Numbers 31

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 And the LORD said to Moses,

HINIRV

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

2 “Take vengeance on the Midianites for the Israelites. After that, you will be gathered to your people.”

HINIRV

2 “मिद्यानियों से इस्राएलियों का पलटा ले; उसके बाद तू अपने लोगों में जा मिलेगा।”

BSB

3 So Moses told the people, “Arm some of your men for war, that they may go against the Midianites and execute the LORD’s vengeance on them.

HINIRV

3 तब मूसा ने लोगों से कहा, “अपने में से पुरुषों को युद्ध के लिये हथियार धारण कराओ कि वे मिद्यानियों पर चढ़कर उनसे यहोवा का पलटा लें।

BSB

4 Send into battle a thousand men from each tribe of Israel.”

HINIRV

4 इस्राएल के सब गोत्रों में से प्रत्येक गोत्र के एक-एक हजार पुरुषों को युद्ध करने के लिये भेजो।”

BSB

5 So a thousand men were recruited from each tribe of Israel—twelve thousand armed for war.

HINIRV

5 तब इस्राएल के सब गोत्रों में से प्रत्येक गोत्र के एक-एक हजार पुरुष चुने गये, अर्थात् युद्ध के लिये हथियार-बन्द बारह हजार पुरुष।

BSB

6 And Moses sent the thousand from each tribe into battle, along with Phinehas son of Eleazar the priest, who took with him the vessels of the sanctuary and the trumpets for signaling.

HINIRV

6 प्रत्येक गोत्र में से उन हजार-हजार पुरुषों को, और एलीआजर याजक के पुत्र पीनहास को, मूसा ने युद्ध करने के लिये भेजा, और पीनहास के हाथ में पवित्रस्थान के पात्र और वे तुरहियां थीं जो साँस बाँध बाँधकर फूँकी जाती थीं।

BSB

7 Then they waged war against Midian, as the LORD had commanded Moses, and they killed every male.

HINIRV

7 और जो आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी थी, उसके अनुसार उन्होंने मिद्यानियों से युद्ध करके सब पुरुषों को घात किया।

BSB

8 Among the slain were Evi, Rekem, Zur, Hur, and Reba—the five kings of Midian. They also killed Balaam son of Beor with the sword.

HINIRV

8 और शेष मारे हुओं को छोड़ उन्होंने एवी, रेकेम, सूर, हूर, और रेबा नामक मिद्यान के पाँचों राजाओं को घात किया; और बोर के पुत्र बिलाम को भी उन्होंने तलवार से घात किया।

BSB

9 The Israelites captured the Midianite women and their children, and they plundered all their herds, flocks, and goods.

HINIRV

9 और इस्राएलियों ने मिद्यानी स्त्रियों को बाल-बच्चों समेत बन्दी बना लिया; और उनके गाय-बैल, भेड़-बकरी, और उनकी सारी सम्पत्ति को लूट लिया।

BSB

10 Then they burned all the cities where the Midianites had lived, as well as all their encampments,

HINIRV

10 और उनके निवास के सब नगरों, और सब छावनियों को फूँक दिया;

BSB

11 and carried away all the plunder and spoils, both people and animals.

HINIRV

11 तब वे, क्या मनुष्य क्या पशु, सब बन्दियों और सारी लूट-पाट को लेकर

BSB

12 They brought the captives, spoils, and plunder to Moses, to Eleazar the priest, and to the congregation of Israel at the camp on the plains of Moab, by the Jordan across from Jericho.

HINIRV

12 यरीहो के पास की यरदन नदी के तट पर, मोआब के अराबा में, छावनी के निकट, मूसा और एलीआजर याजक और इस्राएलियों की मण्डली के पास आए।

BSB

13 And Moses, Eleazar the priest, and all the leaders of the congregation went to meet them outside the camp.

HINIRV

13 तब मूसा और एलीआजर याजक और मण्डली के सब प्रधान छावनी के बाहर उनका स्वागत करने को निकले।

BSB

14 But Moses was angry with the officers of the army—the commanders of thousands and commanders of hundreds—who were returning from the battle.

HINIRV

14 और मूसा सहस्रपति-शतपति आदि, सेनापतियों से, जो युद्ध करके लौटे आते थे क्रोधित होकर कहने लगा,

BSB

15 “Have you spared all the women?” he asked them.

HINIRV

15 “क्या तुम ने सब स्त्रियों को जीवित छोड़ दिया?

BSB

16 “Look, these women caused the sons of Israel, through the counsel of Balaam, to turn unfaithfully against the LORD at Peor, so that the plague struck the congregation of the LORD.

HINIRV

16 देखो, बिलाम की सम्मति से, पोर के विषय में इस्राएलियों से यहोवा का विश्वासघात इन्हीं स्त्रियों ने कराया, और यहोवा की मण्डली में मरी फैली।

BSB

17 So now, kill all the boys, as well as every woman who has had relations with a man,

HINIRV

17 इसलिए अब बाल-बच्चों में से हर एक लड़के को, और जितनी स्त्रियों ने पुरुष का मुँह देखा हो उन सभी को घात करो।

BSB

18 but spare for yourselves every girl who has never had relations with a man.

