Proverbs 10

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 The proverbs of Solomon: A wise son brings joy to his father, but a foolish son grief to his mother.

HINCV

1 शलोमोन के ज्ञान सूत्र निम्न लिखित हैं: बुद्धिमान संतान पिता के आनंद का विषय होती है, किंतु मूर्ख संतान माता के शोक का कारण.

BSB

2 Ill-gotten treasures profit nothing, but righteousness brings deliverance from death.

HINCV

2 बुराई द्वारा प्राप्‍त किया धन लाभ में वृद्धि नहीं करता, धार्मिकता मृत्यु से सुरक्षित रखती है.

BSB

3 The LORD does not let the righteous go hungry, but He denies the craving of the wicked.

HINCV

3 याहवेह धर्मी व्यक्ति को भूखा रहने के लिए छोड़ नहीं देते, किंतु वह दुष्ट की लालसा पर अवश्य पानी फेर देते हैं.

BSB

4 Idle hands make one poor, but diligent hands bring wealth.

HINCV

4 निर्धनता का कारण होता है आलस्य, किंतु परिश्रमी का प्रयास ही उसे समृद्ध बना देता है.

BSB

5 He who gathers in summer is a wise son, but he who sleeps during harvest is a disgraceful son.

HINCV

5 बुद्धिमान है वह पुत्र, जो ग्रीष्मकाल में ही आहार संचित कर रखता है, किंतु वह जो फसल के दौरान सोता है वह एक अपमानजनक पुत्र है.

BSB

6 Blessings are on the head of the righteous, but the mouth of the wicked conceals violence.

HINCV

6 धर्मी आशीषें प्राप्‍त करते जाते हैं, किंतु दुष्ट में हिंसा ही समाई रहती है.

BSB

7 The memory of the righteous is a blessing, but the name of the wicked will rot.

HINCV

7 धर्मी का जीवन ही आशीर्वाद-स्वरूप स्मरण किया जाता है, किंतु दुष्ट का नाम ही मिट जाता है.

BSB

8 A wise heart will receive commandments, but foolish lips will come to ruin.

HINCV

8 बुद्धिमान आदेशों को हृदय से स्वीकार करेगा, किंतु बकवादी मूर्ख विनष्ट होता जाएगा.

BSB

9 He who walks in integrity walks securely, but he who perverts his ways will be found out.

HINCV

9 जिस किसी का चालचलन सच्चाई का है, वह सुरक्षित है, किंतु वह, जो कुटिल मार्ग अपनाता है, पकड़ा जाता है.

BSB

10 He who winks the eye causes grief, and foolish lips will come to ruin.

HINCV

10 जो कोई आंख मारता है, वह समस्या उत्पन्‍न कर देता है, किंतु बकवादी मूर्ख विनष्ट हो जाएगा.

BSB

11 The mouth of the righteous is a fountain of life, but the mouth of the wicked conceals violence.

HINCV

11 धर्मी के मुख से निकले वचन जीवन का सोता हैं, किंतु दुष्ट अपने मुख में हिंसा छिपाए रहता है.

BSB

12 Hatred stirs up dissension, but love covers all transgressions.

HINCV

12 घृणा कलह की जननी है, किंतु प्रेम सभी अपराधों पर आवरण डाल देता है.

BSB

13 Wisdom is found on the lips of the discerning, but a rod is for the back of him who lacks judgment.

HINCV

13 समझदार व्यक्ति के होंठों पर ज्ञान का वास होता है, किंतु अज्ञानी के लिए दंड ही निर्धारित है.

BSB

14 The wise store up knowledge, but the mouth of the fool invites destruction.

HINCV

14 बुद्धिमान ज्ञान का संचयन करते हैं, किंतु मूर्ख की बातें विनाश आमंत्रित करती है.

BSB

15 The wealth of the rich man is his fortified city, but poverty is the ruin of the poor.

HINCV

15 धनी व्यक्ति के लिए उसका धन एक गढ़ के समान होता है, किंतु निर्धन की गरीबी उसे ले डूबती है.

BSB

16 The labor of the righteous leads to life, but the gain of the wicked brings punishment.

HINCV

16 धर्मी का ज्ञान उसे जीवन प्रदान करता है, किंतु दुष्ट की उपलब्धि होता है पाप.

