Proverbs 15

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 A gentle answer turns away wrath, but a harsh word stirs up anger.

HINIRV

1 कोमल उत्तर सुनने से जलजलाहट ठण्डी होती है, परन्तु कटुवचन से क्रोध भड़क उठता है।

BSB

2 The tongue of the wise commends knowledge, but the mouth of the fool spouts folly.

HINIRV

2 बुद्धिमान ज्ञान का ठीक बखान करते हैं, परन्तु मूर्खों के मुँह से मूर्खता उबल आती है।

BSB

3 The eyes of the LORD are in every place, observing the evil and the good.

HINIRV

3 यहोवा की आँखें सब स्थानों में लगी रहती हैं, वह बुरे भले दोनों को देखती रहती हैं।

BSB

4 A soothing tongue is a tree of life, but a perverse tongue crushes the spirit.

HINIRV

4 शान्ति देनेवाली बात जीवन-वृक्ष है, परन्तु उलट-फेर की बात से आत्मा दुःखित होती है।

BSB

5 A fool rejects his father’s discipline, but whoever heeds correction is prudent.

HINIRV

5 मूर्ख अपने पिता की शिक्षा का तिरस्कार करता है, परन्तु जो डाँट को मानता, वह विवेकी हो जाता है।

BSB

6 The house of the righteous has great treasure, but the income of the wicked is trouble.

HINIRV

6 धर्मी के घर में बहुत धन रहता है, परन्तु दुष्ट के कमाई में दुःख रहता है।

BSB

7 The lips of the wise spread knowledge, but not so the hearts of fools.

HINIRV

7 बुद्धिमान लोग बातें करने से ज्ञान को फैलाते हैं, परन्तु मूर्खों का मन ठीक नहीं रहता।

BSB

8 The sacrifice of the wicked is detestable to the LORD, but the prayer of the upright is His delight.

HINIRV

8 दुष्ट लोगों के बलिदान से यहोवा घृणा करता है, परन्तु वह सीधे लोगों की प्रार्थना से प्रसन्न होता है।

BSB

9 The LORD detests the way of the wicked, but He loves those who pursue righteousness.

HINIRV

9 दुष्ट के चाल चलन से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु जो धर्म का पीछा करता उससे वह प्रेम रखता है।

BSB

10 Discipline is harsh for him who leaves the path; he who hates correction will die.

HINIRV

10 जो मार्ग को छोड़ देता, उसको बड़ी ताड़ना मिलती है, और जो डाँट से बैर रखता, वह अवश्य मर जाता है।

BSB

11 Sheol and Abaddon lie open before the LORD—how much more the hearts of men!

HINIRV

11 जबकि अधोलोक और विनाशलोक यहोवा के सामने खुले रहते हैं, तो निश्चय मनुष्यों के मन भी।

BSB

12 A mocker does not love to be reproved, nor will he consult the wise.

HINIRV

12 ठट्ठा करनेवाला डाँटे जाने से प्रसन्न नहीं होता, और न वह बुद्धिमानों के पास जाता है।

BSB

13 A joyful heart makes a cheerful countenance, but sorrow of the heart crushes the spirit.

HINIRV

13 मन आनन्दित होने से मुख पर भी प्रसन्नता छा जाती है, परन्तु मन के दुःख से आत्मा निराश होती है।

BSB

14 A discerning heart seeks knowledge, but the mouth of a fool feeds on folly.

HINIRV

14 समझनेवाले का मन ज्ञान की खोज में रहता है, परन्तु मूर्ख लोग मूर्खता से पेट भरते हैं।

BSB

15 All the days of the oppressed are bad, but a cheerful heart has a continual feast.

HINIRV

15 दुःखियारे के सब दिन दुःख भरे रहते हैं, परन्तु जिसका मन प्रसन्न रहता है, वह मानो नित्य भोज में जाता है।

BSB

16 Better a little with the fear of the LORD than great treasure with turmoil.

HINIRV

16 घबराहट के साथ बहुत रखे हुए धन से, यहोवा के भय के साथ थोड़ा ही धन उत्तम है,

BSB

17 Better a dish of vegetables where there is love than a fattened ox with hatred.

HINIRV

17 प्रेमवाले घर में सागपात का भोजन, बैरवाले घर में स्वादिष्ट माँस खाने से उत्तम है।

