Proverbs 7

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 My son, keep my words and treasure my commandments within you.

HINIRV

1 हे मेरे पुत्र, मेरी बातों को माना कर, और मेरी आज्ञाओं को अपने मन में रख छोड़।

BSB

2 Keep my commandments and live; guard my teachings as the apple of your eye.

HINIRV

2 मेरी आज्ञाओं को मान, इससे तू जीवित रहेगा, और मेरी शिक्षा को अपनी आँख की पुतली जान;

BSB

3 Tie them to your fingers; write them on the tablet of your heart.

HINIRV

3 उनको अपनी उँगलियों में बाँध, और अपने हृदय की पटिया पर लिख ले।

BSB

4 Say to wisdom, “You are my sister,” and call understanding your kinsman,

HINIRV

4 बुद्धि से कह, “तू मेरी बहन है,” और समझ को अपनी कुटुम्बी बना;

BSB

5 that they may keep you from the adulteress, from the stranger with seductive words.

HINIRV

5 तब तू पराई स्त्री से बचेगा, जो चिकनी चुपड़ी बातें बोलती है।

BSB

6 For at the window of my house I looked through the lattice.

HINIRV

6 मैंने एक दिन अपने घर की खिड़की से, अर्थात् अपने झरोखे से झाँका,

BSB

7 I saw among the simple, I noticed among the youths, a young man lacking judgment,

HINIRV

7 तब मैंने भोले लोगों में से एक निर्बुद्धि जवान को देखा;

BSB

8 crossing the street near her corner, strolling down the road to her house,

HINIRV

8 वह उस स्त्री के घर के कोने के पास की सड़क से गुजर रहा था, और उसने उसके घर का मार्ग लिया।

BSB

9 at twilight, as the day was fading into the dark of the night.

HINIRV

9 उस समय दिन ढल गया, और संध्याकाल आ गया था, वरन् रात का घोर अंधकार छा गया था।

BSB

10 Then a woman came out to meet him, with the attire of a harlot and cunning of heart.

HINIRV

10 और उससे एक स्त्री मिली, जिसका भेष वेश्या के समान था, और वह बड़ी धूर्त थी।

BSB

11 She is loud and defiant; her feet do not remain at home.

HINIRV

11 वह शान्ति रहित और चंचल थी, और उसके पैर घर में नहीं टिकते थे;

BSB

12 Now in the street, now in the squares, she lurks at every corner.

HINIRV

12 कभी वह सड़क में, कभी चौक में पाई जाती थी, और एक-एक कोने पर वह बाट जोहती थी।

BSB

13 She seizes him and kisses him; she brazenly says to him:

HINIRV

13 तब उसने उस जवान को पकड़कर चूमा, और निर्लज्जता की चेष्टा करके उससे कहा,

BSB

14 “I have made my peace offerings; today I have paid my vows.

HINIRV

14 “मैंने आज ही मेलबलि चढ़ाया और अपनी मन्नतें पूरी की;

BSB

15 So I came out to meet you; I sought you, and I have found you.

HINIRV

15 इसी कारण मैं तुझ से भेंट करने को निकली, मैं तेरे दर्शन की खोजी थी, और अभी पाया है।

BSB

16 I have decked my bed with coverings, with colored linen from Egypt.

HINIRV

16 मैंने अपने पलंग के बिछौने पर मिस्र के बेलबूटेवाले कपड़े बिछाए हैं;

BSB

17 I have perfumed my bed with myrrh, with aloes, and with cinnamon.

HINIRV

17 मैंने अपने बिछौने पर गन्धरस, अगर और दालचीनी छिड़की है।

BSB

18 Come, let us take our fill of love till morning. Let us delight in loving caresses!

HINIRV

18 इसलिए अब चल हम प्रेम से भोर तक जी बहलाते रहें; हम परस्पर की प्रीति से आनन्दित रहें।

BSB

19 For my husband is not at home; he has gone on a long journey.

HINIRV

19 क्योंकि मेरा पति घर में नहीं है; वह दूर देश को चला गया है;

BSB

20 He took with him a bag of money and will not return till the moon is full.”

HINIRV

20 वह चाँदी की थैली ले गया है; और पूर्णमासी को लौट आएगा।”

BSB

21 With her great persuasion she entices him; with her flattering lips she lures him.

HINIRV

21 ऐसी ही लुभानेवाली बातें कह कहकर, उसने उसको फँसा लिया; और अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से उसको अपने वश में कर लिया।

BSB

22 He follows her on impulse, like an ox going to the slaughter, like a deer bounding into a trap,

HINIRV

22 वह तुरन्त उसके पीछे हो लिया, जैसे बैल कसाई-खाने को, या हिरन फंदे में कदम रखता है।

BSB

23 until an arrow pierces his liver, like a bird darting into a snare—not knowing it will cost him his life.

HINIRV

23 अन्त में उस जवान का कलेजा तीर से बेधा जाएगा; वह उस चिड़िया के समान है जो फंदे की ओर वेग से उड़ती है और नहीं जानती कि उससे उसके प्राण जाएँगे।

BSB

24 Now, my sons, listen to me, and attend to the words of my mouth.

HINIRV

24 अब हे मेरे पुत्रों, मेरी सुनो, और मेरी बातों पर मन लगाओ।

BSB

25 Do not let your heart turn aside to her ways; do not stray into her paths.

HINIRV

25 तेरा मन ऐसी स्त्री के मार्ग की ओर न फिरे, और उसकी डगरों में भूलकर भी न जाना;

BSB

26 For she has brought many down to death; her slain are many in number.

HINIRV

26 क्योंकि बहुत से लोग उसके द्वारा मारे गए है; उसके घात किए हुओं की एक बड़ी संख्या होगी।

BSB

27 Her house is the road to Sheol, descending to the chambers of death.

HINIRV

27 उसका घर अधोलोक का मार्ग है, वह मृत्यु के घर में पहुँचाता है।

Questions about Proverbs 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.