचो

BSB

52 you must drive out before you all the inhabitants of the land, destroy all their carved images and cast idols, and demolish all their high places.

HINIRV

52 तब उस देश के निवासियों को उनके देश से निकाल देना; और उनके सब नक्काशीदार पत्थरों को और ढली हुई मूर्तियों को नाश करना, और उनके सब पूजा के ऊँचे स्थानों को ढा देना।

BSB

53 You are to take possession of the land and settle in it, for I have given you the land to possess.

HINIRV

53 और उस देश को अपने अधिकार में लेकर उसमें निवास करना, क्योंकि मैंने वह देश तुम्हीं को दिया है कि तुम उसके अधिकारी हो।

BSB

54 And you are to divide the land by lot according to your clans. Give a larger inheritance to a larger clan and a smaller inheritance to a smaller one. Whatever falls to each one by lot will be his. You will receive an inheritance according to the tribes of your fathers.

HINIRV

54 और तुम उस देश को चिट्ठी डालकर अपने कुलों के अनुसार बाँट लेना; अर्थात् जो कुल अधिकवाले हैं उन्हें अधिक, और जो थोड़ेवाले हैं उनको थोड़ा भाग देना; जिस कुल की चिट्ठी जिस स्थान के लिये निकले वही उसका भाग ठहरे; अपने पितरों के गोत्रों के अनुसार अपना-अपना भाग लेना।

BSB

55 But if you do not drive out the inhabitants of the land before you, those you allow to remain will become barbs in your eyes and thorns in your sides; they will harass you in the land where you settle.

HINIRV

55 परन्तु यदि तुम उस देश के निवासियों को अपने आगे से न निकालोगे, तो उनमें से जिनको तुम उसमें रहने दोगे, वे मानो तुम्हारी आँखों में काँटे और तुम्हारे पांजरों में कीलें ठहरेंगे, और वे उस देश में जहाँ तुम बसोगे, तुम्हें संकट में डालेंगे।

BSB

56 And then I will do to you what I had planned to do to them.”

HINIRV

56 और उनसे जैसा बर्ताव करने की मनसा मैंने की है वैसा ही तुम से करूँगा।”

Questions about Numbers 33? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.