Proverbs 11

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Dishonest scales are an abomination to the LORD, but an accurate weight is His delight.

HINIRV

1 छल के तराजू से यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह पूरे बटखरे से प्रसन्न होता है।

BSB

2 When pride comes, disgrace follows, but with humility comes wisdom.

HINIRV

2 जब अभिमान होता, तब अपमान भी होता है, परन्तु नम्र लोगों में बुद्धि होती है।

BSB

3 The integrity of the upright guides them, but the perversity of the faithless destroys them.

HINIRV

3 सीधे लोग अपनी खराई से अगुआई पाते हैं, परन्तु विश्वासघाती अपने कपट से नाश होते हैं।

BSB

4 Riches are worthless in the day of wrath, but righteousness brings deliverance from death.

HINIRV

4 कोप के दिन धन से तो कुछ लाभ नहीं होता, परन्तु धर्म मृत्यु से भी बचाता है।

BSB

5 The righteousness of the blameless directs their path, but the wicked fall by their own wickedness.

HINIRV

5 खरे मनुष्य का मार्ग धर्म के कारण सीधा होता है, परन्तु दुष्ट अपनी दुष्टता के कारण गिर जाता है।

BSB

6 The righteousness of the upright delivers them, but the faithless are trapped by their own desires.

HINIRV

6 सीधे लोगों का बचाव उनके धर्म के कारण होता है, परन्तु विश्वासघाती लोग अपनी ही दुष्टता में फँसते हैं।

BSB

7 When the wicked man dies, his hope perishes, and the hope of his strength vanishes.

HINIRV

7 जब दुष्ट मरता, तब उसकी आशा टूट जाती है, और अधर्मी की आशा व्यर्थ होती है।

BSB

8 The righteous man is delivered from trouble; in his place the wicked man goes in.

HINIRV

8 धर्मी विपत्ति से छूट जाता है, परन्तु दुष्ट उसी विपत्ति में पड़ जाता है।

BSB

9 With his mouth the ungodly man destroys his neighbor, but through knowledge the righteous are rescued.

HINIRV

9 भक्तिहीन जन अपने पड़ोसी को अपने मुँह की बात से बिगाड़ता है, परन्तु धर्मी लोग ज्ञान के द्वारा बचते हैं।

BSB

10 When the righteous thrive, the city rejoices, and when the wicked perish, there are shouts of joy.

HINIRV

10 जब धर्मियों का कल्याण होता है, तब नगर के लोग प्रसन्न होते हैं, परन्तु जब दुष्ट नाश होते, तब जय जयकार होता है।

BSB

11 By the blessing of the upright a city is built up, but by the mouth of the wicked it is torn down.

HINIRV

11 सीधे लोगों के आशीर्वाद से नगर की बढ़ती होती है, परन्तु दुष्टों के मुँह की बात से वह ढाया जाता है।

BSB

12 Whoever shows contempt for his neighbor lacks judgment, but a man of understanding remains silent.

HINIRV

12 जो अपने पड़ोसी को तुच्छ जानता है, वह निर्बुद्धि है, परन्तु समझदार पुरुष चुपचाप रहता है।

BSB

13 A gossip reveals a secret, but a trustworthy person keeps a confidence.

HINIRV

13 जो चुगली करता फिरता वह भेद प्रगट करता है, परन्तु विश्वासयोग्य मनुष्य बात को छिपा रखता है।

BSB

14 For lack of guidance, a nation falls, but with many counselors comes deliverance.

HINIRV

14 जहाँ बुद्धि की युक्ति नहीं, वहाँ प्रजा विपत्ति में पड़ती है; परन्तु सम्मति देनेवालों की बहुतायत के कारण बचाव होता है।

BSB

15 He who puts up security for a stranger will surely suffer, but the one who hates indebtedness is secure.

HINIRV

15 जो परदेशी का उत्तरदायी होता है, वह बड़ा दुःख उठाता है, परन्तु जो जमानत लेने से घृणा करता, वह निडर रहता है।

