Numbers 32
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now the Reubenites and Gadites, who had very large herds and flocks, surveyed the lands of Jazer and Gilead, and they saw that the region was suitable for livestock. | HINIRV 1 रूबेनियों और गादियों के पास बहुत से जानवर थे। जब उन्होंने याजेर और गिलाद देशों को देखकर विचार किया, कि वह पशुओं के योग्य देश है, |
| BSB 2 So the Gadites and Reubenites came to Moses, Eleazar the priest, and the leaders of the congregation, and said, | HINIRV 2 तब मूसा और एलीआजर याजक और मण्डली के प्रधानों के पास जाकर कहने लगे, |
| BSB 3 “Ataroth, Dibon, Jazer, Nimrah, Heshbon, Elealeh, Sebam, Nebo, and Beon, | HINIRV 3 “अतारोत, दीबोन, याजेर, निम्रा, हेशबोन, एलाले, सबाम, नबो, और बोन नगरों का देश |
| BSB 4 which the LORD conquered before the congregation of Israel, are suitable for livestock—and your servants have livestock.” | HINIRV 4 जिस पर यहोवा ने इस्राएल की मण्डली को विजय दिलवाई है, वह पशुओं के योग्य है; और तेरे दासों के पास पशु हैं।” |
| BSB 5 “If we have found favor in your sight,” they said, “let this land be given to your servants as a possession. Do not make us cross the Jordan.” | HINIRV 5 फिर उन्होंने कहा, “यदि तेरा अनुग्रह तेरे दासों पर हो, तो यह देश तेरे दासों को मिले कि उनकी निज भूमि हो; हमें यरदन पार न ले चल।” |
| BSB 6 But Moses asked the Gadites and Reubenites, “Shall your brothers go to war while you sit here? | HINIRV 6 मूसा ने गादियों और रूबेनियों से कहा, “जब तुम्हारे भाई युद्ध करने को जाएँगे तब क्या तुम यहाँ बैठे रहोगे? |
| BSB 7 Why are you discouraging the Israelites from crossing into the land that the LORD has given them? | HINIRV 7 और इस्राएलियों से भी उस पार के देश जाने के विषय, जो यहोवा ने उन्हें दिया है, तुम क्यों अस्वीकार करवाते हो? |
| BSB 8 This is what your fathers did when I sent them from Kadesh-barnea to inspect the land. | HINIRV 8 जब मैंने तुम्हारे बापदादों को कादेशबर्ने से कनान देश देखने के लिये भेजा, तब उन्होंने भी ऐसा ही किया था। |
| BSB 9 For when your fathers went up to the Valley of Eshcol and saw the land, they discouraged the Israelites from entering the land that the LORD had given them. | HINIRV 9 अर्थात् जब उन्होंने एशकोल नामक घाटी तक पहुँचकर देश को देखा, तब इस्राएलियों से उस देश के विषय जो यहोवा ने उन्हें दिया था अस्वीकार करा दिया। |
| BSB 10 So the anger of the LORD was kindled that day, and He swore an oath, saying, | HINIRV 10 इसलिए उस समय यहोवा ने कोप करके यह शपथ खाई, |
| BSB 11 ‘Because they did not follow Me wholeheartedly, not one of the men twenty years of age or older who came out of Egypt will see the land that I swore to give Abraham, Isaac, and Jacob— | HINIRV 11 ‘निःसन्देह जो मनुष्य मिस्र से निकल आए हैं उनमें से, जितने बीस वर्ष के या उससे अधिक आयु के हैं, वे उस देश को देखने न पाएँगे, जिसके देने की शपथ मैंने अब्राहम, इसहाक, और याकूब से खाई है, क्योंकि वे मेरे पीछे पूरी रीति से नहीं हो लिये; |
| BSB 12 not one except Caleb son of Jephunneh the Kenizzite and Joshua son of Nun—because they did follow the LORD wholeheartedly.’ | HINIRV 12 परन्तु यपुन्ने कनजी का पुत्र कालेब, और नून का पुत्र यहोशू, ये दोनों जो मेरे पीछे पूरी रीति से हो लिये हैं ये उसे देखने पाएँगे।’ |
| BSB 13 The anger of the LORD burned against Israel, and He made them wander in the wilderness forty years, until the whole generation who had done evil in His sight was gone. | HINIRV 13 अतः यहोवा का कोप इस्राएलियों पर भड़का, और जब तक उस पीढ़ी के सब लोगों का अन्त न हुआ, जिन्होंने यहोवा के प्रति बुरा किया था, तब तक अर्थात् चालीस वर्ष तक वह उन्हें जंगल में मारे-मारे फिराता रहा। |
