Proverbs 14

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Every wise woman builds her house, but a foolish one tears it down with her own hands.

HINCV

1 बुद्धिमान स्त्री एक सशक्त परिवार का निर्माण करती है, किंतु मूर्ख अपने ही हाथों से उसे नष्ट कर देती है.

BSB

2 He who walks in uprightness fears the LORD, but the one who is devious in his ways despises Him.

HINCV

2 जिस किसी के जीवन में याहवेह के प्रति श्रद्धा है, उसके जीवन में सच्चाई है; परंतु वह जो प्रभु को तुच्छ समझता है, उसका आचरण छल से भरा हुआ है!

BSB

3 The proud speech of a fool brings a rod to his back, but the lips of the wise protect them.

HINCV

3 मूर्ख के मुख से निकले शब्द ही उसके दंड के कारक बन जाते हैं, किंतु बुद्धिमानों के होंठों से निकले शब्द उनकी रक्षा करते हैं.

BSB

4 Where there are no oxen, the manger is empty, but an abundant harvest comes through the strength of the ox.

HINCV

4 जहां बैल ही नहीं हैं, वहां गौशाला स्वच्छ रहती है, किंतु बैलों की शक्ति से ही धन की भरपूरी निहित है.

BSB

5 An honest witness does not deceive, but a dishonest witness pours forth lies.

HINCV

5 विश्वासयोग्य साक्षी छल नहीं करता, किंतु झूठे साक्षी के मुख से झूठ ही झूठ बाहर आता है.

BSB

6 A mocker seeks wisdom and finds none, but knowledge comes easily to the discerning.

HINCV

6 छिछोरा व्यक्ति ज्ञान की खोज कर सकता है, किंतु उसे प्राप्‍त नहीं कर पाता, हां, जिसमें समझ होती है, उसे ज्ञान की उपलब्धि सरलतापूर्वक हो जाती है.

BSB

7 Stay away from a foolish man; you will gain no knowledge from his speech.

HINCV

7 मूर्ख की संगति से दूर ही रहना, अन्यथा ज्ञान की बात तुम्हारी समझ से परे ही रहेगी.

BSB

8 The wisdom of the prudent is to discern his way, but the folly of fools deceives them.

HINCV

8 विवेकी की बुद्धिमता इसी में होती है, कि वह उपयुक्त मार्ग की विवेचना कर लेता है, किंतु मूर्खों की मूर्खता धोखा है.

BSB

9 Fools mock the making of amends, but goodwill is found among the upright.

HINCV

9 दोष बलि मूर्खों के लिए ठट्ठा का विषय होता है, किंतु खरे के मध्य होता है अनुग्रह.

BSB

10 The heart knows its own bitterness, and no stranger shares in its joy.

HINCV

10 मनुष्य को स्वयं अपने मन की पीडा का बोध रहता है और अज्ञात व्यक्ति हृदय के आनंद में सम्मिलित नहीं होता.

BSB

11 The house of the wicked will be destroyed, but the tent of the upright will flourish.

HINCV

11 दुष्ट के घर-परिवार का नष्ट होना निश्चित है, किंतु धर्मी का डेरा भरा-पूरा रहता है.

BSB

12 There is a way that seems right to a man, but its end is the way of death.

HINCV

12 एक ऐसा भी मार्ग है, जो उपयुक्त जान पड़ता है, किंतु इसका अंत है मृत्यु-द्वार.

BSB

13 Even in laughter the heart may ache, and joy may end in sorrow.

HINCV

13 हंसता हुआ व्यक्ति भी अपने हृदय में वेदना छुपाए रख सकता है, और हर्ष के बाद शोक भी हो सकता है.

BSB

14 The backslider in heart receives the fill of his own ways, but a good man is rewarded for his ways.

HINCV

14 विश्वासहीन व्यक्ति अपनी ही नीतियों का परिणाम भोगेगा, किंतु धर्मी अपनी नीतियों का.

BSB

15 The simple man believes every word, but the prudent man watches his steps.

HINCV

15 मूर्ख जो कुछ सुनता है उस पर विश्वास करता जाता है, किंतु विवेकी व्यक्ति सोच-विचार कर पैर उठाता है.

BSB

16 A wise man fears and turns from evil, but a fool is careless and reckless.

HINCV

16 बुद्धिमान व्यक्ति वह है, जो याहवेह का भय मानता, और बुरी जीवनशैली से दूर ही दूर रहता है; किंतु निर्बुद्धि अहंकारी और असावधान होता है.

BSB

17 A quick-tempered man acts foolishly, and a devious man is hated.

HINCV

17 वह, जो शीघ्र क्रोधी हो जाता है, मूर्ख है, तथा वह जो बुराई की युक्ति करता है, घृणा का पात्र होता है.

BSB

18 The simple inherit folly, but the prudent are crowned with knowledge.

HINCV

18 निर्बुद्धियों को प्रतिफल में मूर्खता ही प्राप्‍त होती है, किंतु बुद्धिमान मुकुट से सुशोभित किए जाते हैं.

