Proverbs 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 My son, do not forget my teaching, but let your heart keep my commandments; | HINCV 1 मेरे पुत्र, मेरी शिक्षा को न भूलना, मेरे आदेशों को अपने हृदय में रखे रहना, |
| BSB 2 for they will add length to your days, years and peace to your life. | HINCV 2 क्योंकि इनसे तेरी आयु वर्षों वर्ष बढ़ेगी और ये तुझे शांति और समृद्धि दिलाएंगे. |
| BSB 3 Never let loving devotion or faithfulness leave you; bind them around your neck, write them on the tablet of your heart. | HINCV 3 प्रेम और ईमानदारी तुमसे कभी अलग न हो; इन्हें अपने कण्ठ का हार बना लो, इन्हें अपने हृदय-पटल पर लिख लो. |
| BSB 4 Then you will find favor and high regard in the sight of God and man. | HINCV 4 इसका परिणाम यह होगा कि तुम्हें परमेश्वर तथा मनुष्यों की ओर से प्रतिष्ठा तथा अति सफलता प्राप्त होगी. |
| BSB 5 Trust in the LORD with all your heart, and lean not on your own understanding; | HINCV 5 याहवेह पर अपने संपूर्ण हृदय से भरोसा करना, स्वयं अपनी ही समझ का सहारा न लेना; |
| BSB 6 in all your ways acknowledge Him, and He will make your paths straight. | HINCV 6 अपने समस्त कार्य में याहवेह को मान्यता देना, वह तुम्हारे मार्गों में तुम्हें स्मरण करेंगे. |
| BSB 7 Be not wise in your own eyes; fear the LORD and turn away from evil. | HINCV 7 अपनी ही दृष्टि में स्वयं को बुद्धिमान न मानना; याहवेह के प्रति भय मानना, और बुराई से अलग रहना. |
| BSB 8 This will bring healing to your body and refreshment to your bones. | HINCV 8 इससे तुम्हारी देह पुष्ट और तुम्हारी अस्थियां सशक्त बनी रहेंगी. |
| BSB 9 Honor the LORD with your wealth and with the firstfruits of all your crops; | HINCV 9 अपनी संपत्ति के द्वारा, अपनी उपज के प्रथम उपज के द्वारा याहवेह का सम्मान करना; |
| BSB 10 then your barns will be filled with plenty, and your vats will overflow with new wine. | HINCV 10 तब तुम्हारे भंडार विपुलता से भर जाएंगे, और तुम्हारे कुंडों में द्राक्षारस छलकता रहेगा. |
| BSB 11 My son, do not reject the discipline of the LORD, and do not loathe His rebuke; | HINCV 11 मेरे पुत्र, याहवेह के अनुशासन का तिरस्कार न करना, और न उनकी डांट पर बुरा मानना, |
| BSB 12 for the LORD disciplines the one He loves, as does a father the son in whom he delights. | HINCV 12 क्योंकि याहवेह उसे ही डांटते हैं, जिससे उन्हें प्रेम होता है, उसी पुत्र के जैसे, जिससे पिता प्रेम करता है. |
| BSB 13 Blessed is the man who finds wisdom, the man who acquires understanding, | HINCV 13 धन्य है वह, जिसने ज्ञान प्राप्त कर ली है, और वह, जिसने समझ को अपना लिया है, |
| BSB 14 for she is more profitable than silver, and her gain is better than fine gold. | HINCV 14 क्योंकि इससे प्राप्त बुद्धि, चांदी से प्राप्त बुद्धि से सर्वोत्तम होती है और उससे प्राप्त लाभ विशुद्ध स्वर्ण से उत्तम. |
| BSB 15 She is more precious than rubies; nothing you desire compares with her. | HINCV 15 ज्ञान रत्नों से कहीं अधिक मूल्यवान है; आपकी लालसा की किसी भी वस्तु से उसकी तुलना नहीं की जा सकती. |
| BSB 16 Long life is in her right hand; in her left hand are riches and honor. | HINCV 16 अपने दायें हाथ में वह दीर्घायु थामे हुए है; और बायें हाथ में समृद्धि और प्रतिष्ठा. |
| BSB 17 All her ways are pleasant, and all her paths are peaceful. | HINCV 17 उसके मार्ग आनन्द-दायक मार्ग हैं, और उसके सभी मार्गों में शांति है. |
| BSB 18 She is a tree of life to those who embrace her, and those who lay hold of her are blessed. | HINCV 18 जो उसे अपना लेते हैं, उनके लिए वह जीवन वृक्ष प्रमाणित होता है; जो उसे छोड़ते नहीं, वे धन्य होते हैं. |
