Philippians 1

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Paul and Timothy, servants of Christ Jesus, To all the saints in Christ Jesus at Philippi, together with the overseers and deacons:

HINIRV

1 मसीह यीशु के दास पौलुस और तीमुथियुस की ओर से सब पवित्र लोगों के नाम, जो मसीह यीशु में होकर फिलिप्पी में रहते हैं, अध्यक्षों और सेवकों समेत,

BSB

2 Grace and peace to you from God our Father and the Lord Jesus Christ.

HINIRV

2 हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिलती रहे।

BSB

3 I thank my God every time I remember you.

HINIRV

3 मैं जब जब तुम्हें स्मरण करता हूँ, तब-तब अपने परमेश्वर का धन्यवाद करता हूँ,

BSB

4 In every prayer for all of you, I always pray with joy,

HINIRV

4 और जब कभी तुम सब के लिये विनती करता हूँ, तो सदा आनन्द के साथ विनती करता हूँ

BSB

5 because of your partnership in the gospel from the first day until now,

HINIRV

5 इसलिए कि तुम पहले दिन से लेकर आज तक सुसमाचार के फैलाने में मेरे सहभागी रहे हो।

BSB

6 being confident of this, that He who began a good work in you will carry it on to completion until the day of Christ Jesus.

HINIRV

6 मुझे इस बात का भरोसा है कि जिसने तुम में अच्छा काम आरम्भ किया है, वही उसे यीशु मसीह के दिन तक पूरा करेगा।

BSB

7 It is right for me to feel this way about all of you, since I have you in my heart. For in my chains and in my defense and confirmation of the gospel, you are all partners in grace with me.

HINIRV

7 उचित है कि मैं तुम सब के लिये ऐसा ही विचार करूँ, क्योंकि तुम मेरे मन में आ बसे हो, और मेरी कैद में और सुसमाचार के लिये उत्तर और प्रमाण देने में तुम सब मेरे साथ अनुग्रह में सहभागी हो।

BSB

8 God is my witness how I long for all of you with the affection of Christ Jesus.

HINIRV

8 इसमें परमेश्वर मेरा गवाह है कि मैं मसीह यीशु के समान प्रेम करके तुम सब की लालसा करता हूँ।

BSB

9 And this is my prayer: that your love may abound more and more in knowledge and depth of insight,

HINIRV

9 और मैं यह प्रार्थना करता हूँ, कि तुम्हारा प्रेम, ज्ञान और सब प्रकार के विवेक सहित और भी बढ़ता जाए,

BSB

10 so that you may be able to test and prove what is best and may be pure and blameless for the day of Christ,

HINIRV

10 यहाँ तक कि तुम उत्तम से उत्तम बातों को प्रिय जानो, और मसीह के दिन तक सच्चे बने रहो, और ठोकर न खाओ;

BSB

11 filled with the fruit of righteousness that comes through Jesus Christ, to the glory and praise of God.

HINIRV

11 और उस धार्मिकता के फल से जो यीशु मसीह के द्वारा होते हैं, भरपूर होते जाओ जिससे परमेश्वर की महिमा और स्तुति होती रहे। (यशा. 15:8)

BSB

12 Now I want you to know, brothers, that my circumstances have actually served to advance the gospel.

HINIRV

12 हे भाइयों, मैं चाहता हूँ, कि तुम यह जान लो कि मुझ पर जो बीता है, उससे सुसमाचार ही की उन्नति हुई है। (2 तीमु. 2:9)

BSB

13 As a result, it has become clear throughout the whole palace guard and to everyone else that I am in chains for Christ.

HINIRV

13 यहाँ तक कि कैसर के राजभवन की सारे सैन्य-दल और शेष सब लोगों में यह प्रगट हो गया है कि मैं मसीह के लिये कैद हूँ,

BSB

14 And most of the brothers, confident in the Lord by my chains, now dare more greatly to speak the word without fear.

HINIRV

14 और प्रभु में जो भाई हैं, उनमें से अधिकांश मेरे कैद होने के कारण, साहस बाँधकर, परमेश्वर का वचन बेधड़क सुनाने का और भी साहस करते हैं।

BSB

15 It is true that some preach Christ out of envy and rivalry, but others out of goodwill.

HINIRV

15 कुछ तो डाह और झगड़े के कारण मसीह का प्रचार करते हैं और कुछ भली मनसा से। (फिलि. 2:3)

BSB

16 The latter do so in love, knowing that I am appointed for the defense of the gospel.

HINIRV

16 कई एक तो यह जानकर कि मैं सुसमाचार के लिये उत्तर देने को ठहराया गया हूँ प्रेम से प्रचार करते हैं।

BSB

17 The former, however, preach Christ out of selfish ambition, not sincerely, supposing that they can add to the distress of my chains.

