Proverbs 11

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Dishonest scales are an abomination to the LORD, but an accurate weight is His delight.

HINCV

1 अशुद्ध माप याहवेह के लिए घृणास्पद है, किंतु शुद्ध तोल माप उनके लिए आनंद है.

BSB

2 When pride comes, disgrace follows, but with humility comes wisdom.

HINCV

2 जब कभी अभिमान सिर उठाता है, लज्जा उसके पीछे-पीछे चली आती है, किंतु विनम्रता ज्ञान का मार्ग प्रशस्त करती है.

BSB

3 The integrity of the upright guides them, but the perversity of the faithless destroys them.

HINCV

3 ईमानदार की सत्यनिष्ठा उनका मार्गदर्शन करती है, किंतु विश्वासघाती व्यक्ति की कुटिलता उसके विनाश का कारक होती है.

BSB

4 Riches are worthless in the day of wrath, but righteousness brings deliverance from death.

HINCV

4 प्रकोप के दिन में धन-संपत्ति निरर्थक सिद्ध होती है, मात्र धार्मिकता मृत्यु से सुरक्षा प्रदान करती है.

BSB

5 The righteousness of the blameless directs their path, but the wicked fall by their own wickedness.

HINCV

5 निर्दोष की धार्मिकता ही उसके मार्ग को सीधा बना देती है, किंतु दुष्ट अपनी ही दुष्टता के कारण नाश में जा पड़ता है.

BSB

6 The righteousness of the upright delivers them, but the faithless are trapped by their own desires.

HINCV

6 ईमानदार की धार्मिकता ही उसकी सुरक्षा है, किंतु कृतघ्न व्यक्ति अपनी वासना के जाल में उलझ जाते हैं.

BSB

7 When the wicked man dies, his hope perishes, and the hope of his strength vanishes.

HINCV

7 जब दुष्ट की मृत्यु होती है, उसकी आशा भी बुझ जाती है, और बलवान की आशा शून्य रह जाती है.

BSB

8 The righteous man is delivered from trouble; in his place the wicked man goes in.

HINCV

8 धर्मी विपत्ति से बचता हुआ आगे बढ़ता जाता है, किंतु दुष्ट उसी में फंस जाता है.

BSB

9 With his mouth the ungodly man destroys his neighbor, but through knowledge the righteous are rescued.

HINCV

9 अभक्त लोग मात्र अपने शब्दों के द्वारा अपने पड़ोसी का नाश कर देता है, किंतु धर्मी का छुटकारा ज्ञान में होता है.

BSB

10 When the righteous thrive, the city rejoices, and when the wicked perish, there are shouts of joy.

HINCV

10 धर्मी की सफलता में संपूर्ण नगर आनंदित होता है, और जब दुर्जन नष्ट होते हैं, जयघोष गूंज उठते हैं.

BSB

11 By the blessing of the upright a city is built up, but by the mouth of the wicked it is torn down.

HINCV

11 ईमानदार के आशीर्वाद से नगर की प्रतिष्ठा बढ़ जाती है, किंतु दुर्जन का वक्तव्य ही उसे ध्वस्त कर देता है.

BSB

12 Whoever shows contempt for his neighbor lacks judgment, but a man of understanding remains silent.

HINCV

12 निर्बुद्धि व्यक्ति ही अपने पड़ोसी को तुच्छ समझता है, किंतु समझदार व्यक्ति चुपचाप बना रहता है.

BSB

13 A gossip reveals a secret, but a trustworthy person keeps a confidence.

HINCV

13 निंदक के लिए गोपनीयता बनाए रखना संभव नहीं होता, किंतु विश्वासपात्र रहस्य छुपाए रखता है.

BSB

14 For lack of guidance, a nation falls, but with many counselors comes deliverance.

HINCV

14 मार्गदर्शन के अभाव में राष्ट्र का पतन हो जाता है, किंतु अनेक सलाह देनेवाले मंत्रियों के होने पर राष्ट्र सुरक्षित हो जाता है.

BSB

15 He who puts up security for a stranger will surely suffer, but the one who hates indebtedness is secure.

HINCV

15 यह सुनिश्चित ही है कि यदि किसी ने किसी अपरिचित की ज़मानत ले ली है, उसकी हानि अवश्य होगी, किंतु वह, जो ऐसी शपथ करने की भूल नहीं करता, सुरक्षित रहता है.

