Proverbs 12

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Whoever loves discipline loves knowledge, but he who hates correction is stupid.

HINIRV

1 जो शिक्षा पाने से प्रीति रखता है वह ज्ञान से प्रीति रखता है, परन्तु जो डाँट से बैर रखता, वह पशु के समान मूर्ख है।

BSB

2 The good man obtains favor from the LORD, but the LORD condemns a man who devises evil.

HINIRV

2 भले मनुष्य से तो यहोवा प्रसन्न होता है, परन्तु बुरी युक्ति करनेवाले को वह दोषी ठहराता है।

BSB

3 A man cannot be established through wickedness, but the righteous cannot be uprooted.

HINIRV

3 कोई मनुष्य दुष्टता के कारण स्थिर नहीं होता, परन्तु धर्मियों की जड़ उखड़ने की नहीं।

BSB

4 A wife of noble character is her husband’s crown, but she who causes shame is like decay in his bones.

HINIRV

4 भली स्त्री अपने पति का मुकुट है, परन्तु जो लज्जा के काम करती वह मानो उसकी हड्डियों के सड़ने का कारण होती है।

BSB

5 The plans of the righteous are just, but the counsel of the wicked leads to deceit.

HINIRV

5 धर्मियों की कल्पनाएँ न्याय ही की होती हैं, परन्तु दुष्टों की युक्तियाँ छल की हैं।

BSB

6 The words of the wicked lie in wait for blood, but the speech of the upright rescues them.

HINIRV

6 दुष्टों की बातचीत हत्या करने के लिये घात लगाने के समान होता है, परन्तु सीधे लोग अपने मुँह की बात के द्वारा छुड़ानेवाले होते हैं।

BSB

7 The wicked are overthrown and perish, but the house of the righteous will stand.

HINIRV

7 जब दुष्ट लोग उलटे जाते हैं तब वे रहते ही नहीं, परन्तु धर्मियों का घर स्थिर रहता है।

BSB

8 A man is praised according to his wisdom, but a twisted mind is despised.

HINIRV

8 मनुष्य की बुद्धि के अनुसार उसकी प्रशंसा होती है, परन्तु कुटिल तुच्छ जाना जाता है।

BSB

9 Better to be lightly esteemed yet have a servant, than to be self-important but lack food.

HINIRV

9 जिसके पास खाने को रोटी तक नहीं, पर अपने बारे में डींगे मारता है, उससे दास रखनेवाला साधारण मनुष्य ही उत्तम है।

BSB

10 A righteous man regards the life of his animal, but the tender mercies of the wicked are only cruelty.

HINIRV

10 धर्मी अपने पशु के भी प्राण की सुधि रखता है, परन्तु दुष्टों की दया भी निर्दयता है।

BSB

11 The one who works his land will have plenty of food, but whoever chases fantasies lacks judgment.

HINIRV

11 जो अपनी भूमि को जोतता, वह पेट भर खाता है, परन्तु जो निकम्मों की संगति करता, वह निर्बुद्धि ठहरता है।

BSB

12 The wicked desire the plunder of evil men, but the root of the righteous flourishes.

HINIRV

12 दुष्ट जन बुरे लोगों के लूट के माल की अभिलाषा करते हैं, परन्तु धर्मियों की जड़ें हरी भरी रहती है।

BSB

13 An evil man is trapped by his rebellious speech, but a righteous man escapes from trouble.

HINIRV

13 बुरा मनुष्य अपने दुर्वचनों के कारण फंदे में फँसता है, परन्तु धर्मी संकट से निकास पाता है।

BSB

14 By fruitful speech a man is filled with good things, and the work of his hands returns to him.

HINIRV

14 सज्जन अपने वचनों के फल के द्वारा भलाई से तृप्त होता है, और जैसी जिसकी करनी वैसी उसकी भरनी होती है।

BSB

15 The way of a fool is right in his own eyes, but a wise man listens to counsel.

HINIRV

15 मूर्ख को अपनी ही चाल सीधी जान पड़ती है, परन्तु जो सम्मति मानता, वह बुद्धिमान है।

BSB

16 A fool’s anger is known at once, but a prudent man overlooks an insult.

HINIRV

16 मूर्ख की रिस तुरन्त प्रगट हो जाती है, परन्तु विवेकी मनुष्य अपमान को अनदेखा करता है।

BSB

17 He who speaks the truth declares what is right, but a false witness speaks deceit.

HINIRV

17 जो सच बोलता है, वह धर्म प्रगट करता है, परन्तु जो झूठी साक्षी देता, वह छल प्रगट करता है।

BSB

18 Speaking rashly is like a piercing sword, but the tongue of the wise brings healing.

HINIRV

18 ऐसे लोग हैं जिनका बिना सोच विचार का बोलना तलवार के समान चुभता है, परन्तु बुद्धिमान के बोलने से लोग चंगे होते हैं।

BSB

19 Truthful lips endure forever, but a lying tongue lasts only a moment.

HINIRV

19 सच्चाई सदा बनी रहेगी, परन्तु झूठ पल भर का होता है।

BSB

20 Deceit is in the hearts of those who devise evil, but the counselors of peace have joy.

HINIRV

20 बुरी युक्ति करनेवालों के मन में छल रहता है, परन्तु मेल की युक्ति करनेवालों को आनन्द होता है।

BSB

21 No harm befalls the righteous, but the wicked are filled with trouble.

HINIRV

21 धर्मी को हानि नहीं होती है, परन्तु दुष्ट लोग सारी विपत्ति में डूब जाते हैं।

BSB

22 Lying lips are detestable to the LORD, but those who deal faithfully are His delight.

HINIRV

22 झूठों से यहोवा को घृणा आती है परन्तु जो ईमानदारी से काम करते हैं, उनसे वह प्रसन्न होता है।

BSB

23 A shrewd man keeps his knowledge to himself, but a foolish heart proclaims its folly.

HINIRV

23 विवेकी मनुष्य ज्ञान को प्रगट नहीं करता है, परन्तु मूर्ख अपने मन की मूर्खता ऊँचे शब्द से प्रचार करता है।

BSB

24 The hand of the diligent will rule, but laziness ends in forced labor.

HINIRV

24 कामकाजी लोग प्रभुता करते हैं, परन्तु आलसी बेगार में पकड़े जाते हैं।

BSB

25 Anxiety weighs down the heart of a man, but a good word cheers it up.

HINIRV

25 उदास मन दब जाता है, परन्तु भली बात से वह आनन्दित होता है।

BSB

26 A righteous man is cautious in friendship, but the ways of the wicked lead them astray.

HINIRV

26 धर्मी अपने पड़ोसी की अगुआई करता है, परन्तु दुष्ट लोग अपनी ही चाल के कारण भटक जाते हैं।

BSB

27 A lazy man does not roast his game, but a diligent man prizes his possession.

HINIRV

27 आलसी अहेर का पीछा नहीं करता, परन्तु कामकाजी को अनमोल वस्तु मिलती है।

BSB

28 There is life in the path of righteousness, but another path leads to death.

HINIRV

28 धर्म के मार्ग में जीवन मिलता है, और उसके पथ में मृत्यु का पता भी नहीं।

Questions about Proverbs 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.