Proverbs 1

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 These are the proverbs of Solomon son of David, king of Israel,

HINIRV

1 दाऊद के पुत्र इस्राएल के राजा सुलैमान के नीतिवचन:

BSB

2 for gaining wisdom and discipline, for comprehending words of insight,

HINIRV

2 इनके द्वारा पढ़नेवाला बुद्धि और शिक्षा प्राप्त करे, और समझ की बातें समझे,

BSB

3 and for receiving instruction in wise living and in righteousness, justice, and equity.

HINIRV

3 और विवेकपूर्ण जीवन निर्वाह करने में प्रवीणता, और धर्म, न्याय और निष्पक्षता के विषय अनुशासन प्राप्त करे;

BSB

4 To impart prudence to the simple and knowledge and discretion to the young,

HINIRV

4 कि भोलों को चतुराई, और जवान को ज्ञान और विवेक मिले;

BSB

5 let the wise listen and gain instruction, and the discerning acquire wise counsel

HINIRV

5 कि बुद्धिमान सुनकर अपनी विद्या बढ़ाए, और समझदार बुद्धि का उपदेश पाए,

BSB

6 by understanding the proverbs and parables, the sayings and riddles of the wise.

HINIRV

6 जिससे वे नीतिवचन और दृष्टान्त को, और बुद्धिमानों के वचन और उनके रहस्यों को समझें।

BSB

7 The fear of the LORD is the beginning of knowledge, but fools despise wisdom and discipline.

HINIRV

7 यहोवा का भय मानना बुद्धि का मूल है; बुद्धि और शिक्षा को मूर्ख लोग ही तुच्छ जानते हैं।

BSB

8 Listen, my son, to your father’s instruction, and do not forsake the teaching of your mother.

HINIRV

8 हे मेरे पुत्र, अपने पिता की शिक्षा पर कान लगा, और अपनी माता की शिक्षा को न तज;

BSB

9 For they are a garland of grace on your head and a pendant around your neck.

HINIRV

9 क्योंकि वे मानो तेरे सिर के लिये शोभायमान मुकुट, और तेरे गले के लिये माला होगी।

BSB

10 My son, if sinners entice you, do not yield to them.

HINIRV

10 हे मेरे पुत्र, यदि पापी लोग तुझे फुसलाएँ, तो उनकी बात न मानना।

BSB

11 If they say, “Come along, let us lie in wait for blood, let us ambush the innocent without cause,

HINIRV

11 यदि वे कहें, “हमारे संग चल, कि हम हत्या करने के लिये घात लगाएँ, हम निर्दोषों पर वार करें;

BSB

12 let us swallow them alive like Sheol, and whole like those descending into the Pit.

HINIRV

12 हम उन्हें जीवित निगल जाए, जैसे अधोलोक स्वस्थ लोगों को निगल जाता है, और उन्हें कब्र में पड़े मृतकों के समान बना दें।

BSB

13 We will find all manner of precious goods; we will fill our houses with plunder.

HINIRV

13 हमको सब प्रकार के अनमोल पदार्थ मिलेंगे, हम अपने घरों को लूट से भर लेंगे;

BSB

14 Throw in your lot with us; let us all share one purse”—

HINIRV

14 तू हमारा सहभागी हो जा, हम सभी का एक ही बटुआ हो,”

BSB

15 my son, do not walk the road with them or set foot upon their path.

HINIRV

15 तो, हे मेरे पुत्र तू उनके संग मार्ग में न चलना, वरन् उनकी डगर में पाँव भी न रखना;

BSB

16 For their feet run to evil, and they are swift to shed blood.

HINIRV

16 क्योंकि वे बुराई ही करने को दौड़ते हैं, और हत्या करने को फुर्ती करते हैं। (रोम. 3:15-17)

BSB

17 How futile it is to spread the net where any bird can see it!

HINIRV

17 क्योंकि पक्षी के देखते हुए जाल फैलाना व्यर्थ होता है;

BSB

18 But they lie in wait for their own blood; they ambush their own lives.

HINIRV

18 और ये लोग तो अपनी ही हत्या करने के लिये घात लगाते हैं, और अपने ही प्राणों की घात की ताक में रहते हैं।

