Proverbs 4

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Listen, my sons, to a father’s instruction; pay attention and gain understanding.

HINIRV

1 हे मेरे पुत्रों, पिता की शिक्षा सुनो, और समझ प्राप्त करने में मन लगाओ।

BSB

2 For I give you sound teaching; do not abandon my directive.

HINIRV

2 क्योंकि मैंने तुम को उत्तम शिक्षा दी है; मेरी शिक्षा को न छोड़ो।

BSB

3 When I was a son to my father, tender and the only child of my mother,

HINIRV

3 देखो, मैं भी अपने पिता का पुत्र था, और माता का एकलौता दुलारा था,

BSB

4 he taught me and said, “Let your heart lay hold of my words; keep my commands and you will live.

HINIRV

4 और मेरा पिता मुझे यह कहकर सिखाता था, “तेरा मन मेरे वचन पर लगा रहे; तू मेरी आज्ञाओं का पालन कर, तब जीवित रहेगा।

BSB

5 Get wisdom, get understanding; do not forget my words or turn from them.

HINIRV

5 बुद्धि को प्राप्त कर, समझ को भी प्राप्त कर; उनको भूल न जाना, न मेरी बातों को छोड़ना।

BSB

6 Do not forsake wisdom, and she will preserve you; love her, and she will guard you.

HINIRV

6 बुद्धि को न छोड़ और वह तेरी रक्षा करेगी; उससे प्रीति रख और वह तेरा पहरा देगी।

BSB

7 Wisdom is supreme; so acquire wisdom. And whatever you may acquire, gain understanding.

HINIRV

7 बुद्धि श्रेष्ठ है इसलिए उसकी प्राप्ति के लिये यत्न कर; अपना सब कुछ खर्च कर दे ताकि समझ को प्राप्त कर सके।

BSB

8 Prize her, and she will exalt you; if you embrace her, she will honor you.

HINIRV

8 उसकी बड़ाई कर, वह तुझको बढ़ाएगी; जब तू उससे लिपट जाए, तब वह तेरी महिमा करेगी।

BSB

9 She will set a garland of grace on your head; she will present you with a crown of beauty.”

HINIRV

9 वह तेरे सिर पर शोभायमान आभूषण बाँधेगी; और तुझे सुन्दर मुकुट देगी।”

BSB

10 Listen, my son, and receive my words, and the years of your life will be many.

HINIRV

10 हे मेरे पुत्र, मेरी बातें सुनकर ग्रहण कर, तब तू बहुत वर्ष तक जीवित रहेगा।

BSB

11 I will guide you in the way of wisdom; I will lead you on straight paths.

HINIRV

11 मैंने तुझे बुद्धि का मार्ग बताया है; और सिधाई के पथ पर चलाया है।

BSB

12 When you walk, your steps will not be impeded; when you run, you will not stumble.

HINIRV

12 जिसमें चलने पर तुझे रोक टोक न होगी, और चाहे तू दौड़े, तो भी ठोकर न खाएगा।

BSB

13 Hold on to instruction; do not let go. Guard it, for it is your life.

HINIRV

13 शिक्षा को पकड़े रह, उसे छोड़ न दे; उसकी रक्षा कर, क्योंकि वही तेरा जीवन है।

BSB

14 Do not set foot on the path of the wicked or walk in the way of evildoers.

HINIRV

14 दुष्टों की डगर में पाँव न रखना, और न बुरे लोगों के मार्ग पर चलना।

BSB

15 Avoid it; do not travel on it. Turn from it and pass on by.

HINIRV

15 उसे छोड़ दे, उसके पास से भी न चल, उसके निकट से मुड़कर आगे बढ़ जा।

BSB

16 For they cannot sleep unless they do evil; they are deprived of slumber until they make someone fall.

HINIRV

16 क्योंकि दुष्ट लोग यदि बुराई न करें, तो उनको नींद नहीं आती; और जब तक वे किसी को ठोकर न खिलाएँ, तब तक उन्हें नींद नहीं मिलती।

BSB

17 For they eat the bread of wickedness and drink the wine of violence.

HINIRV

17 क्योंकि वे दुष्टता की रोटी खाते, और हिंसा का दाखमधु पीते हैं।

BSB

18 The path of the righteous is like the first gleam of dawn, shining brighter and brighter until midday.

HINIRV

18 परन्तु धर्मियों की चाल, भोर-प्रकाश के समान है, जिसकी चमक दोपहर तक बढ़ती जाती है।

BSB

19 But the way of the wicked is like the darkest gloom; they do not know what makes them stumble.

HINIRV

19 दुष्टों का मार्ग घोर अंधकारमय है; वे नहीं जानते कि वे किस से ठोकर खाते हैं।

BSB

20 My son, pay attention to my words; incline your ear to my sayings.

HINIRV

20 हे मेरे पुत्र मेरे वचन ध्यान धरके सुन, और अपना कान मेरी बातों पर लगा।

BSB

21 Do not lose sight of them; keep them within your heart.

HINIRV

21 इनको अपनी आँखों से ओझल न होने दे; वरन् अपने मन में धारण कर।

BSB

22 For they are life to those who find them, and health to the whole body.

HINIRV

22 क्योंकि जिनको वे प्राप्त होती हैं, वे उनके जीवित रहने का, और उनके सारे शरीर के चंगे रहने का कारण होती हैं।

BSB

23 Guard your heart with all diligence, for from it flow springs of life.

HINIRV

23 सबसे अधिक अपने मन की रक्षा कर; क्योंकि जीवन का मूल स्रोत वही है।

BSB

24 Put away deception from your mouth; keep your lips from perverse speech.

HINIRV

24 टेढ़ी बात अपने मुँह से मत बोल, और चालबाजी की बातें कहना तुझ से दूर रहे।

BSB

25 Let your eyes look forward; fix your gaze straight ahead.

HINIRV

25 तेरी आँखें सामने ही की ओर लगी रहें, और तेरी पलकें आगे की ओर खुली रहें।

BSB

26 Make a level path for your feet, and all your ways will be sure.

HINIRV

26 अपने पाँव रखने के लिये मार्ग को समतल कर, तब तेरे सब मार्ग ठीक रहेंगे। (इब्रा. 12:13)

BSB

27 Do not swerve to the right or to the left; turn your feet away from evil.

HINIRV

27 न तो दाहिनी ओर मुड़ना, और न बाईं ओर; अपने पाँव को बुराई के मार्ग पर चलने से हटा ले।

Questions about Proverbs 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.