BSB

19 The evil bow before the good, and the wicked at the gates of the righteous.

HINCV

19 अंततः बुराई को भलाई के समक्ष झुकना ही पड़ता है, तथा दुष्टों को भले लोगों के द्वार के समक्ष.

BSB

20 The poor man is hated even by his neighbor, but many are those who love the rich.

HINCV

20 पड़ोसियों के लिए भी निर्धन घृणा का पात्र हो जाता है, किंतु अनेक हैं, जो धनाढ्य के मित्र हो जाते हैं.

BSB

21 He who despises his neighbor sins, but blessed is he who shows kindness to the poor.

HINCV

21 वह, जो अपने पड़ोसी से घृणा करता है, पाप करता है, किंतु वह धन्य होता है, जो निर्धनों के प्रति उदार एवं कृपालु होता है.

BSB

22 Do not those who contrive evil go astray? But those who plan goodness find loving devotion and faithfulness.

HINCV

22 क्या वे मार्ग से भटक नहीं गये, जिनकी अभिलाषा ही दुष्कर्म की होती है? वे, जो भलाई का यत्न करते रहते हैं. उन्हें सच्चाई तथा निर्जर प्रेम प्राप्‍त होता है.

BSB

23 There is profit in all labor, but mere talk leads only to poverty.

HINCV

23 श्रम किसी भी प्रकार का हो, लाभांश अवश्य प्राप्‍त होता है, किंतु मात्र बातें करते रहने का परिणाम होता है गरीबी.

BSB

24 The crown of the wise is their wealth, but the effort of fools is folly.

HINCV

24 बुद्धिमान समृद्धि से सुशोभित होते हैं, किंतु मूर्खों की मूर्खता और अधिक गरीबी उत्पन्‍न करती है.

BSB

25 A truthful witness saves lives, but one who utters lies is deceitful.

HINCV

25 सच्चा साक्षी अनेकों के जीवन को सुरक्षित रखता है, किंतु झूठा गवाह धोखेबाज है.

BSB

26 He who fears the LORD is secure in confidence, and his children shall have a place of refuge.

HINCV

26 जिसके हृदय में याहवेह के प्रति श्रद्धा होती है, उसे दृढ़ गढ़ प्राप्‍त हो जाता है, उसकी संतान सदैव सुरक्षित रहेगी.

BSB

27 The fear of the LORD is a fountain of life, turning a man from the snares of death.

HINCV

27 याहवेह के प्रति श्रद्धा ही जीवन का सोता है, उससे मानव मृत्यु के द्वारा बिछाए गए जाल से बचता जाएगा.

BSB

28 A large population is a king’s splendor, but a lack of subjects is a prince’s ruin.

HINCV

28 प्रजा की विशाल जनसंख्या राजा के लिए गौरव का विषय होती है, किंतु प्रजा के अभाव में प्रशासक नगण्य रह जाता है.

BSB

29 A patient man has great understanding, but a quick-tempered man promotes folly.

HINCV

29 वह बुद्धिमान ही होता है, जिसका अपने क्रोधावेग पर नियंत्रण होता है, किंतु जिसे शीघ्र ही क्रोध आ जाता है, वह मूर्खता की वृद्धि करता है.

BSB

30 A tranquil heart is life to the body, but envy rots the bones.

HINCV

30 शांत हृदय देह के लिए संजीवनी सिद्ध होता है, किंतु ईर्ष्या अस्थियों में लगे घुन-समान है.

BSB

31 Whoever oppresses the poor taunts their Maker, but whoever is kind to the needy honors Him.

HINCV

31 वह, जो निर्धन को उत्पीड़ित करता है, उसके सृजनहार को अपमानित करता है, किंतु वह, जो निर्धन के प्रति उदारता प्रदर्शित करता है, उसके सृजनहार को सम्मानित करता है.

BSB

32 The wicked man is thrown down by his own sin, but the righteous man has a refuge even in death.

HINCV

32 दुष्ट के विनाश का कारण उसी के कुकृत्य होते हैं, किंतु धर्मी अपनी मृत्यु के अवसर पर निराश्रित नहीं छूट जाता.

BSB

33 Wisdom rests in the heart of the discerning; even among fools she is known.

HINCV

33 बुद्धिमान व्यक्ति के हृदय में ज्ञान का निवास होता है, किंतु मूर्खों के हृदय में ज्ञान गुनहगार अवस्था में रख दिया जाता है.

BSB

34 Righteousness exalts a nation, but sin is a disgrace to any people.

HINCV

34 धार्मिकता ही राष्ट्र को उन्‍नत बनाती है, किंतु किसी भी समाज के लिए पाप निंदनीय ही होता है.

BSB

35 A king delights in a wise servant, but his anger falls on the shameful.

HINCV

35 चतुर सेवक राजा का प्रिय पात्र होता है, किंतु वह सेवक, जो लज्जास्पद काम करता है, राजा का कोप को भड़काता है.

Questions about Proverbs 14? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.