Proverbs 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 My son, if you accept my words and hide my commandments within you,

HINIRV

1 हे मेरे पुत्र, यदि तू मेरे वचन ग्रहण करे, और मेरी आज्ञाओं को अपने हृदय में रख छोड़े,

BSB

2 if you incline your ear to wisdom and direct your heart to understanding,

HINIRV

2 और बुद्धि की बात ध्यान से सुने, और समझ की बात मन लगाकर सोचे; (नीति. 23:12)

BSB

3 if you truly call out to insight and lift your voice to understanding,

HINIRV

3 यदि तू प्रवीणता और समझ के लिये अति यत्न से पुकारे,

BSB

4 if you seek it like silver and search it out like hidden treasure,

HINIRV

4 और उसको चाँदी के समान ढूँढ़े, और गुप्त धन के समान उसकी खोज में लगा रहे; (मत्ती 13:44)

BSB

5 then you will discern the fear of the LORD and discover the knowledge of God.

HINIRV

5 तो तू यहोवा के भय को समझेगा, और परमेश्वर का ज्ञान तुझे प्राप्त होगा।

BSB

6 For the LORD gives wisdom; from His mouth come knowledge and understanding.

HINIRV

6 क्योंकि बुद्धि यहोवा ही देता है; ज्ञान और समझ की बातें उसी के मुँह से निकलती हैं। (याकू. 1:5)

BSB

7 He stores up sound wisdom for the upright; He is a shield to those who walk with integrity,

HINIRV

7 वह सीधे लोगों के लिये खरी बुद्धि रख छोड़ता है; जो खराई से चलते हैं, उनके लिये वह ढाल ठहरता है।

BSB

8 to guard the paths of justice and protect the way of His saints.

HINIRV

8 वह न्याय के पथों की देख-भाल करता, और अपने भक्तों के मार्ग की रक्षा करता है।

BSB

9 Then you will discern righteousness and justice and equity—every good path.

HINIRV

9 तब तू धर्म और न्याय और सिधाई को, अर्थात् सब भली-भली चाल को समझ सकेगा;

BSB

10 For wisdom will enter your heart, and knowledge will delight your soul.

HINIRV

10 क्योंकि बुद्धि तो तेरे हृदय में प्रवेश करेगी, और ज्ञान तेरे प्राण को सुख देनेवाला होगा;

BSB

11 Discretion will watch over you, and understanding will guard you,

HINIRV

11 विवेक तुझे सुरक्षित रखेगा; और समझ तेरी रक्षक होगी;

BSB

12 to deliver you from the way of evil, from the man who speaks perversity,

HINIRV

12 ताकि वे तुझे बुराई के मार्ग से, और उलट-फेर की बातों के कहनेवालों से बचाएंगे,

BSB

13 from those who leave the straight paths to walk in the ways of darkness,

HINIRV

13 जो सिधाई के मार्ग को छोड़ देते हैं, ताकि अंधेरे मार्ग में चलें;

BSB

14 from those who enjoy doing evil and rejoice in the twistedness of evil,

HINIRV

14 जो बुराई करने से आनन्दित होते हैं, और दुष्ट जन की उलट-फेर की बातों में मगन रहते हैं;

BSB

15 whose paths are crooked and whose ways are devious.

HINIRV

15 जिनके चाल चलन टेढ़े-मेढ़े और जिनके मार्ग में कुटिलता हैं।

BSB

16 It will rescue you from the forbidden woman, from the stranger with seductive words

HINIRV

16 बुद्धि और विवेक तुझे पराई स्त्री से बचाएँगे, जो चिकनी चुपड़ी बातें बोलती है,

BSB

17 who abandons the partner of her youth and forgets the covenant of her God.

HINIRV

17 और अपनी जवानी के साथी को छोड़ देती, और जो अपने परमेश्वर की वाचा को भूल जाती है।

BSB

18 For her house sinks down to death, and her tracks to the departed spirits.

HINIRV

18 उसका घर मृत्यु की ढलान पर है, और उसकी डगरें मरे हुओं के बीच पहुँचाती हैं;

BSB

19 None who go to her return or negotiate the paths of life.

HINIRV

19 जो उसके पास जाते हैं, उनमें से कोई भी लौटकर नहीं आता; और न वे जीवन का मार्ग पाते हैं।

BSB

20 So you will follow in the ways of the good, and keep to the paths of the righteous.

HINIRV

20 इसलिए तू भले मनुष्यों के मार्ग में चल, और धर्मियों के पथ को पकड़े रह।

BSB

21 For the upright will inhabit the land, and the blameless will remain in it;

HINIRV

21 क्योंकि धर्मी लोग देश में बसे रहेंगे, और खरे लोग ही उसमें बने रहेंगे।

BSB

22 but the wicked will be cut off from the land, and the unfaithful will be uprooted.

HINIRV

22 दुष्ट लोग देश में से नाश होंगे, और विश्वासघाती उसमें से उखाड़े जाएँगे।

Questions about Proverbs 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.