Proverbs 14

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Every wise woman builds her house, but a foolish one tears it down with her own hands.

HINIRV

1 हर बुद्धिमान स्त्री अपने घर को बनाती है, पर मूर्ख स्त्री उसको अपने ही हाथों से ढा देती है।

BSB

2 He who walks in uprightness fears the LORD, but the one who is devious in his ways despises Him.

HINIRV

2 जो सिधाई से चलता वह यहोवा का भय माननेवाला है, परन्तु जो टेढ़ी चाल चलता वह उसको तुच्छ जाननेवाला ठहरता है।

BSB

3 The proud speech of a fool brings a rod to his back, but the lips of the wise protect them.

HINIRV

3 मूर्ख के मुँह में गर्व का अंकुर है, परन्तु बुद्धिमान लोग अपने वचनों के द्वारा रक्षा पाते हैं।

BSB

4 Where there are no oxen, the manger is empty, but an abundant harvest comes through the strength of the ox.

HINIRV

4 जहाँ बैल नहीं, वहाँ गौशाला स्वच्छ तो रहती है, परन्तु बैल के बल से अनाज की बढ़ती होती है।

BSB

5 An honest witness does not deceive, but a dishonest witness pours forth lies.

HINIRV

5 सच्चा साक्षी झूठ नहीं बोलता, परन्तु झूठा साक्षी झूठी बातें उड़ाता है।

BSB

6 A mocker seeks wisdom and finds none, but knowledge comes easily to the discerning.

HINIRV

6 ठट्ठा करनेवाला बुद्धि को ढूँढ़ता, परन्तु नहीं पाता, परन्तु समझवाले को ज्ञान सहज से मिलता है। (नीति. 17:24)

BSB

7 Stay away from a foolish man; you will gain no knowledge from his speech.

HINIRV

7 मूर्ख से अलग हो जा, तू उससे ज्ञान की बात न पाएगा।

BSB

8 The wisdom of the prudent is to discern his way, but the folly of fools deceives them.

HINIRV

8 विवेकी मनुष्य की बुद्धि अपनी चाल को समझना है, परन्तु मूर्खों की मूर्खता छल करना है।

BSB

9 Fools mock the making of amends, but goodwill is found among the upright.

HINIRV

9 मूर्ख लोग पाप का अंगीकार करने को ठट्ठा जानते हैं, परन्तु सीधे लोगों के बीच अनुग्रह होता है।

BSB

10 The heart knows its own bitterness, and no stranger shares in its joy.

HINIRV

10 मन अपना ही दुःख जानता है, और परदेशी उसके आनन्द में हाथ नहीं डाल सकता।

BSB

11 The house of the wicked will be destroyed, but the tent of the upright will flourish.

HINIRV

11 दुष्टों के घर का विनाश हो जाता है, परन्तु सीधे लोगों के तम्बू में बढ़ती होती है।

BSB

12 There is a way that seems right to a man, but its end is the way of death.

HINIRV

12 ऐसा मार्ग है, जो मनुष्य को ठीक जान पड़ता है, परन्तु उसके अन्त में मृत्यु ही मिलती है।

BSB

13 Even in laughter the heart may ache, and joy may end in sorrow.

HINIRV

13 हँसी के समय भी मन उदास हो सकता है, और आनन्द के अन्त में शोक हो सकता है।

BSB

14 The backslider in heart receives the fill of his own ways, but a good man is rewarded for his ways.

HINIRV

14 जो बेईमान है, वह अपनी चाल चलन का फल भोगता है, परन्तु भला मनुष्य आप ही आप सन्तुष्ट होता है।

BSB

15 The simple man believes every word, but the prudent man watches his steps.

HINIRV

15 भोला तो हर एक बात को सच मानता है, परन्तु विवेकी मनुष्य समझ बूझकर चलता है।

BSB

16 A wise man fears and turns from evil, but a fool is careless and reckless.

HINIRV

16 बुद्धिमान डरकर बुराई से हटता है, परन्तु मूर्ख ढीठ होकर चेतावनी की उपेक्षा करता है।

BSB

17 A quick-tempered man acts foolishly, and a devious man is hated.

HINIRV

17 जो झट क्रोध करे, वह मूर्खता का काम करेगा, और जो बुरी युक्तियाँ निकालता है, उससे लोग बैर रखते हैं।

BSB

18 The simple inherit folly, but the prudent are crowned with knowledge.

HINIRV

18 भोलों का भाग मूर्खता ही होता है, परन्तु विवेकी मनुष्यों को ज्ञानरूपी मुकुट बाँधा जाता है।

