Proverbs 3

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 My son, do not forget my teaching, but let your heart keep my commandments;

HINIRV

1 हे मेरे पुत्र, मेरी शिक्षा को न भूलना; अपने हृदय में मेरी आज्ञाओं को रखे रहना;

BSB

2 for they will add length to your days, years and peace to your life.

HINIRV

2 क्योंकि ऐसा करने से तेरी आयु बढ़ेगी, और तू अधिक कुशल से रहेगा।

BSB

3 Never let loving devotion or faithfulness leave you; bind them around your neck, write them on the tablet of your heart.

HINIRV

3 कृपा और सच्चाई तुझ से अलग न होने पाएँ; वरन् उनको अपने गले का हार बनाना, और अपनी हृदयरूपी पटिया पर लिखना। (2 कुरि. 3:3)

BSB

4 Then you will find favor and high regard in the sight of God and man.

HINIRV

4 तब तू परमेश्वर और मनुष्य दोनों का अनुग्रह पाएगा, तू अति प्रतिष्ठित होगा। (लूका 2:52, रोम. 12:17, 2 कुरि. 8:21)

BSB

5 Trust in the LORD with all your heart, and lean not on your own understanding;

HINIRV

5 तू अपनी समझ का सहारा न लेना, वरन् सम्पूर्ण मन से यहोवा पर भरोसा रखना ।

BSB

6 in all your ways acknowledge Him, and He will make your paths straight.

HINIRV

6 उसी को स्मरण करके सब काम करना, तब वह तेरे लिये सीधा मार्ग निकालेगा।

BSB

7 Be not wise in your own eyes; fear the LORD and turn away from evil.

HINIRV

7 अपनी दृष्टि में बुद्धिमान न होना; यहोवा का भय मानना, और बुराई से अलग रहना। (रोम. 12:16)

BSB

8 This will bring healing to your body and refreshment to your bones.

HINIRV

8 ऐसा करने से तेरा शरीर भला चंगा, और तेरी हड्डियाँ पुष्ट रहेंगी।

BSB

9 Honor the LORD with your wealth and with the firstfruits of all your crops;

HINIRV

9 अपनी सम्पत्ति के द्वारा और अपनी भूमि की सारी पहली उपज देकर यहोवा की प्रतिष्ठा करना;

BSB

10 then your barns will be filled with plenty, and your vats will overflow with new wine.

HINIRV

10 इस प्रकार तेरे खत्ते भरे और पूरे रहेंगे, और तेरे रसकुण्डों से नया दाखमधु उमड़ता रहेगा।

BSB

11 My son, do not reject the discipline of the LORD, and do not loathe His rebuke;

HINIRV

11 हे मेरे पुत्र, यहोवा की शिक्षा से मुँह न मोड़ना, और जब वह तुझे डाँटे, तब तू बुरा न मानना,

BSB

12 for the LORD disciplines the one He loves, as does a father the son in whom he delights.

HINIRV

12 जैसे पिता अपने प्रिय पुत्र को डाँटता है, वैसे ही यहोवा जिससे प्रेम रखता है उसको डाँटता है। (इफि. 6:4, इब्रा. 12:5-7)

BSB

13 Blessed is the man who finds wisdom, the man who acquires understanding,

HINIRV

13 क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो बुद्धि पाए, और वह मनुष्य जो समझ प्राप्त करे,

BSB

14 for she is more profitable than silver, and her gain is better than fine gold.

HINIRV

14 जो उपलब्धि बुद्धि से प्राप्त होती है, वह चाँदी की प्राप्ति से बड़ी, और उसका लाभ शुद्ध सोने के लाभ से भी उत्तम है।

BSB

15 She is more precious than rubies; nothing you desire compares with her.

HINIRV

15 वह बहुमूल्य रत्नों से अधिक मूल्यवान है, और जितनी वस्तुओं की तू लालसा करता है, उनमें से कोई भी उसके तुल्य न ठहरेगी।

BSB

16 Long life is in her right hand; in her left hand are riches and honor.

HINIRV

16 उसके दाहिने हाथ में दीर्घायु, और उसके बाएँ हाथ में धन और महिमा हैं।

BSB

17 All her ways are pleasant, and all her paths are peaceful.

HINIRV

17 उसके मार्ग आनन्ददायक हैं, और उसके सब मार्ग कुशल के हैं।

BSB

18 She is a tree of life to those who embrace her, and those who lay hold of her are blessed.

HINIRV

18 जो बुद्धि को ग्रहण कर लेते हैं, उनके लिये वह जीवन का वृक्ष बनती है; और जो उसको पकड़े रहते हैं, वह धन्य हैं।

