Proverbs 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Listen, my sons, to a father’s instruction; pay attention and gain understanding. | HINCV 1 मेरे पुत्रो, अपने पिता की शिक्षा ध्यान से सुनो; इन पर विशेष ध्यान दो, कि तुम्हें समझ प्राप्त हो सके. |
| BSB 2 For I give you sound teaching; do not abandon my directive. | HINCV 2 क्योंकि मेरे द्वारा दिए जा रहे नीति-सिद्धांत उत्तम हैं, इन शिक्षाओं का कभी त्याग न करना. |
| BSB 3 When I was a son to my father, tender and the only child of my mother, | HINCV 3 जब मैं स्वयं अपने पिता का पुत्र था, मैं सुकुमार था, माता के लिए लाखों में एक. |
| BSB 4 he taught me and said, “Let your heart lay hold of my words; keep my commands and you will live. | HINCV 4 मेरे पिता ने मुझे शिक्षा देते हुए कहा था, “मेरी शिक्षा अपने हृदय में दृढतापूर्वक बैठा लो; मेरे आदेशों का पालन करते रहो, क्योंकि इन्हीं में तुम्हारा जीवन सुरक्षित है. |
| BSB 5 Get wisdom, get understanding; do not forget my words or turn from them. | HINCV 5 मेरे मुख से निकली शिक्षा से बुद्धिमत्ता प्राप्त करो, समझ प्राप्त करो; न इन्हें त्यागना, और न इनसे दूर जाओ. |
| BSB 6 Do not forsake wisdom, and she will preserve you; love her, and she will guard you. | HINCV 6 यदि तुम इसका परित्याग न करो, तो यह तुम्हें सुरक्षित रखेगी; इसके प्रति तुम्हारा प्रेम ही तुम्हारी सुरक्षा होगी. |
| BSB 7 Wisdom is supreme; so acquire wisdom. And whatever you may acquire, gain understanding. | HINCV 7 सर्वोच्च प्राथमिकता है बुद्धिमत्ता की उपलब्धि: बुद्धिमत्ता प्राप्त करो. यदि तुम्हें अपना सर्वस्व भी देना पड़े, समझ अवश्य प्राप्त कर लेना. |
| BSB 8 Prize her, and she will exalt you; if you embrace her, she will honor you. | HINCV 8 ज्ञान को अमूल्य संजो रखना, तब वह तुम्हें भी प्रतिष्ठित बनाएगा; तुम इसे आलिंगन करो तो यह तुम्हें सम्मानित करेगा. |
| BSB 9 She will set a garland of grace on your head; she will present you with a crown of beauty.” | HINCV 9 यह तुम्हारे मस्तक को एक भव्य आभूषण से सुशोभित करेगा; यह तुम्हें एक मनोहर मुकुट प्रदान करेगा.” |
| BSB 10 Listen, my son, and receive my words, and the years of your life will be many. | HINCV 10 मेरे पुत्र, मेरी शिक्षाएं सुनो और उन्हें अपना लो, कि तुम दीर्घायु हो जाओ. |
| BSB 11 I will guide you in the way of wisdom; I will lead you on straight paths. | HINCV 11 मैंने तुम्हें ज्ञान की नीतियों की शिक्षा दी है, मैंने सीधे मार्ग पर तुम्हारी अगुवाई की है. |
| BSB 12 When you walk, your steps will not be impeded; when you run, you will not stumble. | HINCV 12 इस मार्ग पर चलते हुए तुम्हारे पैर बाधित नहीं होंगे; यदि तुम दौड़ोगे तब भी तुम्हारे पांव ठोकर न खाएंगे. |
| BSB 13 Hold on to instruction; do not let go. Guard it, for it is your life. | HINCV 13 इन शिक्षाओं पर अटल रहो; कभी इनका परित्याग न करो; ज्ञान तुम्हारा जीवन है, उसकी रक्षा करो. |
| BSB 14 Do not set foot on the path of the wicked or walk in the way of evildoers. | HINCV 14 दुष्टों के मार्ग पर पांव न रखना, दुर्जनों की राह पर पांव न रखना. |
| BSB 15 Avoid it; do not travel on it. Turn from it and pass on by. | HINCV 15 इससे दूर ही दूर रहना, उस मार्ग पर कभी न चलना; इससे मुड़कर आगे बढ़ जाना. |
| BSB 16 For they cannot sleep unless they do evil; they are deprived of slumber until they make someone fall. | HINCV 16 उन्हें बुराई किए बिना नींद ही नहीं आती; जब तक वे किसी का बुरा न कर लें, वे करवटें बदलते रह जाते हैं. |
| BSB 17 For they eat the bread of wickedness and drink the wine of violence. | HINCV 17 क्योंकि बुराई ही उन्हें आहार प्रदान करती है और हिंसा ही उनका पेय होती है. |
| BSB 18 The path of the righteous is like the first gleam of dawn, shining brighter and brighter until midday. | HINCV 18 किंतु धर्मी का मार्ग भोर के प्रकाश समान है, जो दिन चढ़ते हुए उत्तरोत्तर प्रखर होती जाती है और मध्याह्न पर पहुंचकर पूर्ण तेज पर होती है. |
| BSB 19 But the way of the wicked is like the darkest gloom; they do not know what makes them stumble. | HINCV 19 पापी की जीवनशैली गहन अंधकार होती है; उन्हें यह ज्ञात ही नहीं हो पाता, कि उन्हें ठोकर किससे लगी है. |
| BSB 20 My son, pay attention to my words; incline your ear to my sayings. | HINCV 20 मेरे पुत्र, मेरी शिक्षाओं के विषय में सचेत रहना; मेरी बातों पर विशेष ध्यान देना. |
| BSB 21 Do not lose sight of them; keep them within your heart. | HINCV 21 ये तुम्हारी दृष्टि से ओझल न हों, उन्हें अपने हृदय में बनाए रखना. |
| BSB 22 For they are life to those who find them, and health to the whole body. | HINCV 22 क्योंकि जिन्होंने इन्हें प्राप्त कर लिया है, ये उनका जीवन हैं, ये उनकी देह के लिए स्वास्थ्य हैं. |
| BSB 23 Guard your heart with all diligence, for from it flow springs of life. | HINCV 23 सबसे अधिक अपने हृदय की रक्षा करते रहना, क्योंकि जीवन के प्रवाह इसी से निकलते हैं. |
| BSB 24 Put away deception from your mouth; keep your lips from perverse speech. | HINCV 24 कुटिल बातों से दूर रहना; वैसे ही छल-प्रपंच के वार्तालाप में न बैठना. |
| BSB 25 Let your eyes look forward; fix your gaze straight ahead. | HINCV 25 तुम्हारी आंखें सीधे लक्ष्य को ही देखती रहें; तुम्हारी दृष्टि स्थिर रहे. |
| BSB 26 Make a level path for your feet, and all your ways will be sure. | HINCV 26 इस पर विचार करो कि तुम्हारे पांव कहां पड़ रहे हैं तब तुम्हारे समस्त लेनदेन निरापद बने रहेंगे. |
| BSB 27 Do not swerve to the right or to the left; turn your feet away from evil. | HINCV 27 सन्मार्ग से न तो दायें मुड़ना न बाएं; बुराई के मार्ग पर पांव न रखना. |
Questions about Proverbs 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.