| BSB 14 Now behold, you, a brood of sinners, have risen up in place of your fathers to further stoke the burning anger of the LORD against Israel. | HINIRV 14 और सुनो, तुम लोग उन पापियों के बच्चे होकर इसलिए अपने बापदादों के स्थान पर प्रगट हुए हो, कि इस्राएल के विरुद्ध यहोवा के भड़के हुए कोप को और भी भड़काओ! |
| BSB 15 For if you turn away from following Him, He will once again leave this people in the wilderness, and you will be the cause of their destruction.” | HINIRV 15 यदि तुम उसके पीछे चलने से फिर जाओ, तो वह फिर हम सभी को जंगल में छोड़ देगा; इस प्रकार तुम इन सारे लोगों का नाश कराओगे।” |
| BSB 16 Then the Gadites and Reubenites approached Moses and said, “We want to build sheepfolds here for our livestock and cities for our little ones. | HINIRV 16 तब उन्होंने मूसा के और निकट आकर कहा, “हम अपने पशुओं के लिये यहीं भेड़शालाएँ बनाएँगे, और अपने बाल-बच्चों के लिये यहीं नगर बसाएँगे, |
| BSB 17 But we will arm ourselves and be ready to go ahead of the Israelites until we have brought them into their place. Meanwhile, our little ones will remain in the fortified cities for protection from the inhabitants of the land. | HINIRV 17 परन्तु आप इस्राएलियों के आगे-आगे हथियार-बन्द तब तक चलेंगे, जब तक उनको उनके स्थान में न पहुँचा दें; परन्तु हमारे बाल-बच्चे इस देश के निवासियों के डर से गढ़वाले नगरों में रहेंगे। |
| BSB 18 We will not return to our homes until every Israelite has taken possession of his inheritance. | HINIRV 18 परन्तु जब तक इस्राएली अपने-अपने भाग के अधिकारी न हों तब तक हम अपने घरों को न लौटेंगे। |
| BSB 19 Yet we will not have an inheritance with them across the Jordan and beyond, because our inheritance has come to us on the east side of the Jordan.” | HINIRV 19 हम उनके साथ यरदन पार या कहीं आगे अपना भाग न लेंगे, क्योंकि हमारा भाग यरदन के इसी पार पूर्व की ओर मिला है।” |
| BSB 20 Moses replied, “If you will do this—if you will arm yourselves before the LORD for battle, | HINIRV 20 तब मूसा ने उनसे कहा, “यदि तुम ऐसा करो, अर्थात् यदि तुम यहोवा के आगे-आगे युद्ध करने को हथियार बाँधो। |
| BSB 21 and if every one of your armed men crosses the Jordan before the LORD, until He has driven His enemies out before Him, | HINIRV 21 और हर एक हथियार-बन्द यरदन के पार तब तक चले, जब तक यहोवा अपने आगे से अपने शत्रुओं को न निकाले |
| BSB 22 then when the land is subdued before the LORD, you may return and be free of obligation to the LORD and to Israel. And this land will belong to you as a possession before the LORD. | HINIRV 22 और देश यहोवा के वश में न आए; तो उसके पीछे तुम यहाँ लौटोगे, और यहोवा के और इस्राएल के विषय निर्दोष ठहरोगे; और यह देश यहोवा के प्रति तुम्हारी निज भूमि ठहरेगा। |
| BSB 23 But if you do not do this, you will certainly sin against the LORD—and be assured that your sin will find you out. | HINIRV 23 और यदि तुम ऐसा न करो, तो यहोवा के विरुद्ध पापी ठहरोगे; और जान रखो कि तुम को तुम्हारा पाप लगेगा । |
| BSB 24 Build cities for your little ones and folds for your flocks, but do what you have promised.” | HINIRV 24 तुम अपने बाल-बच्चों के लिये नगर बसाओ, और अपनी भेड़-बकरियों के लिये भेड़शालाएँ बनाओ; और जो तुम्हारे मुँह से निकला है वही करो।” |
| BSB 25 The Gadites and Reubenites said to Moses, “Your servants will do just as our lord commands. | HINIRV 25 तब गादियों और रूबेनियों ने मूसा से कहा, “अपने प्रभु की आज्ञा के अनुसार तेरे दास करेंगे। |
| BSB 26 Our children, our wives, our livestock, and all our animals will remain here in the cities of Gilead. | HINIRV 26 हमारे बाल-बच्चे, स्त्रियाँ, भेड़-बकरी आदि, सब पशु तो यहीं गिलाद के नगरों में रहेंगे; |
| BSB 27 But your servants are equipped for war, and every man will cross over to the battle before the LORD, just as our lord says.” | HINIRV 27 परन्तु अपने प्रभु के कहे के अनुसार तेरे दास सब के सब युद्ध के लिये हथियार-बन्द यहोवा के आगे-आगे लड़ने को पार जाएँगे।” |
