Philippians 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Therefore if you have any encouragement in Christ, if any comfort from His love, if any fellowship with the Spirit, if any affection and compassion,

HINIRV

1 अतः यदि मसीह में कुछ प्रोत्साहन और प्रेम से ढाढ़स और आत्मा की सहभागिता, और कुछ करुणा और दया हो,

BSB

2 then make my joy complete by being like-minded, having the same love, being united in spirit and purpose.

HINIRV

2 तो मेरा यह आनन्द पूरा करो कि एक मन रहो और एक ही प्रेम, एक ही चित्त, और एक ही मनसा रखो।

BSB

3 Do nothing out of selfish ambition or empty pride, but in humility consider others more important than yourselves.

HINIRV

3 स्वार्थ या मिथ्यागर्व के लिये कुछ न करो, पर दीनता से एक दूसरे को अपने से अच्छा समझो।

BSB

4 Each of you should look not only to your own interests, but also to the interests of others.

HINIRV

4 हर एक अपने ही हित की नहीं, वरन् दूसरों के हित की भी चिन्ता करे।

BSB

5 Let this mind be in you which was also in Christ Jesus:

HINIRV

5 जैसा मसीह यीशु का स्वभाव था वैसा ही तुम्हारा भी स्वभाव हो;

BSB

6 Who, existing in the form of God, did not consider equality with God something to be grasped,

HINIRV

6 जिसने परमेश्वर के स्वरूप में होकर भी परमेश्वर के तुल्य होने को अपने वश में रखने की वस्तु न समझा।

BSB

7 but emptied Himself, taking the form of a servant, being made in human likeness.

HINIRV

7 वरन् अपने आपको ऐसा शून्य कर दिया, और दास का स्वरूप धारण किया, और मनुष्य की समानता में हो गया।

BSB

8 And being found in appearance as a man, He humbled Himself and became obedient to death—even death on a cross.

HINIRV

8 और मनुष्य के रूप में प्रगट होकर अपने आपको दीन किया, और यहाँ तक आज्ञाकारी रहा कि मृत्यु, हाँ, क्रूस की मृत्यु भी सह ली।

BSB

9 Therefore God exalted Him to the highest place and gave Him the name above all names,

HINIRV

9 इस कारण परमेश्वर ने उसको अति महान भी किया, और उसको वह नाम दिया जो सब नामों में श्रेष्ठ है,

BSB

10 that at the name of Jesus every knee should bow, in heaven and on earth and under the earth,

HINIRV

10 कि जो स्वर्ग में और पृथ्वी पर और जो पृथ्वी के नीचे है; वे सब यीशु के नाम पर घुटना टेकें,

BSB

11 and every tongue confess that Jesus Christ is Lord, to the glory of God the Father.

HINIRV

11 और परमेश्वर पिता की महिमा के लिये हर एक जीभ अंगीकार कर ले कि यीशु मसीह ही प्रभु है।

BSB

12 Therefore, my beloved, just as you have always obeyed, not only in my presence, but now even more in my absence, continue to work out your salvation with fear and trembling.

HINIRV

12 इसलिए हे मेरे प्रियों, जिस प्रकार तुम सदा से आज्ञा मानते आए हो, वैसे ही अब भी न केवल मेरे साथ रहते हुए पर विशेष करके अब मेरे दूर रहने पर भी डरते और काँपते हुए अपने-अपने उद्धार का कार्य पूरा करते जाओ।

BSB

13 For it is God who works in you to will and to act on behalf of His good purpose.

HINIRV

13 क्योंकि परमेश्वर ही है, जिसने अपनी सुइच्छा निमित्त तुम्हारे मन में इच्छा और काम, दोनों बातों के करने का प्रभाव डाला है।

BSB

14 Do everything without complaining or arguing,

HINIRV

14 सब काम बिना कुड़कुड़ाए और बिना विवाद के किया करो;

BSB

15 so that you may be blameless and pure, children of God without fault in a crooked and perverse generation, in which you shine as lights in the world

HINIRV

15 ताकि तुम निर्दोष और निष्कपट होकर टेढ़े और विकृत लोगों के बीच परमेश्वर के निष्कलंक सन्तान बने रहो, जिनके बीच में तुम जीवन का वचन लिए हुए जगत में जलते दीपकों के समान दिखाई देते हो,

BSB

16 as you hold forth the word of life, in order that I may boast on the day of Christ that I did not run or labor in vain.

