Proverbs 1

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 These are the proverbs of Solomon son of David, king of Israel,

HINCV

1 इस्राएल के राजा, दावीद के पुत्र शलोमोन की सूक्तियां:

BSB

2 for gaining wisdom and discipline, for comprehending words of insight,

HINCV

2 ज्ञान और शिक्षा से परिचय के लिए; शब्दों को समझने के निमित्त ज्ञान;

BSB

3 and for receiving instruction in wise living and in righteousness, justice, and equity.

HINCV

3 व्यवहार कुशलता के लिए निर्देश-प्राप्‍ति, धर्मी, पक्षपात किए बिना तथा न्यायसंगति के लिए;

BSB

4 To impart prudence to the simple and knowledge and discretion to the young,

HINCV

4 साधारण व्यक्ति को समझ प्रदान करने के लिए, युवाओं को ज्ञान और निर्णय-बुद्धि प्रदान करने के लिए.

BSB

5 let the wise listen and gain instruction, and the discerning acquire wise counsel

HINCV

5 बुद्धिमान इन्हें सुनकर अपनी बुद्धि को बढ़ाए, समझदार व्यक्ति बुद्धिमानी का परामर्श प्राप्‍त करे;

BSB

6 by understanding the proverbs and parables, the sayings and riddles of the wise.

HINCV

6 कि वह सूक्ति तथा दृष्टांत को, बुद्धिमानों की योजना को और उनके रहस्यों को समझ सके.

BSB

7 The fear of the LORD is the beginning of knowledge, but fools despise wisdom and discipline.

HINCV

7 याहवेह के प्रति श्रद्धा ही ज्ञान का प्रारम्भ-बिंदु है, मूर्ख हैं वे, जो ज्ञान और अनुशासन को तुच्छ मानते हैं.

BSB

8 Listen, my son, to your father’s instruction, and do not forsake the teaching of your mother.

HINCV

8 मेरे पुत्र, अपने पिता के अनुशासन पर ध्यान देना और अपनी माता की शिक्षा को न भूलना.

BSB

9 For they are a garland of grace on your head and a pendant around your neck.

HINCV

9 क्योंकि ये तुम्हारे सिर के लिए सुंदर अलंकार और तुम्हारे कण्ठ के लिए माला हैं.

BSB

10 My son, if sinners entice you, do not yield to them.

HINCV

10 मेरे पुत्र, यदि पापी तुम्हें प्रलोभित करें, उनसे सहमत न हो जाना.

BSB

11 If they say, “Come along, let us lie in wait for blood, let us ambush the innocent without cause,

HINCV

11 यदि वे यह कहें, “हमारे साथ चलो; हम हत्या के लिए घात लगाएंगे, हम बिना किसी कारण निर्दोष पर छिपकर आक्रमण करें;

BSB

12 let us swallow them alive like Sheol, and whole like those descending into the Pit.

HINCV

12 अधोलोक के समान हम भी उन्हें जीवित ही निगल जाएं, पूरा ही निगल जाएं, जैसे लोग कब्र में समा जाते हैं;

BSB

13 We will find all manner of precious goods; we will fill our houses with plunder.

HINCV

13 तब हमें सभी अमूल्य वस्तुएं प्राप्‍त हो जाएंगी इस लूट से हम अपने घरों को भर लेंगे;

BSB

14 Throw in your lot with us; let us all share one purse”—

HINCV

14 जो कुछ तुम्हारे पास है, सब हमें दो; तब हम सभी का एक ही बटुआ हो जाएगा.”

BSB

15 my son, do not walk the road with them or set foot upon their path.

HINCV

15 मेरे पुत्र, उनके इस मार्ग के सहयात्री न बन जाना, उनके मार्गों का चालचलन करने से अपने पैरों को रोके रखना;

BSB

16 For their feet run to evil, and they are swift to shed blood.

HINCV

16 क्योंकि उनके पैर बुराई की दिशा में ही दौड़ते हैं, हत्या के लिए तो वे फुर्तीले हो जाते हैं.

BSB

17 How futile it is to spread the net where any bird can see it!

HINCV

17 यदि किसी पक्षी के देखते-देखते उसके लिए जाल बिछाया जाए, तो यह निरर्थक होता है!

BSB

18 But they lie in wait for their own blood; they ambush their own lives.

HINCV

18 किंतु ये व्यक्ति ऐसे हैं, जो अपने लिए ही घात लगाए बैठे हैं; वे अपने ही प्राण लेने की प्रतीक्षा में हैं.