| BSB 28 So Moses gave orders about them to Eleazar the priest, to Joshua son of Nun, and to the family leaders of the tribes of Israel. | HINIRV 28 “तब मूसा ने उनके विषय में एलीआजर याजक, और नून के पुत्र यहोशू, और इस्राएलियों के गोत्रों के पितरों के घरानों के मुख्य-मुख्य पुरुषों को यह आज्ञा दी, |
| BSB 29 And Moses said to them, “If the Gadites and Reubenites cross the Jordan with you, with every man armed for battle before the LORD, and the land is subdued before you, then you are to give them the land of Gilead as a possession. | HINIRV 29 कि यदि सब गादी और रूबेनी पुरुष युद्ध के लिये हथियार-बन्द तुम्हारे संग यरदन पार जाएँ, और देश तुम्हारे वश में आ जाए, तो गिलाद देश उनकी निज भूमि होने को उन्हें देना। |
| BSB 30 But if they do not arm themselves and go across with you, then they must accept their possession among you in the land of Canaan.” | HINIRV 30 परन्तु यदि वे तुम्हारे संग हथियार-बन्द पार न जाएँ, तो उनकी निज भूमि तुम्हारे बीच कनान देश में ठहरे।” |
| BSB 31 The Gadites and Reubenites replied, “As the LORD has spoken to your servants, so we will do. | HINIRV 31 तब गादी और रूबेनी बोल उठे, “यहोवा ने जैसा तेरे दासों से कहलाया है वैसा ही हम करेंगे। |
| BSB 32 We will cross over into the land of Canaan armed before the LORD, that we may have our inheritance on this side of the Jordan.” | HINIRV 32 हम हथियार-बन्द यहोवा के आगे-आगे उस पार कनान देश में जाएँगे, परन्तु हमारी निज भूमि यरदन के इसी पार रहे।” |
| BSB 33 So Moses gave to the Gadites, to the Reubenites, and to the half-tribe of Manasseh son of Joseph the kingdom of Sihon king of the Amorites and the kingdom of Og king of Bashan—the land including its cities and the territory surrounding them. | HINIRV 33 तब मूसा ने गादियों और रूबेनियों को, और यूसुफ के पुत्र मनश्शे के आधे गोत्रियों को एमोरियों के राजा सीहोन और बाशान के राजा ओग, दोनों के राज्यों का देश, नगरों, और उनके आस-पास की भूमि समेत दे दिया। |
| BSB 34 And the Gadites built up Dibon, Ataroth, Aroer, | HINIRV 34 तब गादियों ने दीबोन, अतारोत, अरोएर, |
| BSB 35 Atroth-shophan, Jazer, Jogbehah, | HINIRV 35 अत्रौत, शोपान, याजेर, योगबहा, |
| BSB 36 Beth-nimrah, and Beth-haran as fortified cities, and they built folds for their flocks. | HINIRV 36 बेतनिम्रा, और बेत-हारन नामक नगरों को दृढ़ किया, और उनमें भेड़-बकरियों के लिये भेड़शाला बनाए। |
| BSB 37 The Reubenites built up Heshbon, Elealeh, Kiriathaim, | HINIRV 37 और रूबेनियों ने हेशबोन, एलाले, और किर्यातैम को, |
| BSB 38 as well as Nebo and Baal-meon (whose names were changed), and Sibmah. And they renamed the cities they rebuilt. | HINIRV 38 फिर नबो और बालमोन के नाम बदलकर उनको, और सिबमा को दृढ़ किया; और उन्होंने अपने दृढ़ किए हुए नगरों के और-और नाम रखे। |
| BSB 39 The descendants of Machir son of Manasseh went to Gilead, captured it, and drove out the Amorites who were there. | HINIRV 39 और मनश्शे के पुत्र माकीर के वंशवालों ने गिलाद देश में जाकर उसे ले लिया, और जो एमोरी उसमें रहते थे उनको निकाल दिया। |
| BSB 40 So Moses gave Gilead to the clan of Machir son of Manasseh, and they settled there. | HINIRV 40 तब मूसा ने मनश्शे के पुत्र माकीर के वंश को गिलाद दे दिया, और वे उसमें रहने लगे। |
| BSB 41 Jair, a descendant of Manasseh, went and captured their villages and called them Havvoth-jair. | HINIRV 41 और मनश्शेई याईर ने जाकर गिलाद की कितनी बस्तियाँ ले लीं, और उनके नाम हव्वोत्याईर रखे। |
| BSB 42 And Nobah went and captured Kenath and its villages and called it Nobah, after his own name. | HINIRV 42 और नोबह ने जाकर गाँवों समेत कनात को ले लिया, और उसका नाम अपने नाम पर नोबह रखा। |
Questions about Numbers 32? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.