Philippians 2
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Therefore if you have any encouragement in Christ, if any comfort from His love, if any fellowship with the Spirit, if any affection and compassion, | HINCV 1 इसलिये यदि मसीह में ज़रा सा भी प्रोत्साहन, प्रेम से उत्पन्न धीरज, आत्मा की सहभागिता तथा करुणा और कृपा है, |
| BSB 2 then make my joy complete by being like-minded, having the same love, being united in spirit and purpose. | HINCV 2 तो एक मन, एक सा प्रेम, एक ही चित्त तथा एक लक्ष्य के लिए ठान कर मेरा आनंद पूरा कर दो. |
| BSB 3 Do nothing out of selfish ambition or empty pride, but in humility consider others more important than yourselves. | HINCV 3 स्वार्थ और झूठी बड़ाई से कुछ भी न करो, परंतु विनम्रता के साथ तुममें से प्रत्येक अपनी बजाय दूसरे को श्रेष्ठ समझे. |
| BSB 4 Each of you should look not only to your own interests, but also to the interests of others. | HINCV 4 तुममें से हर एक सिर्फ अपनी ही भलाई का नहीं परंतु दूसरों की भलाई का भी ध्यान रखे. |
| BSB 5 Let this mind be in you which was also in Christ Jesus: | HINCV 5 तुम्हारा स्वभाव वैसा ही हो, जैसा मसीह येशु का था: |
| BSB 6 Who, existing in the form of God, did not consider equality with God something to be grasped, | HINCV 6 जिन्होंने परमेश्वर के स्वरूप में होते हुए भी, परमेश्वर से अपनी तुलना पर अपना अधिकार बनाए रखना सही न समझा; |
| BSB 7 but emptied Himself, taking the form of a servant, being made in human likeness. | HINCV 7 परंतु अपने आपको शून्य कर, दास का स्वरूप धारण करते हुए, और मनुष्य की समानता में हो गया. |
| BSB 8 And being found in appearance as a man, He humbled Himself and became obedient to death—even death on a cross. | HINCV 8 और मनुष्य के शरीर में प्रकट होकर, अपने आपको दीन करके मृत्यु— क्रूस की मृत्यु तक, आज्ञाकारी रहकर स्वयं को शून्य बनाया. |
| BSB 9 Therefore God exalted Him to the highest place and gave Him the name above all names, | HINCV 9 इसलिये परमेश्वर ने उन्हें सबसे ऊंचे पद पर आसीन किया, तथा उनके नाम को महिमा दी कि वह हर एक नाम से ऊंचा हो, |
| BSB 10 that at the name of Jesus every knee should bow, in heaven and on earth and under the earth, | HINCV 10 कि हर एक घुटना येशु नाम की वंदना में झुक जाए, स्वर्ग में, पृथ्वी में और पृथ्वी के नीचे, |
| BSB 11 and every tongue confess that Jesus Christ is Lord, to the glory of God the Father. | HINCV 11 और हर एक जीभ पिता परमेश्वर के प्रताप के लिए स्वीकार करे, कि मसीह येशु ही प्रभु हैं. |
| BSB 12 Therefore, my beloved, just as you have always obeyed, not only in my presence, but now even more in my absence, continue to work out your salvation with fear and trembling. | HINCV 12 इसलिये, मेरे प्रिय भाई बहनो, जिस प्रकार तुम हमेशा आज्ञाकारी रहे हो—न केवल मेरी उपस्थिति में परंतु उससे भी अधिक मेरी अनुपस्थिति में—अपने उद्धार के कार्य को पूरा करने की ओर डरते और कांपते हुए बढ़ते जाओ, |
| BSB 13 For it is God who works in you to will and to act on behalf of His good purpose. | HINCV 13 क्योंकि परमेश्वर ही हैं, जिन्होंने अपनी सुइच्छा के लिए तुममें अभिलाषा और कार्य करने दोनो बातों के लिये प्रभाव डाला है. |
| BSB 14 Do everything without complaining or arguing, | HINCV 14 सब काम बिना कुड़कुड़ाए और बिना वाद-विवाद के किया करो, |
| BSB 15 so that you may be blameless and pure, children of God without fault in a crooked and perverse generation, in which you shine as lights in the world | HINCV 15 कि तुम इस बुरी और भ्रष्ट पीढ़ी में, “परमेश्वर की निष्कलंक संतान के रूप में स्वयं को निष्कपट तथा निष्पाप साबित कर सको.” कि तुम इस पीढ़ी के बीच जलते हुए दीपों के समान चमको |
