Proverbs 12

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Whoever loves discipline loves knowledge, but he who hates correction is stupid.

HINCV

1 अनुशासन प्रिय व्यक्ति को बुद्धिमता से प्रेम है, किंतु मूर्ख होता है वह, जिसे अप्रिय होती है सुधारना.

BSB

2 The good man obtains favor from the LORD, but the LORD condemns a man who devises evil.

HINCV

2 धर्मी व्यक्ति को याहवेह की कृपादृष्टि प्राप्‍त हो जाती है, किंतु जो दुष्कर्म की युक्ति करता रहता है, उसके लिए याहवेह का दंड नियत है.

BSB

3 A man cannot be established through wickedness, but the righteous cannot be uprooted.

HINCV

3 किसी को स्थिर करने में दुष्टता कोई भी योग नहीं देती, किंतु धर्मी के मूल को कभी उखाड़ा नहीं जा सकता.

BSB

4 A wife of noble character is her husband’s crown, but she who causes shame is like decay in his bones.

HINCV

4 अच्छे चाल-चलनवाली पत्नी अपने पति का शिरोमणि होती है, किंतु वह पत्नी, जो पति के लिए लज्जा का विषय है, मानो पति की अस्थियों में लगा रोग है.

BSB

5 The plans of the righteous are just, but the counsel of the wicked leads to deceit.

HINCV

5 धर्मी की धारणाएं न्याय संगत होती हैं, किंतु दुष्ट व्यक्ति के परामर्श छल-कपट पूर्ण होते हैं.

BSB

6 The words of the wicked lie in wait for blood, but the speech of the upright rescues them.

HINCV

6 दुष्ट व्यक्ति के शब्द ही रक्तपात के लिए उच्चारे जाते हैं. किंतु सज्जन व्यक्ति की बातें लोगों को छुड़ाने वाली होती हैं.

BSB

7 The wicked are overthrown and perish, but the house of the righteous will stand.

HINCV

7 बुराइयां उखाड़ फेंकी जाती हैं और उनकी स्मृति भी शेष नहीं रहती, किंतु धार्मिक का परिवार स्थिर खड़ा रहता है.

BSB

8 A man is praised according to his wisdom, but a twisted mind is despised.

HINCV

8 बुद्धिमान की बुद्धि उसे प्रशंसा प्रदान करती है, किंतु कुटिल मनोवृत्ति के व्यक्ति को घृणित समझा जाता है.

BSB

9 Better to be lightly esteemed yet have a servant, than to be self-important but lack food.

HINCV

9 सामान्य व्यक्ति होकर भी सेवक रखने की क्षमता जिसे है, वह उस व्यक्ति से श्रेष्ठतर है, जो बड़प्‍पन तो दिखाता है, किंतु खाने की रोटी का भी अभाव में है.

BSB

10 A righteous man regards the life of his animal, but the tender mercies of the wicked are only cruelty.

HINCV

10 धर्मी अपने पालतू पशु के जीवन का भी ध्यान रखता है, किंतु दुर्जन द्वारा प्रदर्शित दया भी निर्दयता ही होती है.

BSB

11 The one who works his land will have plenty of food, but whoever chases fantasies lacks judgment.

HINCV

11 जो किसान अपनी भूमि की जुताई-गुड़ाई करता रहता है, उसे भोजन का अभाव नहीं होता, किंतु जो व्यर्थ कार्यों में समय नष्ट करता है, निर्बुद्धि प्रमाणित होता है.

BSB

12 The wicked desire the plunder of evil men, but the root of the righteous flourishes.

HINCV

12 दुष्ट बुराइयों द्वारा लूटी गई संपत्ति की लालसा करता है, किंतु धर्मी की जड़ फलवंत होती है.

BSB

13 An evil man is trapped by his rebellious speech, but a righteous man escapes from trouble.

HINCV

13 बुरा व्यक्ति अपने ही मुख की बातों से फंस जाता है, किंतु धर्मी संकट से बच निकलता है.