BSB

16 A gracious woman attains honor, but ruthless men gain only wealth.

HINCV

16 कृपावान स्त्री का ज्ञान है सम्मान, किंतु क्रूर व्यक्ति के हाथ मात्र धन ही लगता है.

BSB

17 A kind man benefits himself, but a cruel man brings trouble on himself.

HINCV

17 कृपा करने के द्वारा मनुष्य अपना ही हित करता है, किंतु क्रूर व्यक्ति स्वयं का नुकसान कर लेता है.

BSB

18 The wicked man earns an empty wage, but he who sows righteousness reaps a true reward.

HINCV

18 दुर्जन का वेतन वस्तुतः छल ही होता है, किंतु जो धर्म का बीज रोपण करता है, उसे निश्चयतः सार्थक प्रतिफल प्राप्‍त होता है.

BSB

19 Genuine righteousness leads to life, but the pursuit of evil brings death.

HINCV

19 वह, जो धर्म में दृढ़ रहता है, जीवित रहता है, किंतु जो बुराई का चालचलन करता है, वह जीवित न रहेगा.

BSB

20 The perverse in heart are an abomination to the LORD, but the blameless in their walk are His delight.

HINCV

20 याहवेह की दृष्टि में कुटिल हृदय घृणास्पद है, किंतु उनके निमित्त निर्दोष व्यक्ति प्रसन्‍न है.

BSB

21 Be assured that the wicked will not go unpunished, but the offspring of the righteous will escape.

HINCV

21 यह सुनिश्चित है कि दुष्ट दंडित अवश्य किया जाएगा, किंतु धर्मी की सन्तति सुरक्षित रहेगी.

BSB

22 Like a gold ring in a pig’s snout is a beautiful woman who lacks discretion.

HINCV

22 विवेकहीन सुंदर स्त्री वैसी ही होती है जैसी सूअर के थूथन में सोने की नथ.

BSB

23 The desire of the righteous leads only to good, but the hope of the wicked brings wrath.

HINCV

23 धर्मी की आकांक्षा का परिणाम उत्तम ही होता है, किंतु दुष्ट की आशा कोप ले आती है.

BSB

24 One gives freely, yet gains even more; another withholds what is right, only to become poor.

HINCV

24 कोई तो उदारतापूर्वक दान करते है, फिर भी अधिकाधिक धनाढ्य होता जाता है; किंतु अन्य है जो उसे दबाकर रखता है, और फिर भी वह तंगी में ही रहता है.

BSB

25 A generous soul will prosper, and he who refreshes others will himself be refreshed.

HINCV

25 जो कोई उदारता से देता है, वह सम्पन्‍न होता जाएगा; और वह, जो अन्यों को सांत्वना देता है, वह सांत्वना पायेगा!

BSB

26 The people will curse the hoarder of grain, but blessing will crown the one who sells it.

HINCV

26 उसे, जो अनाज को दबाए रखता है, लोग शाप देते हैं, किंतु उसे, जो अनाज जनता को बेचता जाता है, लोग आशीर्वाद देते हैं.

BSB

27 He who searches out good finds favor, but evil will come to him who seeks it.

HINCV

27 जो कोई भलाई की खोज करता है, वह प्रसन्‍नता प्राप्‍त करता है, किंतु वह, जो बुराई को ढूंढता है, वह उसी को मिल जाती है.

BSB

28 He who trusts in his riches will fall, but the righteous will thrive like foliage.

HINCV

28 धर्मी नई पत्तियों के समान पल्लवित होंगे, किंतु उसका पतन निश्चित है, जिसने अपनी धन-संपत्ति पर आशा रखी है.

BSB

29 He who brings trouble on his house will inherit the wind, and the fool will be servant to the wise of heart.

HINCV

29 जो कोई अपने परिवार की विपत्ति का कारण होता है, वह केवल हवा का वारिस होगा, मूर्ख को कुशाग्रबुद्धि के व्यक्ति के अधीन ही सेवा करनी पड़ती है.

BSB

30 The fruit of the righteous is a tree of life, and he who wins souls is wise.

HINCV

30 धर्मी का प्रतिफल है जीवन वृक्ष और ज्ञानवान है वह, जो आत्माओं का विजेता है.

BSB

31 If the righteous receive their due on earth, how much more the ungodly and the sinner!

HINCV

31 यदि पार्थिव जीवन में ही धर्मी को उसके सत्कर्मों का प्रतिफल प्राप्‍त हो जाता है, तो दुष्टों और पापियों को क्यों नहीं!

Questions about Proverbs 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.