Proverbs 6

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 My son, if you have put up security for your neighbor, if you have struck hands in pledge with a stranger,

HINCV

1 मेरे पुत्र, यदि तुम अपने पड़ोसी के लिए ज़मानत दे बैठे हो, किसी अपरिचित के लिए वचनबद्ध हुए हो,

BSB

2 if you have been trapped by the words of your lips, ensnared by the words of your mouth,

HINCV

2 यदि तुम वचन देकर फंस गए हो, तुम्हारे ही शब्दों ने तुम्हें विकट परिस्थिति में ला रखा है,

BSB

3 then do this, my son, to free yourself, for you have fallen into your neighbor’s hands: Go, humble yourself, and press your plea with your neighbor.

HINCV

3 तब मेरे पुत्र, ऐसा करना कि तुम स्वयं को बचा सको, क्योंकि इस समय तो तुम अपने पड़ोसी के हाथ में आ चुके हो: तब अब अपने पड़ोसी के पास चले जाओ, और उसको नम्रता से मना लो!

BSB

4 Allow no sleep to your eyes or slumber to your eyelids.

HINCV

4 यह समय निश्चिंत बैठने का नहीं है, नींद में समय नष्ट न करना.

BSB

5 Free yourself, like a gazelle from the hand of the hunter, like a bird from the snare of the fowler.

HINCV

5 इस समय तुम्हें अपनी रक्षा उसी हिरणी के समान करना है, जो शिकारी से बचने के लिए अपने प्राण लेकर भाग रही है, जैसे पक्षी जाल डालनेवाले से बचकर उड़ जाता है.

BSB

6 Walk in the manner of the ant, O slacker; observe its ways and become wise.

HINCV

6 ओ आलसी, जाकर चींटी का ध्यान कर; उनके कार्य पर विचार कर और ज्ञानी बन जा!

BSB

7 Without a commander, without an overseer or ruler,

HINCV

7 बिना किसी प्रमुख, अधिकारी अथवा प्रशासक के,

BSB

8 it prepares its provisions in summer; it gathers its food at harvest.

HINCV

8 वह ग्रीष्मकाल में ही अपना आहार जमा कर लेती है क्योंकि वह कटनी के अवसर पर अपना भोजन एकत्र करती रहती है.

BSB

9 How long will you lie there, O slacker? When will you get up from your sleep?

HINCV

9 ओ आलसी, तू कब तक ऐसे लेटा रहेगा? कब टूटेगी तेरी नींद?

BSB

10 A little sleep, a little slumber, a little folding of the hands to rest,

HINCV

10 थोड़ी और नींद, थोड़ा और विश्राम, कुछ देर और हाथ पर हाथ रखे हुए विश्राम,

BSB

11 and poverty will come upon you like a robber, and need like a bandit.

HINCV

11 तब देखना निर्धनता कैसे तुझ पर डाकू के समान टूट पड़ती है और गरीबी, सशस्त्र पुरुष के समान.

BSB

12 A worthless person, a wicked man, walks with a perverse mouth,

HINCV

12 बुरा व्यक्ति निकम्मा ही सिद्ध होता है, उसकी बातों में हेरा-फेरी होती है,

BSB

13 winking his eyes, speaking with his feet, and pointing with his fingers.

HINCV

13 वह पलकें झपका कर, अपने पैरों के द्वारा तथा उंगली से इशारे करता है,

BSB

14 With deceit in his heart he devises evil; he continually sows discord.

HINCV

14 वह अपने कपटी हृदय से बुरी युक्तियां सोचता तथा निरंतर ही कलह को उत्पन्‍न करता रहता है.

BSB

15 Therefore calamity will come upon him suddenly; in an instant he will be shattered beyond recovery.

HINCV

15 परिणामस्वरूप विपत्ति उस पर एकाएक आ पड़ेगी; क्षण मात्र में उस पर असाध्य रोग का प्रहार हो जाएगा.

BSB

16 There are six things that the LORD hates, seven that are detestable to Him:

HINCV

16 छः वस्तुएं याहवेह को अप्रिय हैं, सात से उन्हें घृणा है:

BSB

17 haughty eyes, a lying tongue, hands that shed innocent blood,

HINCV

17 घमंड से भरी आंखें, झूठ बोलने वाली जीभ, वे हाथ, जो निर्दोष की हत्या करते हैं,

BSB

18 a heart that devises wicked schemes, feet that run swiftly to evil,

HINCV

18 वह मस्तिष्क, जो बुरी योजनाएं सोचता रहता है, बुराई के लिए तत्पर पांव,

BSB

19 a false witness who gives false testimony, and one who stirs up discord among brothers.