| BSB 19 The LORD founded the earth by wisdom and established the heavens by understanding. | HINCV 19 याहवेह द्वारा ज्ञान में पृथ्वी की नींव रखी गई, बड़ी समझ के साथ उन्होंने आकाशमंडल की स्थापना की है; |
| BSB 20 By His knowledge the watery depths were broken open, and the clouds dripped with dew. | HINCV 20 उनके ज्ञान के द्वारा ही महासागर में गहरे सोते फूट पड़े, और मेघों ने ओस वृष्टि प्रारंभ की. |
| BSB 21 My son, do not lose sight of this: Preserve sound judgment and discernment. | HINCV 21 मेरे पुत्र इन्हें कभी ओझल न होने देना, विशुद्ध बुद्धि और निर्णय-बुद्धि; |
| BSB 22 They will be life to your soul and adornment to your neck. | HINCV 22 ये तुम्हारे प्राणों के लिए संजीवनी सिद्ध होंगे और तुम्हारे कण्ठ के लिए हार. |
| BSB 23 Then you will go on your way in safety, and your foot will not stumble. | HINCV 23 तब तुम सुरक्षा में अपने मार्ग में आगे बढ़ते जाओगे, और तुम्हारे पांवों में कभी ठोकर न लगेगी. |
| BSB 24 When you lie down, you will not be afraid; when you rest, your sleep will be sweet. | HINCV 24 जब तुम बिछौने पर जाओगे तो निर्भय रहोगे; नींद तुम्हें आएगी और वह नींद सुखद नींद होगी. |
| BSB 25 Do not fear sudden danger or the ruin that overtakes the wicked, | HINCV 25 मेरे पुत्र, अचानक आनेवाले आतंक अथवा दुर्जनों पर टूट पड़ी विपत्ति को देख भयभीत न हो जाना, |
| BSB 26 for the LORD will be your confidence and will keep your foot from the snare. | HINCV 26 क्योंकि तुम्हारी सुरक्षा याहवेह में होगी, वही तुम्हारे पैर को फंदे में फंसने से बचा लेंगे. |
| BSB 27 Do not withhold good from the deserving when it is within your power to act. | HINCV 27 यदि तुममें भला करने की शक्ति है और किसी को इसकी आवश्यकता है, तो भला करने में आनाकानी न करना. |
| BSB 28 Do not tell your neighbor, “Come back tomorrow and I will provide”—when you already have the means. | HINCV 28 यदि तुम्हारे पास कुछ है, जिसकी तुम्हारे पड़ोसी को आवश्यकता है, तो उससे यह न कहना, “अभी जाओ, फिर आना; कल यह मैं तुम्हें दे दूंगा.” |
| BSB 29 Do not devise evil against your neighbor, for he trustfully dwells beside you. | HINCV 29 अपने पड़ोसी के विरुद्ध बुरी युक्ति की योजना न बांधना, तुम पर विश्वास करते हुए उसने तुम्हारे पड़ोस में रहना उपयुक्त समझा है. |
| BSB 30 Do not accuse a man without cause, when he has done you no harm. | HINCV 30 यदि किसी ने तुम्हारा कोई नुकसान नहीं किया है, तो उसके साथ अकारण झगड़ा प्रारंभ न करना. |
| BSB 31 Do not envy a violent man or choose any of his ways; | HINCV 31 न तो हिंसक व्यक्ति से ईर्ष्या करो और न उसकी जीवनशैली को अपनाओ. |
| BSB 32 for the LORD detests the perverse, but He is a friend to the upright. | HINCV 32 कुटिल व्यक्ति याहवेह के लिए घृणास्पद है किंतु धर्मी उनके विश्वासपात्र हैं. |
| BSB 33 The curse of the LORD is on the house of the wicked, but He blesses the home of the righteous. | HINCV 33 दुष्ट का परिवार याहवेह द्वारा शापित होता है, किंतु धर्मी के घर पर उनकी कृपादृष्टि बनी रहती है. |
| BSB 34 He mocks the mockers, but gives grace to the humble. | HINCV 34 वह स्वयं ठट्ठा करनेवालों का उपहास करते हैं किंतु दीन जन उनके अनुग्रह के पात्र होते हैं. |
| BSB 35 The wise will inherit honor, but fools are held up to shame. | HINCV 35 ज्ञानमान लोग सम्मान पाएंगे, किंतु मूर्ख लज्जित होते जाएंगे. |
Questions about Proverbs 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.