HINIRV

17 और कई एक तो सिधाई से नहीं पर विरोध से मसीह की कथा सुनाते हैं, यह समझकर कि मेरी कैद में मेरे लिये क्लेश उत्पन्न करें।

BSB

18 What then is the issue? Just this: that in every way, whether by false motives or true, Christ is preached. And in this I rejoice. Yes, and I will continue to rejoice,

HINIRV

18 तो क्या हुआ? केवल यह, कि हर प्रकार से चाहे बहाने से, चाहे सच्चाई से, मसीह की कथा सुनाई जाती है, और मैं इससे आनन्दित हूँ, और आनन्दित रहूँगा भी।

BSB

19 because I know that through your prayers and the provision of the Spirit of Jesus Christ, my distress will turn out for my deliverance.

HINIRV

19 क्योंकि मैं जानता हूँ कि तुम्हारी विनती के द्वारा, और यीशु मसीह की आत्मा के दान के द्वारा, इसका प्रतिफल, मेरा उद्धार होगा। (रोम. 8:28)

BSB

20 I eagerly expect and hope that I will in no way be ashamed, but will have complete boldness so that now as always Christ will be exalted in my body, whether by life or by death.

HINIRV

20 मैं तो यही हार्दिक लालसा और आशा रखता हूँ कि मैं किसी बात में लज्जित न होऊँ, पर जैसे मेरे प्रबल साहस के कारण मसीह की बड़ाई मेरी देह के द्वारा सदा होती रही है, वैसा ही अब भी हो चाहे मैं जीवित रहूँ या मर जाऊँ।

BSB

21 For to me, to live is Christ, and to die is gain.

HINIRV

21 क्योंकि मेरे लिये जीवित रहना मसीह है, और मर जाना लाभ है।

BSB

22 But if I go on living in the body, this will mean fruitful labor for me. So what shall I choose? I do not know.

HINIRV

22 पर यदि शरीर में जीवित रहना ही मेरे काम के लिये लाभदायक है तो मैं नहीं जानता कि किसको चुनूँ।

BSB

23 I am torn between the two. I desire to depart and be with Christ, which is far better indeed.

HINIRV

23 क्योंकि मैं दोनों के बीच असमंजस में हूँ; जी तो चाहता है कि देह-त्याग के मसीह के पास जा रहूँ, क्योंकि यह बहुत ही अच्छा है,

BSB

24 But it is more necessary for you that I remain in the body.

HINIRV

24 परन्तु शरीर में रहना तुम्हारे कारण और भी आवश्यक है।

BSB

25 Convinced of this, I know that I will remain and will continue with all of you for your progress and joy in the faith,

HINIRV

25 और इसलिए कि मुझे इसका भरोसा है। अतः मैं जानता हूँ कि मैं जीवित रहूँगा, वरन् तुम सब के साथ रहूँगा, जिससे तुम विश्वास में दृढ़ होते जाओ और उसमें आनन्दित रहो;

BSB

26 so that through my coming to you again your exultation in Christ Jesus will resound on account of me.

HINIRV

26 और जो घमण्ड तुम मेरे विषय में करते हो, वह मेरे फिर तुम्हारे पास आने से मसीह यीशु में अधिक बढ़ जाए।

BSB

27 Nevertheless, conduct yourselves in a manner worthy of the gospel of Christ. Then, whether I come and see you or only hear about you in my absence, I will know that you stand firm in one spirit, contending together as one for the faith of the gospel,

HINIRV

27 केवल इतना करो कि तुम्हारा चाल-चलन मसीह के सुसमाचार के योग्य हो कि चाहे मैं आकर तुम्हें देखूँ, चाहे न भी आऊँ, तुम्हारे विषय में यह सुनूँ कि तुम एक ही आत्मा में स्थिर हो, और एक चित्त होकर सुसमाचार के विश्वास के लिये परिश्रम करते रहते हो।

BSB

28 without being frightened in any way by those who oppose you. This is a clear sign of their destruction but of your salvation, and it is from God.

HINIRV

28 और किसी बात में विरोधियों से भय नहीं खाते। यह उनके लिये विनाश का स्पष्ट चिन्ह है, परन्तु तुम्हारे लिये उद्धार का, और यह परमेश्वर की ओर से है।

BSB

29 For it has been granted to you on behalf of Christ not only to believe in Him, but also to suffer for Him,

HINIRV

29 क्योंकि मसीह के कारण तुम पर यह अनुग्रह हुआ कि न केवल उस पर विश्वास करो पर उसके लिये दुःख भी उठाओ,

BSB

30 since you are encountering the same struggle you saw I had, and now hear that I still have.

HINIRV

30 और तुम्हें वैसा ही परिश्रम करना है, जैसा तुम ने मुझे करते देखा है, और अब भी सुनते हो कि मैं वैसा ही करता हूँ।

Questions about Philippians 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.