Proverbs 7

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 My son, keep my words and treasure my commandments within you.

HINCV

1 मेरे पुत्र, मेरे वचनों का पालन करते रहो और मेरे आदेशों को अपने हृदय में संचित करके रखना.

BSB

2 Keep my commandments and live; guard my teachings as the apple of your eye.

HINCV

2 मेरे आदेशों का पालन करना और जीवित रहना; मेरी शिक्षाएं वैसे ही सुरक्षित रखना, जैसे अपने नेत्र की पुतली को रखते हो.

BSB

3 Tie them to your fingers; write them on the tablet of your heart.

HINCV

3 इन्हें अपनी उंगलियों में पहन लेना; इन्हें अपने हृदय-पटल पर उकेर लेना.

BSB

4 Say to wisdom, “You are my sister,” and call understanding your kinsman,

HINCV

4 ज्ञान से कहो, “तुम मेरी बहन हो,” समझ को “अपना रिश्तेदार घोषित करो,”

BSB

5 that they may keep you from the adulteress, from the stranger with seductive words.

HINCV

5 कि ये तुम्हें व्यभिचारिणी स्त्री से सुरक्षित रखें, तुम्हें पर-स्त्री की लुभानेवाली बातों में फंसने से रोक सकें.

BSB

6 For at the window of my house I looked through the lattice.

HINCV

6 मैं खिड़की के पास खड़ा हुआ जाली में से बाहर देख रहा था.

BSB

7 I saw among the simple, I noticed among the youths, a young man lacking judgment,

HINCV

7 मुझे एक साधारण, सीधा-सादा युवक दिखाई दिया, इस युवक में समझदारी तो थी ही नहीं,

BSB

8 crossing the street near her corner, strolling down the road to her house,

HINCV

8 यह युवक उस मार्ग पर जा रहा था, जो इस स्त्री के घर की ओर जाता था, सड़क की छोर पर उसका घर था.

BSB

9 at twilight, as the day was fading into the dark of the night.

HINCV

9 यह संध्याकाल गोधूली की बेला थी, रात्रि के अंधकार का समय हो रहा था.

BSB

10 Then a woman came out to meet him, with the attire of a harlot and cunning of heart.

HINCV

10 तब मैंने देखा कि एक स्त्री उससे मिलने निकल आई, उसकी वेशभूषा वेश्या के समान थी उसके हृदय से धूर्तता छलक रही थी.

BSB

11 She is loud and defiant; her feet do not remain at home.

HINCV

11 (वह अत्यंत भड़कीली और चंचल थी, वह अपने घर पर तो ठहरती ही न थी;

BSB

12 Now in the street, now in the squares, she lurks at every corner.

HINCV

12 वह कभी सड़क पर दिखती थी तो कभी नगर चौक में, वह प्रतीक्षा करती हुई किसी भी चौराहे पर देखी जा सकती थी.)

BSB

13 She seizes him and kisses him; she brazenly says to him:

HINCV

13 आगे बढ़ के उसने उस युवक को बाहों में लेकर चूम लिया और बड़ी ही निर्लज्जता से उससे कहने लगी:

BSB

14 “I have made my peace offerings; today I have paid my vows.

HINCV

14 “मुझे बलि अर्पित करनी ही थी और आज ही मैंने अपने मन्नत को पूर्ण कर लिया हैं.

BSB

15 So I came out to meet you; I sought you, and I have found you.

HINCV

15 इसलिये मैं तुमसे मिलने आ सकी हूं; मैं कितनी उत्कण्ठापूर्वक तुम्हें खोज रही थी, देखो, अब तुम मुझे मिल गए हो!

BSB

16 I have decked my bed with coverings, with colored linen from Egypt.

HINCV

16 मैंने उत्कृष्ट चादरों से बिछौना सजाया है इन पर मिस्र देश की रंगीन कलाकृतियां हैं.

BSB

17 I have perfumed my bed with myrrh, with aloes, and with cinnamon.

HINCV

17 मैंने बिछौने को गन्धरस, अगरू और दालचीनी से सुगंधित किया है.

BSB

18 Come, let us take our fill of love till morning. Let us delight in loving caresses!

HINCV

18 अब देर किस लिए, प्रेम क्रीड़ा के लिए हमारे पास प्रातःकाल तक समय है; हम परस्पर प्रेम के द्वारा एक दूसरे का समाधान करेंगे!

BSB

19 For my husband is not at home; he has gone on a long journey.

HINCV

19 मेरे पति प्रवास पर हैं; बड़े लंबे समय का है उनका प्रवास.

BSB

20 He took with him a bag of money and will not return till the moon is full.”

HINCV

20 वह अपने साथ बड़ी धनराशि लेकर गए हैं वह तो पूर्णिमा पर ही लौटेंगे.”

BSB

21 With her great persuasion she entices him; with her flattering lips she lures him.

HINCV

21 इसी प्रकार के मधुर शब्द के द्वारा उसने अंततः उस युवक को फुसला ही लिया; उसके मधुर शब्द के समक्ष वह हार गया.

BSB

22 He follows her on impulse, like an ox going to the slaughter, like a deer bounding into a trap,

HINCV

22 तत्क्षण वह उसके साथ चला गया. यह वैसा ही दृश्य था जैसे वध के लिए ले जाया जा रहा बैल, अथवा जैसे कोई मूर्ख फंदे में फंस गया हो.

BSB

23 until an arrow pierces his liver, like a bird darting into a snare—not knowing it will cost him his life.

HINCV

23 तब बाण उसके कलेजे को बेधता हुआ निकल जाता है, जैसे पक्षी जाल में जा उलझा हो. उसे तो यह बोध ही नहीं होता, कि यह उसके प्राण लेने के लिए किया जा रहा है.

BSB

24 Now, my sons, listen to me, and attend to the words of my mouth.

HINCV

24 और अब, मेरे पुत्रो, ध्यान से सुनो; और मेरे मुख से निकले शब्दों के प्रति सावधान रहो.

BSB

25 Do not let your heart turn aside to her ways; do not stray into her paths.

HINCV

25 तुम्हारा हृदय कभी भी ऐसी स्त्री के मार्ग की ओर न फिरे, उसके आचार-व्यवहार देखकर बहक न जाना,

BSB

26 For she has brought many down to death; her slain are many in number.

HINCV

26 उसने ऐसे अनेक-अनेक व्यक्तियों को फंसाया है; और बड़ी संख्या है उसके द्वारा संहार किए गए शक्तिशाली व्यक्तियों की.

BSB

27 Her house is the road to Sheol, descending to the chambers of death.

HINCV

27 उसका घर अधोलोक का द्वार है, जो सीधे मृत्यु के कक्ष में ले जाकर छोड़ता है.

Questions about Proverbs 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.