BSB

17 Whoever heeds instruction is on the path to life, but he who ignores reproof goes astray.

HINCV

17 जो कोई सावधानीपूर्वक शिक्षा का चालचलन करता है, वह जीवन मार्ग पर चल रहा होता है, किंतु जो ताड़ना की अवमानना करता है, अन्यों को भटका देता है.

BSB

18 The one who conceals hatred has lying lips, and whoever spreads slander is a fool.

HINCV

18 वह, जो घृणा को छिपाए रहता है, झूठा होता है और वह व्यक्ति मूर्ख प्रमाणित होता है, जो निंदा करता फिरता है.

BSB

19 When words are many, sin is unavoidable, but he who restrains his lips is wise.

HINCV

19 जहां अधिक बातें होती हैं, वहां अपराध दूर नहीं रहता, किंतु जो अपने मुख पर नियंत्रण रखता है, वह बुद्धिमान है.

BSB

20 The tongue of the righteous is choice silver, but the heart of the wicked has little worth.

HINCV

20 धर्मी की वाणी उत्कृष्ट चांदी तुल्य है; दुष्ट के विचारों का कोई मूल्य नहीं होता.

BSB

21 The lips of the righteous feed many, but fools die for lack of judgment.

HINCV

21 धर्मी के उद्गार अनेकों को तृप्‍त कर देते हैं, किंतु बोध के अभाव में ही मूर्ख मृत्यु का कारण हो जाते हैं.

BSB

22 The blessing of the LORD enriches, and He adds no sorrow to it.

HINCV

22 याहवेह की कृपादृष्टि समृद्धि का मर्म है. वह इस कृपादृष्टि में दुःख को नहीं मिलाता.

BSB

23 The fool delights in shameful conduct, but a man of understanding has wisdom.

HINCV

23 जैसे अनुचित कार्य करना मूर्ख के लिए हंसी का विषय है, वैसे ही बुद्धिमान के समक्ष विद्वत्ता आनंद का विषय है.

BSB

24 What the wicked man dreads will overtake him, but the desire of the righteous will be granted.

HINCV

24 जो आशंका दुष्ट के लिए भयास्पद होती है, वही उस पर घटित हो जाती है; किंतु धर्मी की मनोकामना पूर्ण होकर रहती है.

BSB

25 When the whirlwind passes, the wicked are no more, but the righteous are secure forever.

HINCV

25 बवंडर के निकल जाने पर दुष्ट शेष नहीं रह जाता, किंतु धर्मी चिरस्थायी बना रहता है.

BSB

26 Like vinegar to the teeth and smoke to the eyes, so is the slacker to those who send him.

HINCV

26 आलसी संदेशवाहक अपने प्रेषक पर वैसा ही प्रभाव छोड़ता है, जैसा सिरका दांतों पर और धुआं नेत्रों पर.

BSB

27 The fear of the LORD prolongs life, but the years of the wicked will be cut short.

HINCV

27 याहवेह के प्रति श्रद्धा से आयु बढ़ती जाती है, किंतु थोड़े होते हैं दुष्ट के आयु के वर्ष.

BSB

28 The hope of the righteous is joy, but the expectations of the wicked will perish.

HINCV

28 धर्मी की आशा में आनंद का उद्घाटन होता है, किंतु दुर्जन की आशा निराशा में बदल जाती है.

BSB

29 The way of the LORD is a refuge to the upright, but destruction awaits those who do evil.

HINCV

29 निर्दोष के लिए याहवेह का विधान एक सुरक्षित आश्रय है, किंतु बुराइयों के निमित्त सर्वनाश.

BSB

30 The righteous will never be shaken, but the wicked will not inhabit the land.

HINCV

30 धर्मी सदैव अटल और स्थिर बने रहते हैं, किंतु दुष्ट पृथ्वी पर निवास न कर सकेंगे.

BSB

31 The mouth of the righteous brings forth wisdom, but a perverse tongue will be cut out.

HINCV

31 धर्मी अपने बोलने में ज्ञान का संचार करते हैं, किंतु कुटिल की जीभ काट दी जाएगी.

BSB

32 The lips of the righteous know what is fitting, but the mouth of the wicked is perverse.

HINCV

32 धर्मी में यह सहज बोध रहता है, कि उसका कौन सा उद्गार स्वीकार्य होगा, किंतु दुष्ट के शब्द कुटिल विषय ही बोलते हैं.

Questions about Proverbs 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.