Philippians 1
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Paul and Timothy, servants of Christ Jesus, To all the saints in Christ Jesus at Philippi, together with the overseers and deacons: | HINCV 1 मसीह येशु के दास पौलॉस और तिमोथियॉस की ओर से, मसीह येशु में उन पवित्र लोगों तथा फ़िलिप्पॉय नगरवासी, कलीसिया अध्यक्ष और सेवकों को. |
| BSB 2 Grace and peace to you from God our Father and the Lord Jesus Christ. | HINCV 2 परमेश्वर हमारे पिता और प्रभु येशु मसीह की ओर से अनुग्रह व शांति प्राप्त हो. |
| BSB 3 I thank my God every time I remember you. | HINCV 3 जब-जब मैं तुम्हें याद करता हूं, अपने परमेश्वर का आभार मानता हूं. |
| BSB 4 In every prayer for all of you, I always pray with joy, | HINCV 4 और आनंदपूर्वक अपनी हर एक प्रार्थना में तुम सबके लिए हमेशा परमेश्वर से सहायता की विनती करता हूं, |
| BSB 5 because of your partnership in the gospel from the first day until now, | HINCV 5 क्योंकि तुम प्रारंभ ही से अब तक ईश्वरीय सुसमाचार के प्रचार में मेरे सहभागी रहे हो, |
| BSB 6 being confident of this, that He who began a good work in you will carry it on to completion until the day of Christ Jesus. | HINCV 6 मैं निश्चयपूर्वक कह सकता हूं कि परमेश्वर ने तुममें जो उत्तम काम प्रारंभ किया है, वह उसे मसीह येशु के दिन तक पूरा कर देंगे. |
| BSB 7 It is right for me to feel this way about all of you, since I have you in my heart. For in my chains and in my defense and confirmation of the gospel, you are all partners in grace with me. | HINCV 7 तुम्हारे लिए मेरी यह भावना सही ही है क्योंकि मेरे हृदय में तुम्हारा विशेष स्थान है. यह इसलिये कि मेरी बेड़ियों में तथा ईश्वरीय सुसमाचार की रक्षा और प्रमाण की प्रक्रिया में तुम सब अनुग्रह में मेरे सहभागी रहे हो. |
| BSB 8 God is my witness how I long for all of you with the affection of Christ Jesus. | HINCV 8 इस विषय में परमेश्वर मेरे गवाह हैं कि मसीह येशु की सुकुमार करुणा में तुम्हारे लिए मैं कितना लालायित हूं. |
| BSB 9 And this is my prayer: that your love may abound more and more in knowledge and depth of insight, | HINCV 9 मेरी प्रार्थना यह है कि तुम्हारा प्रेम वास्तविक ज्ञान और विवेक में और भी अधिक समृद्ध होता जाए, |
| BSB 10 so that you may be able to test and prove what is best and may be pure and blameless for the day of Christ, | HINCV 10 ताकि तुम्हारी सहायता हो वह सब पहचान सकने में, जो सर्वश्रेष्ठ है, जिससे तुम मसीह के दिन तक सच्चे और निष्कलंक रह सको, |
| BSB 11 filled with the fruit of righteousness that comes through Jesus Christ, to the glory and praise of God. | HINCV 11 तथा मसीह येशु के द्वारा प्रभावी धार्मिकता से परमेश्वर की महिमा और स्तुति के लिए फल लाओ. |
| BSB 12 Now I want you to know, brothers, that my circumstances have actually served to advance the gospel. | HINCV 12 प्रिय भाई बहनो, अब मैं तुम्हें बताना चाहता हूं कि मुझसे संबंधित हर एक परिस्थिति के कारण ईश्वरीय सुसमाचार के प्रचार में प्रगति ही हुई है. |
| BSB 13 As a result, it has become clear throughout the whole palace guard and to everyone else that I am in chains for Christ. | HINCV 13 परिणामस्वरूप कारागार के पहरेदार और अन्य सभी यह जान गए हैं कि मैं मसीह के लिए बंदी हूं. |
| BSB 14 And most of the brothers, confident in the Lord by my chains, now dare more greatly to speak the word without fear. | HINCV 14 मेरे बंदी होने के कारण प्रभु में अधिकांश साथी भाई बहन परमेश्वर का वचन साहस, तत्परता तथा निडरतापूर्वक सुनाने के लिए पहले से कहीं अधिक उत्साही हो गए हैं. |
| BSB 15 It is true that some preach Christ out of envy and rivalry, but others out of goodwill. | HINCV 15 यह सच है कि कुछ लोग तो मसीह का प्रचार जलन और होड़ के कारण करते हैं, किंतु कुछ अन्य भलाई के कारण. |
| BSB 16 The latter do so in love, knowing that I am appointed for the defense of the gospel. | HINCV 16 ये वे हैं, जो यह प्रेम के लिए करते हैं क्योंकि ये जानते हैं कि मेरा चुनाव ईश्वरीय सुसमाचार की रक्षा के लिए हुआ है. |
