Proverbs 2

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 My son, if you accept my words and hide my commandments within you,

HINCV

1 मेरे पुत्र, यदि तुम मेरे वचन स्वीकार करो और मेरी आज्ञाओं को अपने हृदय में संचित कर रखो,

BSB

2 if you incline your ear to wisdom and direct your heart to understanding,

HINCV

2 यदि अपने कानों को ज्ञान के प्रति चैतन्य तथा अपने हृदय को समझदारी की ओर लगाए रखो;

BSB

3 if you truly call out to insight and lift your voice to understanding,

HINCV

3 वस्तुतः यदि तुम समझ को आह्वान करो और समझ को उच्च स्वर में पुकारो,

BSB

4 if you seek it like silver and search it out like hidden treasure,

HINCV

4 यदि तुम इसकी खोज उसी रीति से करो जैसी चांदी के लिए की जाती है और इसे एक गुप्‍त निधि मानते हुए खोजते रहो,

BSB

5 then you will discern the fear of the LORD and discover the knowledge of God.

HINCV

5 तब तुम्हें ज्ञात हो जाएगा कि याहवेह के प्रति श्रद्धा क्या होती है, तब तुम्हें परमेश्वर का ज्ञान प्राप्‍त हो जाएगा.

BSB

6 For the LORD gives wisdom; from His mouth come knowledge and understanding.

HINCV

6 क्योंकि ज्ञान को देनेवाला याहवेह ही हैं; उन्हीं के मुख से ज्ञान और समझ की बातें बोली जाती हैं.

BSB

7 He stores up sound wisdom for the upright; He is a shield to those who walk with integrity,

HINCV

7 खरे के लिए वह यथार्थ ज्ञान आरक्षित रखते हैं, उनके लिए वह ढाल प्रमाणित होते हैं, जिनका चालचलन निर्दोष है,

BSB

8 to guard the paths of justice and protect the way of His saints.

HINCV

8 वह बिना पक्षपात न्याय प्रणाली की सुरक्षा बनाए रखते हैं तथा उनकी दृष्टि उनके संतों के चालचलन पर लगी रहती है.

BSB

9 Then you will discern righteousness and justice and equity—every good path.

HINCV

9 मेरे पुत्र, तब तुम्हें धर्मी, बिना पक्षपात न्याय, हर एक सन्मार्ग और औचित्य की पहचान हो जाएगी.

BSB

10 For wisdom will enter your heart, and knowledge will delight your soul.

HINCV

10 क्योंकि तब ज्ञान तुम्हारे हृदय में आ बसेगा, ज्ञान तुम्हारी आत्मा में आनंद का संचार करेगा.

BSB

11 Discretion will watch over you, and understanding will guard you,

HINCV

11 निर्णय-ज्ञान तुम्हारी चौकसी करेगा, समझदारी में तुम्हारी सुरक्षा होगी.

BSB

12 to deliver you from the way of evil, from the man who speaks perversity,

HINCV

12 ये तुम्हें बुराई के मार्ग से और ऐसे व्यक्तियों से बचा लेंगे, जिनकी बातें कुटिल है,

BSB

13 from those who leave the straight paths to walk in the ways of darkness,

HINCV

13 जो अंधकारपूर्ण जीवनशैली को अपनाने के लिए खराई के चालचलन को छोड़ देते हैं,

BSB

14 from those who enjoy doing evil and rejoice in the twistedness of evil,

HINCV

14 जिन्हें कुकृत्यों तथा बुराई की भ्रष्टता में आनंद आता है,

BSB

15 whose paths are crooked and whose ways are devious.

HINCV

15 जिनके व्यवहार ही कुटिल हैं जो बिगड़े मार्ग पर चालचलन करते हैं.

BSB

16 It will rescue you from the forbidden woman, from the stranger with seductive words

HINCV

16 तब ज्ञान तुम्हें अनाचरणीय स्त्री से, उस अन्य पुरुषगामिनी से, जिसकी बातें मीठी हैं, सुरक्षित रखेगी,

BSB

17 who abandons the partner of her youth and forgets the covenant of her God.

HINCV

17 जिसने युवावस्था के साथी का परित्याग कर दिया है जो परमेश्वर के समक्ष की गई वाचा को भूल जाती है.

BSB

18 For her house sinks down to death, and her tracks to the departed spirits.

HINCV

18 उसका घर-परिवार मृत्यु के गर्त में समाता जा रहा है, उसके पांव अधोलोक की राह पर हैं.

BSB

19 None who go to her return or negotiate the paths of life.

HINCV

19 जो कोई उसके पास गया, वह लौटकर कभी न आ सकता, और न उनमें से कोई पुनः जीवन मार्ग पा सकता है.

BSB

20 So you will follow in the ways of the good, and keep to the paths of the righteous.

HINCV

20 मेरे पुत्र, ज्ञान तुम्हें भलाई के मार्ग पर ले जाएगा और तुम्हें धर्मियों के मार्ग पर स्थिर रखेगा.

BSB

21 For the upright will inhabit the land, and the blameless will remain in it;

HINCV

21 धर्मियों को ही देश प्राप्‍त होगा, और वे, जो धर्मी हैं, इसमें बने रहेंगे;

BSB

22 but the wicked will be cut off from the land, and the unfaithful will be uprooted.

HINCV

22 किंतु दुर्जनों को देश से निकाला जाएगा तथा धोखेबाज को समूल नष्ट कर दिया जाएगा.

Questions about Proverbs 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.