BSB

14 By fruitful speech a man is filled with good things, and the work of his hands returns to him.

HINCV

14 समझदार शब्द कई लाभ लाते हैं, और कड़ी मेहनत प्रतिफल लाती है.

BSB

15 The way of a fool is right in his own eyes, but a wise man listens to counsel.

HINCV

15 मूर्ख की दृष्टि में उसकी अपनी कार्यशैली योग्य लगती है, किंतु ज्ञानवान परामर्श की विवेचना करता है.

BSB

16 A fool’s anger is known at once, but a prudent man overlooks an insult.

HINCV

16 मूर्ख अपना क्रोध शीघ्र ही प्रकट करता है, किंतु व्यवहार कुशल व्यक्ति अपमान को अनदेखा करता है.

BSB

17 He who speaks the truth declares what is right, but a false witness speaks deceit.

HINCV

17 सत्यवादी की साक्ष्य सत्य ही होती है, किंतु झूठा छलयुक्त साक्ष्य देता है.

BSB

18 Speaking rashly is like a piercing sword, but the tongue of the wise brings healing.

HINCV

18 असावधानी में कहा गया शब्द तलवार समान बेध जाता है, किंतु बुद्धिमान के शब्द चंगाई करने में सिद्ध होते हैं.

BSB

19 Truthful lips endure forever, but a lying tongue lasts only a moment.

HINCV

19 सच्चाई के वचन चिरस्थायी सिद्ध होते हैं, किंतु झूठ बोलने वाली जीभ पल भर की होती है!

BSB

20 Deceit is in the hearts of those who devise evil, but the counselors of peace have joy.

HINCV

20 बुराई की युक्ति करनेवाले के हृदय में छल होता है, किंतु जो मेल स्थापना का प्रयास करते हैं, हर्षित बने रहते हैं.

BSB

21 No harm befalls the righteous, but the wicked are filled with trouble.

HINCV

21 धर्मी पर हानि का प्रभाव ही नहीं होता, किंतु दुर्जन सदैव संकट का सामना करते रहते हैं.

BSB

22 Lying lips are detestable to the LORD, but those who deal faithfully are His delight.

HINCV

22 झूठ बोलनेवाले ओंठ याहवेह के समक्ष घृणास्पद हैं, किंतु उनकी प्रसन्‍नता खराई में बनी रहती है.

BSB

23 A shrewd man keeps his knowledge to himself, but a foolish heart proclaims its folly.

HINCV

23 चतुर व्यक्ति ज्ञान को प्रगट नहीं करता, किंतु मूर्ख के हृदय मूर्खता का प्रसार करता है.

BSB

24 The hand of the diligent will rule, but laziness ends in forced labor.

HINCV

24 सावधान और परिश्रमी व्यक्ति शासक के पद तक उन्‍नत होता है, किंतु आलसी व्यक्ति को गुलाम बनना पड़ता है.

BSB

25 Anxiety weighs down the heart of a man, but a good word cheers it up.

HINCV

25 चिंता का बोझ किसी भी व्यक्ति को दबा छोड़ता है, किंतु सांत्वना का मात्र एक शब्द उसमें आनंद को भर देता है.

BSB

26 A righteous man is cautious in friendship, but the ways of the wicked lead them astray.

HINCV

26 धर्मी अपने पड़ोसी के लिए मार्गदर्शक हो जाता है, किंतु बुरे व्यक्ति का चालचलन उसे भटका देता है.

BSB

27 A lazy man does not roast his game, but a diligent man prizes his possession.

HINCV

27 आलसी के पास पकाने के लिए अन्‍न ही नहीं रह जाता, किंतु परिश्रमी व्यक्ति के पास भरपूर संपत्ति जमा हो जाती है.

BSB

28 There is life in the path of righteousness, but another path leads to death.

HINCV

28 धर्म का मार्ग ही जीवन है; और उसके मार्ग पर अमरत्व है.

Questions about Proverbs 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.