Proverbs 9

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Wisdom has built her house; she has carved out her seven pillars.

HINIRV

1 बुद्धि ने अपना घर बनाया और उसके सातों खम्भे गढ़े हुए हैं।

BSB

2 She has prepared her meat and mixed her wine; she has also set her table.

HINIRV

2 उसने भोज के लिए अपने पशु काटे, अपने दाखमधु में मसाला मिलाया और अपनी मेज लगाई है।

BSB

3 She has sent out her maidservants; she calls out from the heights of the city.

HINIRV

3 उसने अपनी सेविकाओं को आमन्त्रित करने भेजा है; और वह नगर के सबसे ऊँचे स्थानों से पुकारती है,

BSB

4 “Whoever is simple, let him turn in here!” she says to him who lacks judgment.

HINIRV

4 “जो कोई भोला है वह मुड़कर यहीं आए!” और जो निर्बुद्धि है, उससे वह कहती है,

BSB

5 “Come, eat my bread and drink the wine I have mixed.

HINIRV

5 “आओ, मेरी रोटी खाओ, और मेरे मसाला मिलाए हुए दाखमधु को पीओ।

BSB

6 Leave your folly behind, and you will live; walk in the way of understanding.”

HINIRV

6 मूर्खों का साथ छोड़ो, और जीवित रहो, समझ के मार्ग में सीधे चलो।”

BSB

7 He who corrects a mocker brings shame on himself; he who rebukes a wicked man taints himself.

HINIRV

7 जो ठट्ठा करनेवाले को शिक्षा देता है, अपमानित होता है, और जो दुष्ट जन को डाँटता है वह कलंकित होता है।

BSB

8 Do not rebuke a mocker, or he will hate you; rebuke a wise man, and he will love you.

HINIRV

8 ठट्ठा करनेवाले को न डाँट, ऐसा न हो कि वह तुझ से बैर रखे, बुद्धिमान को डाँट, वह तो तुझ से प्रेम रखेगा।

BSB

9 Instruct a wise man, and he will be wiser still; teach a righteous man, and he will increase his learning.

HINIRV

9 बुद्धिमान को शिक्षा दे, वह अधिक बुद्धिमान होगा; धर्मी को चिता दे, वह अपनी विद्या बढ़ाएगा।

BSB

10 The fear of the LORD is the beginning of wisdom, and knowledge of the Holy One is understanding.

HINIRV

10 यहोवा का भय मानना बुद्धि का आरम्भ है, और परमपवित्र परमेश्वर को जानना ही समझ है।

BSB

11 For through wisdom your days will be multiplied, and years will be added to your life.

HINIRV

11 मेरे द्वारा तो तेरी आयु बढ़ेगी, और तेरे जीवन के वर्ष अधिक होंगे।

BSB

12 If you are wise, you are wise to your own advantage; but if you scoff, you alone will bear the consequences.

HINIRV

12 यदि तू बुद्धिमान है, तो बुद्धि का फल तू ही भोगेगा; और यदि तू ठट्ठा करे, तो दण्ड केवल तू ही भोगेगा।

BSB

13 The woman named Folly is loud; she is naive and knows nothing.

HINIRV

13 मूर्खता बक-बक करनेवाली स्त्री के समान है; वह तो निर्बुद्धि है, और कुछ नहीं जानती।

BSB

14 She sits at the door of her house, on a seat in the heights of the city,

HINIRV

14 वह अपने घर के द्वार में, और नगर के ऊँचे स्थानों में अपने आसन पर बैठी हुई

BSB

15 calling out to those who pass by, who make their paths straight.

HINIRV

15 वह उन लोगों को जो अपने मार्गों पर सीधे-सीधे चलते हैं यह कहकर पुकारती है,

BSB

16 “Whoever is simple, let him turn in here!” she says to him who lacks judgment.

HINIRV

16 “जो कोई भोला है, वह मुड़कर यहीं आए;” जो निर्बुद्धि है, उससे वह कहती है,

BSB

17 “Stolen water is sweet, and bread eaten in secret is tasty!”

HINIRV

17 “चोरी का पानी मीठा होता है, और लुके-छिपे की रोटी अच्छी लगती है।”

BSB

18 But they do not know that the dead are there, that her guests are in the depths of Sheol.

HINIRV

18 और वह नहीं जानता है, कि वहाँ मरे हुए पड़े हैं, और उस स्त्री के निमंत्रित अधोलोक के निचले स्थानों में पहुँचे हैं।

Questions about Proverbs 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.