Proverbs 8

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Does not wisdom call out, and understanding raise her voice?

HINIRV

1 क्या बुद्धि नहीं पुकारती है? क्या समझ ऊँचे शब्द से नहीं बोलती है?

BSB

2 On the heights overlooking the road, at the crossroads she takes her stand.

HINIRV

2 बुद्धि तो मार्ग के ऊँचे स्थानों पर, और चौराहों में खड़ी होती है;

BSB

3 Beside the gates to the city, at the entrances she cries out:

HINIRV

3 फाटकों के पास नगर के पैठाव में, और द्वारों ही में वह ऊँचे स्वर से कहती है,

BSB

4 “To you, O men, I call out, and my cry is to the sons of men.

HINIRV

4 “हे लोगों, मैं तुम को पुकारती हूँ, और मेरी बातें सब मनुष्यों के लिये हैं।

BSB

5 O simple ones, learn to be shrewd; O fools, gain understanding.

HINIRV

5 हे भोलों, चतुराई सीखो; और हे मूर्खों, अपने मन में समझ लो

BSB

6 Listen, for I speak of noble things, and the opening of my lips will reveal right.

HINIRV

6 सुनो, क्योंकि मैं उत्तम बातें कहूँगी, और जब मुँह खोलूँगी, तब उससे सीधी बातें निकलेंगी;

BSB

7 For my mouth will speak the truth, and wickedness is detestable to my lips.

HINIRV

7 क्योंकि मुझसे सच्चाई की बातों का वर्णन होगा; दुष्टता की बातों से मुझ को घृणा आती है।

BSB

8 All the words of my mouth are righteous; none are crooked or perverse.

HINIRV

8 मेरे मुँह की सब बातें धर्म की होती हैं, उनमें से कोई टेढ़ी या उलट-फेर की बात नहीं निकलती है।

BSB

9 They are all plain to the discerning, and upright to those who find knowledge.

HINIRV

9 समझवाले के लिये वे सब सहज, और ज्ञान प्राप्त करनेवालों के लिये अति सीधी हैं।

BSB

10 Receive my instruction instead of silver, and knowledge rather than pure gold.

HINIRV

10 चाँदी नहीं, मेरी शिक्षा ही को चुन लो, और उत्तम कुन्दन से बढ़कर ज्ञान को ग्रहण करो।

BSB

11 For wisdom is more precious than rubies, and nothing you desire compares with her.

HINIRV

11 क्योंकि बुद्धि, बहुमूल्य रत्नों से भी अच्छी है, और सारी मनभावनी वस्तुओं में कोई भी उसके तुल्य नहीं है।

BSB

12 I, wisdom, dwell together with prudence, and I find knowledge and discretion.

HINIRV

12 मैं जो बुद्धि हूँ, और मैं चतुराई में वास करती हूँ, और ज्ञान और विवेक को प्राप्त करती हूँ।

BSB

13 To fear the LORD is to hate evil; I hate arrogant pride, evil conduct, and perverse speech.

HINIRV

13 यहोवा का भय मानना बुराई से बैर रखना है। घमण्ड और अहंकार, बुरी चाल से, और उलट-फेर की बात से मैं बैर रखती हूँ।

BSB

14 Counsel and sound judgment are mine; I have insight and strength.

HINIRV

14 उत्तम युक्ति, और खरी बुद्धि मेरी ही है, मुझ में समझ है, और पराक्रम भी मेरा है।

BSB

15 By me kings reign, and rulers enact just laws;

HINIRV

15 मेरे ही द्वारा राजा राज्य करते हैं, और अधिकारी धर्म से शासन करते हैं; (रोम. 13:1)

BSB

16 By me princes rule, and all nobles who govern justly.

HINIRV

16 मेरे ही द्वारा राजा, हाकिम और पृथ्वी के सब न्यायी शासन करते हैं।

BSB

17 I love those who love me, and those who seek me early shall find me.

HINIRV

17 जो मुझसे प्रेम रखते हैं, उनसे मैं भी प्रेम रखती हूँ, और जो मुझ को यत्न से तड़के उठकर खोजते हैं, वे मुझे पाते हैं।

BSB

18 With me are riches and honor, enduring wealth and righteousness.

HINIRV

18 धन और प्रतिष्ठा, शाश्‍वत धन और धार्मिकता मेरे पास हैं।

BSB

19 My fruit is better than gold, pure gold, and my harvest surpasses choice silver.

HINIRV

19 मेरा फल शुद्ध सोने से, वरन् कुन्दन से भी उत्तम है, और मेरी उपज उत्तम चाँदी से अच्छी है।

BSB

20 I walk in the way of righteousness, along the paths of justice,

HINIRV

20 मैं धर्म के मार्ग में, और न्याय की डगरों के बीच में चलती हूँ,

BSB

21 bestowing wealth on those who love me and making their treasuries full.