HINIRV

18 परन्तु जितनी लड़कियों ने पुरुष का मुँह न देखा हो उन सभी को तुम अपने लिये जीवित रखो।

BSB

19 All of you who have killed a person or touched the dead are to remain outside the camp for seven days. On the third day and the seventh day you are to purify both yourselves and your captives.

HINIRV

19 और तुम लोग सात दिन तक छावनी के बाहर रहो, और तुम में से जितनों ने किसी प्राणी को घात किया, और जितनों ने किसी मरे हुए को छुआ हो, वे सब अपने-अपने बन्दियों समेत तीसरे और सातवें दिनों में अपने-अपने को पाप छुड़ाकर पावन करें।

BSB

20 And purify every garment and leather good, everything made of goat’s hair, and every article of wood.”

HINIRV

20 और सब वस्त्रों, और चमड़े की बनी हुई सब वस्तुओं, और बकरी के बालों की और लकड़ी की बनी हुई सब वस्तुओं को पावन कर लो।”

BSB

21 Then Eleazar the priest said to the soldiers who had gone into battle, “This is the statute of the law which the LORD has commanded Moses:

HINIRV

21 तब एलीआजर याजक ने सेना के उन पुरुषों से जो युद्ध करने गए थे कहा, “व्यवस्था की जिस विधि की आज्ञा यहोवा ने मूसा को दी है वह यह है:

BSB

22 Only the gold, silver, bronze, iron, tin, and lead—

HINIRV

22 सोना, चाँदी, पीतल, लोहा, टीन, और सीसा,

BSB

23 everything that can withstand the fire—must be put through the fire, and it will be clean. But it must still be purified with the water of purification. And everything that cannot withstand the fire must pass through the water.

HINIRV

23 जो कुछ आग में ठहर सके उसको आग में डालो, तब वह शुद्ध ठहरेगा; तो भी वह अशुद्धता से छुड़ानेवाले जल के द्वारा पावन किया जाए; परन्तु जो कुछ आग में न ठहर सके उसे जल में डुबाओ।

BSB

24 On the seventh day you are to wash your clothes, and you will be clean. After that you may enter the camp.”

HINIRV

24 और सातवें दिन अपने वस्त्रों को धोना, तब तुम शुद्ध ठहरोगे; और तब छावनी में आना।”

BSB

25 The LORD said to Moses,

HINIRV

25 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

26 “You and Eleazar the priest and the family heads of the congregation are to take a count of what was captured, both of man and beast.

HINIRV

26 “एलीआजर याजक और मण्डली के पितरों के घरानों के मुख्य-मुख्य पुरुषों को साथ लेकर तू लूट के मनुष्यों और पशुओं की गिनती कर;

BSB

27 Then divide the captives between the troops who went out to battle and the rest of the congregation.

HINIRV

27 तब उनको आधा-आधा करके एक भाग उन सिपाहियों को जो युद्ध करने को गए थे, और दूसरा भाग मण्डली को दे।

BSB

28 Set aside a tribute for the LORD from what belongs to the soldiers who went into battle: one out of every five hundred, whether persons, cattle, donkeys, or sheep.

HINIRV

28 फिर जो सिपाही युद्ध करने को गए थे, उनके आधे में से यहोवा के लिये, क्या मनुष्य, क्या गाय-बैल, क्या गदहे, क्या भेड़-बकरियाँ

BSB

29 Take it from their half and give it to Eleazar the priest as an offering to the LORD.

HINIRV

29 पाँच सौ के पीछे एक को कर मानकर ले ले; और यहोवा की भेंट करके एलीआजर याजक को दे दे।

BSB

30 From the Israelites’ half, take one out of every fifty, whether persons, cattle, donkeys, sheep, or other animals, and give them to the Levites who keep charge of the tabernacle of the LORD.”

HINIRV

30 फिर इस्राएलियों के आधे में से, क्या मनुष्य, क्या गाय-बैल, क्या गदहे, क्या भेड़-बकरियाँ, क्या किसी प्रकार का पशु हो, पचास के पीछे एक लेकर यहोवा के निवास की रखवाली करनेवाले लेवियों को दे।” (गिन. 31:42-47, गिन. 3:7,8, 25, 31, 36)

BSB

31 So Moses and Eleazar the priest did as the LORD had commanded Moses,

HINIRV

31 यहोवा की इस आज्ञा के अनुसार जो उसने मूसा को दी मूसा और एलीआजर याजक ने किया।

BSB

32 and this plunder remained from the spoils the soldiers had taken: 675,000 sheep,

HINIRV

32 और जो वस्तुएँ सेना के पुरुषों ने अपने-अपने लिये लूट ली थीं उनसे अधिक की लूट यह थी; अर्थात् छः लाख पचहत्तर हजार भेड़-बकरियाँ,

BSB

33 72,000 cattle,

HINIRV

33 बहत्तर हजार गाय बैल,

BSB

34 61,000 donkeys,

HINIRV

34 इकसठ हजार गदहे,

BSB

35 and 32,000 women who had not slept with a man.