BSB

19 The evil bow before the good, and the wicked at the gates of the righteous.

HINIRV

19 बुरे लोग भलों के सम्मुख, और दुष्ट लोग धर्मी के फाटक पर दण्डवत् करेंगे।

BSB

20 The poor man is hated even by his neighbor, but many are those who love the rich.

HINIRV

20 निर्धन का पड़ोसी भी उससे घृणा करता है, परन्तु धनी के अनेक प्रेमी होते हैं।

BSB

21 He who despises his neighbor sins, but blessed is he who shows kindness to the poor.

HINIRV

21 जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता, वह पाप करता है, परन्तु जो दीन लोगों पर अनुग्रह करता, वह धन्य होता है।

BSB

22 Do not those who contrive evil go astray? But those who plan goodness find loving devotion and faithfulness.

HINIRV

22 जो बुरी युक्ति निकालते हैं, क्या वे भ्रम में नहीं पड़ते? परन्तु भली युक्ति निकालनेवालों से करुणा और सच्चाई का व्यवहार किया जाता है।

BSB

23 There is profit in all labor, but mere talk leads only to poverty.

HINIRV

23 परिश्रम से सदा लाभ होता है, परन्तु बकवाद करने से केवल घटती होती है।

BSB

24 The crown of the wise is their wealth, but the effort of fools is folly.

HINIRV

24 बुद्धिमानों का धन उनका मुकुट ठहरता है, परन्तु मूर्ख से केवल मूर्खता ही उत्पन्न होती है।

BSB

25 A truthful witness saves lives, but one who utters lies is deceitful.

HINIRV

25 सच्चा साक्षी बहुतों के प्राण बचाता है, परन्तु जो झूठी बातें उड़ाया करता है उससे धोखा ही होता है।

BSB

26 He who fears the LORD is secure in confidence, and his children shall have a place of refuge.

HINIRV

26 यहोवा के भय में दृढ़ भरोसा है, और यह उसकी सन्तानों के लिए शरणस्थान होगा।

BSB

27 The fear of the LORD is a fountain of life, turning a man from the snares of death.

HINIRV

27 यहोवा का भय मानना, जीवन का सोता है, और उसके द्वारा लोग मृत्यु के फंदों से बच जाते हैं।

BSB

28 A large population is a king’s splendor, but a lack of subjects is a prince’s ruin.

HINIRV

28 राजा की महिमा प्रजा की बहुतायत से होती है, परन्तु जहाँ प्रजा नहीं, वहाँ हाकिम नाश हो जाता है।

BSB

29 A patient man has great understanding, but a quick-tempered man promotes folly.

HINIRV

29 जो विलम्ब से क्रोध करनेवाला है वह बड़ा समझवाला है, परन्तु जो अधीर होता है, वह मूर्खता को बढ़ाता है।

BSB

30 A tranquil heart is life to the body, but envy rots the bones.

HINIRV

30 शान्त मन, तन का जीवन है, परन्तु ईर्ष्या से हड्डियाँ भी गल जाती हैं।

BSB

31 Whoever oppresses the poor taunts their Maker, but whoever is kind to the needy honors Him.

HINIRV

31 जो कंगाल पर अंधेर करता, वह उसके कर्ता की निन्दा करता है, परन्तु जो दरिद्र पर अनुग्रह करता, वह उसकी महिमा करता है।

BSB

32 The wicked man is thrown down by his own sin, but the righteous man has a refuge even in death.

HINIRV

32 दुष्ट मनुष्य बुराई करता हुआ नाश हो जाता है, परन्तु धर्मी को मृत्यु के समय भी शरण मिलती है।

BSB

33 Wisdom rests in the heart of the discerning; even among fools she is known.

HINIRV

33 समझवाले के मन में बुद्धि वास किए रहती है, परन्तु मूर्ख मनुष्य बुद्धि के विषय में कुछ भी नहीं जानता।

BSB

34 Righteousness exalts a nation, but sin is a disgrace to any people.

HINIRV

34 जाति की बढ़ती धर्म ही से होती है, परन्तु पाप से देश के लोगों का अपमान होता है।

BSB

35 A king delights in a wise servant, but his anger falls on the shameful.

HINIRV

35 जो कर्मचारी बुद्धि से काम करता है उस पर राजा प्रसन्न होता है, परन्तु जो लज्जा के काम करता, उस पर वह रोष करता है।

Questions about Proverbs 14? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.