Proverbs 13

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 A wise son heeds his father’s discipline, but a mocker does not listen to rebuke.

HINCV

1 समझदार संतान अपने पिता की शिक्षा का पालन करती है, किंतु ठट्ठा करनेवाले के लिए फटकार भी प्रभावहीन होती है.

BSB

2 From the fruit of his lips a man enjoys good things, but the desire of the faithless is violence.

HINCV

2 मनुष्य अपनी बातों का ही प्रतिफल प्राप्‍त करता है, किंतु हिंसा ही विश्वासघाती का लक्ष्य होता है.

BSB

3 He who guards his mouth protects his life, but the one who opens his lips invites his own ruin.

HINCV

3 जो कोई अपने मुख पर नियंत्रण रखता है, वह अपने जीवन को सुरक्षित रखता है, किंतु वह, जो बिना विचारे बक-बक करता रहता है, अपना ही विनाश आमंत्रित कर लेता है.

BSB

4 The slacker craves yet has nothing, but the soul of the diligent is fully satisfied.

HINCV

4 आलसी मात्र लालसा ही करता रह जाता है. किंतु उसे प्राप्‍त कुछ भी नहीं होता, जबकि परिश्रमी की इच्छा पूर्ण हो जाती है.

BSB

5 The righteous hate falsehood, but the wicked bring shame and disgrace.

HINCV

5 धर्मी के लिए झूठ घृणित है, किंतु दुष्ट दुर्गंध तथा घृणा ही समेटता है.

BSB

6 Righteousness guards the man of integrity, but wickedness undermines the sinner.

HINCV

6 जिसका चालचलन निर्दोष होता है, धार्मिकता उसकी सुरक्षा बन जाती है, किंतु पाप दुर्जन के समूल विनाश का कारण होता है.

BSB

7 One pretends to be rich, but has nothing; another pretends to be poor, yet has great wealth.

HINCV

7 कोई तो धनाढ्य होने का प्रदर्शन करता है, किंतु वस्तुतः वह निर्धन होता है; अन्य ऐसा है, जो प्रदर्शित करता है कि वह निर्धन है, किंतु वस्तुतः वह है अत्यंत सम्पन्‍न!

BSB

8 Riches may ransom a man’s life, but a poor man hears no threat.

HINCV

8 धन किसी व्यक्ति के लिए छुटकारा हो सकता है, किंतु निर्धन पर यह स्थिति नहीं आती.

BSB

9 The light of the righteous shines brightly, but the lamp of the wicked is extinguished.

HINCV

9 धर्मी आनन्दायी प्रखर ज्योति समान हैं, जबकि दुष्ट बुझे हुए दीपक समान.

BSB

10 Arrogance leads only to strife, but wisdom is with the well-advised.

HINCV

10 अहंकार और कुछ नहीं, कलह को ही जन्म देता है, किंतु वे, जो परामर्श का चालचलन करते हैं, बुद्धिमान प्रमाणित होते हैं.

BSB

11 Dishonest wealth will dwindle, but what is earned through hard work will be multiplied.

HINCV

11 बेईमानी का धन शीघ्र ही समाप्‍त भी हो जाता है, किंतु परिश्रम से प्राप्‍त किया धन बढ़ता जाता है.

BSB

12 Hope deferred makes the heart sick, but desire fulfilled is a tree of life.

HINCV

12 आशा की वस्तु उपलब्ध न होने पर हृदय खिन्‍न हो जाता है, किंतु अभिलाषा की पूर्ति जीवन वृक्ष प्रमाणित होती है.

BSB

13 He who despises instruction will pay the penalty, but the one who respects a command will be rewarded.

HINCV

13 वह, जो शिक्षा को तुच्छ दृष्टि से देखता है, स्वयं अपना विनाश आमंत्रित करता है, किंतु वह, जो आदेश का सम्मान करता है, उत्कृष्ट प्रतिफल प्राप्‍त करता है.

BSB

14 The teaching of the wise is a fountain of life, turning one from the snares of death.

HINCV

14 बुद्धिमान की शिक्षा जीवन का सोता है, कि इससे मृत्यु के फन्दों से बचा जा सके.

BSB

15 Good understanding wins favor, but the way of the faithless is difficult.

HINCV

15 सौहार्दपूर्ण संबंध सहज सुबुद्धि द्वारा स्थापित किए जाते हैं, किंतु विश्वासघाती की नीति उसी के विनाश का कारक होती है.

BSB

16 Every prudent man acts with knowledge, but a fool displays his folly.

HINCV

16 चतुर व्यक्ति के हर एक कार्य में ज्ञान झलकता है, किंतु मूर्ख अपनी मूर्खता ही उछालता रहता है.

BSB

17 A wicked messenger falls into trouble, but a faithful envoy brings healing.

HINCV

17 कुटिल संदेशवाहक विपत्ति में जा पड़ता है, किंतु विश्वासयोग्य संदेशवाहक मेल-मिलाप करवा देता है.

BSB

18 Poverty and shame come to him who ignores discipline, but whoever heeds correction is honored.

HINCV

18 निर्धनता और लज्जा, उसी के हाथ लगती हैं, जो शिक्षा की उपेक्षा करता है, किंतु सम्मानित वह होता है, जो ताड़ना स्वीकार करता है.

BSB

19 Desire fulfilled is sweet to the soul, but turning from evil is detestable to fools.

HINCV

19 अभिलाषा की पूर्ति प्राणों में मधुरता का संचार करती है, किंतु बुराई का परित्याग मूर्ख को अप्रिय लगता है.

BSB

20 He who walks with the wise will become wise, but the companion of fools will be destroyed.

HINCV

20 वह, जो ज्ञानवान की संगति में रहता है, ज्ञानवान हो जाता है, किंतु मूर्खों के साथियों को हानि का सामना करना होगा.

BSB

21 Disaster pursues sinners, but prosperity is the reward of the righteous.

HINCV

21 विपत्ति पापियों के पीछे लगी रहती है, किंतु धर्मी का प्रतिफल होता है कल्याण.

BSB

22 A good man leaves an inheritance to his children’s children, but the sinner’s wealth is passed to the righteous.

HINCV

22 सज्जन संतान की संतान के लिए धन छोड़ जाता है, किंतु पापियों की निधि धर्मी को प्राप्‍त होती है.

BSB

23 Abundant food is in the fallow ground of the poor, but without justice it is swept away.

HINCV

23 यह संभव है कि साधारण किसान की भूमि उत्तम उपज लाए, किंतु अन्यायी उसे हड़प लेता है.

BSB

24 He who spares the rod hates his son, but he who loves him disciplines him diligently.

HINCV

24 जो पिता अपने पुत्र को दंड नहीं देता, उसे अपने पुत्र से प्रेम नहीं है, किंतु जिसे अपने पुत्र से प्रेम है, वह बड़ी सावधानीपूर्वक उसे अनुशासन में रखता है.

BSB

25 A righteous man eats to his heart’s content, but the stomach of the wicked is empty.

HINCV

25 धर्मी को उसकी भूख मिटाने के लिए पर्याप्‍त भोजन रहता है, किंतु दुष्ट सदैव अतृप्‍त ही बने रहते हैं.

Questions about Proverbs 13? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.