BSB

19 Such is the fate of all who are greedy, whose unjust gain takes the lives of its possessors.

HINCV

19 यही चाल है हर एक ऐसे व्यक्ति की, जो अवैध लाभ के लिए लोभ करता है; यह लोभ अपने ही स्वामियों के प्राण ले लेगा.

BSB

20 Wisdom calls out in the street, she lifts her voice in the square;

HINCV

20 ज्ञान गली में उच्च स्वर में पुकार रही है, व्यापार केंद्रों में वह अपना स्वर उठा रही है;

BSB

21 in the main concourse she cries aloud, at the city gates she makes her speech:

HINCV

21 व्यस्त मार्गों के उच्चस्थ स्थान पर वह पुकार रही है, नगर प्रवेश पर वह यह बातें कह रही है:

BSB

22 “How long, O simple ones, will you love your simple ways? How long will scoffers delight in their scorn and fools hate knowledge?

HINCV

22 “हे भोले लोगो, कब तक तुम्हें भोलापन प्रिय रहेगा? ठट्ठा करनेवालो, कब तक उपहास तुम्हारे विनोद का विषय और मूर्खो, ज्ञान तुम्हारे लिए घृणास्पद रहेगा?

BSB

23 If you had repented at my rebuke, then surely I would have poured out my spirit on you; I would have made my words known to you.

HINCV

23 यदि मेरे धिक्कारने पर तुम मेरे पास आ जाते! तो मैं तुम्हें अपनी आत्मा से भर देती, तुम मेरे विचार समझने लगते.

BSB

24 Because you refused my call, and no one took my outstretched hand,

HINCV

24 मैंने पुकारा और तुमने इसकी अनसुनी कर दी, मैंने अपना हाथ बढ़ाया किंतु किसी ने ध्यान ही न दिया,

BSB

25 because you neglected all my counsel, and wanted none of my correction,

HINCV

25 मेरे सभी परामर्शों की तुमने उपेक्षा की और मेरी किसी भी ताड़ना का तुम पर प्रभाव न पड़ा है,

BSB

26 in turn I will mock your calamity; I will sneer when terror strikes you,

HINCV

26 मैं भी तुम पर विपत्ति के अवसर पर हंसूंगी; जब तुम पर आतंक का आक्रमण होगा, मैं तुम्हारा उपहास करूंगी—

BSB

27 when your dread comes like a storm, and your destruction like a whirlwind, when distress and anguish overwhelm you.

HINCV

27 जब आतंक आंधी के समान और विनाश बवंडर के समान आएगा, जब तुम पर दुःख और संकट का पहाड़ टूट पड़ेगा.

BSB

28 Then they will call on me, but I will not answer; they will earnestly seek me, but will not find me.

HINCV

28 “उस समय उन्हें मेरा स्मरण आएगा, किंतु मैं उन्हें उत्तर न दूंगी; वे बड़े यत्नपूर्वक मुझे खोजेंगे, किंतु पाएंगे नहीं.

BSB

29 For they hated knowledge and chose not to fear the LORD.

HINCV

29 क्योंकि उन्होंने ज्ञान से घृणा की थी और याहवेह के प्रति श्रद्धा को उपयुक्त न समझा.

BSB

30 They accepted none of my counsel; they despised all my reproof.

HINCV

30 उन्होंने मेरा एक भी परामर्श स्वीकार नहीं किया उन्होंने मेरी ताड़नाओं को तुच्छ समझा,

BSB

31 So they will eat the fruit of their own way, and be filled with their own devices.

HINCV

31 परिणामस्वरूप वे अपनी करनी का फल भोगेंगे उनकी युक्तियों का पूरा-पूरा परिणाम उन्हीं के सिर पर आ पड़ेगा.

BSB

32 For the waywardness of the simple will slay them, and the complacency of fools will destroy them.

HINCV

32 सरल-साधारण व्यक्ति सुसंगत मार्ग छोड़ देते और मृत्यु का कारण हो जाते हैं, तथा मूर्खों की मनमानी उन्हें ले डूबती है;

BSB

33 But whoever listens to me will dwell in safety, secure from the fear of evil.”

HINCV

33 किंतु कोई भी, जो मेरी सुनता है, सुरक्षा में बसा रहेगा वह निश्चिंत रहेगा, क्योंकि उसे विपत्ति का कोई भय न होगा.”

Questions about Proverbs 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.