HINIRV

16 कि मसीह के दिन मुझे घमण्ड करने का कारण हो कि न मेरा दौड़ना और न मेरा परिश्रम करना व्यर्थ हुआ।

BSB

17 But even if I am being poured out like a drink offering on the sacrifice and service of your faith, I am glad and rejoice with all of you.

HINIRV

17 यदि मुझे तुम्हारे विश्वास के बलिदान और सेवा के साथ अपना लहू भी बहाना पड़े तो भी मैं आनन्दित हूँ, और तुम सब के साथ आनन्द करता हूँ।

BSB

18 So you too should be glad and rejoice with me.

HINIRV

18 वैसे ही तुम भी आनन्दित हो, और मेरे साथ आनन्द करो।

BSB

19 Now I hope in the Lord Jesus to send Timothy to you soon, that I also may be cheered when I learn how you are doing.

HINIRV

19 मुझे प्रभु यीशु में आशा है कि मैं तीमुथियुस को तुम्हारे पास तुरन्त भेजूँगा, ताकि तुम्हारी दशा सुनकर मुझे शान्ति मिले।

BSB

20 I have nobody else like him who will genuinely care for your needs.

HINIRV

20 क्योंकि मेरे पास ऐसे स्वभाव का और कोई नहीं, जो शुद्ध मन से तुम्हारी चिन्ता करे।

BSB

21 For all the others look after their own interests, not those of Jesus Christ.

HINIRV

21 क्योंकि सब अपने स्वार्थ की खोज में रहते हैं, न कि यीशु मसीह की।

BSB

22 But you know Timothy’s proven worth, that as a child with his father he has served with me to advance the gospel.

HINIRV

22 पर उसको तो तुम ने परखा और जान भी लिया है कि जैसा पुत्र पिता के साथ करता है, वैसा ही उसने सुसमाचार के फैलाने में मेरे साथ परिश्रम किया।

BSB

23 So I hope to send him as soon as I see what happens with me.

HINIRV

23 इसलिए मुझे आशा है कि ज्यों ही मुझे जान पड़ेगा कि मेरी क्या दशा होगी, त्यों ही मैं उसे तुरन्त भेज दूँगा।

BSB

24 And I trust in the Lord that I myself will come soon.

HINIRV

24 और मुझे प्रभु में भरोसा है कि मैं आप भी शीघ्र आऊँगा।

BSB

25 But I thought it necessary to send back to you Epaphroditus, my brother, fellow worker, and fellow soldier, who is also your messenger and minister to my needs.

HINIRV

25 पर मैंने इपफ्रुदीतुस को जो मेरा भाई, और सहकर्मी और संगी योद्धा और तुम्हारा दूत, और आवश्यक बातों में मेरी सेवा टहल करनेवाला है, तुम्हारे पास भेजना अवश्य समझा।

BSB

26 For he has been longing for all of you and is distressed because you heard he was ill.

HINIRV

26 क्योंकि उसका मन तुम सब में लगा हुआ था, इस कारण वह व्याकुल रहता था क्योंकि तुम ने उसकी बीमारी का हाल सुना था।

BSB

27 He was sick indeed, nearly unto death. But God had mercy on him, and not only on him but also on me, to spare me sorrow upon sorrow.

HINIRV

27 और निश्चय वह बीमार तो हो गया था, यहाँ तक कि मरने पर था, परन्तु परमेश्वर ने उस पर दया की; और केवल उस पर ही नहीं, पर मुझ पर भी कि मुझे शोक पर शोक न हो।

BSB

28 Therefore I am all the more eager to send him, so that when you see him again you may rejoice, and I may be less anxious.

HINIRV

28 इसलिए मैंने उसे भेजने का और भी यत्न किया कि तुम उससे फिर भेंट करके आनन्दित हो जाओ और मेरा भी शोक घट जाए।

BSB

29 Welcome him in the Lord with great joy, and honor men like him,

HINIRV

29 इसलिए तुम प्रभु में उससे बहुत आनन्द के साथ भेंट करना, और ऐसों का आदर किया करना,

BSB

30 because he nearly died for the work of Christ, risking his life to make up for your deficit of service to me.

HINIRV

30 क्योंकि वह मसीह के काम के लिये अपने प्राणों पर जोखिम उठाकर मरने के निकट हो गया था, ताकि जो घटी तुम्हारी ओर से मेरी सेवा में हुई उसे पूरा करे।

Questions about Philippians 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.