HINIRV

35 और मनुष्यों में से जिन स्त्रियों ने पुरुष का मुँह नहीं देखा था वह सब बत्तीस हजार थीं।

BSB

36 This was the half portion for those who had gone to war: 337,500 sheep,

HINIRV

36 और इसका आधा, अर्थात् उनका भाग जो युद्ध करने को गए थे, उसमें भेड़-बकरियाँ तीन लाख साढ़े सैंतीस हजार,

BSB

37 including a tribute to the LORD of 675,

HINIRV

37 जिनमें से पौने सात सौ भेड़-बकरियाँ यहोवा का कर ठहरीं।

BSB

38 36,000 cattle, including a tribute to the LORD of 72,

HINIRV

38 और गाय-बैल छत्तीस हजार, जिनमें से बहत्तर यहोवा का कर ठहरे।

BSB

39 30,500 donkeys, including a tribute to the LORD of 61,

HINIRV

39 और गदहे साढ़े तीस हजार, जिनमें से इकसठ यहोवा का कर ठहरे।

BSB

40 and 16,000 people, including a tribute to the LORD of 32.

HINIRV

40 और मनुष्य सोलह हजार जिनमें से बत्तीस प्राणी यहोवा का कर ठहरे।

BSB

41 Moses gave the tribute to Eleazar the priest as an offering for the LORD, as the LORD had commanded Moses.

HINIRV

41 इस कर को जो यहोवा की भेंट थी मूसा ने यहोवा की आज्ञा के अनुसार एलीआजर याजक को दिया।

BSB

42 From the Israelites’ half, which Moses had set apart from the men who had gone to war,

HINIRV

42 इस्राएलियों की मण्डली का आधा भाग, जिसे मूसा ने युद्ध करनेवाले पुरुषों के पास से अलग किया था

BSB

43 this half belonged to the congregation: 337,500 sheep,

HINIRV

43 तीन लाख साढ़े सैंतीस हजार भेड़-बकरियाँ

BSB

44 36,000 cattle,

HINIRV

44 छत्तीस हजार गाय-बैल,

BSB

45 30,500 donkeys,

HINIRV

45 साढ़े तीस हजार गदहे,

BSB

46 and 16,000 people.

HINIRV

46 और सोलह हजार मनुष्य हुए।

BSB

47 From the Israelites’ half, Moses took one out of every fifty persons and animals and gave them to the Levites who kept charge of the tabernacle of the LORD, as the LORD had commanded him.

HINIRV

47 इस आधे में से, यहोवा की आज्ञा के अनुसार मूसा ने, क्या मनुष्य क्या पशु, पचास में से एक लेकर यहोवा के निवास की रखवाली करनेवाले लेवियों को दिया।

BSB

48 Then the officers who were over the units of the army—the commanders of thousands and of hundreds—approached Moses

HINIRV

48 तब सहस्रपति-शतपति आदि, जो सरदार सेना के हजारों के ऊपर नियुक्त थे, वे मूसा के पास आकर कहने लगे,

BSB

49 and said, “Your servants have counted the soldiers under our command, and not one of us is missing.

HINIRV

49 “जो सिपाही हमारे अधीन थे उनकी तेरे दासों ने गिनती ली, और उनमें से एक भी नहीं घटा।

BSB

50 So we have brought to the LORD an offering of the gold articles each man acquired—armlets, bracelets, rings, earrings, and necklaces—to make atonement for ourselves before the LORD.”

HINIRV

50 इसलिए पायजेब, कड़े, मुंदरियाँ, बालियाँ, बाजूबन्द, सोने के जो गहने, जिसने पाया है, उनको हम यहोवा के सामने अपने प्राणों के निमित्त प्रायश्चित करने को यहोवा की भेंट करके ले आए हैं।”

BSB

51 So Moses and Eleazar the priest received from them all the articles made out of gold.

HINIRV

51 तब मूसा और एलीआजर याजक ने उनसे वे सब सोने के नक्काशीदार गहने ले लिए।

BSB

52 All the gold that the commanders of thousands and of hundreds presented as an offering to the LORD weighed 16,750 shekels.

HINIRV

52 और सहस्त्रपतियों और शतपतियों ने जो भेंट का सोना यहोवा की भेंट करके दिया वह सब सोलह हजार साढ़े सात सौ शेकेल का था।

BSB

53 Each of the soldiers had taken plunder for himself.

HINIRV

53 (योद्धाओं ने तो अपने-अपने लिये लूट ले ली थी।) (गिन. 31:32; व्यव. 20:14)

BSB

54 And Moses and Eleazar the priest received the gold from the commanders of thousands and of hundreds and brought it into the Tent of Meeting as a memorial for the Israelites before the LORD.

HINIRV

54 यह सोना मूसा और एलीआजर याजक ने सहस्त्रपतियों और शतपतियों से लेकर मिलापवाले तम्बू में पहुँचा दिया, कि इस्राएलियों के लिये यहोवा के सामने स्मरण दिलानेवाली वस्तु ठहरे। (निर्ग. 30:16)

Questions about Numbers 31? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.