HINIRV

21 जिससे मैं अपने प्रेमियों को धन-सम्पत्ति का भागी करूँ, और उनके भण्डारों को भर दूँ।

BSB

22 The LORD created me as His first course, before His works of old.

HINIRV

22 “यहोवा ने मुझे काम करने के आरम्भ में, वरन् अपने प्राचीनकाल के कामों से भी पहले उत्पन्न किया ।

BSB

23 From everlasting I was established, from the beginning, before the earth began.

HINIRV

23 मैं सदा से वरन् आदि ही से पृथ्वी की सृष्टि से पहले ही से ठहराई गई हूँ।

BSB

24 When there were no watery depths, I was brought forth, when no springs were overflowing with water.

HINIRV

24 जब न तो गहरा सागर था, और न जल के सोते थे, तब ही से मैं उत्पन्न हुई।

BSB

25 Before the mountains were settled, before the hills, I was brought forth,

HINIRV

25 जब पहाड़ और पहाड़ियाँ स्थिर न की गई थीं, तब ही से मैं उत्पन्न हुई। (यूह. 1:1,2, यूह. 17:24, कुलु. 1:17)

BSB

26 before He made the land or fields, or any of the dust of the earth.

HINIRV

26 जब यहोवा ने न तो पृथ्वी और न मैदान, न जगत की धूलि के परमाणु बनाए थे, इनसे पहले मैं उत्पन्न हुई।

BSB

27 I was there when He established the heavens, when He inscribed a circle on the face of the deep,

HINIRV

27 जब उसने आकाश को स्थिर किया, तब मैं वहाँ थी, जब उसने गहरे सागर के ऊपर आकाशमण्डल ठहराया,

BSB

28 when He established the clouds above, when the fountains of the deep gushed forth,

HINIRV

28 जब उसने आकाशमण्डल को ऊपर से स्थिर किया, और गहरे सागर के सोते फूटने लगे,

BSB

29 when He set a boundary for the sea, so that the waters would not surpass His command, when He marked out the foundations of the earth.

HINIRV

29 जब उसने समुद्र की सीमा ठहराई, कि जल उसकी आज्ञा का उल्लंघन न कर सके, और जब वह पृथ्वी की नींव की डोरी लगाता था,

BSB

30 Then I was a skilled craftsman at His side, and His delight day by day, rejoicing always in His presence.

HINIRV

30 तब मैं प्रधान कारीगर के समान उसके पास थी; और प्रतिदिन मैं उसकी प्रसन्नता थी, और हर समय उसके सामने आनन्दित रहती थी।

BSB

31 I was rejoicing in His whole world, delighting together in the sons of men.

HINIRV

31 मैं उसकी बसाई हुई पृथ्वी से प्रसन्न थी और मेरा सुख मनुष्यों की संगति से होता था।

BSB

32 Now therefore, my sons, listen to me, for blessed are those who keep my ways.

HINIRV

32 “इसलिए अब हे मेरे पुत्रों, मेरी सुनो; क्या ही धन्य हैं वे जो मेरे मार्ग को पकड़े रहते हैं।

BSB

33 Listen to instruction and be wise; do not ignore it.

HINIRV

33 शिक्षा को सुनो, और बुद्धिमान हो जाओ, उसको अनसुना न करो।

BSB

34 Blessed is the man who listens to me, watching daily at my doors, waiting at the posts of my doorway.

HINIRV

34 क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो मेरी सुनता, वरन् मेरी डेवढ़ी पर प्रतिदिन खड़ा रहता, और मेरे द्वारों के खम्भों के पास दृष्टि लगाए रहता है।

BSB

35 For whoever finds me finds life and obtains the favor of the LORD.

HINIRV

35 क्योंकि जो मुझे पाता है, वह जीवन को पाता है, और यहोवा उससे प्रसन्न होता है।

BSB

36 But he who fails to find me harms himself; all who hate me love death.”

HINIRV

36 परन्तु जो मुझे ढूँढ़ने में विफल होता है, वह अपने ही पर उपद्रव करता है; जितने मुझसे बैर रखते, वे मृत्यु से प्रीति रखते हैं।”

Questions about Proverbs 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.