| BSB 17 The former, however, preach Christ out of selfish ambition, not sincerely, supposing that they can add to the distress of my chains. | HINCV 17 अन्य वे हैं, जो मसीह के ईश्वरीय सुसमाचार का प्रचार निश्छल भाव की बजाय अपने स्वार्थ में इस उद्देश्य से करते हैं कि इससे वे कारागार में मेरे दुःखों को बढ़ा सकें. |
| BSB 18 What then is the issue? Just this: that in every way, whether by false motives or true, Christ is preached. And in this I rejoice. Yes, and I will continue to rejoice, | HINCV 18 तो क्या हुआ? हर तरह मसीह ही का प्रचार किया जाता है, चाहे दिखावे से या सच्चाई के भाव से. इससे तो मैं आनंदित ही होता हूं. हां, और मैं आनंदित होता रहूंगा, |
| BSB 19 because I know that through your prayers and the provision of the Spirit of Jesus Christ, my distress will turn out for my deliverance. | HINCV 19 क्योंकि मैं जानता हूं कि तुम्हारी प्रार्थनाओं और मसीह येशु के आत्मा की सहायता से मैं मुक्त हो जाऊंगा. |
| BSB 20 I eagerly expect and hope that I will in no way be ashamed, but will have complete boldness so that now as always Christ will be exalted in my body, whether by life or by death. | HINCV 20 मेरी हार्दिक इच्छा और आशा यह है कि मैं किसी भी परिस्थिति में लज्जित न होऊं, परंतु हमेशा की तरह अब भी निडरता में मेरे शरीर से, चाहे जीवित अवस्था में या मृत अवस्था में, मसीह की महिमा होती रहें. |
| BSB 21 For to me, to live is Christ, and to die is gain. | HINCV 21 इसलिये कि मेरे लिए जीवित रहना मसीह है और मृत्यु लाभ है. |
| BSB 22 But if I go on living in the body, this will mean fruitful labor for me. So what shall I choose? I do not know. | HINCV 22 किंतु यदि मुझे शरीर में जीना ही है तो यह मेरे लिये फलपूर्ण सार्थक परिश्रम होगा. मैं क्या चुनूं मैं नहीं जानता! |
| BSB 23 I am torn between the two. I desire to depart and be with Christ, which is far better indeed. | HINCV 23 मैं उधेड़-बुन में हूं. मेरी इच्छा तो यह है कि मैं शरीर त्याग कर मसीह के साथ जाता रहूं, यही मेरे लिए कहीं अधिक उत्तम है; |
| BSB 24 But it is more necessary for you that I remain in the body. | HINCV 24 फिर भी तुम्हारे लिए मेरा शरीर में जीवित रहना अधिक आवश्यक है. |
| BSB 25 Convinced of this, I know that I will remain and will continue with all of you for your progress and joy in the faith, | HINCV 25 मेरा दृढ़ विश्वास है कि मैं जीवित रहूंगा और तुम्हारे विकास और विश्वास में आनंद के कारण तुम्हारे बीच बना रहूंगा, |
| BSB 26 so that through my coming to you again your exultation in Christ Jesus will resound on account of me. | HINCV 26 कि तुमसे भेंट करने मेरा दोबारा आना मसीह येशु में मेरे प्रति तुम्हारे गौरव को और भी अधिक बढ़ा दे. |
| BSB 27 Nevertheless, conduct yourselves in a manner worthy of the gospel of Christ. Then, whether I come and see you or only hear about you in my absence, I will know that you stand firm in one spirit, contending together as one for the faith of the gospel, | HINCV 27 ध्यान रखो कि तुम्हारा स्वभाव केवल मसीह के ईश्वरीय सुसमाचार के अनुसार हो. चाहे मैं आकर तुमसे भेंट करूं या नहीं, मैं तुम्हारे विषय में यही सुनूं कि तुम एक भाव में स्थिर तथा एक मन होकर ईश्वरीय सुसमाचार के विश्वास के लिए एक साथ मेहनत करते हो. |
| BSB 28 without being frightened in any way by those who oppose you. This is a clear sign of their destruction but of your salvation, and it is from God. | HINCV 28 विरोधियों से किसी भी प्रकार भयभीत न हो—यह उनके विनाश का, किंतु तुम्हारे उद्धार का सबूत है और वह भी परमेश्वर की ओर से. |
| BSB 29 For it has been granted to you on behalf of Christ not only to believe in Him, but also to suffer for Him, | HINCV 29 तुम्हारे लिए मसीह के कारण यह वरदान दिया गया है कि तुम न केवल उनमें विश्वास करो, परंतु उनके लिए दुःख भी भोगो; |
| BSB 30 since you are encountering the same struggle you saw I had, and now hear that I still have. | HINCV 30 उसी जलन का अनुभव करते हुए, जिसे तुमने मुझमें देखा तथा जिसके मुझमें होने के विषय में तुम अब सुन रहे हो. |
Questions about Philippians 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.