BSB

18 A hot-tempered man stirs up strife, but he who is slow to anger calms dispute.

HINIRV

18 क्रोधी पुरुष झगड़ा मचाता है, परन्तु जो विलम्ब से क्रोध करनेवाला है, वह मुकद्दमों को दबा देता है।

BSB

19 The way of the slacker is like a hedge of thorns, but the path of the upright is a highway.

HINIRV

19 आलसी का मार्ग काँटों से रुन्धा हुआ होता है, परन्तु सीधे लोगों का मार्ग राजमार्ग ठहरता है।

BSB

20 A wise son brings joy to his father, but a foolish man despises his mother.

HINIRV

20 बुद्धिमान पुत्र से पिता आनन्दित होता है, परन्तु मूर्ख अपनी माता को तुच्छ जानता है।

BSB

21 Folly is joy to one who lacks judgment, but a man of understanding walks a straight path.

HINIRV

21 निर्बुद्धि को मूर्खता से आनन्द होता है, परन्तु समझवाला मनुष्य सीधी चाल चलता है।

BSB

22 Plans fail for lack of counsel, but with many advisers they succeed.

HINIRV

22 बिना सम्मति की कल्पनाएँ निष्फल होती हैं, परन्तु बहुत से मंत्रियों की सम्मति से सफलता मिलती है।

BSB

23 A man takes joy in a fitting reply—and how good is a timely word!

HINIRV

23 सज्जन उत्तर देने से आनन्दित होता है, और अवसर पर कहा हुआ वचन क्या ही भला होता है!

BSB

24 The path of life leads upward for the wise, that he may avoid going down to Sheol.

HINIRV

24 विवेकी के लिये जीवन का मार्ग ऊपर की ओर जाता है, इस रीति से वह अधोलोक में पड़ने से बच जाता है।

BSB

25 The LORD tears down the house of the proud, but He protects the boundaries of the widow.

HINIRV

25 यहोवा अहंकारियों के घर को ढा देता है, परन्तु विधवा की सीमाओं को अटल रखता है।

BSB

26 The LORD detests the thoughts of the wicked, but the words of the pure are pleasant to Him.

HINIRV

26 बुरी कल्पनाएँ यहोवा को घिनौनी लगती हैं, परन्तु शुद्ध जन के वचन मनभावने हैं।

BSB

27 He who is greedy for unjust gain brings trouble on his household, but he who hates bribes will live.

HINIRV

27 लालची अपने घराने को दुःख देता है, परन्तु घूस से घृणा करनेवाला जीवित रहता है।

BSB

28 The heart of the righteous ponders how to answer, but the mouth of the wicked blurts out evil.

HINIRV

28 धर्मी मन में सोचता है कि क्या उत्तर दूँ, परन्तु दुष्टों के मुँह से बुरी बातें उबल आती हैं।

BSB

29 The LORD is far from the wicked, but He hears the prayer of the righteous.

HINIRV

29 यहोवा दुष्टों से दूर रहता है, परन्तु धर्मियों की प्रार्थना सुनता है। (यूह. 9:31)

BSB

30 The light of the eyes cheers the heart, and good news nourishes the bones.

HINIRV

30 आँखों की चमक से मन को आनन्द होता है, और अच्छे समाचार से हड्डियाँ पुष्ट होती हैं।

BSB

31 He who listens to life-giving reproof will dwell among the wise.

HINIRV

31 जो जीवनदायी डाँट कान लगाकर सुनता है, वह बुद्धिमानों के संग ठिकाना पाता है।

BSB

32 He who ignores discipline despises himself, but whoever heeds correction gains understanding.

HINIRV

32 जो शिक्षा को अनसुनी करता, वह अपने प्राण को तुच्छ जानता है, परन्तु जो डाँट को सुनता, वह बुद्धि प्राप्त करता है।

BSB

33 The fear of the LORD is the instruction of wisdom, and humility comes before honor.

HINIRV

33 यहोवा के भय मानने से बुद्धि की शिक्षा प्राप्त होती है, और महिमा से पहले नम्रता आती है।

Questions about Proverbs 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.