Proverbs 5

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 My son, pay attention to my wisdom; incline your ear to my insight,

HINCV

1 मेरे पुत्र, मेरे ज्ञान पर ध्यान देना, अपनी समझदारी के शब्दों पर कान लगाओ,

BSB

2 that you may maintain discretion and your lips may preserve knowledge.

HINCV

2 कि तुम्हारा विवेक और समझ स्थिर रहे और तुम्हारी बातों में ज्ञान सुरक्षित रहे.

BSB

3 Though the lips of the forbidden woman drip honey and her speech is smoother than oil,

HINCV

3 क्योंकि व्यभिचारिणी की बातों से मानो मधु टपकता है, उसका वार्तालाप तेल से भी अधिक चिकना होता है;

BSB

4 in the end she is bitter as wormwood, sharp as a double-edged sword.

HINCV

4 किंतु अंत में वह चिरायते सी कड़वी तथा दोधारी तलवार-सी तीखी-तीक्ष्ण होती है.

BSB

5 Her feet go down to death; her steps lead straight to Sheol.

HINCV

5 उसका मार्ग सीधा मृत्यु तक पहुंचता है; उसके पैर अधोलोक के मार्ग पर आगे बढ़ते जाते हैं.

BSB

6 She does not consider the path of life; she does not know that her ways are unstable.

HINCV

6 जीवन मार्ग की ओर उसका ध्यान ही नहीं जाता; उसके चालचलन का कोई लक्ष्य नहीं होता और यह वह स्वयं नहीं जानती.

BSB

7 So now, my sons, listen to me, and do not turn aside from the words of my mouth.

HINCV

7 और अब, मेरे पुत्रो, ध्यान से मेरी शिक्षा को सुनो; मेरे मुख से बोले शब्दों से कभी न मुड़ना.

BSB

8 Keep your path far from her; do not go near the door of her house,

HINCV

8 तुम उससे दूर ही दूर रहना, उसके घर के द्वार के निकट भी न जाना,

BSB

9 lest you concede your vigor to others, and your years to one who is cruel;

HINCV

9 कहीं ऐसा न हो कि तुम अपना सम्मान किसी अन्य को सौंप बैठो और तुम्हारे जीवन के दिन किसी क्रूर के वश में हो जाएं,

BSB

10 lest strangers feast on your wealth, and your labors enrich the house of a foreigner.

HINCV

10 कहीं अपरिचित व्यक्ति तुम्हारे बल का लाभ उठा लें और तुम्हारे परिश्रम की सारी कमाई परदेशी के घर में चली जाए.

BSB

11 At the end of your life you will groan when your flesh and your body are spent,

HINCV

11 और जीवन के संध्याकाल में तुम कराहते रहो, जब तुम्हारी देह और स्वास्थ्य क्षीण होता जाए.

BSB

12 and you will say, “How I hated discipline, and my heart despised reproof!

HINCV

12 और तब तुम यह विचार करके कहो, “क्यों मैं अनुशासन तोड़ता रहा! क्यों मैं ताड़ना से घृणा करता रहा!

BSB

13 I did not listen to the voice of my teachers or incline my ear to my mentors.

HINCV

13 मैंने शिक्षकों के शिक्षा की अनसुनी की, मैंने शिक्षाओं पर ध्यान ही न दिया.

BSB

14 I am on the brink of utter ruin in the midst of the whole assembly.”

HINCV

14 आज मैं विनाश के कगार पर, सारी मण्डली के सामने, खड़ा हूं.”

BSB

15 Drink water from your own cistern, and running water from your own well.

HINCV

15 तुम अपने ही जलाशय से जल का पान करना, तुम्हारा अपना कुंआ तुम्हारा सोता हो.

BSB

16 Why should your springs flow in the streets, your streams of water in the public squares?

HINCV

16 क्या तुम्हारे सोते की जलधाराएं इधर-उधर बह जाएं, क्या ये जलधाराएं सार्वजनिक गलियों के लिए हैं?

BSB

17 Let them be yours alone, never to be shared with strangers.

HINCV

17 इन्हें मात्र अपने लिए ही आरक्षित रखना, न कि तुम्हारे निकट आए अजनबी के लिए.

BSB

18 May your fountain be blessed, and may you rejoice in the wife of your youth:

HINCV

18 आशीषित बने रहें तुम्हारे सोते, युवावस्था से जो तुम्हारी पत्नी है, वही तुम्हारे आनंद का सोता हो.

BSB

19 A loving doe, a graceful fawn—may her breasts satisfy you always; may you be captivated by her love forever.

HINCV

19 वह हिरणी सी कमनीय और मृग सी आकर्षक है. उसी के स्तन सदैव ही तुम्हें उल्लास से परिपूर्ण करते रहें, उसका प्रेम ही तुम्हारा आकर्षण बन जाए.

BSB

20 Why be captivated, my son, by an adulteress, or embrace the bosom of a stranger?

HINCV

20 मेरे पुत्र, वह व्यभिचारिणी भली क्यों तुम्हारे आकर्षण का विषय बने? वह व्यभिचारिणी क्यों तुम्हारे सीने से लगे?

BSB

21 For a man’s ways are before the eyes of the LORD, and the LORD examines all his paths.

HINCV

21 पुरुष का चालचलन सदैव याहवेह की दृष्टि में रहता है, वही तुम्हारी चालों को देखते रहते हैं.

BSB

22 The iniquities of a wicked man entrap him; the cords of his sin entangle him.

HINCV

22 दुष्ट के अपराध उन्हीं के लिए फंदा बन जाते हैं; बड़ा सशक्त होता है उसके पाप का बंधन.

BSB

23 He dies for lack of discipline, led astray by his own great folly.

HINCV

23 उसकी मृत्यु का कारण होती है उसकी ही शिक्षा, उसकी अतिशय मूर्खता ही उसे भटका देती है.

Questions about Proverbs 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.