| BSB 16 as you hold forth the word of life, in order that I may boast on the day of Christ that I did not run or labor in vain. | HINCV 16 तुमने जीवन का वचन मजबूती से थामा हुआ है. तब यह मसीह के दिन में मेरे गर्व का कारण होगा, कि न तो मेरी दौड़-धूप व्यर्थ गई और न ही मेरा परिश्रम. |
| BSB 17 But even if I am being poured out like a drink offering on the sacrifice and service of your faith, I am glad and rejoice with all of you. | HINCV 17 यदि तुम्हारे विश्वास की सेवा और बलि पर मैं अर्घ (लहू) के समान उंडेला भी जा रहा हूं, तौभी तुम सबके साथ यह मेरा आनंद है. |
| BSB 18 So you too should be glad and rejoice with me. | HINCV 18 मेरी विनती है कि तुम भी इसी प्रकार आनंदित रहो तथा मेरे आनंद में शामिल हो जाओ. |
| BSB 19 Now I hope in the Lord Jesus to send Timothy to you soon, that I also may be cheered when I learn how you are doing. | HINCV 19 प्रभु येशु मसीह में मुझे आशा है कि मैं शीघ्र ही तिमोथियॉस को तुम्हारे पास भेजूंगा कि तुम्हारा समाचार जानकर मेरे उत्साह में भी बढ़ोतरी हो. |
| BSB 20 I have nobody else like him who will genuinely care for your needs. | HINCV 20 मेरी नज़र में उसके समान ऐसा दूसरा कोई व्यक्ति नहीं है जिसे मेरे जैसे वास्तव में तुम्हारी चिंता हो. |
| BSB 21 For all the others look after their own interests, not those of Jesus Christ. | HINCV 21 अन्य सभी येशु मसीह की आशाओं की नहीं परंतु अपनी ही भलाई करने में लीन हैं. |
| BSB 22 But you know Timothy’s proven worth, that as a child with his father he has served with me to advance the gospel. | HINCV 22 तुम तिमोथियॉस की योग्यता से परिचित हो कि ईश्वरीय सुसमाचार के प्रचार में उसने मेरा साथ इस प्रकार दिया, जिस प्रकार एक पुत्र अपने पिता का साथ देता है. |
| BSB 23 So I hope to send him as soon as I see what happens with me. | HINCV 23 इसलिये मैं आशा करता हूं कि अपनी स्थिति स्पष्ट होते ही मैं उसे तुम्हारे पास भेज सकूंगा. |
| BSB 24 And I trust in the Lord that I myself will come soon. | HINCV 24 मुझे प्रभु में पूरा भरोसा है कि मैं स्वयं भी जल्द वहां आऊंगा. |
| BSB 25 But I thought it necessary to send back to you Epaphroditus, my brother, fellow worker, and fellow soldier, who is also your messenger and minister to my needs. | HINCV 25 इस समय मुझे आवश्यक यह लगा कि मैं इपाफ़्रोदितॉस को तुम्हारे पास भेजूं, जो मेरा भाई, सहकर्मी तथा सहयोद्धा है, जो मेरी ज़रूरतों में सहायता के लिए तुम्हारी ओर से भेजा गया दूत है. |
| BSB 26 For he has been longing for all of you and is distressed because you heard he was ill. | HINCV 26 वह तुम सबसे मिलने के लिए लालायित है और व्याकुल भी. तुमने उसकी बीमारी के विषय में सुना था. |
| BSB 27 He was sick indeed, nearly unto death. But God had mercy on him, and not only on him but also on me, to spare me sorrow upon sorrow. | HINCV 27 बीमारी! वह तो मरने पर था, किंतु उस पर परमेश्वर की दया हुई, न केवल उस पर परंतु मुझ पर भी, कि मुझे और अधिक दुःखी न होना पड़े. |
| BSB 28 Therefore I am all the more eager to send him, so that when you see him again you may rejoice, and I may be less anxious. | HINCV 28 इस कारण उसे भेजने के लिए मैं और भी अधिक उत्सुक हूं कि उसे दोबारा देखकर तुम आनंदित हो जाओ और तुम्हारे विषय में मेरी चिंता भी कम हो जाए. |
| BSB 29 Welcome him in the Lord with great joy, and honor men like him, | HINCV 29 प्रभु में आनंदपूर्वक उसका स्वागत-सत्कार करना, उसके जैसे व्यक्तियों का आदर किया करो, |
| BSB 30 because he nearly died for the work of Christ, risking his life to make up for your deficit of service to me. | HINCV 30 क्योंकि मसीह के काम के लिए उसने अपने प्राण जोखिम में डाल दिए थे कि तुम्हारे द्वारा मेरे प्रति की गई शेष सेवा वह पूरी कर सके. |
Questions about Philippians 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.