Proverbs 9
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Wisdom has built her house; she has carved out her seven pillars. | HINCV 1 ज्ञान ने एक घर का निर्माण किया है; उसने काटकर अपने लिए सात स्तंभ भी गढ़े हैं. |
| BSB 2 She has prepared her meat and mixed her wine; she has also set her table. | HINCV 2 उसने उत्कृष्ट भोजन तैयार किए हैं तथा उत्तम द्राक्षारस भी परोसा है; उसने अतिथियों के लिए सभी भोज तैयार कर रखा है. |
| BSB 3 She has sent out her maidservants; she calls out from the heights of the city. | HINCV 3 आमंत्रण के लिए उसने अपनी सहेलियां भेज दी हैं कि वे नगर के सर्वोच्च स्थलों से आमंत्रण की घोषणा करें, |
| BSB 4 “Whoever is simple, let him turn in here!” she says to him who lacks judgment. | HINCV 4 “जो कोई सरल-साधारण है, यहां आ जाए!” जिस किसी में सरल ज्ञान का अभाव है, उसे वह कहता है, |
| BSB 5 “Come, eat my bread and drink the wine I have mixed. | HINCV 5 “आ जाओ, मेरे भोज में सम्मिलित हो जाओ. उस द्राक्षारस का भी सेवन करो, जो मैंने परोसा है. |
| BSB 6 Leave your folly behind, and you will live; walk in the way of understanding.” | HINCV 6 अपना भोला चालचलन छोड़कर; समझ का मार्ग अपना लो और जीवन में प्रवेश करो.” |
| BSB 7 He who corrects a mocker brings shame on himself; he who rebukes a wicked man taints himself. | HINCV 7 यदि कोई ठट्ठा करनेवाले की भूल सुधारता है, उसे अपशब्द ही सुनने पड़ते हैं; यदि कोई किसी दुष्ट को डांटता है, अपने ही ऊपर अपशब्द ले आता है. |
| BSB 8 Do not rebuke a mocker, or he will hate you; rebuke a wise man, and he will love you. | HINCV 8 तब ठट्ठा करनेवाले को मत डांटो, अन्यथा तुम उसकी घृणा के पात्र हो जाओगे; तुम ज्ञानवान को डांटो, तुम उसके प्रेम पात्र ही बनोगे. |
| BSB 9 Instruct a wise man, and he will be wiser still; teach a righteous man, and he will increase his learning. | HINCV 9 शिक्षा ज्ञानवान को दो. इससे वह और भी अधिक ज्ञानवान हो जाएगा; शिक्षा किसी सज्जन को दो, इससे वह अपने ज्ञान में बढ़ते जाएगा. |
| BSB 10 The fear of the LORD is the beginning of wisdom, and knowledge of the Holy One is understanding. | HINCV 10 याहवेह के प्रति श्रद्धा-भय से ज्ञान का तथा महा पवित्र के सैद्धान्तिक ज्ञान से समझ का उद्भव होता है. |
| BSB 11 For through wisdom your days will be multiplied, and years will be added to your life. | HINCV 11 तुम मेरे द्वारा ही आयुष्मान होगे तथा तुम्हारी आयु के वर्ष बढ़ाए जाएंगे. |
| BSB 12 If you are wise, you are wise to your own advantage; but if you scoff, you alone will bear the consequences. | HINCV 12 यदि तुम बुद्धिमान हो, तो तुम्हारा ज्ञान तुमको प्रतिफल देगा; यदि तुम ज्ञान के ठट्ठा करनेवाले हो तो इसके परिणाम मात्र तुम भोगोगे. |
| BSB 13 The woman named Folly is loud; she is naive and knows nothing. | HINCV 13 श्रीमती मूर्खता उच्च स्वर में बक-बक करती है; वह भोली है, अज्ञानी है. |
| BSB 14 She sits at the door of her house, on a seat in the heights of the city, | HINCV 14 उसके घर के द्वार पर ही अपना आसन लगाया है, जब वह नगर में होती है तब वह अपने लिए सर्वोच्च आसन चुन लेती है, |
| BSB 15 calling out to those who pass by, who make their paths straight. | HINCV 15 वह उनको आह्वान करती है, जो वहां से निकलते हैं, जो अपने मार्ग की ओर अग्रगामी हैं, |
| BSB 16 “Whoever is simple, let him turn in here!” she says to him who lacks judgment. | HINCV 16 “जो कोई सीधा-सादा है, वह यहां आ जाए!” और निबुद्धियों से वह कहती है, |
| BSB 17 “Stolen water is sweet, and bread eaten in secret is tasty!” | HINCV 17 “मीठा लगता है चोरी किया हुआ जल; स्वादिष्ट लगता है वह भोजन, जो छिपा-छिपा कर खाया जाता है!” |
| BSB 18 But they do not know that the dead are there, that her guests are in the depths of Sheol. | HINCV 18 भला उसे क्या मालूम कि वह मृतकों का स्थान है, कि उसके अतिथि अधोलोक में पहुंचे हैं. |
Questions about Proverbs 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.