BSB

19 The LORD founded the earth by wisdom and established the heavens by understanding.

HINIRV

19 यहोवा ने पृथ्वी की नींव बुद्धि ही से डाली; और स्वर्ग को समझ ही के द्वारा स्थिर किया।

BSB

20 By His knowledge the watery depths were broken open, and the clouds dripped with dew.

HINIRV

20 उसी के ज्ञान के द्वारा गहरे सागर फूट निकले, और आकाशमण्डल से ओस टपकती है।

BSB

21 My son, do not lose sight of this: Preserve sound judgment and discernment.

HINIRV

21 हे मेरे पुत्र, ये बातें तेरी दृष्टि की ओट न होने पाए; तू खरी बुद्धि और विवेक की रक्षा कर,

BSB

22 They will be life to your soul and adornment to your neck.

HINIRV

22 तब इनसे तुझे जीवन मिलेगा, और ये तेरे गले का हार बनेंगे।

BSB

23 Then you will go on your way in safety, and your foot will not stumble.

HINIRV

23 तब तू अपने मार्ग पर निडर चलेगा, और तेरे पाँव में ठेस न लगेगी।

BSB

24 When you lie down, you will not be afraid; when you rest, your sleep will be sweet.

HINIRV

24 जब तू लेटेगा, तब भय न खाएगा, जब तू लेटेगा, तब सुख की नींद आएगी।

BSB

25 Do not fear sudden danger or the ruin that overtakes the wicked,

HINIRV

25 अचानक आनेवाले भय से न डरना, और जब दुष्टों पर विपत्ति आ पड़े, तब न घबराना;

BSB

26 for the LORD will be your confidence and will keep your foot from the snare.

HINIRV

26 क्योंकि यहोवा तुझे सहारा दिया करेगा, और तेरे पाँव को फंदे में फँसने न देगा।

BSB

27 Do not withhold good from the deserving when it is within your power to act.

HINIRV

27 जो भलाई के योग्य है उनका भला अवश्य करना, यदि ऐसा करना तेरी शक्ति में है।

BSB

28 Do not tell your neighbor, “Come back tomorrow and I will provide”—when you already have the means.

HINIRV

28 यदि तेरे पास देने को कुछ हो, तो अपने पड़ोसी से न कहना कि जा कल फिर आना, कल मैं तुझे दूँगा। (2 कुरि. 8:12)

BSB

29 Do not devise evil against your neighbor, for he trustfully dwells beside you.

HINIRV

29 जब तेरा पड़ोसी तेरे पास निश्चिन्त रहता है, तब उसके विरुद्ध बुरी युक्ति न बाँधना।

BSB

30 Do not accuse a man without cause, when he has done you no harm.

HINIRV

30 जिस मनुष्य ने तुझ से बुरा व्यवहार न किया हो, उससे अकारण मुकद्दमा खड़ा न करना।

BSB

31 Do not envy a violent man or choose any of his ways;

HINIRV

31 उपद्रवी पुरुष के विषय में डाह न करना, न उसकी सी चाल चलना;

BSB

32 for the LORD detests the perverse, but He is a friend to the upright.

HINIRV

32 क्योंकि यहोवा कुटिल मनुष्य से घृणा करता है, परन्तु वह अपना भेद सीधे लोगों पर प्रगट करता है।

BSB

33 The curse of the LORD is on the house of the wicked, but He blesses the home of the righteous.

HINIRV

33 दुष्ट के घर पर यहोवा का श्राप और धर्मियों के वासस्थान पर उसकी आशीष होती है।

BSB

34 He mocks the mockers, but gives grace to the humble.

HINIRV

34 ठट्ठा करनेवालों का वह निश्चय ठट्ठा करता है; परन्तु दीनों पर अनुग्रह करता है। (याकू. 4:6, 1 पत. 5:5)

BSB

35 The wise will inherit honor, but fools are held up to shame.

HINIRV

35 बुद्धिमान महिमा को पाएँगे, परन्तु मूर्खों की बढ़ती अपमान ही की होगी।

Questions about Proverbs 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.