HINCV

19 झूठ पर झूठ उगलता हुआ साक्षी तथा वह व्यक्ति, जो भाइयों के मध्य कलह निर्माण करता है.

BSB

20 My son, keep your father’s commandment, and do not forsake your mother’s teaching.

HINCV

20 मेरे पुत्र, अपने पिता के आदेश पालन करते रहना, अपनी माता की शिक्षा का परित्याग न करना.

BSB

21 Bind them always upon your heart; tie them around your neck.

HINCV

21 ये सदैव तुम्हारे हृदय में स्थापित रहें; ये सदैव तुम्हारे गले में लटके रहें.

BSB

22 When you walk, they will guide you; when you lie down, they will watch over you; when you awake, they will speak to you.

HINCV

22 जब तुम आगे बढ़ोगे, ये तुम्हारा मार्गदर्शन करेंगे; जब तुम विश्राम करोगे, ये तुम्हारे रक्षक होंगे; और जब तुम जागोगे, तो ये तुमसे बातें करेंगे.

BSB

23 For this commandment is a lamp, this teaching is a light, and the reproofs of discipline are the way to life,

HINCV

23 आदेश दीपक एवं शिक्षा प्रकाश है, तथा ताड़ना सहित अनुशासन जीवन का मार्ग हैं,

BSB

24 to keep you from the evil woman, from the smooth tongue of the adulteress.

HINCV

24 कि बुरी स्त्री से तुम्हारी रक्षा की जा सके व्यभिचारिणी की मीठी-मीठी बातों से.

BSB

25 Do not lust in your heart for her beauty or let her captivate you with her eyes.

HINCV

25 मन ही मन उसके सौंदर्य की कामना न करना, उसके जादू से तुम्हें वह अधीन न करने पाए.

BSB

26 For the levy of the prostitute is poverty, and the adulteress preys upon your very life.

HINCV

26 वेश्या मात्र एक भोजन के द्वारा मोल ली जा सकती है, किंतु दूसरे पुरुष की औरत तुम्हारे खुद के जीवन को लूट लेती है.

BSB

27 Can a man embrace fire and his clothes not be burned?

HINCV

27 क्या यह संभव है कि कोई व्यक्ति अपनी छाती पर आग रखे और उसके वस्त्र न जलें?

BSB

28 Can a man walk on hot coals without scorching his feet?

HINCV

28 अथवा क्या कोई जलते कोयलों पर चले और उसके पैर न झुलसें?

BSB

29 So is he who sleeps with another man’s wife; no one who touches her will go unpunished.

HINCV

29 यही नियति है उस व्यक्ति की, जो पड़ोसी की पत्नी के साथ यौनाचार करता है; उसके साथ इस रूप से संबंधित हर एक व्यक्ति का दंड निश्चित है.

BSB

30 Men do not despise the thief if he steals to satisfy his hunger.

HINCV

30 लोगों की दृष्टि में वह व्यक्ति घृणास्पद नहीं होता जिसने अतिशय भूख मिटाने के लिए भोजन चुराया है,

BSB

31 Yet if caught, he must pay sevenfold; he must give up all the wealth of his house.

HINCV

31 हां, यदि वह चोरी करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे उसका सात गुणा लौटाना पड़ता है, इस स्थिति में उसे अपना सब कुछ देना पड़ सकता है.

BSB

32 He who commits adultery lacks judgment; whoever does so destroys himself.

HINCV

32 वह, जो व्यभिचार में लिप्‍त हो जाता है, निरा मूर्ख है; वह, जो यह सब कर रहा है, स्वयं का विनाश कर रहा है.

BSB

33 Wounds and dishonor will befall him, and his reproach will never be wiped away.

HINCV

33 घाव और अपमान उसके अंश होंगे, उसकी नामधराई मिटाई न जा सकेगी.

BSB

34 For jealousy enrages a husband, and he will show no mercy in the day of vengeance.

HINCV

34 ईर्ष्या किसी भी व्यक्ति को क्रोध में भड़काती है, प्रतिशोध की स्थिति में उसकी सुरक्षा संभव नहीं.

BSB

35 He will not be appeased by any ransom, or persuaded by lavish gifts.

HINCV

35 उसे कोई भी क्षतिपूर्ति स्वीकार्य नहीं होती; कितने भी उपहार उसे लुभा न सकेंगे.

Questions about Proverbs 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.