BSB

16 A gracious woman attains honor, but ruthless men gain only wealth.

HINIRV

16 अनुग्रह करनेवाली स्त्री प्रतिष्ठा नहीं खोती है, और उग्र लोग धन को नहीं खोते।

BSB

17 A kind man benefits himself, but a cruel man brings trouble on himself.

HINIRV

17 कृपालु मनुष्य अपना ही भला करता है, परन्तु जो क्रूर है, वह अपनी ही देह को दुःख देता है।

BSB

18 The wicked man earns an empty wage, but he who sows righteousness reaps a true reward.

HINIRV

18 दुष्ट मिथ्या कमाई कमाता है, परन्तु जो धर्म का बीज बोता, उसको निश्चय फल मिलता है।

BSB

19 Genuine righteousness leads to life, but the pursuit of evil brings death.

HINIRV

19 जो धर्म में दृढ़ रहता, वह जीवन पाता है, परन्तु जो बुराई का पीछा करता, वह मर जाएगा।

BSB

20 The perverse in heart are an abomination to the LORD, but the blameless in their walk are His delight.

HINIRV

20 जो मन के टेढ़े हैं, उनसे यहोवा को घृणा आती है, परन्तु वह खरी चालवालों से प्रसन्न रहता है।

BSB

21 Be assured that the wicked will not go unpunished, but the offspring of the righteous will escape.

HINIRV

21 निश्‍चय जानो, बुरा मनुष्य निर्दोष न ठहरेगा, परन्तु धर्मी का वंश बचाया जाएगा।

BSB

22 Like a gold ring in a pig’s snout is a beautiful woman who lacks discretion.

HINIRV

22 जो सुन्दर स्त्री विवेक नहीं रखती, वह थूथन में सोने की नत्थ पहने हुए सूअर के समान है।

BSB

23 The desire of the righteous leads only to good, but the hope of the wicked brings wrath.

HINIRV

23 धर्मियों की लालसा तो केवल भलाई की होती है; परन्तु दुष्टों की आशा का फल क्रोध ही होता है।

BSB

24 One gives freely, yet gains even more; another withholds what is right, only to become poor.

HINIRV

24 ऐसे हैं, जो छितरा देते हैं, फिर भी उनकी बढ़ती ही होती है; और ऐसे भी हैं जो यथार्थ से कम देते हैं, और इससे उनकी घटती ही होती है। (2 कुरि. 9:6)

BSB

25 A generous soul will prosper, and he who refreshes others will himself be refreshed.

HINIRV

25 उदार प्राणी हष्ट-पुष्ट हो जाता है, और जो औरों की खेती सींचता है, उसकी भी सींची जाएगी।

BSB

26 The people will curse the hoarder of grain, but blessing will crown the one who sells it.

HINIRV

26 जो अपना अनाज जमाखोरी करता है, उसको लोग श्राप देते हैं, परन्तु जो उसे बेच देता है, उसको आशीर्वाद दिया जाता है।

BSB

27 He who searches out good finds favor, but evil will come to him who seeks it.

HINIRV

27 जो यत्न से भलाई करता है वह दूसरों की प्रसन्नता खोजता है, परन्तु जो दूसरे की बुराई का खोजी होता है, उसी पर बुराई आ पड़ती है।

BSB

28 He who trusts in his riches will fall, but the righteous will thrive like foliage.

HINIRV

28 जो अपने धन पर भरोसा रखता है वह सूखे पत्ते के समान गिर जाता है, परन्तु धर्मी लोग नये पत्ते के समान लहलहाते हैं।

BSB

29 He who brings trouble on his house will inherit the wind, and the fool will be servant to the wise of heart.

HINIRV

29 जो अपने घराने को दुःख देता, उसका भाग वायु ही होगा, और मूर्ख बुद्धिमान का दास हो जाता है।

BSB

30 The fruit of the righteous is a tree of life, and he who wins souls is wise.

HINIRV

30 धर्मी का प्रतिफल जीवन का वृक्ष होता है, और बुद्धिमान मनुष्य लोगों के मन को मोह लेता है।

BSB

31 If the righteous receive their due on earth, how much more the ungodly and the sinner!

HINIRV

31 देख, धर्मी को पृथ्वी पर फल मिलेगा, तो निश्चय है कि दुष्ट और पापी को भी मिलेगा। (1 पत. 4:18)

Questions about Proverbs 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.