BSB

19 Such is the fate of all who are greedy, whose unjust gain takes the lives of its possessors.

HINIRV

19 सब लालचियों की चाल ऐसी ही होती है; उनका प्राण लालच ही के कारण नाश हो जाता है।

BSB

20 Wisdom calls out in the street, she lifts her voice in the square;

HINIRV

20 बुद्धि सड़क में ऊँचे स्वर से बोलती है; और चौकों में प्रचार करती है;

BSB

21 in the main concourse she cries aloud, at the city gates she makes her speech:

HINIRV

21 वह बाजारों की भीड़ में पुकारती है; वह नगर के फाटकों के प्रवेश पर खड़ी होकर, यह बोलती है:

BSB

22 “How long, O simple ones, will you love your simple ways? How long will scoffers delight in their scorn and fools hate knowledge?

HINIRV

22 “हे अज्ञानियों, तुम कब तक अज्ञानता से प्रीति रखोगे? और हे ठट्ठा करनेवालों, तुम कब तक ठट्ठा करने से प्रसन्न रहोगे? हे मूर्खों, तुम कब तक ज्ञान से बैर रखोगे?

BSB

23 If you had repented at my rebuke, then surely I would have poured out my spirit on you; I would have made my words known to you.

HINIRV

23 तुम मेरी डाँट सुनकर मन फिराओ; सुनो, मैं अपनी आत्मा तुम्हारे लिये उण्डेल दूँगी; मैं तुम को अपने वचन बताऊँगी।

BSB

24 Because you refused my call, and no one took my outstretched hand,

HINIRV

24 मैंने तो पुकारा परन्तु तुम ने इन्कार किया, और मैंने हाथ फैलाया, परन्तु किसी ने ध्यान न दिया,

BSB

25 because you neglected all my counsel, and wanted none of my correction,

HINIRV

25 वरन् तुम ने मेरी सारी सम्मति को अनसुना किया, और मेरी ताड़ना का मूल्य न जाना;

BSB

26 in turn I will mock your calamity; I will sneer when terror strikes you,

HINIRV

26 इसलिए मैं भी तुम्हारी विपत्ति के समय हँसूँगी; और जब तुम पर भय आ पड़ेगा, तब मैं ठट्ठा करूँगी।

BSB

27 when your dread comes like a storm, and your destruction like a whirlwind, when distress and anguish overwhelm you.

HINIRV

27 वरन् आँधी के समान तुम पर भय आ पड़ेगा, और विपत्ति बवण्डर के समान आ पड़ेगी, और तुम संकट और सकेती में फँसोगे, तब मैं ठट्ठा करूँगी।

BSB

28 Then they will call on me, but I will not answer; they will earnestly seek me, but will not find me.

HINIRV

28 उस समय वे मुझे पुकारेंगे, और मैं न सुनूँगी; वे मुझे यत्न से तो ढूँढ़ेंगे, परन्तु न पाएँगे।

BSB

29 For they hated knowledge and chose not to fear the LORD.

HINIRV

29 क्योंकि उन्होंने ज्ञान से बैर किया, और यहोवा का भय मानना उनको न भाया।

BSB

30 They accepted none of my counsel; they despised all my reproof.

HINIRV

30 उन्होंने मेरी सम्मति न चाही वरन् मेरी सब ताड़नाओं को तुच्छ जाना।

BSB

31 So they will eat the fruit of their own way, and be filled with their own devices.

HINIRV

31 इसलिए वे अपनी करनी का फल आप भोगेंगे, और अपनी युक्तियों के फल से अघा जाएँगे।

BSB

32 For the waywardness of the simple will slay them, and the complacency of fools will destroy them.

HINIRV

32 क्योंकि अज्ञानियों का भटक जाना, उनके घात किए जाने का कारण होगा, और निश्चिन्त रहने के कारण मूर्ख लोग नाश होंगे;

BSB

33 But whoever listens to me will dwell in safety, secure from the fear of evil.”

HINIRV

33 परन्तु जो मेरी सुनेगा, वह निडर बसा रहेगा, और विपत्ति से निश्चिन्त होकर सुख से रहेगा।”

Questions about Proverbs 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.